Category: Himachal>Baddi

  • वाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा तथा सामुदायिक सद्धभागिता कार्यक्रम

    वाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा तथा सामुदायिक सद्धभागिता कार्यक्रम

    राजकीय प्रारम्भिक पाठशाला घरोटी में हुआ आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल:शिक्षा खण्ड नालागढ़ जिला सोलन के कलस्टर बरूणा के अन्तर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरोटी में वाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा तथा सामुदायिक सद्धभागिता  कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनोख सिंह खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ बतौर मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रविन्दर कुमार बरुणा, शिक्षा खण्ड नालागढ़ केन्द्र पाठशाला के मुख्य शिक्षक , नालागढ़ स्त्री सभा की अध्यक्ष तथा पूर्व में रहे-प्रधान एवं उप-प्रधान ग्राम पंचायत बरुणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें एसएमएसी अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में टीएलएम एक्जीबिशन छात्र नामांकन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

    बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शिनियों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। जिसमें बच्चों ने हर विषय पर एक्टिविटी कार्नर तैयार किये थे और उनका बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया। पाठशाला प्रभारी द्वारा पूर्व में पाठशाला के नामांकन पर जानकारी सांझा की गई। अनोख सिंह ने बताया कि जब सुरेन्द्र सिहं ने इस पाठशाला में कार्यभार ग्रहण किया तब इस पाठशाला में मात्र दो ही विद्यार्थी नामांकित थे। परन्तु आज इस पाठशाला में लगभग 23 ( तेईस) विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

    जो उनकी मेहनत से सफल हो पाया है। कार्यक्रम के अन्त में स्थानीय पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जो अति प्रशंसनीय थे। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिशुपाल व नारायण दत्त ने शिक्षा की गुणवता पर अपने विचार संाझा किये। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रभारी अध्यापक सुरेन्द्र सिंह को सहयोग करने  का आशवासन दिलाया तथा शिक्षा की गुणवता पर प्रकाश डाला तथा सभी का धन्यवाद किया।

     

     

  • बद्दी  के सिपेट संस्थान ने अपनी उपलब्धियों का दिया ब्यौरा

    बद्दी के सिपेट संस्थान ने अपनी उपलब्धियों का दिया ब्यौरा

    बद्दी (सचिन बैंसल): केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से तकनीकी प्रशिक्षण मे प्रतिबद्ध संस्थान सिपेट राज्य का ऐसा संस्थान है जिसमें शत प्रतिशत प्लेसमेंट का इतिहास है। आज लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल में उद्यमियों व मीडिया दल ने बददी के संडोली स्थित सिपेट संस्था का दौरा किया। इस दौरान उद्यमियों को संस्थान के परिचर्चा के दरमियान संथान के सह निदेशक एवं प्रमुख परमिंदर प्रीत सिंह ने बताया कि सिपेट बददी मे संचालित सभी पाठ्यक्रमों के प्लेसमेंट से लिंक रखा गया है तथा पाठ्यक्रम की आवश्यकतानुसार सत-प्रतिशत छात्रों को विभिन्न उद्योगों मे इंटर्नशिप हेतु भेजा जाता है।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डा. रणेश राणा ने अवगत कराया कि सिपेट (केंद्रीय पैट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) जब से किराए के परिसर को छोडक़र अपने नए परिसर बददी में संचालित हुआ है तब से नियमित रूप से विभिन्न उद्योगपरक  कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। भटौली कलां के पूर्व प्रधान बलबीर ठाकुर ने कहा कि वह संस्थान के प्रारंभ से अभी तक सिपेट कि गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सिपेट की स्थापना से लेकर अभी तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । सिपेट संस्थान के मनोज कुमार राजपूत , प्रबंधक (तकनीकी) ने प्रेसेंनटेशन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को सिपेट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की । उन्होंने बताया कि सिपेट कौशल , तकनिकी सहायता सेवा , अकादमिक पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करता है। उन्होने यहां पर संचालित दसवीं तथा ग्रैजुएशन के बाद उपलब्ध रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के वर्तमान मे जारी प्रवेश प्रक्रिया के बारे मे भी अवगत कराया ।
    उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लेकर तथा अंतिम छमाही मे औद्योगिक इंटरनशिप के माध्यम से अपनी पढ़ाईका पूरा खर्च बिना आर्थिक कष्ट के पूरा कर सकता है। आज के उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने मे घनश्याम चौबे,  पुष्पेन्द्र कुमार, संदीप मदान , जतिंदर गिल तथा सभी तकनिकी विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के सह निदेशक परमिंदर प्रीत सिंह, संयुक्त निदेशक ने सभी आगंतुकों का समय निकालने के लिए आभार व्यक्त किया  और बताया कि  जहां विभिन्न उद्योगों के तकनीकी –कार्य तथा विभिन्न डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षण के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
    सिपेट का औद्योगिक विकास में अहम योगदान-पटियाल
    इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ के औद्योगिक विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होने कहा कि सिपेट संस्थान में हर प्रकार के मोल्ड जहां बनते हैं वहीं प्लास्टिक के उत्पादों का का भी उच्च श्रेणी में थर्ड पार्टी उत्पादन होता है।
    निदेशक ने बताया प्लास्टिक प्रसंस्करण विभाग जहां विभिन्न उद्योगों के वस्तुए जोबवार्क आधार पर बनाए जाते हैं , टेस्टिंग विभाग जहा बीआईएस तथा एनएबीएल प्रमाणित परीक्षण प्रयोगशालाएं , लोहे तथा अन्य धातु मे मोल्ड-डाई बनवाने अथवा जोबवार्क हेतु टूलरूम विभाग, प्रोडक्ट डिजाइन तथा 3 डी प्रिंटिंग तकनीक हेतु कैड कैम विभाग के कार्यों से अवगत कराया गया।
     
