Home International छिड़ी जंग! ईरान ने सऊदी अरब, UAE सहित 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें, देखें वीडियो

छिड़ी जंग! ईरान ने सऊदी अरब, UAE सहित 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें, देखें वीडियो

0
छिड़ी जंग! ईरान ने सऊदी अरब, UAE सहित 7 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें, देखें वीडियो

सऊदी अरब ने ने ईरान को चेतावनी

तेहरानः ईरान ने अमेरिका और इजराइल हमले के खिलाफ 7 मुस्लिम देशों पर भी अटैक कर दिया है। तेहरान ने जिन देशों पर मिसाइल हमला किया है, उनमें जॉर्डन, बहरीन, सऊदी, यूएई, कतर, कुवैत और इराक शामिल हैं। ईरान के हमले में यूएई में एक नागरिकों की मौत की खबर है। हर तरफ धमाकों की आवाजें और आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। धमाकों की गूंज सऊदी, कतर से यूएई तक सुनाई दे रही है। ये हमले ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों पर पलटवार कर किए हैं। ईरान इन देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है। हमलों की तस्वीरें डरा देने वाली हैं। तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने इन हमलों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की हैं। ईरान ने जिन देशों को निशाना बनाया है उनमें कतर, बहरीन कुवैत,सऊदी, जॉर्डन और दुबई, अबू धाबी शामिल हैं। हमले के वीडियो बहुत ही भयावह हैं। इनमें आग के गुबार और धुएं को साफ देखा जा सकता है। ईरान के इस हमले के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कतर, यूएई और सऊदी भी तेहरान पर हमला करेगा। क्योंकि इन दोनों देशों ने ईरान के हमले को अपने संप्रभुता पर हमला बताया है। इजरायल और अमेरिका के संयुक्‍त हमले में ईरानी सेना के कई कमांडर मारे गए हैं। रॉयटर्स ने ईरानी सूत्रों के हवाले से दावा किया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरानी राष्‍ट्रपति और सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला खामेनेई और ईरानी सेना के ठिकानों पर हमला किया था। उन्‍होंने ईरान के एयर डिफेंस सिस्‍टम को भी तबाह कर दिया। वहीं सऊदी अरब ने ईरान के मध्‍य पूर्व के कई देशों में अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों पर मिसाइल हमले की कड़ी आलोचना की है। सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी संप्रभुता और अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों को उल्‍लंघन होता है तो इसकी ईरान को भयानक कीमत चुकानी होगी। इजरायली सेना ने कहा है कि पूरे देश में एक बार फिर सायरन बज रहे हैं और ईरानी सेना ने हमले किए हैं। इजरायली सेना इन हमलों को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें। इस बीच कतर की राजधानी दोहा में फिर से हमले हुए हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमलों की दूसरी लहर शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here