Category: Punjab

  • पंजाब सरकार जल्द देगी महिलाओं को तोहफा, CM Bhagwant Mann ने किया ऐलान

    पंजाब सरकार जल्द देगी महिलाओं को तोहफा, CM Bhagwant Mann ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब की महिलाओं को जल्द सरकार की तरफ से हर महीने 1100 रुपये दिए जाएंगे। इसकी तैयारी सरकार ने शुरु भी कर दी है। अगले साल मार्च में होने वाले बजट सत्र से इसकी शुरुआत हो जाएगी। इस बात का ऐलान सीएम मान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि कई गारंटियां हमने पहले ही पूरी कर दी है। इस पर काम भी शुरु हो चुका है हालांकि विपक्षी दल इस मुद्दे पर हमेशा सरकार को घेरते रहते हैं।

    पंजाब में नहीं है पैसे की कोई कमी

    जानकारी के अनुसार, 2022 में विधानसभा चुनाव में कैंपेन के दौरान पंजाब सरकार ने गारंटी दी थी कि महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी 117 में से 92 विधानसभा सीटे जीतक सत्ता में आ गई और सीएम मान की अगुवाई में सरकार बनी। इसके बाद सरकार ने फ्री बिजली समेत कई सारे वादे पूरे किए परंतु अभी तक एक यही वादा अधूरा रह गया था हालांकि 2025 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। उस समय सीएम मान होशियारपुर में एक जनसभा के दौरान कहा था कि पंजाब में पैसे की कोई कमी नहीं है।

    जल्द पूरा करेंगे वादा

    सीएम मान ने कहा कि हम इसी साल महिलाओं को 1000 की जगह 1100 रुपये देंगे परंतु बजट आया तो महिलाओं के हाथ निराशा ही लगी हालांकि उस समय भी सरकार ने दावा किया था हम रणनीति बना रहे हैं और जल्द इस वादे को पूरा करेंगे। 2022 में भले ही पंजाब सरकार ने 1100 रुपये देने का ऐलान किया था परंतु इस मामले में हिमाचल आगे निकल गया। हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये देने शुरु कर दिए। वहीं हरियाणा में 1 नवंबर से 21 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 2100 रुपये मिलने शुरु हो जाएंगे।  
  • Punjab News: हरवीर हत्या मामला में बड़ी संख्या में युवाओं और निहंग सिंह का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: हरवीर हत्या मामला में बड़ी संख्या में युवाओं और निहंग सिंह का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पांच वर्षीय मासूम हरवीर की हत्या के विरोध में रविवार को होशियारपुर के सैशन चौक पर भारी संख्या में जवानों और निहंग सिंहों ने एकत्र होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्री मुक्तसर साहिब और श्री चमकौर साहिब से विशेष तौर पर पहुंचे निहंग सिंहों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हरवीर के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

    साथ ही प्रवासियों की जांच करने, उनके वोट रद्द करने, नए आधार कार्ड न बनाने और उन्हें पंजाब से बाहर भेजने की मांग भी जोर-शोर से की गई। उन्होंने कहा के इस घटना ने न केवल पंजाब बल्कि दुनिया भर में बसे पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। मासूम हरवीर के साथ दरिंदगी और हत्या ने हर आंख नम कर दी है।

    हालांकि होशियारपुर पुलिस ने तत्परता और पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। निहंग सिंहों और युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषी को कड़ी सजा नहीं दी गई तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

  • पंजाब सरकार ने Transport विभाग मे किये तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब सरकार ने Transport विभाग मे किये तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा Transport विभाग मे बड़े स्तर पर तबादले किये है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अलग-अलग जिलों मे तैनात ट्रांसपोर्ट अफसरों को नए स्टेशन अलॉट हुए है। निचे दी गई आर्डर की कॉपी मे पूरी जानकारी उपलब्ध है।

