Category: Punjab

  • Punjab में मौसम ने बदला मिजाज, गरजे बादल, कड़की बिजली

    Punjab में मौसम ने बदला मिजाज, गरजे बादल, कड़की बिजली

    चंडीगढ़: भारत पाकिस्तान के बिच चल रहे तनाव के दौरान पंजाब मे मौसम ने भी अपना मिजाज बदल लिया है। देर शाम अलग अलग जिलों मे तेज हवाओ के चलने के बाद बादल गरजते और बिजली कड़कती दिखाई दी। .

    मानो जैसे कुदरत भी पाकिस्तान को ललकार कर कह रही हो कि वह अपने नापाक इरादों से बाज आ जाये। नहीं तो भारतीय सेना हर हमले का जवाब देने के लिए खड़ी है।

    वही मौसम विभाग के अधिकारियो ने पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, एस.ऐ.एस नगर, संगरूर, बरनाला में अगले कुछ घंटे तेज हवाओ और आंधी चलने की चेतावनी दी है।

  • Punjab News: किसानों पर भड़के CM Mann, BBMB को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों पर भड़के CM Mann, BBMB को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान एक बार फिर गरमा गई है। इस बार पंजाब सरकार ने सीधे-सीधे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) और केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पंजाब सरकार ने आरोप लगाया है कि BBMB हरियाणा को पानी देने की कोशिशें कर रहा है।

     

    मुख्यमंत्री आज नंगल में बी.बी.एम.बी. द्वारा पानी छोड़ने के खिलाफ हुए प्रदर्शन में पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और जालंधर के मेयर वनीत धीर व अन्य भी उपस्थित थे।

    सीएम मान ने कहा कि “अपने आप को पानी का रक्षक कहने वाले अब कहां हैं? हर छोटी बात पर हाईवे रोकने वाली किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब के पानी को लेकर एक भी बयान नहीं दिया।” वह सिर्फ बेतुके मसलों पर सड़क और रेलें जाम करके अपनी ‘दुकानें’ चला रहे हैं, लेकिन राज्य से संबंधित इस महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं।

    भगवंत सिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि असल में किसान नेता इस कारण आज नंगल नहीं पहुँचे। क्योंकि यहाँ ए.सी. वाली ट्रॉलियाँ नहीं हैं और उन्हें धूप में विरोध प्रदर्शन करना पड़ता जो अब उनके बस की बात नहीं रही।

    पंजाब के लोग अपनी जल-धरोहर की रक्षा के लिए डटकर खड़े हैं और प्रदेश की जनता को भरोसा है कि कोई भी ताकत उनके अधिकारों को छीन नहीं सकती। “हम अपने पानी की रक्षा डटकर करेंगे, क्योंकि हमारे साथ पंजाब के इंसाफ़ पसंद लोग खड़े हैं।”

    BBMB पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि “जंग जैसे मुश्किल हालातों में भी BBMB बीजेपी के इशारे पर पंजाब विरोधी अपनी घटिया हरकतें बंद नहीं कर रही। BBMB के पास पंजाब का पानी हरियाणा को देने का कोई अधिकार नहीं है।” जब भी देश को जरूरत पड़ी है, पंजाब ने हमेशा आगे बढ़कर कुर्बानी दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) असल में सतलुज और ब्यास नदियों के पानी के प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया था। हालाँकि, उन्होंने कहा कि सालों से, पंजाब का पानी बी.बी.एम.बी. के माध्यम से दूसरे राज्यों की ओर मोड़ा जा रहा है और भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस बोर्ड का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि बी.बी.एम.बी. का पुनर्गठन किया जाना चाहिए क्योंकि यह मौजूदा रूप में पूरी तरह बेकार और अस्वीकार्य है।

    पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और साथ ही किसी को पानी की एक बूँद भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के ज्यादातर ब्लॉक खतरे की कगार पर हैं और राज्य में भूजल की स्थिति बहुत गंभीर है। मान ने कहा कि राज्य के ज्यादातर नदी स्रोत सूख गए हैं, इसलिए सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री आज नंगल में बी.बी.एम.बी. द्वारा पानी छोड़ने के खिलाफ हुए प्रदर्शन में पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अन्य भी उपस्थित थे।

  • Punjab News : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

    Punjab News : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल के पूरे महीने में लोगों ने भीषण गर्मी की मार झेली है। इसी बीच अब राहत की खबर है कि आज से मौसम में बदलाव आएगा। गर्मी से राहत मिल सकती है। मई माह शुरू होते ही सूबे के लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। क्योंकि मौसम विभाग ने आज वीरवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने छह दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं (तूफान) चलेंगी और बारिश होने के आसार हैं। पंजाब में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज पूरे पंजाब में तेज हवाएं और बारिश के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    भारतीय मौसम विभाग द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं, चंडीगढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट के पीछे तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर के आसपास दर्ज की जा रही है

