Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: AK House Hotel में Police की Raid, 2 महिलाओं सहित 5 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: AK House Hotel में Police की Raid, 2 महिलाओं सहित 5 काबू, देखें वीडियो

    फजिल्काः जिले के अबोहर में बस स्टैंड के पास पुलिस ने एके हाउस होटल में पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों को आप्पतिजनक हालत में काबू किया है। इस कार्रवाई में होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने होटल को ताला लगा दिया।

    जानकारी के अनुसार नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड के पीछे बने होटल में अनैतिक कायों का संचालन किया जाता है और आरोप है कि यहां पर नाबालिग लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महिला पुलिस के साथ इस होटल में रेड की होटल के कमरों से दो महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में काबू किया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि यहां का रिकॉर्ड जब्त कर लोगों को हिरासत में लिया है और होटल के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अन्य होटलों के संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने कमरे अनैतिक कार्यों के लिए उपलब्ध ना करवाएं और होटल में आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए, नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: व्यक्ति की प्रेमिका को पत्नी और सास ने सरेबाजार पीटा, देखें Video

    Punjab News: व्यक्ति की प्रेमिका को पत्नी और सास ने सरेबाजार पीटा, देखें Video

    अबोहरः जिले से मारपीट का एक अजीब मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति की प्रेमिका को उसकी पत्नी और सास ने सरेबाजार पीट दिया। घटना बाजार नम्बर 9 की बताई जा रही है जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें 2 महिलाएं एक महिला को डंडों से पीटती हुई नजर आ रही है। इस दौरान जब कई लोग इकट्ठे हो गए तो महिला मौके का फायदा उठाकर भाग गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    जानकारी देते हुए गांव खुईखेड़ा निवासी रानी ने बताया कि उसके पति के साथ एक महिला के पिछले 15 साल से संबंध हैं। उसने बताया कि उसने महिला को कई बार समझाया है कि वह उसके पति का पीछा छोड़ दे, परन्तु महिला ने उसके पति का पीछा नहीं छोड़ा। आज भी महिला ने उसके पति को मिलने के लिए बुलाया थी जिसके चलते रानी ने उनका पीछे किया और महिला व उसके पति को रंगे हाथों पकड़ा। फिर बाद में व्यक्ति की पत्नी और सास ने उस महिला की जमकर पीटाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति की प्रेमिका ने उसके पति से पैसे ऐंठे हैं और अब वह वापस नहीं कर रही है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं महिला के पति ने कहा कि वह खुद अपनी पत्नी और सास को वहां लेकर गया था। उसने कहा कि उसकी प्रेमिका उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाती है तथा उससे पैसे भी मांगती है जिसके चलते वह अपनी पत्नी और सास को वहां लेकर गया था।
  • Punjab News: नहर में व्यक्ति का शव बरामद, सिर पर चोट के मिले निशान

    Punjab News: नहर में व्यक्ति का शव बरामद, सिर पर चोट के मिले निशान

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव हरीपुरा के निकट पंजाबा माईनर नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह मुस्लिम समुदाय का है। नर सेवा नारायण सेवा समिति को नहर में शव तैरने की सूचना मिली। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर और सोनू शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुईयां सरवर थाना पुलिस को सूचित किया और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक ने काली पैंट और सफेद चैकदार शर्ट पहनी हुई थी।

    शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक से दो दिन पुराना है। मृतक के सिर पर गहरे कट का निशान मिला है। खुईयां पुलिस के राम सिंह ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

     

  • Punjab News: तस्कर सीड फार्म में चला बुलडोजर, आरोपी पर 21 मामले दर्ज

    Punjab News: तस्कर सीड फार्म में चला बुलडोजर, आरोपी पर 21 मामले दर्ज

    फाजिल्काः पंजाब में मान सरकार ने नश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से तस्करों के घरों पर मान सरकार द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं आज मोहाली और फाजिल्का में तस्करों के घरों पर मान सरकार ने कार्रवाई की है। वहीं आज अबोहर के सीडफार्म में भी जिले के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर परिवार के मकान को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया। उक्त परिवार का मुख्यिा और उसका बेटा पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है।