  • Punjab News: ट्रॉले की चपेट में आने से 2 युवकों की भयानक मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉले की चपेट में आने से 2 युवकों की भयानक मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    शरीर के हुए 2 हिस्से, 30 मीटर तक घसीट कर ले गया चालक

    संगरूर: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार संगरूर से धूरी रोड पर फ्लाईओवर पर बाजार से सामान लेकर धूरी की ओर जा रहे दो युवक स्कूटी पर सवार थे। इस दौरान उनकी ट्रॉले से टक्कर हो गई। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रॉले ने दोनों यात्रियों को कुचल दिया। इस भयानक दुर्घटना में एक युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। ट्रॉले के टायर में फंसा एक टुकड़ा ड्राइवर ने लगभग 30 मीटर तक घसीट लिया। सड़क हादसा देख ट्रॉले का ड्राइवर ट्रॉले को फ्लाईओवर पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ट्रॉले चालक को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक मृतकों में से एक युवक का नाम सुनील कुमार है। वह संगरूर के नजदीकी गाँव गुदासपुर का निवासी था, जिसकी उम्र करीब 27 साल थी। वह पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। दूसरे युवक का नाम संदीप था और वह नाभे के नजदीकी गांव छीटावाला का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • CM भगवंत मान ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा और कर दिया बड़ा ऐलान

    CM भगवंत मान ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा और कर दिया बड़ा ऐलान

    होशियारपुर। पंजाब के (CM Bhagwant Mann) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

    सीएम मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मियाणी में बने राहत शिविर का दौरा किया और वहां ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि किसी भी परिवार को नुकसान झेलने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रशासन और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों की मदद करने के निर्देश दिए।

    हर परिवार को मिलेगा नुकसान का मुआवज़ा

    सीएम मान ने साफ कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि फसल, घर और पशुओं का नुकसान झेल रहे लोगों को राहत देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

    मान ने रड़ा पुल सहित कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पंजाब के रुके हुए 60,000 करोड़ रुपये के फंड को तुरंत जारी करने की मांग की है।

    हालिया बाढ़ से राज्य के 10 से अधिक जिले प्रभावित हुए हैं। 1000 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं और लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसलें, बाढ़ के पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पशुपालन और डेयरी पर निर्भर ग्रामीण परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पशुओं की मौत और चारे की कमी ने संकट और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में जुटे कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके।

  • Punjab News: Sajjan Singh Cheema ने राणा गुरजीत पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sajjan Singh Cheema ने राणा गुरजीत पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी: खडूर साहिब से कांग्रेस नेता जीरा के द्वारा राणा गुरजीत सिंह को रावण कहने का मसला अभी ठंडा नहीं हुआ था। इसी दौरान सुल्तानपुर लोधी में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के दौरे को लेकर राणा गुरजीत सिंह ने भी तंज कस दिए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਰਾਣਾ ਗੁਰਜੀਤ ਤੇ AAP ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ, ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਸਿਆਸੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ


    राणा गुरजीत सिंह के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत बढ़ती उम्र के साथ सठिया चुके हैं। यह बात उनकी पार्टी के ही नेता कह रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री और सीएम मान खुद इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

    कांग्रेस सरकार के समय न तो कोई नेता इन क्षेत्रों का दौरा करने के लिए आया। जबकि उस समय राणा इसी महकमे के मंत्री थे। तब लोगों को राहत क्यों नहीं दी गई। राणा गुरजीत सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और कुछ भी नहीं।

  • Punjab News: Beas नदी में बढ़ा पानी का स्तर, पुल में पड़ी दरार

    Punjab News: Beas नदी में बढ़ा पानी का स्तर, पुल में पड़ी दरार

    होशियारपुर: मुकेरियां के ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण धनोवा पुल में दरार पड़ गई है। यह पुल मुकेरियां को गुरदासपुर के साथ जोड़ता है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर पुलिस तैनात की है। पुल पर बड़े वाहनों के आने-जाने पर भी रोक लग गई है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी के आने की संभावना जताई जा रही है।

