Category: Himachal>Baddi

  • Himachal News: आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    Himachal News: आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    बद्दी /सचिन बैंसल: आईईसी विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में बी० फार्मेसी और एम० फार्मेसी के फाइनल ईयर और पास आउट छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और विभिन्न मापदंडों पर परख कर उन्हें नौकरी के उपयुक्त अवसर प्रदान किए।

    इस प्लेसमेंट ड्राइव में इमैक्यूल लाइफसाइंसेज से गुणवत्ता उपाध्यक्ष मंगेश कोटेकर  और मानव संसाधन अधिकारी गुरदास व सृष्टि जैन, एक्मे जेनेरिक्स से उत्पादन प्रबंधक  संदीप  और मानव संसाधन अधिकारी प्राणिका जैन और एक्मे फॉर्मूलेशन से मानव संसाधन अधिकारी रिंकू राणा विशेष तौर से उपस्थित रहे। उन्होंने कुछ छात्रों का मौके पर ही चयन कर लिया और अन्य छात्रों को भी भविष्य में अवसर देने की बात कही।

    आईईसी विश्वविद्यालय की सीनियर मैनेजमेंट ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर को इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में सफल करियर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि छात्र-हित के लिए इस प्रकार के और भी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव जल्द ही आयोजित किये जा रहे हैं।

     

     

  • उद्योगपति सुरेंद्र जैन को अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में किया सम्मानित

    उद्योगपति सुरेंद्र जैन को अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में किया सम्मानित

    कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर के स्पेशल सत्र में उद्योगपतियों का मंथन बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय पैकेजिंग संस्थान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  भारतीय पैकेजिंग उद्योग के लिए छठे अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय पैकेजिंग 5 एस (सुरक्षित, संरक्षित, स्टैंडर्डाइज्ड, स्मार्ट और स्टेबल) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसरखा गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन  कौरुगेटेड पैकेजिंग, सुरक्षा, ट्रेसिंग और एंड-ऑफ-लाइन में भविष्य के लिए तैयार स्वचालन पर विशेष सत्र का का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन डॉ. माधब चक्रवर्ती, पूर्व संयुक्त निदेशक और क्षेत्रीय प्रमुख, आई आई पी ने किया। कार्यक्रम में विशेष रुप से पहुंचे नालागढ़ के उद्यमी व हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र जैन जो कि दो दशक से गत्ता उद्योग से जुडे हैं ने इस उत्पाद के संरक्षण संवर्धन व इतिहास पर विस्तार डाला। उन्होने कहा कि भारत या विदेश में कोई भी उत्पाद बने इसमें पैकिंग का खर्च पांच फीसदी तक होता है। अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग शिखर सम्मेलन में संपूर्ण भारत में प्रिटिंग एंड पैकेजिंग में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए नालागढ़ के उद्योगपति सुरेंद्र जैन को पैकेजिंग शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं विशेष कार्य करने वाले उद्यमियों को सुरेंद्र जैन के हाथों सम्मानित करवाया गया। सुरेंद्र जैन ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा के आने वाला समय कॉरुगेशन बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है जिसमें ऑटोमेशन मशीनरी अपना एक विशेष रोल निभायगी। सुरेंद्र जैन ने इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए एडिशनल डायरेक्टर प्रो तनवीर आलम आईआईपी नई दिल्ली, डायरेक्टर आईआईपी मुंबई शेखर  और आईआईपी दिल्ली विजिटिंग फैकल्टी डॉ अशोक मारवा का आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे सम्मेलनों से संबधित क्षेत्रों में आ रही नवीन तकनीकों के अलावा बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
  • राजकीय उच्च विद्यालय घयान को बैस्ट एस.एम.सी अवार्ड, डी.सी सोलन ने प्रदान किया सम्मान

    राजकीय उच्च विद्यालय घयान को बैस्ट एस.एम.सी अवार्ड, डी.सी सोलन ने प्रदान किया सम्मान

    सचिन बैंसल, बददी: राजकीय उच्च विद्यालय घयान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा बेस्ट एस.एम.सी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, स्वच्छता, अनुशासन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू महाजन, एसएमएसी अध्यक्ष सीमा देवी तथा बीईईओ पट्टा महलोग पार्वती देवी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय परिवार और विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा यह अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बना है।
    दून विधानसभा के राजकीय उच्च विद्यालय घयान को सर्वश्रेष्ठ बैस्ट एसएमसी अवार्ड प्रदान करते उपायुक्त सोलन।
     
  • गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

    गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित

    बद्दी/सचिन बैंसल: गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में आज यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन के पहले शैक्षणिक चरण की सफल पूर्णता का प्रतीक बना।कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के एक नन्हे विद्यार्थी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने “थैंक यू सॉन्ग” प्रस्तुत कर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर यूकेजी के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन के पहले चरण की सफलता पर प्रतीकात्मक ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान की गई। विद्यालय की प्राचार्या  रिशु बाला ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को ग्रेजुएशन दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भजन सिंह, डायरेक्टर डॉ. परमिंदर दुग्गल  विशेष रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. परमिंदर दुग्गल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए प्रेरित किया तथा उनके समग्र विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। पूरे समारोह के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ।

     

  • Himachal News: बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी हुई launch, लीग में 12 टीम लेगी हिस्सा

    Himachal News: बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी हुई launch, लीग में 12 टीम लेगी हिस्सा

    बद्दी/सचिन बैंसल: 20 मार्च से बद्दी में शुरू हो रही सीएन  बीबीएन क्रिकेट लीग की ट्राफी व ड्रेस को शुक्रवार को लांच किया गया।  झाड़माजरी के बीबीएनआईए  के हाल में बद्दी के एसडीएम संजीव धीमान, नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, क्रिकेट लीग के चैयरमैन मुकेश जैन, उद्योग संघ के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया  ने लाचिंग की।

    बद्दी के निमंत्रण रिर्जोट में होने वाली इस प्रतियोगिता  हरे रंग की  टेनिस बाल से मैच होगें। प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए।  जिसमें पहले ग्रुप में  बीबीएन मेसेंजर, एलयूबी सुपर फाईटर व रायल टाईगर को शामिल किया गया। दूसरे ग्रुप में एचडीएमए टाईगर, वाईस आफ बद्दी व बीबीएन लीडर रखे गए। तीसरे ग्रुप में  फैंथर बटालियन, रायल वारियर तथा नालागढ़ किंग्स को शामिल किया गया। चौथे ग्रुप में लीगल लीजेंट, सोशल एंबेस्डर, एलयूबी लीडर को शामिल किया गया है।

    मुकेश जैन ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फाइनल व सेमीफाइनल समेत 18 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोशल एबेंस्डर व एलयूबी के बीच होगा। सभी लीग मैच दस – दस ओवर के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15-15 ओवर कें होंगे। मैच का अंपायर का फैसला अंतिम माना जाएगा।  इस मौके पर सभी टीमों के कप्तान, प्रायोजक  गुरदीप चौधरी, प्रीत चौधरी, प्रदीप धीमान, कर्ण शर्मा, ने भाग लिया जाएगा।

     

  • 17 मार्च को महाराणा प्रताप सभागार में होगा सेवा भारती बददी का रक्तदान शिविर आयोजित

    17 मार्च को महाराणा प्रताप सभागार में होगा सेवा भारती बददी का रक्तदान शिविर आयोजित

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा भारती द्वारा बददी में 17 मार्च मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेवा भारती बददी के अध्यक्ष मैथिलीशरण पराशर व सचिव हरीश खजूरिया ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन बददी के पुराने बस स्टैंड के निकट महाराणा प्रताप सभागार में किया जाएगा।

    पीजीआई से आई टीम रक्त एकत्रित करेगी और शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सेवा भारती ने बीबीएन के लोगों के लोगों से आहवान किया ज्यादा से ज्यादा लोग रक्त देकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। यह रक्त घायलों के अलावा गर्भवती महिलाओं व सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के काम आएगा।

     

  • टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, एस.पी. बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

    टीवीएस मोटर्स कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, एस.पी. बददी विनोद धीमान ने की शुरुआत

    सचिन बैंसल, बददी, 6 मार्च। नालागढ़ उपमंडल के टीवीएस मोटर्स कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बददी विनोद कुमार धीमान ने शिरकत की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सुरक्षा ने सुरक्षा झंडे का फहराया और कंपनी के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आहवान किया। उन्होने सडक़ सुरक्षा, वर्कशॉप सुरक्षा व प्रदूषण मुक्त वातावरण बारे विस्तार से जानकारी दी और सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद फायर ड्रिल का डैमो दिया गया वहीं डॉग शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी सुरक्षा माह बनाने का निर्णय लिया जिसके दौरान सेफटी स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, लिखित क्विज, सुरक्षा थीम पर आधारित कई प्रतियोगिताएं बच्चों की करवाई जाएंगी। इस माह का समापन 31 मार्च को भव्य तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक वाई एस गुलेरिया, जीएम ईआरएम वाई वासुदेव, प्लांट मैनेजर बीवी प्रसाद,गुरप्रीत सिंह, मैनेजर सेफटी सुशील द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।
    राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एसपी बददी विनोद कुमार धीमान। 
    कैपशन-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते एसपी बददी विनोद कुमार धीमान।
  • सीएन फार्मा प्रायोजित बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 की तैयारियां तेज

    सीएन फार्मा प्रायोजित बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 की तैयारियां तेज