    जानकारी के अनुसार जिले के एसएसपी वरिन्द्र सिंह बराड़ के आदेशों पर पुलिस बल आज सीडफार्म में बुलडोजर लेकर पहुंचा और गांव की पंचायत के समक्ष ही गांव के नशा तस्कर बोहड सिंह जिस पर 21 मुकदमे नशे के दर्ज है और वह तथा उसका बेटा नशा तस्करी में जेल में बंद है उनके मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि यह परिवार पिछले लंबे समय से चिट्टे का नशा करता था और परिवार के लोग नशा बेचने के साथ-साथ खुद भी नशा करते थे। मकान को तोड़ने से पहले परिवार की महिलाओं को बाहर निकालकर उनके घर का जरूरी सामान भी बाहर निकलवा दिया गया।

  • Punjab News: 2 बाइकों की टक्कर में 5 students घायल

    Punjab News: 2 बाइकों की टक्कर में 5 students घायल

    फाजिल्काः अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर 2 बाइकों की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट सवार थे। इस हादसे में 5 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद राहगीरों ने मामले की सूचना एम्बुलेंस को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार गांव रायपुरा के लक्ष्य (पिता विक्रम), बल्लूआना के नवनीत (पिता लेखराज) और धर्मपुरा के दीपक (पिता हरजिंदर) बाइक पर सवार थे।

    तीनों अमृत मॉडल स्कूल जा रहे थे। वहीं गणेश विहार के लक्ष्य (पिता नीरज बांसल) और प्रेम नगर के आर्यन (पिता सन्नी) बाइक पर डीएवी स्कूल की तरफ जा रहे थे। हादसा हनुमानगढ़ रोड के ओवरब्रिज पर हुआ। दोनों बाइकें इतनी तेजी से टकराई कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी छात्र सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल छात्रों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी स्टूडेंट के सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।

     

  • Punjab News: Fake News को लेकर पुलिस ने Social Media ऑपरेटरों को दिए सख्त निर्देश

    Punjab News: Fake News को लेकर पुलिस ने Social Media ऑपरेटरों को दिए सख्त निर्देश

    फाजिल्काः जिले में सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को रोकने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसको लेकर एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने थाना और सब डिवीजन स्तर पर तैनात सोशल मीडिया ऑपरेटरों के साथ बैठक की। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि अक्सर लोग बिना सत्यापन के वीडियो और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं।

    इनमें से कई मामलों में सच्चाई कुछ और ही होती है। इसलिए उन्होंने सभी सोशल मीडिया ऑपरेटरों को एसएसपी कार्यालय में बुलाकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी खबर केवल पुलिस के आधिकारिक बयान के साथ ही प्रसारित की जाए। इससे लोगों तक सही जानकारी पहुंचेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय जानकारी को ही आगे शेयर करें। साथ ही चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: मेन बाजार में धमाका होने से लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: मेन बाजार में धमाका होने से लोगों में मचा हड़कंप

    फाजिल्काः जिले के व्यस्त बाजार में धमाका होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक के पास वेल्डिंग की दुकान में धमाका हो गया। वहीं धमाके के आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जब वेल्डिंग की दुकान पर युवक काम कर रहा था तभी अचानक गैस वेल्डिंग की टेंकी में धमाका हुआ। इस दौरान काम कर रहे युवक को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसा के कारण टंकी में गैस का लैवल अधिक होना बताया जा रहा है। लैवल ज्यादा होने के चलते गैस ने आग को पकड़ा लिया और टंकी में धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि बाजार में काफी भीड़ जमा थी और दुकान पर भी कई लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाका होने पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।