    यह पुल 2016 में अकाली दल ने बादल सरकार के कार्यकाल में बनाया था। इस पुल का उद्घाटन विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने किया था। पिछले कुछ दिनों से ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पुल की स्थिति प्रभावित हुई है।

    इसके अलावा पौंग डैम से ब्यास नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है ऐसे में गुरदासपुर और होशियारपुर जिले की सीमा पर स्थित श्री हरगोबिंदपुर साहिब में ब्यास नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे हुए गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लग गए हैं।

    लोग इतने डर गए हैं कि गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरुप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गनीमत यह है कि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोई खतरनाक स्थिति पैदा नहीं हुई है लेकिन निचले इलाकों के लोगों का कहना है कि जिस तरह से पानी लगातार बढ़ रहा है उससे अभी तो यह उनके खेतों तक पहुंच गया है लेकिन इसे उनके घरों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

    बातचीत के दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी धरमिंदर सिंह, हरजीत सिंह, निशान सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि 2023 में भी जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते हम पहले ही सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि दरिया के किनारे लगभग 100-200 एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। लोगों ने मांग की है कि ब्यास दरिया के किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल होने वाला फसलों और घर के बाहर आर्थिक नुकसान न हो।

  • Punjabi Singer Gur Sidhu के घर छाया मातम

    Punjabi Singer Gur Sidhu के घर छाया मातम

    चंडीगढ़: पंजाबी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। कुछ ही समय में फैंस के दिलों पर राज करने वाले पंजाबी सिंगर गुर सिद्धू के पिता का निधन हो गया है। इस बात का जानकारी विधायक मास्टर जगसीर सिंह ने एक ट्विट के जरिए दी।

    एक्स पर एक ट्विट शेयर करते हुए उन्होंने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि – ‘बीती रात पंजाबी लोक गायक गुर सिद्धू के पिता और मेरे गांव चक फतेह सिंह वाला के सरपंच स.सुखबीर सिंह सिद्धू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वाहेगुरु जी स. सुखबीर सिंह सिद्धू जी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें’।

    गौरतलब है कि गुर सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं। उनके गानों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं।

     

  • पंजाब के राज्यपाल का अहम ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाब के राज्यपाल का अहम ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

    चंडीगढ़: पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल के छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। वहीं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

    Read in English:

    Chandigarh Students to Get Four-Day Weekend as Schools Shut on August 18

    इस फैसले के अंतगर्त चंडीगढ़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे हालांकि प्रशासन की ओर से छुट्टी के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। गर्वनर ने कहा है कि यह फैसला छात्रों की सुविधा और स्कूलों के कामकाज को ध्यान में देखते हुए लिया गया है।

     

     

  • Punjab News: अनमोल गगन मान के आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अनमोल गगन मान के आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आम आदमी पार्टी के विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफे के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। ऐसे में अब पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी अनमोल गगन मान के साथ कोई भी बात नहीं हुई है लेकिन पार्टी के सभी नेता एक परिवार के जैसे हैं। अनमोल उनके लिए छोटी बहन जैसी है यदि कोई गलतफहमी भी हो तो उसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

    इसके अलावा अमन अरोड़ा ने सुखबीर सिंह बादल के द्वारा बेअदबी मामलों पर दिए बयान की भी कड़ी निंदी की है। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां जैसे मामलों में आज तक इंसाफ नहीं मिला है। अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछली सरकार ने ये केस सीबीआई को सौंप दिए लेकिन वहां से भी कोई नतीजा नहीं निकला है। अब पंजाब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया है।

    हमने एल.के. यादव की अगुवाई में एक नई एसआईटी बनाई है जो कि बेअदबी के मामलों की जांच करेगी। हमें भरोसा है कि ये टीम लाखों श्रद्धालुओं को इंसाफ दिलवाएगी। पंजाब सरकार का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता है और इस बार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी।