Category: Punjab

  • Punjab News: एक IAS व 2 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    Punjab News: एक IAS व 2 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार ने IAS व PCS अफसरों का फेरबदल किया है। सरकार द्वारा एक IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले किए गये हैं।

    अक्षिता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी
    आईएएस अधिकारी अक्षिता गुप्ता, जो अब तक नगर निगम फगवाड़ा की कमिश्नर के पद पर तैनात थीं, उन्हें अब निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (Information & Public Relations) के पद पर नियुक्त किया गया है।
    इस पद पर पहले आईएएस अधिकारी विमल कुमार सेतिया तैनात थे।

    नवनीत कौर बल को फगवाड़ा नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार
    कपूरथला की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल को फगवाड़ा नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इस पद पर पहले अक्षिता गुप्ता कार्यरत थीं।

    पीसीएस अधिकारी दिपांकर गर्ग को अतिरिक्त जिम्मेदारी
    सरकार ने पीसीएस अधिकारी दिपांकर गर्ग को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (Managing Director) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

     

    जिनकी सूची इस प्रकार है–

     

  • Punjab News: इस मामले में सस्पेंड DIG भुल्लर को मिली जमानत

    Punjab News: इस मामले में सस्पेंड DIG भुल्लर को मिली जमानत

    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, रिश्वत से जुड़े एक अन्य केस में वह अभी भी जेल में ही रहेंगे। यानी फिलहाल उन्हें जेल से रिहाई नहीं मिलेगी।

    चालान समय पर पेश न होने का उठा मुद्दा
    सुनवाई के दौरान भुल्लर के वकील ने अदालत में दलील दी कि सीबीआई ने तय समय सीमा के भीतर चालान पेश नहीं किया। वकील का कहना था कि कानून के अनुसार 60 दिनों के भीतर चालान दाखिल होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी आधार पर जमानत दिए जाने की मांग की गई।

    सीबीआई के सरकारी वकील ने भुल्लर के वकील की दलील का विरोध करते हुए कहा कि आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों में चालान दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय मिलता है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अदालत में बहस हुई।

    29 अक्टूबर को दर्ज हुआ था केस
    गौरतलब है कि सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ 29 अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। हालांकि, उन्हें इस केस में औपचारिक रूप से 5 नवंबर को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह पहले से ही रिश्वत के एक अन्य मामले में जेल में बंद थे।

    60 दिन में चालान न आने पर मांगी गई जमानत
    सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में 60 दिनों के भीतर चालान दाखिल नहीं किया गया। इसी बात को आधार बनाते हुए सोमवार को भुल्लर के वकील ने अदालत से जमानत देने की अपील की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

    2 जनवरी को जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज
    इससे पहले 2 जनवरी को अदालत ने भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उस समय भी भुल्लर के वकील ने कई सवाल उठाए थे।

     

  • Punjab News: 12 IPS अधिकारियों को प्रमोट कर बनाया गया DIG, देखें लिस्ट

    Punjab News: 12 IPS अधिकारियों को प्रमोट कर बनाया गया DIG, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। यह फैसला पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया है। यह पदोन्नति आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

    इस फैसले को पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों को उनके अनुभव और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस निर्णय से राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जिन 12 IPS अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिली है उनकी लिस्ट नीच दी गई है…

  • Punjab के श्रवण सिंह को मिला बाल पुरस्कार, CM MANN ने कहा- पंजाबियों के लिए बड़े गर्व की बात

    Punjab के श्रवण सिंह को मिला बाल पुरस्कार, CM MANN ने कहा- पंजाबियों के लिए बड़े गर्व की बात

    पंजाब डेस्क। भारत-पाक युद्ध के दौरान चल रहे आप्रेशन सिंदूर में पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले युवा नायक श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। ये साहसी बच्चा सरहदी जिला फिरोजपुर सीमावर्ती गांव चक तरां वाली का रहने वाला है। श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया। Read in English:
    10-Year-Old Punjab Boy Honoured with PM Rashtriya Bal Puraskar 2025 for Bravery Along Border
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸਿੰਦੂਰ ਦਾ ਨਿੱਕਾ ਸੂਰਮਾ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸ਼ਰਵਣ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲ ਪੁਰਸਕਾਰ, ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ
    सीएम मान का आया बयान श्रवण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय जवानों की निस्वार्थ सेवा कर देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब इसी साहस और देशभक्ति के लिए श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, सूबे के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पंजाबियों के लिए बड़े गर्व की बात है।   अवार्ड पाकर काफी खुश हूं… प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने के बाद श्रवण सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अपने गांव में तैनात भारतीय जवानों को रोज़ाना दूध, चाय, छाछ और बर्फ देकर उनकी सेवा करने का फैसला किया था। यह सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए इस छोटे लड़के ने कहा कि उसने कभी ऐसी पहचान की कल्पना नहीं की थी। उसने कहा कि इस अवार्ड को पाकर काफी खुश है।   बड़े होकर सेना में जाने का सपना श्रवण सिंह को लेकर सेना अधिकारियों ने कहा कि श्रवण जैसे बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत राष्ट्र भावना का प्रतीक हैं। सम्मान मिलने पर श्रवण ने कहा कि उसका सपना बड़ा होकर भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है।
  • Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मिली धमकी

    Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मिली धमकी

    पंजाब डेस्क। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को क्षत्रिय करणी सेना की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कटारिया को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और खुले तौर पर हिंसा भड़काने वाली बातें लिखीं। राज शेखावत ने पोस्ट में लिखा कि गुलाबचंद कटारिया पहले भी महाराणा प्रताप का अपमान कर चुके हैं और अब फिर से वैसा ही कर रहे हैं। उन्होंने करणी सेना के समर्थकों से कटारिया पर हमला करने तक की बात कह दी।

    महाराणा प्रताप पर दिए बयान से शुरू हुआ विवाद
    यह पूरा विवाद तीन दिन पहले उदयपुर जिले के गोगुंदा में दिए गए गुलाबचंद कटारिया के एक बयान के बाद शुरू हुआ। कटारिया वहां एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई।

    कटारिया ने कहा था कि महाराणा प्रताप का नाम पहले कांग्रेस सरकार के समय में सुनने को मिलता था, लेकिन उन्हें सही मायनों में पहचान जनता पार्टी के शासन में मिली। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया।

    सोशल मीडिया पर…
    कटारिया के बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग उनके बयान का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग करणी सेना के पोस्ट का समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है।

    अभी तक राज्यपाल ने नहीं की शिकायत
    इस पूरे मामले में अब तक राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब भास्कर ने उनसे इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    पुलिस जांच में जुटी
    उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि किसी तरह का कानून-व्यवस्था का खतरा तो नहीं है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, दंपति सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, दंपति सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    राजपुरा/शंभू। शंभू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव चमारू के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    तेज रफ्तार बोलेरो बनी हादसे की वजह
    जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी (नंबर HP-80-7778) बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। बोलेरो चालक हरविंदर सिंह, जो गांव बालीवाल, तहसील हरौली, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला था, ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंची गाड़ी
    मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी डिवाइडर पार करते हुए गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रही एक ऑल्टो कार से जोरदार टक्कर हो गई।

     

    दंपति की मौके पर ही मौत
    इस टक्कर में ऑल्टो कार में सवार मोहम्मद सहजान (43) और उनकी पत्नी साहजहां (37), निवासी समराला, जिला लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल
    हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे शाम सिंह, निवासी एकता नगर, पटियाला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    बोलेरो चालक की इलाज के दौरान मौत
    हादसे में बोलेरो चालक हरविंदर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

    पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सिविल अस्पताल राजपुरा पहुंचाया गया। मृत दंपति के शव अस्पताल में रखवाए गए है।

    मामला दर्ज, जांच जारी
    पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शंभू थाना पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

    वाहनों को हुआ भारी नुकसान
    इस हादसे में बोलेरो, मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार तीनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

  • पंजाब घुड़सवारी मेला 2.0 का भव्य और यादगार प्रदर्शन के साथ हुआ समापन, देखें तस्वीरें

    पंजाब घुड़सवारी मेला 2.0 का भव्य और यादगार प्रदर्शन के साथ हुआ समापन, देखें तस्वीरें

    सांसद मीत हेयर ने मेले को घुड़सवारी प्रेमियों के लिए एक मील का पत्थर बताया।

    साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर। पंजाब घुड़सवारी मेला 2.0 आज पालनपुर, एसएएस नगर में संपन्न हुआ। जिसमें घुड़सवारी खेलों में पंजाब के बढ़ते प्रभाव और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समापन समारोह में भाग लिया और खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

    सांसद मीत हेयर ने कहा कि पंजाब घुड़सवारी मेला घुड़सवारी प्रेमियों का लंबे समय से सपना रहा है और वर्तमान सरकार ने इसे वार्षिक आयोजन बनाकर इस इच्छा को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पालनपुर में पंचायती ज़मीन पर पेशेवर स्तर का घुड़सवारी रिंग स्थापित करने में सरकार का सहयोग क्षेत्र में घुड़सवारी खेलों को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग, एसएएस नगर ज़िला प्रशासन और प्रशासक हरजिंदर सिंह खोसा, दीपिंदर सिंह बराड़ और हरमन सिंह खैरा को इस खेल को बढ़ावा देने में उनके समर्पण के लिए बधाई दी।