    20 से 22 मार्च तक निमंत्रण होटल बद्दी में होंगे मुकाबले 

    बद्दी/सचिन बैंसल: सीएन फार्मा द्वारा प्रायोजित बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को बीबीएनआईए हॉल में लीग की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीग में भाग ले रही 12 टीमों के कप्तानों के साथ विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निर्धारित की गईं। लीग के चेयरमैन मुकेश ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। इनमें 15 मैच पूल चरण के होंगे, जबकि एक सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। पूल चरण के सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 15-15 ओवर के खेले जाएंगे। सभी मुकाबले हरे रंग की टेनिस बॉल से निमंत्रण होटल, बद्दी में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें केवल 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

    आयोजकों ने बताया कि 13 मार्च को सभी टीमों की ड्रेस और ट्रॉफियों का विधिवत लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आगामी 2 मार्च तक सभी टीमों को अपने आवश्यक दस्तावेज हर हाल में जमा करवाने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। बैठक में सभी टीमों के कप्तानों के अलावा बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी और राजीव सत्य भी उपस्थित रहे। यह बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख टीमें भाग लेंगी।

     

     

  • नालागढ़ के मित्तियां में रोजगार मेला आयोजित, तीन दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों ने करवाया पंजीकरण

    नालागढ़ के मित्तियां में रोजगार मेला आयोजित, तीन दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों ने करवाया पंजीकरण

    बीबीएन के उद्योगों में किया जाएगा समायोजित

    बद्दी/सचिन बैंसल:लघु उद्योग संघ और हिमालया जनकल्याण समिति उपमंडल नालागढ़ द्वारा मित्तियां पंचायत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार पंजीकरण मेले में आसपास की आधा दर्जन पंचायतों के बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। यह रोजगार मेला सामाजिक कार्यकर्ता सोमा देवी,मंहत राम और नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं के हित में इस रोजगार मेले का आयोजित किया था।

    लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक कुमार राणा व हिमालया एनजीओ की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि मेले में कई कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं के साक्षात्कार लिए। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नालागढ़ व दून का हर युवा जो कि निजी क्षेत्र में काम करने का इच्छुक है उसको उसकी योग्यतानुसार कंपनियों में समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। डा अशोक राणा ने बताया कि यह हमारा हिमाचल प्रदेश में 25 वां रोजगार मेला है और हमारा यह काम एक सतत प्रयास है जिसमें हम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उद्योगों में काम करने का मौका देते हैं।

    7 युवाओं को मौके पर ही मिले नियुक्ति पत्र-

    नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र मित्तियां में पहली बार किसी संस्था ने इस प्रकार का रोजगार मेला आयोजित किया था। रोजगार मेले की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि मेले वाले दिन 7 युवाओं को मौके पर ही रोजगार मिल गया तो बाकियों को पंजीकरण कर लिया गया। 6 बच्चों को बर्धमान फैब्रिक, 1 युवा को प्राईम केयर सोल्यूशन नेे सिलेेक्ट किया और मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए।

     

  • मार्च में होगा बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आगाज, तीन दिवसीय रहेगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    मार्च में होगा बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आगाज, तीन दिवसीय रहेगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    12 टीमें  लेगी प्रतियोगिता में हिस्सा, बद्दी को साफ रखने की मुहिम से खेली जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता

    बद्दी/सचिन बैंसल: बीबीएनआईए की ओर से  बीबीएन क्रिकेट लीग के सीजन 6 का आयोजन  20 से 22 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में बीबीएन की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

    बीबीएनआईए के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस बार  बीबीएन क्रिकेट लीग 20 मार्च से शुरू हो रही है। 22 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता में लघु उद्योग लीडर, बीबीएन लायन, सोशल एंबेस्टर, बीबीएन मेसेंजर, एनआईए, एडीएमए टाईगर, एलयूपी सुपर फाईटर, रायल टाईटन, रायल वोरियर, लीगल लीजेंट व वाईस आफ बद्दी की टीमें भाग लेंगी। बीबीएनआईए ने इस बार भी रिधि पैंकेजिंग के संचालक मुकेश जैन को लीग का प्रभारी बनाया गया है।

    मुकेश जैन ने कहा  कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 आयोजन किया जा रहा है   पिछले पांच सीजन बड़े ही अच्छे ढंग से पूर्ण हुए हैं ,इसलिए छठे सीजन भी इसी तरह  मनाया जाएगा।  इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।  लीग में हर व्यक्ति भाग लेता है चाहे वह ऊंचे पद पर हो चाहे छोटे पद पर।  आपसी प्रेम को बढ़ाना है इस लीग का उद्देश्य है। इस बार की क्रिकेट प्रतियोगिता की मुहिम क्लीन बद्दी व ग्रीन बद्दी है जिससे कि बद्दी को साफ सुथरा रखा जा सके। इस मौके पर बीबीएनाईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, रजनीश विज, दिनेश जैन भी उपिस्थत रहे।