Home Lifestyle Holi पर आखिर कितने दिन बंद रहेंगे Bank, सामने आई Holidays की List

Holi पर आखिर कितने दिन बंद रहेंगे Bank, सामने आई Holidays की List

0
Holi पर आखिर कितने दिन बंद रहेंगे Bank, सामने आई Holidays की List
नई दिल्ली : इस बार होली 3 मार्च को है या फिर 4 को इसको लेकर लोगों काफी कंफ्यूज हो रहे हैं परंतु होली की सरकारी छुट्टी कब होगी इसको लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। होली के मौके पर किस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद ही रहेंगे। इसकी घोषणा भी सरकार ने कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की ऑफिशियल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर कहा कि बैंक की शाखाएं भी बंद रहेगी। यह सूची इसलिए जरुरी है क्योंकि सभी राज्य में छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं। कुछ त्योहार कुछ हिस्सों में ही बंदी के तौर पर मनाए जाते हैं। यदि आपको भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है तो छुट्टियों की लिस्ट को ध्यान रखते हुए बनाएं।

होली के पास रहेगी यह छुट्टियां

होली 2026 रंगों का त्योहार इस बार 4 मार्च को मनाया जाएगा परंतु आरबीआई की सूची के अनुसार, होली से जुड़े अलग-अलग दिन कई शहरों/राज्यों में छुट्टी के तौर पर घोषित है। इसी बीच 2 मार्च 2026 को होलिका दहन के मौके पर कुछ शहरों में जैसे की कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद ही रहेंगे बाकी ज्यादातर जगहों पर बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। इसके अलावा मंगलवार 3 मार्च को होली के मौके पर कई बड़े शहरों में भी बैंक शाखाएं बंद रहेगी। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा भी शामिल हैं। वहां के लोगों को बैंक सेवाओं के लिए पहले से ही योजना बनानी चाहिए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

4 मार्च को मनाई जाएगी होली

वहीं 4 मार्च को मुख्यतौर पर देश में होली मनाई जाएगी। इस दिन उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल में भी इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

होली के बाद भी रहेंगी छुट्टियां

13 मार्च को Chapchar Kut (कुछ राज्यों में), 17 मार्च को Shab-i-Qadar (जम्मू-कश्मीर), 19 मार्च को गुड़ी पड़वा उगादि प्रकार के त्योहार, 20-21 मार्च (ईद-उल-फितर/ईद), 26-27 मार्च (राम नवमी) 31 मार्च को कुछ जगहों पर स्थानीय छुट्टी (परंतु कुछ राज्यों में आरबीआई ने इसको रद्द कर दिया है)। इन दिनों छुट्टियां रहने का अर्थ यह नहीं होगा कि सभी बैंकिंग बंद हो जाएगी। ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, Mobile/Net Banking, ATM) सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रहेगी। यह डिजिटल लेन-देन करने वालों के लिए भी सुविधाजनक रहेगा हालांकि यदि आपको फिजिकल सेवाएं (जैसे कि चेक-जमा, केवाईसी, ड्राफ्ट वगैराह) चाहिए तो आप छु्ट्टियों से पहले अपनी योजना बनाकर काम निपटा सकते हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here