    समारोह में उपस्थित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार पारंपरिक खेलों के संरक्षण और राज्य की जीवंत विरासत की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब घुड़सवारी महोत्सव जैसे मंच युवा घुड़सवारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    समापन समारोह में विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, जिला योजना समिति की अध्यक्ष एस.एस. नगर प्रभजोत कौर, सूचना आयुक्त भूपिंदर सिंह बाठ और आप प्रवक्ता हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी और एसडीएम खरड़ दिव्या पी ने बताया कि इस उत्सव में कई घुड़सवारी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें देश भर के कुशल घुड़सवारों ने अपना प्रदर्शन किया।

    ग्रुप 1 ओपन 90 सेमी वर्ग में, मयंक ने घोड़े वज़ीर पर पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद बलराज ने घोड़े रेड रम पर दूसरा, संदीप ने घोड़े आकाश पर तीसरा और दीया शर्मा ने घोड़े ज़ोला डेल पर चौथा स्थान हासिल किया। ग्रुप 1 ओपन 90 सेमी रिले में, कृष्णन कोटोडियन ने घोड़े थंडर पर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मनकीरत गिल और साहिबा ने घोड़े बाज पर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

    ग्रुप 2 ओपन 75 सेमी स्पर्धा में, रुद्र नेहरा ने घोड़े उजाला पर पहला स्थान हासिल किया। फैबियो घोड़े पर सवार अक्षप्रीत सिंह ने दूसरा, मनकीरत सिंह ने तीसरा और टाइगर घोड़े पर सवार गुरवीर सिद्धू ने चौथा स्थान हासिल किया। ग्रुप 3 ओपन 60 सेमी रिले में, बाज़ घोड़े पर सवार सुदीप ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद दारा घोड़े पर सवार ज़ोरावर ने दूसरा, ज़ोला डेल घोड़े पर सवार दिवजोत कौर ने तीसरा और विक्टर घोड़े पर सवार मनकीरत ने चौथा स्थान हासिल किया।

    जियोअप-3 ओपन 60 सेमी स्पर्धा में, पोरस घोड़े पर सवार उगम सिंह ने पहला, डायना घोड़े पर सवार रुबाइयात ने दूसरा स्थान हासिल किया। शेरी घोड़े पर सवार इंदरबीर सिंह ने तीसरा और मैसी घोड़े पर सवार असलम मोहम्मद ने चौथा स्थान हासिल किया।

    ड्रेसेज श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिले। ग्रुप 1 ड्रेसेज में, दीया शर्मा ने पहला, उपेंद्र और शिवांक ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ज़ोरावर ने चौथा स्थान हासिल किया। ग्रुप 2 ड्रेसेज में, दिवजोत कौर ने पहला, रुद्र ने दूसरा और रुबाइयात ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    एलिमेंट्री ड्रेसेज में, फ्रैंक हाइट्स पर सवार ज्योति ने 69.47% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद गरुड़ पर सवार युवराज सिंह राठौर ने 67.84% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बादल पर सवार यंगबीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जबकि किंग पर सवार जर्मनमीत सिंह 61.98% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। लेडीज़ ड्रेसेज में, ज्योति ने फ्रैंक हाइट्स पर 75.58% अंकों के साथ एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद ब्लू ब्लड पर दीया शर्मा और योलांडा पर मन्नत रहीं।

    ग्रुप-1, 90 सेमी शो जंपिंग में, ज़ोला डेल पर दीया शर्मा विजेता रहीं, उसके बाद हसीना पर जुझारवीर सिंह दूसरे, टीपू पर समरवीर सिंह तीसरे और मस्टैंग पर राजपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे। ओपन प्रिलिमिनरी ड्रेसेज श्रेणी में ज्योति ने दबदबा बनाते हुए फ्रैंक हाइट्स पर पहला और ब्लू ब्लड पर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि गरुड़ पर युवराज दूसरे स्थान पर रहे। वज़ीर पर केशव चौथे स्थान पर रहे।

    पोल बेंडिंग स्पर्धाओं में, राजपाल सिंह (पीपीएस) ने ग्रुप 1 में, लविंदर सिंह (पीपीएस) ने ग्रुप 2 में और सुहिराद (पीपीएस) ने ग्रुप 3 में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम लांस प्रतियोगिता में, बीएसएफ ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद भारतीय नौसेना (श्वेत) और भारतीय नौसेना (नीला) का स्थान रहा। व्यक्तिगत लांस वर्ग में, अंकित कुमार ने अपनी बुलेट पर जीत हासिल की, जबकि मोहित कुमार ने अपनी स्पेशल पर दूसरा और लखविंदर सिंह ने अपने वज्र पर तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन हेक्स वर्ग में, दिवजोत कौर ने फ्रैंक पर जीत हासिल की।