  • बीबीएन क्रिकेट सीजन 6 के छठा संस्करण दोबारा हुआ स्थगित

    बीबीएन क्रिकेट सीजन 6 के छठा संस्करण दोबारा हुआ स्थगित

    बीबीएन में टोल टैक्स बैरियर की समस्याओं के चलते लिया निर्णय

    बद्दी/सचिन बैंसल: 3 अप्रैल से शुरू होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग की दूसरी बार निर्धारित तिथि रद्द हो गई है। अब बद्दी में टोल बैरियरों की समस्याओं को देखते हुए इसे अभी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। हालात सुधरने के बाद ही आयोजक इसकी तिथि को निर्धारित करेंगे।  पहले यह प्रतियोगिता 20 मार्च से शुरू हो रही थी। लेकिन इस दौरान बारिश के चलते यह यह नहीं हो पाई। मैदान गीला होने से इसे 3 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। लेकिन 1 अप्रैल को बद्दी में टोल बैरियों को लंबा जाम लगा रहा। जिसे देखते हुए आयोजकों को दोबारा इस प्रतियोगिता का डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। अभी कोई तिथि निश्चित नहीं की है। जैसे ही हालात सुधरते है तो क्रिकेट लीग की डेट को निर्धारित कर दिया जाएगा।

    बद्दी के निमंत्रण रिर्जोट में होने वाली इस प्रतियोगिता  हरे रंग की  टेसिन बाल से मैच होगें। प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए।  जिसमें पहले ग्रुप में  बीबीएन मेसेंजर, एलयूबी सुपर फाईटर व रायल टाईगर को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में एचडीएमए टाईगर, वाईस आफ बद्दी व बीबीएन लीडर रखे गए। तीसरे ग्रुप में  फैंथर बटालियन, रायल वारियर तथा नालागढ़ किंग्स को शामिल किया गया। चौथे ग्रुप में लीगल लीजेंट, सोशल एंबेस्डर, एलयूबी लीडर को शामिल किया गया है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्रिकेट लीग के चैयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि  बीबीएन क्रिकेट लीग की ट्राफी व ड्रेस को  पहले ही लांच कर दिया गया था।  तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फाइनल व सेमीफाइनल समेत 18 मैच खेले जाएंगे। सभी लीग मैच दस – दस ओवर के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15-15 ओवर कें होंगे। मैच का अंपायर का फैसला अंतिम माना जाएगा। पहले बारिश व अब टोल बैरियरों की समस्या को देखेते हुए इसे स्थगित  किया है। हालात ठीक होते ही  इसकी तिथि निर्धारित कर प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर मुकेश जैन के अलावा बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, राजीव सत्या और सभी टीमो के कप्तान मौजूद रहे।

  • एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध मुनाफाखोरी पर आगे आये युवा

    एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध मुनाफाखोरी पर आगे आये युवा

