Category: Punjab

  • Mehar Chand Polytechnic College ने पंजाब में 109 स्थानों पर शानदार उपलब्धि की हासिल

    Mehar Chand Polytechnic College ने पंजाब में 109 स्थानों पर शानदार उपलब्धि की हासिल

    जालंधर (ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने पंजाब में 109 स्थानों पर शानदार उपलब्धि हासिल की। दिसंबर 2024 और मई 2025 में पंजाब स्टेट तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंजाब में विभिन्न कोर्सों की पहली 109 मेरिट पोजिशनों पर कब्जा कर अपना परचम लहराया है।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 के कुल 57 स्थानों में 2 विद्यार्थियों ने पंजाब में पहला स्थान, 1 विद्यार्थी ने दूसरा स्थान और 1 विद्यार्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मई 2025 के कुल 52 स्थानों में से 3 विद्यार्थियों ने पहला स्थान 1 ने दूसरा स्थान और 2 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने आगे बताया कि दिसंबर 2024 में ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (तीसरा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (पांचवा सेमेस्टर) ने तथा मई 2025 में कंप्यूटर विभाग की अनामिक झा (दूसरा सेमेस्टर), ऑटोमोबाइल विभाग के सुखमनजीत सिंह ढिल्लों (चौथा सेमेस्टर) और रणयोद्ध सिंह (छठा सेमेस्टर) ने पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

    अन्य 99 विद्यार्थियों ने चौथे से लेकर बीसवें स्थान तक विभिन्न मेरिज पोजीशनों में स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहतन तथा मेहनती और अनुभवी स्टाफ को जाता है।

    इस मौके पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, तरलोक सिंह, प्रिंस मदान, मैडम, रिचा अरोड़ा, प्रीत कंवल, मीना बंसल, विक्रमजीत सिंह, गौरव शर्मा, शशि भूषण, अंकुश शर्मा और जसपाल उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों को सम्मान आगामी वार्षिक समारोह में भी किया जाएगा।

     

  • Punjab News: पूर्व सैनिक के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सैनिक के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चोरों द्वारा लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं चोरों ने 2 घरों को अपना निशाना बनाया। चोर पूर्व सैनिक के घर में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर से सोना और नकदी चुराकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक जसपाल सिंह ने बताया कि देर रात चोरों ने पड़ोस में रहने वाले एनआरआई परिवार के घर में खिड़की तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जब उनके पारिवारिक सदस्य जाग गए तो चोर वहीं से फरार हो गए। जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद उन्हीं चोरों ने उनके घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और घर में घुस गए। जिसके बाद अलमारी में रखे लगभग 16 हज़ार रूपए और एक सोने की अंगूठी चुराकर भाग गए।

    उन्होंने बताया कि जब चोर मेरे घर में चोरी कर रहे थे तो मेरी पत्नी को अचानक इसकी भनक लगी, इसलिए मैंने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली तो चोर वहां से भाग निकले। उन्होंने कहा कि अगर हमें भनक नहीं लगती तो अलमारी में रखी और भी चीज़ें चोरी हो जातीं। इस संबंध में तुरंत पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में कल शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस ने आज आकर ही मौका देखा। मौके पर दोनों परिवारों और गाँव के मौजूदा सरपंच ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हमारे चोरी हुए सामान की भरपाई कराई जाए और चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

    जब पत्रकारों ने थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने चोरों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, लेकिन फिलहाल चोर भागने में कामयाब रहे हैं। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

     

     

     

  • Punjab News : 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी हरकिंदर सिंह रंगे हाथों काबू

    Punjab News : 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी हरकिंदर सिंह रंगे हाथों काबू

    चंडीगढ़ः विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान माल दफ्तर पायल लुधियाना में तैनात पटवारी हरकिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील पायल, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के इंतकाल में संशोधन करने के बदले 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में आरोपी पहले ही 5,000 रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था।

    शिकायतकर्ता द्वारा गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना से संपर्क किया गया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों काबू कर लिया।

    इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

     

  • पंजाब ने IPL के इस सीजन का जीता तीसरा मैच, टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    पंजाब ने IPL के इस सीजन का जीता तीसरा मैच, टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    SAS नगर (मोहाली): IPL के मौजूदा सीज़न के 17वें मैच और आज न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। पंजाब ने 18.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 33 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी खेली, को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ घोषित किया गया। पंजाब के प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, प्रयास आर्य ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए, कूपर कॉनोली ने 11 रन बनाए और नेहल वडेरा ने 14 रन बनाए। शशांक सिंह 16 रनों पर नाबाद रहे। पंजाब के गेंदबाज़ों में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट लिए, और बार्टलेट ने एक विकेट लिया।

    इससे पहले, सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाज़ी की और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। TM हेड ने 38 रन बनाए, ईशान किशन ने 27 रन बनाए, H क्लासेन ने 39 रन बनाए, अनिकेत बर्मा ने 18 रन बनाए, और सलिल अरोड़ा ने 9 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी कोई रन नहीं बना सके और H दुबे एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के गेंदबाज़ों में, शिवांक कुमार ने तीन विकेट लिए और हर्ष दुबे ने एक विकेट लिया।