     

     

     

     

  • पंजाब कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों को मिली मंजूरी, वित्त मंत्री ने दी जानकारी, देखें Live

    पंजाब कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों को मिली मंजूरी, वित्त मंत्री ने दी जानकारी, देखें Live

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में आज कई जरुरी फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के लिए अलग कैडर बनाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि हमारे युवा उस कैडर में भर्ती हो पाएंगे। पहले उसमें डेपुटेशन पर जाते थेअब इरिगेशन, पीएसपीसीएल और अन्य डिपार्टमेंट जो डेपुटेशन पर बीबीएमबी में जाते थे अब इसमें 3 हजार से ज्यादा पोस्टें जल्द ही भरी जाएंगी।

    इन पोस्टों को दी गई मंजूरी

    उन्होंने यह कहा है कि मलेरकोटला खेल विभाग में तीन नई पोस्टों को मंजूरी दी गई है। मलेरकोटल सहकारिता डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रार, उपरजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर की 11 पोस्टें भरी जाएंगी। इसके अलावा सीएचसी दोराहा में 51 नई पोस्टें निकाली गई है। डेंटल टीचिंग फैकल्टी स्टाफ की उम्र बढ़ाकर 65 साल कर दी गई है। पहले इसमें 62 साल थी। सीडीपीओ की 16 पोस्टें रीजनरेट की गई है। इसको भी विभाग जल्द भी भरने की प्रक्रिया शुरु होगी। इसके साथ ही एडिशनल प्रिंसिपल जज फैमिली कोट जालंधर के लिए 6 पोस्टों को हरी झंडी दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि इंडस्ट्री से जुड़े डिपार्टमेंट में भी बदलाव किए गए हैं। पुड्डा जो इंडस्ट्रीयल प्लाट निकालता है उसमें वो अपने प्लाट को बांट सकते हैं परतु उसमें कम से कम 500 गज का प्लाट होना भी जरुरी है। यदि 2000 गज का प्लाट है तो उसको 4 हिस्सों में बांटा जा सकता है।

    ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी बनेंगे नियम

    वित्त मंत्री ने कहा है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी नियम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी सामाजिक सुरक्षा विभाग को दी है। इसके साथ ही 53 करोड़ की लागत से सैनेटरी पैड खरीदे जाएंगे। यह पैड आंगनवाड़ी वर्करों के जरिए से गरीब बच्चियों तक पहुंचाया जाएगा।

    आनंदपुर साहिब स्पेशल सेशन का होगा आयोजन

    मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 350वां शहीदी दिवस जो मना रहे हैं उनके लिए स्पेशल सेशन रखा जाएगा। यह सेशन 24 नवंबर को आनंदपुर साहिब में होगा। उस दिन सिर्फ जनरल इजलास नहीं होंगे बल्कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को लेकर चर्चा होगी। ये सेशन पहली बार होगा और पंजाब की विधानसभा से बाहर होगा।    
  • Punjab News: इस इलाके में दिनदहाड़े चली गोलियां, बाल-बाल बची कर्मचारी की जान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिनदहाड़े चली गोलियां, बाल-बाल बची कर्मचारी की जान, देखें वीडियो

    जीरकपुर: शहर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने फायरिंग की है। बाइक पर आए बदमाशों ने होटल के एक कर्मचारी पर गोलियां चला दी। सामने आई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई है। फायरिंग के दौरान दो कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

    सूचना मिलते ही थाना जीरकपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस हमलावरों को पहचान करने की कोशिश कर रही है।

     

  • शिरोमणि अकाली दल के इस पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन

    शिरोमणि अकाली दल के इस पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन

    चंडीगढ़: अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरमेल सिंह तोहड़ा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली है। कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद थे। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव टोहड़ा में किया जाएगा।

    हरमेल सिंह टोहड़ा 1997 में सत्ता में आई शिरोमणि अकाली दल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इसके अलावा वह सनोर इलाके से विधायक भी चुने गए थे परंतु बादल और टोहड़ा गुटों के अलग होने के कारण हरमेल सिंह ने अपने कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा दे दिया था और टोहड़ा गुट के साथ चले गए थे।

    2016 में हरमेल सिंह टोहड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आप के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा। इसके बाद वह फिर से शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे परंतु शिरोमणि अकाली दल में दो गुट बनने के बाद अब वह बागी गुट के साथ ही थे।

    बता दें कि हरमेल सिंह टोहड़ा की पत्नी कुलदीप कौर टोहड़ा भी एसजीपीसी के सदस्य हैं। उनके बड़े बेटे हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा पटियाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं वहीं उनके छोटे बेटे कविंदर सिंह टोहड़ा भी बीजेपी के प्रदेश नेता है।