    एस.डी.एम बददी को ज्ञापन सौंप कर मांगी कार्यवाही-लखविं

    बद्दी/सचिन बैंसल: उद्योग नगरी बद्दी में रेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर बद्दी के अधिवक्ता ने आवाज उठाई है ।बद्दी के अधिवक्ता लखविंदर सिंह चौधरी, निवासी ग्राम जुड़ी कलां, वार्ड नंबर 6 ने कहा कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते मुझे जनहित से जुड़े विषय उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है । उन्होने कहा कि यह अत्यंत खेद एवं चिंता का विषय है कि वर्तमान समय में बददी क्षेत्र, जो कि प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी उत्पन्न कर कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्वों द्वारा खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। आवश्यक वस्तु होने के बावजूद गैस सिलेंडरों को जानबूझकर आम जनता की पहुँच से दूर कर, निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दरों पर बेचा जा रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है।

    उन्होने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि बद्दी क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार निवास करते हैं, जो पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक सुविधा की कालाबाजारी उनके जीवन को और अधिक संकटपूर्ण बना रही है। कई परिवारों को मजबूरी वश अधिक कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ परिवारों को गैस उपलब्ध ही नहीं हो पा रही, जिससे उन्हें असुरक्षित वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिवक्ता लखविंदर सिंह चौधरी ने कहा कि यह स्थिति कानून-व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आम जनता में रोष एवं असंतोष उत्पन्न होना स्वाभाविक है, जो भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को जन्म दे सकता है।

    उन्होने प्रशासनल से आग्रह कि बद्दी क्षेत्र में एलपीजी गैस एजेंसियों, गोदामों एवं संदिग्ध विक्रेताओं की सघन जांच करवाई जाए। कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक स्तर पर विशेष निगरानी दल (एसआईयू) का गठन कर नियमित निरीक्षण किया जाए। आम जनता के लिए उचित दरों पर गैस सिलेंडरों की सुचारू एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र को सक्रिय किया जाए, जिससे आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कर सकें।

  • जीवन का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है रामायण-डॉ.धरणीधर

    जीवन का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है रामायण-डॉ.धरणीधर

    चित्र बनाने वाले लोग धोखा दे सकते, लेकिन चरित्र बनाने बनाने वाला नहीं

    बद्दी/सचिन बैंसल: बसंती बाग आवासीय कालोनी बद्दी में आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता डा. धरणीधर महाराज ने कहा भगवान श्रीराम का अवतार मानव समाज को धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था। उन्होंने कथा के दौरान सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंग का उल्लेख किया। डॉ.धरणीधर  ने समझाया कि कैलाश पर्वत पर रहते हुए भी भगवान शिव और माता पार्वती ने अपने गृहस्थ जीवन में श्रीराम कथा को सर्वोच्च स्थान दिया। यह भी बताया कि वही गृहस्थ जीवन धन्य है जिसमें पति-पत्नी एकांत में राम कथा का चिंतन और चर्चा करते हैं।

    अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम का अयोध्या में जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि यह मानव समाज को आदर्श चरित्र का संदेश देने वाला एक दिव्य प्रसंग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चित्र बनाने वाले लोग संसार को धोखा दे सकते हैं, लेकिन चरित्र बनाने वाले व्यक्ति पर पूरा समाज विश्वास करता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्गुण और निराकार भगवान सगुण और साकार रूप में क्यों प्रकट हुए। इसका मुख्य कारण राजा मनु और शतरूपा की कठोर तपस्या थी, जिन्होंने भगवान को पुत्र रूप में प्राप्त करने की कामना की थी।

    डॉ.धरणीधर महाराज ने कथा में श्रीराम जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि महाराज दशरथ ने गुरु वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ के दौरान अग्निदेव खीर लेकर प्रकट हुए, जिसे ग्रहण करने के बाद माता कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। इस अवसर पर हंस आनंद जहां डॉक्टर बाबूलाल यादव, संजय चौरसिया, यश के पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, मनीष भारद्वाज, संजीव तायल, निशा तायल, रंजीत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
    कैपशन-बसंती बाग में श्रीराम कथा पर प्रवचन करते कथावाचक। बददी-4