  • Punjab News: शगुन स्कीम को लेकर विधायक ने लगाई अधिकारी को फटकार, देखें वीडियो

    Punjab News: शगुन स्कीम को लेकर विधायक ने लगाई अधिकारी को फटकार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः शगुन स्कीम को लेकर विधायक और तहसील भलाई अधिकारी के बीच विवाद सामने आया है। मामला तब शुरू हुआ जब गांव मुहार खीवा के महेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को स्कीम का लाभ नहीं मिला और वह विधायक के पास पहुंचा। विधायक ने तहसील भलाई अधिकारी अशोक कुमार को फोन कर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    जवाब में अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। भलाई अधिकारी के अनुसार, जून 2024 में आई फाइल एक महीने के भीतर ही नियमों के तहत खारिज कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शगुन स्कीम के लिए लाभार्थी की वार्षिक आय 32,790 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि महेंद्र सिंह के दस्तावेजों में 90,000 रुपये की आय दर्शाई गई थी।

    दूसरी ओर महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मूल फाइल में 30,000 रुपये वार्षिक आय दिखाई थी। उनका आरोप है कि बाद में विभाग ने औपचारिकता के लिए उनके बेटे से 90,000 रुपये की आय का प्रमाण पत्र मंगवाया। इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

  • Punjab News: दुकानदार की एक नहीं 2 बार चमकी किस्मत; इतने की निकली Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार की एक नहीं 2 बार चमकी किस्मत; इतने की निकली Lottery, देखें वीडियो

    जलालाबादः जब किस्मत चमकती है तो सब कुछ ही अपने आप ठीक होने लगता है। जिंदगी के धुंधले सितारे भी चमकने लग पड़ते है। ज्यादा खुशी तब होती है जब भगवान किसी व्यक्ति की एक नहीं 2 बार किस्मत चमका देता है। ऐसा ही मामला जलालाबाद शहर में एक रेडीमेट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ हुआ। जिसकी एक नहीं 2 बार किस्मत चमक उठी। जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल पाया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार जलालाबाद के मेन बाजार में रेडीमेट की दुकान चलाने वाले गुरशरण ने बताया कि उसने नागालैंड स्टेट की ओर से चलाई जा रही सरकारी लाटरी की 150 रुपए में पूरी काफी खरीदी थी। जिसका पहला इनाम 45000 का इनाम निकला। कुछ ही दिन बाद फिर लाटरी निकली जो 90,000 रुपए की थी। जिससे उसकी खुशी का कोई भी ठिकाना ना रहा। दुकानदार ने बताया कि वह इस जीते पैसों में से कुछ गुप्त दान करेंगे, बाकियों को वह अपनी जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे। उसने बताया कि वह कई सालों से लाटरी डालते आ रहे है। अब किस्मत भी साथ देने लग पड़ी है। पहले भी 2 बार 6 हजार रुपए की लाटरी निकल चुकी है।

  • Punjab News: रेत को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: रेत को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    फाजिल्का : जिला जलालाबाद से रेत बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों ही बहसबाजी करते दिखाई दे रहे है।

    दरअसल, फाजिल्का में रेत की खदानें पिछले काफी समय से बंद हैं, जिसके चलते फिरोजपुर जिले में चल रही सरकारी खदानों से रेत लाकर फाजिल्का जिले में बेची जा रही हैं। अब रेत की बिक्री को लेकर जलालाबाद में 2 पक्षों में विवाद देखने को मिला है।

    जलालाबाद के 50 से 60 ट्रैक्टर ट्रॉलियां फिरोजपुर और ममदोट से रेत लादकर जलालाबाद में बेची जाती हैं। इस बीच अब ये दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट खुद को यूनियन कहता है, जबकि दूसरे गुट का आरोप है कि उन्हें दूसरे गुट द्वारा यूनियन के नाम से परेशान किया जा रहा है और मजबूरन एक साथ आकर महंगी रेत बेचने के लिए कहा जा रहा है।

    वे रेत की एक ट्रॉली 4500 रुपये में बेचते हैं, जबकि यूनियन के नाम पर उन्हें 6000 रुपये में बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए तथा प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।