    पंजाब किंग्स की टीम ने वृंदावन पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
    पंजाब किंग्स की टीम ने वृंदावन में नाव पलटने की घटना में मारे गए दस यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। खिलाड़ी काले आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरे और उन्होंने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

     

     

     

     

  • मथुरा में Steamer पलटने से हुई पंजाब के श्रद्धालुओं की मौत को लेकर CM मान ने किया ट्वीट

    मथुरा में Steamer पलटने से हुई पंजाब के श्रद्धालुओं की मौत को लेकर CM मान ने किया ट्वीट

    पंजाबः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक करीब 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि दर्जन भर लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।   सीएम भगवंत मान का आया ट्वीट इस दर्दनाक हादसे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्टीमर में सवार थे करीब 30 श्रद्धालु मिली जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से मथुरा-वृंदावन घूमने आए थे और यमुना नदी में सैर कर रहे थे। पीपे के पुल से टकराया स्टीमर बताया जा रहा है कि स्टीमर जब यमुना नदी में चल रहा था, तभी वह अचानक पीपे के पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।  मच गई चीख-पुकार जैसे ही स्टीमर पलटा, उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई लोग पानी में गिर गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। राहत और बचाव कार्य जारी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।                  
  • Punjab News: विजिलेंस ने ASI को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    Punjab News: विजिलेंस ने ASI को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    चंडीगढ़ः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना कोर्ट में नायब कोर्ट के पद पर तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को लुधियाना के चंडीगढ़ रोड निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अपनी लाइसेंसी पिस्तौल वापस पाने से जुड़े मामले में उसकी मदद करने के बदले में, आरोपी नायब कोर्ट ने 10,000 रुपये की रिश्वत और स्केचर्स (Skechers)  जूते की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत और स्केचर्स जूतों की मांग वाली पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था।

    यह उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता रिश्वत देने या किसी अन्य अवैध तरीके का इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में, शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत और ग्रे रंग के स्केचर्स जूते स्वीकार करते हुए आरोपी नायब कोर्ट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में, आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्रिमंडल विभाग में बड़ा फेरबदल, वित्त मंत्री सहित डॉ. रवजोत को मिली अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: कैबिनेट मंत्रिमंडल विभाग में बड़ा फेरबदल, वित्त मंत्री सहित डॉ. रवजोत को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद, पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को परिवहन विभाग और डॉ. रवजोत को जेल विभाग सौंपा गया है। इससे पहले ये दोनों विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे। बता दें कि डीएम रंधावा सुसाइड केस के बाद मुख्यंत्री भगवंत मान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया था, जिसके बाद यह दोनों विभाग खाली हो गए थे। वहीं अब सरकार द्वारा खाली हुए दोनों विभागों को भर दिया गया है।

  • पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान

    पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल का आया बयान

    Punjab News : वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने जानकारी दी कि लालजीत भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम काफी समय से इस मामले में जांच कर रही थी और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। क्या है पूरा मामला वेयरहाउस के DM गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिनमें पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम भी सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल का आया बयान AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मंत्री को न सिर्फ पद से हटाया गया, बल्कि उसे गिरफ्तार भी किया गया।   बीजेपी पर साधा निशाना केजरीवाल ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा में एक ADGP की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कई लोगों पर आरोप लगे, लेकिन सरकार और पार्टी उनके बचाव में खड़ी हो गई। AAP और बीजेपी में फर्क बताया केजरीवाल ने कहा कि यही आम आदमी पार्टी और बीजेपी में फर्क है। AAP न्याय के मामले में अपने ही नेताओं पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि बीजेपी अपने लोगों को बचाने की कोशिश करती है, भले ही न्याय से समझौता करना पड़े।  
  • Punjab News: Hotel में निहंग सिंहों की छापेमारी, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel में निहंग सिंहों की छापेमारी, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अबोहर: शहर के कई होटलों में निहंग सिंहों द्वारा रेड करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। होटल मालिकों का आरोप है कि निहंग सिंह उनसे पैसे मांग रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ निहंग सिंह अबोहर के एक होटल में घुसते और एंट्री रजिस्टर देखने की मांग करते दिख रहे हैं। इसके बाद होटल संचालकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

    बताया जा रहा है वीडियो में निहंग सिंह कह रहे हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटलों में गलत काम हो रहा है, जिसके चलते वे जांच के लिए पहुंचे थे। दूसरी ओर, होटल मालिकों के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अबोहर थाना चीफ रविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भी वेरिफाई किया जा रहा है कि निहंग सिंह किस मकसद से होटल में गए थे। जांच पूरी होने के बाद ही सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab Budget 2026: इस तारीख को पेश किया जाएगा बजट, गुजरात में CM Mann ने की घोषणा

    Punjab Budget 2026: इस तारीख को पेश किया जाएगा बजट, गुजरात में CM Mann ने की घोषणा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गुजरात दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की। मान ने साफ किया कि पंजाब सरकार इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही टैक्स रेट बढ़ाएगी।

    Read in English:

    Punjab Government to Present Budget on March 8, No New Taxes: CM Bhagwant Mann

    मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी नेशनल बजट और गुजरात बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग शहरों में प्रोग्राम कर रही है।

    भगवंत मान ने कहा कि नेशनल बजट और गुजरात बजट एक जैसे हैं। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे बिजनेसमैन और दुकानदारों के लिए कुछ नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।