  • नेशनल हाइवे बद्दी नालागढ़ पर खुला माँ लष्मी फिलिंग स्टेशन

    नेशनल हाइवे बद्दी नालागढ़ पर खुला माँ लष्मी फिलिंग स्टेशन

    पेट्रोल , डीजल , सीएनजी के साथ मिलेगी इलेक्ट्रिकल गाडियो को चार्ज करने की सुविधा

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर हरीपुर संडोली के गुरुद्वारे के सामने मां लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने किया विधिवत रिबन काटकर और श्री सुखमणि साहिब के पाठ की अरदास के बाद पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने पंप संचालक चौधरी मदनलाल को बधाई दी। पंप संचालक चौधरी मदनलाल ने बताया कि इस पंप पर डीजल, पेट्रोल सीएनजी व इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने की सभी सुविधाएं 24 घंटे ग्राहकों को मिलेगी।उन्होंने कहा नेशनल हाईवे के साथ सट्टा होने के कारण इस पंप पर 24 घंटे सुविधा रहेगी और जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना उनका कर्तव्य है ।

    पंप पर 24 घंटे पीने का पानी, प्राथमिक उपचार व फ्री में हवा भरने की सुविधा जनता को  दी जाएगी और साथ ही में उन्होंने बताया कि लगातार 1 साल तक पेट्रोल डीजल भरवाने वाले ग्राहकों के लिए विशेष प्रकार के लुभावने ऑफर भी पंप द्वारा दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी , ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, सुशील कुंडल्स, अजय कुंडल्स, हरमन सिंह, बन्त सिंह, भाग सिंह कुलदीप सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह हाना, श्याम लाल, नसीब सिंह गुरमुख सिंह  नरेज़ह कुमार अमर सिंह मलूक चन्द,  कुलदीप सिंह , राहुल बंसल,  मस्त महोम्मद ,  बिंदु गोरसी,  हंसराज , विजय ठाकुर सोनू बलयाना,  बिल्लू खान मेहर चन्द, सतपाल , जोगिंदर  सिंह,  धर्मपाल, अजय चौधरी, पवन कुमार,  जरनैल,  जस्सी राम कुमार , ओम प्रकाश, बरयाम सिंह, जगदीश जग्गी, ब्रिजेह , राज किशन, हरपाल सिंह हैप्पी, विक्की, बिंदर चौधरी, गुरपाल ,सोनू ,कालू राम , लवली, सुशील कौशल, पार्षद रमन कौशल ,मनमोहन सिंह, इंद्र राम ,संजीव कुंडल्स, प्रदीप धीमान, हैप्पी , राजा, राजीव दलवारा मौजूद रहे।

  • बद्दी के लोगों को मिलेगा सस्ता सामान, होमलैंड सिटी मॉल में गौपूजन कर किया अपना बचत बाजार का शुभारंभ

    बद्दी के लोगों को मिलेगा सस्ता सामान, होमलैंड सिटी मॉल में गौपूजन कर किया अपना बचत बाजार का शुभारंभ

     बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत चक्का रोड़ पर स्थित होमलैंड सिटी मॉल में अपना बचत बाजार का शुभारंभ सचिन शर्मा ने रीबन काटकर किया। इससे पहले अपना बचत बाजार की प्रबंधक संजना व सोमवीर ने विधिवत गौपूजन कर छोटी गौमाता को अपना बचत बाजार परिसर में प्रवेश करवाया।  अपना बचत बाजार की प्रबंधक सजना ने बताया कि अब बीबीएन के लोगों को एक छत के नीचे पुरूष, महिलाओं व बच्चों के रेडीमेड गारमेंट्स, हॉउस कीपिंग मैटीरियल, इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम, फुटवेयर, हैंडलूम आइटम समेत हर तरह का बढ़िया घरेलू सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। अपना बचत बाजार में उपभोक्ताओं के लिए कई तरह के ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। सजना ने बताया कि 4999 की शॉपिंग 2 हजार का ब्रांडेड सफारी बैग मात्र 300 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अलग अलग आईटम्स पर अलग अलग ऑफर्स का लाभ उठाकर लोग बचत कर सकते हैं।

    वहीं प्रबंधक सोमवीर ने बताया के जल्द ही अपना बचत बाजार एक मोबाइल ऐप लांच करेगा, जिस ऐप के माध्यम से लोग घर बैठे राशन व ग्रोसरी आईटम ऑनलाईन मंगवा सकते हैं जिसकी होम डिलवरी की उपभोक्ताओं को मिलेगी। सोमवीर ने बताया कि अपना बचत बाजार जहां बीबीएन के लोगों को हर तरह का घरेलू सामान बढ़िया क्वालिटी के साथ सस्ते दामों पर घर बैठे उपलब्ध करवाएगा वहीं क्षेत्र के युवक युवतियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। अपना बचत बाजार में इस समय 20 से अधिक युवक युवतियों को रोजगार दिया गया है। वहीं मोबाइल ऐप लांच होते ही डोर टू डोर डिलीवरी सर्विस शुरू होने पर युवाओं को बतौर डिलीवरी बॉय नौकरी मिलेगी।

