होली के पास रहेगी यह छुट्टियां
होली 2026 रंगों का त्योहार इस बार 4 मार्च को मनाया जाएगा परंतु आरबीआई की सूची के अनुसार, होली से जुड़े अलग-अलग दिन कई शहरों/राज्यों में छुट्टी के तौर पर घोषित है। इसी बीच 2 मार्च 2026 को होलिका दहन के मौके पर कुछ शहरों में जैसे की कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद ही रहेंगे बाकी ज्यादातर जगहों पर बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। इसके अलावा मंगलवार 3 मार्च को होली के मौके पर कई बड़े शहरों में भी बैंक शाखाएं बंद रहेगी। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा भी शामिल हैं। वहां के लोगों को बैंक सेवाओं के लिए पहले से ही योजना बनानी चाहिए।View this post on Instagram