Category: Punjab

  • Punjab News: 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    Punjab News: 2 IAS और 1 PCS अधिकारी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच पंजाब सरकार ने एक बार फिर फेरबदल किया है, जिसमें 2 IAS और 1 PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: इलाका निवासियों ने चोर को किया काबू, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाका निवासियों ने चोर को किया काबू, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी: गांव भरोआणा मेें बीती रात चोर वारदात को अंजाम देने मेें नाकाम रहे। जानकारी के अनुसार चोरों ने मोटरों की तारें चोरी करने की साजिश रची थी, लेकिन वह नाकाम रहे। लगातार हो रही चोरियों से गांव वाले सतर्क हो गए। जानकारी के अनुसार गांव वालों ने एक अनजान व्यक्ति को देखा और उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह गांव में चोरी करने आया था। यह चोर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करता था।

    चोर ने कबूल किया कि वह नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ये चोरियां कर रहा है। जिसके बाद गांव वालों ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सुबह 6 बजे फोन किया था। लेकिन पुलिस दोपहर 12 बजे पहुंची। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सतविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के सरपंच ने फोन कर सूचना दी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रेड पर गई हुई है। जिस कारण उन्हें आने में देरी हो गई। पुलिस काबू किए चोर को अपने साथ थाने ले गई।

  • Punjab News: 8 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 8 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की अगुवाई में लगातार पुलिस अधिकारियों के बदले किया जा रहे हैं। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 8 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें 3 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: होले- मोहल्ले में ट्रैक्टरों और ट्रकों पर स्पीकरों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    Punjab News: होले- मोहल्ले में ट्रैक्टरों और ट्रकों पर स्पीकरों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    रूपनगर: 10 मार्च से 15 मार्च 2025 तक श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में होला- मोहल्ला मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने किसी अनहोनी घटना से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए ट्रैक्टरों और ट्रकों पर स्पीकरों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सभी जिलों के अधीन आने वाले पुलिस स्टेशनों के मुख्य अधिकारियों और ट्रैफिक इंचार्जों के माध्यम से ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों और पंचायतों को निर्देशित जारी किए जा चुके है। कोई भी डबल डेकर ट्रक/वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगे बड़े स्पीकर, मोटरसाइकिलों पर प्रेशर हॉर्न और बिना साइलेंसर वाले मोटरसाइकिल चालकों आदि को होला- मोहल्ला के दौरान श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब आने से पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों और कानून का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी और मौके पर ही वाहनों से आवाज़ प्रदूषण करने वाले स्पीकरों को उतारकर आगे भेजा जाए।

    SSP खुराना ने बताया कि होला-महल्ला मेले के दौरान देश और विदेश से आने वाली संगत को स्पीकरों की आवाज़ से होने वाली परेशानी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है कि मेले के दौरान किसी भी स्पीकर वाले डबल डेकर ट्रक/वाहन को रूपनगर जिले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    साल 2023 में होला-महल्ला के दौरान एक सिख नौजवान की मौत हो गई थी, जिसका कारण ट्रैक्टर का लाउड स्पीकर था, जिसके लिए उन्होंने समूह संगतों से पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। ताकि किसी भी स्तर पर अनहोनी घटना को रोका जा सके।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन विधायकों के घरों का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन विधायकों के घरों का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक का आयोजन आज इसडू भवन में किया गया। जहां संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शाम 6 बजे तक चली। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों का 10 मार्च को किसान घेराव करेंगे। 11 बजे से 3 बजे तक विधायकों के घरों के बाहर सरकार खिलाफ नारेबाजी होगी।

    जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि 10 मार्च को पूरे पंजाब भर में किसान आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के घेराव कर नारेबाजी करेंगे। 11 बजे से 3 बजे तक धरना जारी रहेगा। 15 मार्च को फिर से सीएम आवास पर धरना देने के लिए कूच किया जाएगा। लक्खोवाल ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान को किसान अपनी मांगों के मुद्दे पर डिबेट तक करने का चैलेंज दे रहे है। लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब भर में SKM द्वारा जो धरने दिए जा रहे है उसे हटा दिया जाएगा। दरअसल, किसान मांगों के पूरा न होने के कारण लगातार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध कर रहे हैं।

    बता दें कि 2 दिन पहले सीएम भगवंत मान के साथ हुई किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के की तैयारी की। पंजाब से सटे चंडीगढ़ के 18 बार्डरों को पुलिस ने मंगलवार रात से ही सील कर दिया था। पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया और कइयों को हाईवे पर निकलने ही नहीं दिया था।

    लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पहले किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने किसानों की छोटी-छोटी मांगें नहीं मानी। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा गलत व्यवहार किसानों के साथ किया गया। इसी विरोध में किसान अब सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। आज बैठक में अगली रणनीति बनाए जाने को लेकर फैसला किया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ अब पंजाब सरकार भी किसानों के विरोध हो गई है लेकिन किसान नेता दबने वाले नहीं है।

  • Punjab में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    Punjab में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    चंडीगढ़: पंजाब में मौसम अचानक बदल गया है और कल से ही काले बादल छाए हुए हैं। शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में अचानक बादलों ने दबिश दी और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। हालांकि जगह-जगह धूप खिल रही है, लेकिन बादलों के कारण ठंड अधिक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    19-20 फरवरी को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस बीच अगर इस साल सर्दियों में हुई बारिश की बात करें तो अब तक सामान्य से करीब 73 फीसदी कम बारिश हुई है।

    वर्षा में कमी का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है, जो सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि आने वाले दिनों में यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में अगर 19-20 फरवरी को पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश होती है तो सूखे की मार झेल रहे पंजाब को कुछ राहत मिल सकती है।

  • Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जीरकपुर : जिले में जमना इन्क्लेव इलाके में एक बर्तनों के स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लगी है। आग लगने के चलते चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    दुकान में आग लगने के कारण दुकान धू-धू कर जलने लगी और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार दुकान में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Punjab में घने कोहरे का Alert जारी, बारिश की संभावना

    Punjab में घने कोहरे का Alert जारी, बारिश की संभावना

    चंडीगढ़ : पंजाब में आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की तरफ से आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। गत रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। इसी के चलते जालंधर शहर में भी रविवार सुबह काफी कोहरा देखने को मिला है। हाईवे पर काफी कम विजिबिलिटी होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    रविवार शुबह जालंधर में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिसके बाद दिनभर ज्यादातर बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली।शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

    सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शनिवार सुबह पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

  • शादी से लौट रहा परिवार क्रूजर गाड़ी समेत नहर में गिरा, 10 की तालाश जारी

    शादी से लौट रहा परिवार क्रूजर गाड़ी समेत नहर में गिरा, 10 की तालाश जारी

    जलालाबादः रतिया के गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गाड़ी को देर रात बाहर निकाल लिया गया था और उसमें फंसे बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में एक ही परिवार के करीब 13 लोग गए थे।

    विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां से वापस आते हुए शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि एक व्यक्ति जरनैल उर्फ छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजवीर सिंह ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान गाड़ी सवार एक 12 वर्षीय लड़का भी पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला।

    लड़का पूरी तरह से सहमा होने के चलते उसे इलाज के लिए भेज गया। इसके अलावा गाड़ी से एक और युवक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। लापता लोग महमडा और मानसा के हैं। जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह वासी गांव महमडा और अरमान (11) पुत्र जसविंदर वासी महमडा बच गए हैं। बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह वासी महमडा की मौत हो गई है।

    जसविंदर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह वासी रिओद मानसा, छिद्र सिंह (55) पुत्र वधावा सिंह वासी महमडा (गाड़ी ड्राइवर), झंडो बाईं (65) बाज सिंह वासी महमडा, छिरा बाई गांव सरपाली थाना लोहा पंजाब जिला मानसा, तारो बाईं (60) पत्नी चंद सिंह वासी महमडा , जगीरो बाई (45) पत्नी अंग्रेज सिंह वासी गांव महमडा, लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह वासी महमडा, सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह वासी महमडा, कनतो बाईं (45) पुत्र जगसीर वासी फतेहपुर पंजाब जिला मानसा, सजना (12) पुत्री जसविंदर सिंह वासी महमडा और रविन्द्र कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह वासी महमडा की तलाश जारी है।

  • Punjab News : सोमवार को हुआ छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    Punjab News : सोमवार को हुआ छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    चंडीगढ़ : पंजाब में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य में 27 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। हर जिला में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि और जिला प्रशासन द्वारा अपने अपने स्तर पर ये ऐलान किया।

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों के विद्यार्थी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, फिरोजपुर, अबोहर, मोगा, बरनाला, मानसा में मुख्यातिथि द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है।