    इस मौके पर ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसाइटी के प्रधान जसविंदर लक्की, महासचिव देवेंद्र चौधरी, मैनेजर आदिल, मार्केटिंग मैनेजर सुनील, सक्षम, राहुल, कर्मवीर, अखिल दीक्षित, वरुण अग्रवाल, सुनील पांडे, प्रदीप दुवे, प्रभाकर, मनीष तिवारी, अनिल वन्याल, गुरप्रीत सिंह, कृष धुना, सुरेंद्र पांडे, उत्कर्ष, शिवम, बवेजा, विवेक कौशल, डबराल, पुनीत गर्ग, गौरव गुप्ता, अजीत, शिव वर्मा, राहुल, मोहित वर्मा, शिव चरण, धर्मेंद्र समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

    हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुराए

     बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फे तीन में एक किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति की घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी व सोने व चांदी के जेवरात ले गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। दिनेश ठाकुर व एकता राणा हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में किराए के मकान में रहते है। बीते दिन एकता राणा अपने कमरे का ताला लगा कर अपनी ड्यूटी पर आ गई और उनके पति भी अपने काम पर चले गए। सांय साढ़े पांच बजे जब महिला अपने कमरे पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था।

    अल्मारी का सारा सामान बिखेरा हुआ था। जिस पर घबरा गई और जब उसने अपनी अल्मारी चेक की तो उसमें नकदी करीब एक लाख 65 हजार व जेवरात चोरी थे।उसने अपने पति दिनेश ठाकुर को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों ने बद्दी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आकर आवश्यक सुबूत जुटाए।  दिनेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कुछ पैसा घर में रखा हुआ था। साथ ही सोने व चांदी के जेवरात भी चोर ले गए।  उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। जिसकी वह जांच कर रहे है। सीसीटीवी कैमरे से चोरों की तलाशी जारी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

  • अब मोतिया प्लाजा के करीब 285 खसरा नंबरों को नगर निगम में किया गया शामिल -दीपेंद्र

    अब मोतिया प्लाजा के करीब 285 खसरा नंबरों को नगर निगम में किया गया शामिल -दीपेंद्र