  • Punjab News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर घायल

    Punjab News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर घायल

    अबोहर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बच्ची को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर आलमगढ़ गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। बच्ची की पहचान पिंकी(7) के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां बिमला रानी के साथ सड़क निर्माण में मजदूरी करने अबोहर आई थी। रविवार को परिवार वापिस राजस्थान जा रहा था। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को काबू कर लिया। घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News : बारिश और तूफान का Alert जारी, इतने किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    Punjab News : बारिश और तूफान का Alert जारी, इतने किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज  रविवार को संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    इसके साथ ही दो दिन की बारिश के बाद कई जिलों में तापमान में मामूली गिरावट आई है। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। लेकिन, आज भी बारिश की संभावना है।

    पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसमें धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी। वहीं, इस दौरान लू चलने के भी आसार हैं।

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की Firing, देखें CCTV

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की Firing, देखें CCTV

    Property Dealer की Car पर चढ़े हमलावर

    कपूरथला: ढिलवां टोल प्लाजा पर फिल्मी स्टाइल मे बदमाशों द्वारा सरेराह गुंडागर्दी करने का मामला सामने है। जानकरी अनुसार यह घटना देर रात की है। जब मोगा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमनदीप सिंह गिल अपने दोस्त वाहेगुरु सिंह और रिश्तेदार सुखविंदर सिंह के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहे थे।

    जैसे ही उनकी ऑडी गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकी, तो आगे से दो गाड़ियों मे सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की जिसमे गोली प्रॉपर्टी डीलर के कान से गुजर गई। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट अस्पताल में लाया गया। इस घटना की CCTV भी सामने आई है।

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि वरना और स्कॉर्पियो मे सवार बदमाशों ने ऑडी कार को घेर लिया। जिसके बाद गाड़ियों से उतरे दो दर्जन के करीब युवकों मे से 3 के पास पिस्तौल थे और बाकी बेसबॉल और डंडे से लैस थे। घायल ने जब गाड़ी भगाई, तो एक हमलावर कार पर चढ़ गया।

    अमनदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावरों की गाड़ियों को टक्कर मार भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: ब्यास दरिया में नहाने गए 2 नवयुवकों की मौत, 2 की तलाश जारी

    Punjab News: ब्यास दरिया में नहाने गए 2 नवयुवकों की मौत, 2 की तलाश जारी

    कपूरथला: बैसाखी पर्व पर गांव बेरोवाल के नजदीक ब्यास दरिया में नहाने गए चार नवयुवक पानी मे बह गये थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद दो नवयुवको को पानी से बाहर निकला गया। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

    थाना फत्तूढींगा की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि दो नवयुवकों को बाहर निकल सिविल अस्पताल कपूरथला में भेज दिया है। जबकि दो अन्य नवयुवकों की तलाश मे गोताखोर लगे हुए हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि दोनों नवयुवक मृतक अस्पताल मे लाये गए थे। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शदीप सिंह तथा जसपाल सिंह दोनों निवासी गांव पीरेवाल के रूप में हुई है। जबकि विशाल और गुरप्रीत सिंह दोनों निवासी गांव पीरेवाल की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों की ओर से कार्रवाई न करने का हवाला देने पर शवों को सौंप दिया गया हैं।
  • Punjab News : Bomb की Statement पर प्रताप सिंह बाजवा का आया बयान, देखे वीडियो

    Punjab News : Bomb की Statement पर प्रताप सिंह बाजवा का आया बयान, देखे वीडियो

    चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता प्रताप सिहं बाजवा के पंजाब मे बंब होने के बयान से हड़कंप का माहौल बन गया था। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि “मैंने एक टीवी चैनल को बयान दिया है कि मेरे सूत्रों ने मुझे चेतावनी दी है कि पंजाब में कई बम आए हैं। 18 बम फट चुके हैं और 30-32 बम इस्तेमाल किए जाने है”।

    वह एक अहम पद पर बैठे है और उन्हें Z सिक्योरिटी मिली हुई है। इसलिए सूत्रों ने उन्हें सचेत किया है। मैंने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ पूरा सहयोग किया है। हमारा काम लोगों को बचाना और पंजाब सरकार की मदद करना है। उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस को बता दिया है कि वह अपने सूत्रों का खुलासा नहीं कर सकते।

    उन्होंने कहा कि बार्डर के पास जितने भी पुलिस स्टेशन है, उन पर ग्रेनेड हमला हुआ है। जिसकी सूचना किसी के पास नही थी। बाजवा ने काउंटर इंटेलिजेंस से हुई बातचीत को लेकर जानकारी देने से मना किया।

     

  • Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों को 14 अप्रैल (सोमवार) को भी सरकारी छुट्‌टी घोषित किया गया है।  पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को पंजाब सरकार ने डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया है।

    यह सरकारी अवकाश संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को समर्पित है। यह अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम 14 अप्रैल को बंद रहेंगे।

  • Punjab Police में बड़े स्तर पर फेरबदल, 162 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले

    Punjab Police में बड़े स्तर पर फेरबदल, 162 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले

    चंडीगढ़: राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस मे बड़े स्तर पर तबादले किये है। सरकार द्वारा जारी की गई सूची मे 162 IPS/PPS अधिकारियो के नाम शामिल है। निचे दी गई लिस्ट मे पुलिस अधिकारियों के नाम और ट्रांसफर की जानकारी मौजूद है।