Category: Punjab

  • एक जुलाई से महिलाओं के खाते में तीन महीने का एक बार मिलेगा पैसाः CM मान, देखें वीडियो

    एक जुलाई से महिलाओं के खाते में तीन महीने का एक बार मिलेगा पैसाः CM मान, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आएंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हजार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।

    मुख्यमंत्री ने ये घोषणा फतेहगढ़ साहिब के गांव चनार्थल कलां में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि यह सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है। मान ने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें सम्मान, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई को 18 वर्ष से ऊपर की राज्य की महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसमें उनके खातों में वित्तीय सहायता जमा होने की जानकारी होगी। सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह 1000 जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1500 मिलेंगे।

     

  • Punjab News: Park में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Park में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः सिरहिंद में अंडरब्रिज के पास एक पार्क में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करके सूचना मिली थी कि अंडरब्रिज के पास पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ राजवंत के नेतृत्व में एएसआई मान सिंह की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसी बीच, पार्षद के पति और समाजसेवी गुरप्रीत सिंह लाली भी मौके पर पहुंचे।

    मान सिंह ने बताया कि मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी मदद से परिवार से संपर्क किया गया। फोन पर बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान सुखजिंदर सिंह के तौर पर की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

    इस मौके पर गुरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि पार्क में युवक का शव मिलने की घटना से इलाके के लोगों में डर और घबराहट का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

     

  • Punjab Congress अध्यक्ष बदलने की खबर निकली फर्जी, सुखजिंदर रंधावा ने किया खंडन

    Punjab Congress अध्यक्ष बदलने की खबर निकली फर्जी, सुखजिंदर रंधावा ने किया खंडन

    Punjab Congress president change Fake News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को सौंप दी है। हालांकि, अब इस खबर को खुद रंधावा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।   रंधावा ने वायरल पत्र को बताया फर्जी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह से फर्जी और झूठा है। फर्जी पत्र बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई रंधावा ने कहा कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी की जाएगी, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठन और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात इन चर्चाओं के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर पंजाब कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों मं  आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों पर लगा विराम सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा वायरल पत्र को फर्जी बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अब पार्टी हाईकमान की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।  
  • 290 श्रद्धालुओं का जत्था Pakistan रवाना, इन जगहों के करेंगे दर्शन, देखें वीडियो

    290 श्रद्धालुओं का जत्था Pakistan रवाना, इन जगहों के करेंगे दर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की देखरेख में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने और पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थलों के दर्शन करने के लिए आज अमृतसर से 290 तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। ये जत्था अपनी 10 दिन की यात्रा के दौरान नानकाना साहिब, पंजा साहिब, सच्चा सौदा, करतारपुर साहिब, रोरी साहिब, गुरु रामदास जी के जन्मस्थान और अन्य ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के दर्शन करेगा और 30 जून को भारत लौटेगा।

    संगरूर के श्रद्धालु सुरिंदरपाल सिंह सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें जीवन में पहली बार वीजा मिला है और वे पहली बार गुरु नानक देव जी से जुड़े पवित्र स्थानों के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मौका उनके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील की कि वे करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलें और तीर्थस्थलों की यात्रा को और आसान बनाएं।
    महिला श्रद्धालु इंद्रपाल कौर ने कहा कि वीजा मिलने की खबर सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वह पहली बार अपने गुरु के जन्मस्थान और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करने जा रही हैं।
    मोगा से कमलप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पाकिस्तान में तीर्थस्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ इस तीर्थयात्रा पर जा रही हैं और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी देंगी। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि यह उनके लिए बहुत शुभ दिन है और वे चाहते हैं कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाए ताकि और भी श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। उन्होंने दोनों देशों के बीच प्यार और भाईचारे की भावना बढ़ने की भी प्रार्थना की।
    SGPC अधिकारी ने बताया कि ये जत्था SGPC की देखरेख में 10 दिनों के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और मेडिकल सपोर्ट समेत पूरा स्टाफ़ जत्थे के साथ जा रहा है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
    जत्था लीडर भाटिया ने बताया कि वीजा के लिए 302 पासपोर्ट भेजे गए थे, जिनमें से 290 श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जत्था महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाएगा और साथ ही गुरु अर्जन देव जी के शहादत स्थल, गुरु रामदास जी के जन्मस्थान और गुरु नानक देव जी से जुड़े कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेगा। उन्होंने प्रार्थना की कि जत्था सुरक्षित अपने देश लौट आए।

     

  • Punjab News: चोरों ने घर में किया कांड, लाखों का सोना और कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने घर में किया कांड, लाखों का सोना और कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    नकोदरः नकोदर स्थित बिलगा इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। गांव कल्याणपुर में एक घर से चोरों ने सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बता दें पीड़ित ने बताया कि वह पिछले 4-5 दिनों से घर में नहीं थे। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान सारा बिखरा पड़ा था।

    थाना बिलगा तहसील फिल्लौर ने बताया कि सोहन सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी कल्याणपुर के यहां चोरी की घटना सामन आई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। जब वे आज घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

    सोहन सिंह के अनुसार चोरों ने घर से लगभग 5 तोले सोना, सात हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी तुरंत बिलगा पुलिस स्टेशन को दी गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बिलगा और आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

     

     

  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है…

     

     

  • Punjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं चोरी की वारदात करते लोगों ने एक व्यक्ति को काबू किया है। जहां लोगों ने चोर को रंगे हाथों काबू करके उसकी जमकर छित्तर परेड की और उसका जुलूस निकाला। चोर ने कबूला कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
    क्या है पूरा ममला जिले के भामिया इलाके में GK एस्टेट के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक कथित चोर को रंगे हाथों काबू किया। लोगों का आरोप है कि युवक ने एक मोबाइल फोन चुराया था, जिसके बाद शक के आधार पर पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान व्यक्ति ने चोरी की वारदात कबूली। खंभे से बांधकर की पिटाई परिजिनों के मुताबिक, जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उनका फोन चुराया है, तो उसने कथित तौर पर माना कि नशे की लत के कारण उसने चोरी की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एक खंभे से बांधकर उसकी पीटाई और उसका जुलूस निकाला और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। नशे के कारण वारदात को दिया अंजाम पत्रकार के सवालों के जवाब में, कथित चोर ने दावा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने यह दावा किया कि ताजपुर रोड इलाके से वह नशा लेकर आता था। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।    
  • Jalandhar News: Chairman Jasvir Garhi ने राजा वड़िंग पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chairman Jasvir Garhi ने राजा वड़िंग पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः हाल ही में दिए राजा वड़िंग के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं अब इसको लेकर चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग पर निशाना साधा। फिल्लौर पहुंचने पर, जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि उन्होंने SSP मुक्तसर साहिब को केवल यह निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि क्या यह राजा वड़िंग की आवाज है। उनकी आवाज को लेकर फोरेंसिक लैब में टैस्ट करवाया जाए। यदि फोरेंसिक जांच में यह आवाज राजा वड़िंग की साबित होती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें हजारों सालों से दलितों के खिलाफ जाति-सूचक शब्दों के तौर पर देखा जाता रहा है।

    उन्होंने बताया कि 24 घंटे पहले, अमरिंदर सिंह ‘राजा’ ने कहा था कि “गढ़ी साहिब, आप तोप हैं” और मुझे यह स्वीकार करना पड़ेगा कि आप जैसा व्यक्ति इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं है, जोकि बहुत ही निंदनीय है। इतने बड़े ओहदे पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बातें करनी शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि वह कोई तोप नहीं है। इस देश के सबसे सम्मानित भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता, बाबासाहेब अंबेडकर, एक तोप की तरह हैं। भारत का संविधान इस देश में एक तोप की तरह काम करता है। वह तो आम आदमी है जो किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने तो अभी मामले में राजा वड़िंग को कुछ कहा ही नहीं है। उन्होंने तो अभी एसएसपी को जांच के लिए कहा है। वह तो अभी जांच करेंगे कि राजा दोषी हैं या नहीं, लेकिन राजा वड़िंग खुद ही अपने आपको दोषी ठहरा रहे हैं। वह तो अभी 29 मई को रिपोर्ट पढ़ेंगे और बाद में फैसला लेंगे।

    राजा वड़िंग की तरफ से स्पष्टीकरण आया है, कि यह ऑडियो AI द्वारा बनाया गया है; जब भी कोई विवाद होता है, तो इस तरह के ऑडियो बना दिए जाते हैं। यह आवाज उनके मुंह से निकली हुई लग सकती है, लेकिन उन्होंने इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह साढ़े 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज है। वे पंजाबी जिनकी कोई नहीं सुनता, वह उनकी आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलवाते हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वह किसी भी धमकियों से नहीं डरेंगे और अगर राजा वड़िंग दोषी पाए जाते हैं तो ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

     

     

     

  • ASI के घर हुई चोरी, बेटी की शादी के गहने लेकर चोर फरार ,देखें वीडियो

    ASI के घर हुई चोरी, बेटी की शादी के गहने लेकर चोर फरार ,देखें वीडियो

    होशियारपुर : दसूहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ गांव दोलोवाल में पंजाब पुलिस के ASI के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक घर से 12 से 15 तोले के सोने और 25 हजार नगद लेकर चोर फरार हो गए। यह घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी देते हुए ASI विजय कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी श्री आनंदपुर साहिब में है। बेटी की शादी होने वाली है, इसी कारण घर में सोने के गहने खरीदकर लाए थे। शनिवार की रात 11 बजे के करीब चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए। इस दौरान घर पर ASI भी खुद मौजूद था, मगर उसे घटना का पता नहीं चला।
    उन्होंने खुद कहा कि एक पुलिस वाले का घर भी सेफ नहीं रहा तो बाकि घर कैसे सेफ रहेंगे?

    ASI की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि रात 9 बजे के करीब खाना खा कर 10 बजे तक परिवार सोने चला गया था। सुबह जब उठ कर देखा तो अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ASI गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    लेकिन इस खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए है, जहां एक पुलिस कर्मी के घर पर चोरी हो सकती है। वहां आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है आरोपी की तलाश जारी है.

     

  • Punjab News : इस इलाके में नशा तस्कर के घर चली डिच, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में नशा तस्कर के घर चली डिच, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब सरकार द्वारा चलाये गए मिशन ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया है। जानकरी के अनुसार यह कार्रवाई जिले के सरहदी गांव टंडी वाला की गई है। इस मौके पर नायब तहसीलदार भारी पुलिस फोर्स भी तैनात थी।

    इस मामले में जानकारी देते हुए SP मंजीत सिंह ने बताया कि नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह गोरा पुत्र सोहन सिंह के ऊपर 7 किलो हेरोइन का मुकदमा दर्ज है। जिसमे वह भगोड़ा चल रहा है। आरोपी बॉर्डर पार से नशे की खेप ड्रोन के जरिये मंगवाकर पंजाब मे सप्लाई करता था।

    वहीं नायब तहसीलदार रमेश ढींगरा ने कहा कि उक्त नशा तस्कर ने सरकारी जमीं के ऊपर कब्ज़ा किया हुआ था। जिसे पुलिस की मदद से खाली करवा लिया गया है। आरोपी को घर तोड़ने के लिए नोटिस भी जारी किये गए थे, लेकिन आरोपी नोटिसों को सीरियस नहीं ले रहा था। जिसके चलते प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।