    कमर्शियल कांप्लेक्स की तरफ से याचिकाकर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने हाई कोर्ट से जीती जंग
    बद्दी: पिछले 10 सालों से बद्दी का प्रमुख कामर्शियल कांपलेक्स मोतिया प्लाजा कांपलेक्स अब नगर निगम का हिस्सा होगा। जब एक साल पहले बद्दी के इस बाजार में को नगर निगम में शामिल करने की बात आई थी तो असफरशाही की लापरवाही से यह निगम का हिस्सा बनने से रह गया था। एसडीएम दफतर के सामने बना यह कांपलेक्स और नगर निगम बद्दी कार्यालय से पचास मीटर की दूरी पर बना यह कांपलेक्स न तो नौकरशाहों को नजर आया।
     औद्योगिक क्षेत्र बद्दीे में नगर निगम गठन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मोतिया प्लाजा के निवासियों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मोतिया प्लाजा को भी नवगठित नगर निगम बद्दी में शामिल करने की अधिसूचना शहरी विकास विभाग द्वारा कर दी गई है। यह फैसला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। हालांकि इसी तरह के मामले को लेकर आवाज उठा रही क्षेत्र की पांच पंचायतों को किसी तरह की राहत अब तक नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, मोतिया प्लाजा नगर परिषद बददी से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके इसे नगर निगम की सीमाओं से बाहर रखा गया था और यह संडोली पंचायत का हिस्सा था। इसी मुद्दे को लेकर मोतिया प्लाजा के प्रतिनिधियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने इस मामले में पैरवी करते हुए क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग की थी। अंतत: अब अदालत की संलिप्तता के बाद शहर विकास विभाग को मोतिया प्लाजा को नगर निगम बद्दी में शामिल करने के निर्देश जारी करने पड़ गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। फैसले के बाद अब मोतिया प्लाजा के करीब 285  संपत्ति खसरा नंबर नगर निगम के दायरे में आ गए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बद्दी में नगर निगम के गठन को लेकर शुरू से ही कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। नगर परिषद के नौ वार्डों को बढ़ाकर 15 वार्डों का नया ढांचा तैयार किया गया है। इसके साथ ही पांच नई पंचायतों संडोली, मलपुर, भटोलीकलां, बरोटीवाला और सूरजपुर को भी नगर निगम में शामिल किया गया है, जिसका स्थानीय स्तर पर विरोध भी सामने आया है। इन पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के उन्हें नगर निगम में शामिल किया गया है, जिससे उनकी पारंपरिक व्यवस्था और अधिकारों पर असर पड़ सकता है। वहीं प्रशासन का तर्क है कि क्षेत्र के समग्र विकास और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए यह निर्णय आवश्यक है। सीमांकन को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रशासन द्वारा किए गए नए सीमांकन के खिलाफ 13 मार्च को विभिन्न पक्षों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। इनमें मोतिया प्लाजा के अलावा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल थे, जिन्होंने सीमांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अब मिलेगी विकास को नई दिशा- सोसाईटी अध्यक्ष शहरी विकास विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के बाद अब जहां मोतिया प्लाजा के लोगों को राहत दी है, वहीं नगर निगम बद्दी के गठन और सीमांकन को लेकर जारी बहस को भी नई दिशा दी है। आने वाले समय में अन्य विवादित क्षेत्रों को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना जताई जा रही है। आशा है कि अब नगर निगम बद्दी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं जैसे सडक़, सीवरेज, पानी और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। यहां पर लंबे समय से रजिस्ट्रियां रुकी हुई थी अब वो हाने से खरीददारों को राहत मिलेगी। -:  डा. रणेश राणा, प्रधान, मोतिया प्लाजा वैल्फेयर सोसाईटी बद्दी मोतिया प्लाजा कमर्शियल कांपलेक्स की तरफ से याचिका कर्ता दीपेंद्र कुमार सिंगला ने कहा कि वह लंबे समय से शहरी विकास विभाग व जिला प्रशासन से इस बारे में पत्राचार कर रहे थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट में याचिका डालने को मजबूर होना पड़ा। विगत 13 मार्च को उन्होंने याचिका हाई कोर्ट में लगाई थी। जिसके बाद अब शहरी विकास विभाग की तरफ से मोतिया प्लाजा को निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है- दीपेंद्र सिंगला, अधिवक्ता-पैरोकार मोतिया प्लाजा कांपलेक्स
  • सेवा बद्दी भारती के रक्तदान शिविर में 92 ने दिया रक्त

    सेवा बद्दी भारती के रक्तदान शिविर में 92 ने दिया रक्त

    अध्यक्ष मैथिलीशरण पराशर के नेतृत्व में पहला शिविर रहा सफल बद्दी/सचिन बैंसल: सेवा भारती बद्दी इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 92 युवाओं ने रक्त दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ब्लड़ बैंक की टीम यहां आकर रक्त एकत्रित किया जो कि घायलों व गभर्वती महिलाओं के अलावा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के काम आएगा। सेवा भारती के सचिव हरीश खजूरिया व कोषाध्यक्ष कुलवीर सिंह जमवाल ने बताया कि यह रक्तदान कैंप संस्था के अध्यक्ष मैथिलीशरण पराशर की अध्यक्षता में आयोजित किय गया। इस कैंप की तैयारी पिछले एक माह से की जा रही थी। पीजीआई ब्लड बैंक की डाक्टर संगीता व डा एकता ने बताया कि 18 साल से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक महेश कुमार कौशल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक व धार्मिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला। बीबीएन के विभिन्न उद्योगों व व्यावसायिक संस्थानों ने भी अपने कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए भेजा। गौरतलब है कि हाल ही में सेवा भारती बददी की कमान समाजसेवी मैथिलीशरण पराशर को मिली है और उनके नेतृत्व में यह पहला कैंप था जो कि सफल रहा। जिलाध्यक्ष जगदीप अरोड़ा ने रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों को रोटरी क्लब की ओर से आकर्षक उपहार दिए वहीं सेवा भारती व पीजीआई ब्लड ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आज के कैंप में स्वयंसेवक के तौर पर डा रुप किशोर ठाकुर, हर्ष आर्य, अरविंद भारद्वाज, डा विक्रम बिंदल, कपिल शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।