फाजिल्काः डीएसपी दफ्तर के पास मिट्टी की ट्रॉली से स्पीड ब्रेकर पर अचानक झटका लगने से एक कोबरा सांप सड़क पर गिर गया l जो बड़ी स्पीड से पास में स्थित चाय की दुकान में घुस गया l सांप को देखकर दुकान के बाहर बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई l सांप को लोगों ने पकड़कर मारने का प्रयास किया l तभी वहां पर मौजूद एक शख्स ने कोबरा सांप को डिब्बे में पकड़कर उसे नाले के पास छोड़ दिया l
जानकारी देते सुमंत कुमार ने बताया कि डीएसपी दफ्तर के नजदीक लगते चौक में वह व अन्य लोग चाय की दुकान पर बैठे हुए थेl तभी बॉर्डर की तरफ से मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी l जो डीएसपी दफ्तर के पास चौक में बने स्पीड ब्रेकर से गुजरी। झटका लगने से करीब 4 फुट का कोबरा सांप ट्राली से नीचे गिर गया l जो चाय की दुकान में दाखिल हो गयाl जिसे देख लोगों में दहशत पैदा हो गई, जिसको लेकर लोग इधर-उधर भाग गए। दुकान में दाखिल हुए सांप को मारने के लिए लोग इकट्ठे हो गए। इससे पहले लोग सांप को मारते तभी एक शख्स मौके पर पहुंचा औऱ उसने सांप को रेस्क्यू कर डिब्बे में डाल लिया और दूर सेमनाले के नजदीक छोड़ दियाl
Category: Punjab>Fazilka
-

Punjab: दुकान में घुसा सांप, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
-

Punjab: पोल्ट्री फार्म की गिरी छत, 2 हजार मुर्गियां दबी
लहरागागाः गांव “गोबिंदपुरा जवाहर वाला” में भारी बारिश के कारण हाकम सिंह किसान के 5000 मुर्गियों वाले करतार पोल्ट्री फार्म की छत गिर गई। इस हादसे में 2000 से 2500 मुर्गियां उस छत के नीचे दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आधी छत ढह गई और दूसरी तरफ की मुर्गियां बच गईं। पोल्ट्री फार्म के मालिक हाकम सिंह ने बताया कि पोल्ट्री फार्म 220 फीट क्षेत्रफल में बना हुआ था, जिसमें 5000 मुर्गियों का फार्म था। लगभग 100 फीट की छत गिरने से 2000 से 2500 मुर्गियों का नुकसान हो गया।
छत की नीचे दबने से आधे चूजों की मौके पर ही मौत हो गई और पूरा फार्म भी नष्ट हो गया। हाकम सिंह के मुताबिक करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। बैंककी इंडिया लिमिटेड के मैनेजर कश्मीर सिंह ने बताया कि हमने हाकम सिंह के साथ 5 हजार मुर्गियों का टाईअप किया था। जिसमें आज भारी बारिश के कारण छत गिरने से 2000 से 2500 मुर्गियां मर गईं, जिसमें उसका लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने सरकार से इस नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
-

Punjab: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 2 युवकों की मौत
मानसा: पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच ताजा मामला पंजाब के मानसा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मानसा जिले के वेयर गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, मानसा जिले के वरे गांव में देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क पर आ रही थी। जहां तेज रफ्तार कार अचानक पुलिया से टकराकर एक घर में टकराकर पलट गई, जिसमें सवार युवक मनी सिंह गांव अक्कांवाली और ज्योति सिंह मानसा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब 10:30 बजे यह कार पुलिया से टकरा गई तेज रफ्तार में पलटी और एक घर में जा घुसी, मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और इन युवकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।
-
पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू के करीबी को किया सस्पेंड
मोहाली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने के दिशा-निर्देशों पर सिद्धू के करीबी महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला व धर्मपाल सिंह को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड किया गया वहीं महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला को पार्टी के प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड, पार्टी पदल व पंजाब प्रदेश कमेटी के डैलीगेट से भी हटा दिया गया है। ये भी जानकारी मिली है के पंजाब कांग्रेस का ये एक्शन नवजोत सिद्धू की मोगा रैली को लेकर लिया गया है।
-
पंजाब: एक्साइज और टैक्स विभाग के अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़:पंजाब सरकार मे आगामी लोक सभा चुनावो को लेकर तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सर्कार की ओर से एक्साइज और टैक्स विघ के अफसरों के बड़े स्तर पर फेर बदल किए है। जिसकी सुचि निचे दी गई है।



-
पंजाबः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट, जाने कौंन होंगे प्रभारी
चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां कांग्रेस और आप पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के दावे कर रही है। वहीं भाजपा भी चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर लिस्ट जारी की है। इस दौरान भाजपा ने नए प्रभारियों के नाम का एलान कर दिया है। जहां पंजाब के विजय भाई रुपाणी को प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है। साथ ही हरियाणा के विपलब कुमार देव को बनाया गया है। देखें लिस्ट


-
पंजाबः 3 DIG सहित 91 IPS और PPS अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 91 पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए है। आज जारी आदेशों के तहत 1 DGP, 3 DIG सहित 91 IPS और PPS अफसरों के तबादले हुए है। इसके साथ ही पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) SSP मिल गया है। इसका चार्ज गगन अजीत सिंह को दिया गया है। IPS आरएन धोके को स्पेशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी का फुल चार्ज दे दिया गया है, जबकि पहले उनके पास ED माइनिंग का चार्ज भी था।
इसके साथ ही IPS मनदीप सिंह सिद्धू से DIG एडमिनिस्ट्रेशन का चार्ज लेकर IRB का चार्ज दिया गया है। जे. एलेंचेजियन अब DIG काउंटर इंटेलिजेंस का काम देखेंगे। अलका मीना को AIG हेडक्वार्टर इंटेलिजेंस से DIG पर्सनल का काम दिया गया है। वहीं, आलम विजय सिंह को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सौम्या मिश्रा को जॉइंट सीपी लुधियाना से एसएसपी फिरोजपुर लगाया गया है।
देखें लिस्ट









-

पंजाब: शराब के शौकिनों के लिए राहत भरी खबर
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार शराब की कीमत में बढ़ोत्तरी करने का जोखिम नहीं उठाएगी। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले तीन तिमाहियों में सरकार को शराब से मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी से 16 फीसदी की वृद्धि मिली है। जिससे सरकार उत्साहित है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में एक्साइज ड्यूटी से 40 फीसदी की वृद्धि का वादा किया था।
सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में 8,896 करोड़ रुपये एकत्रित किए थे। जबकि कांग्रेस के सत्ता वाली सरकार के वित्त वर्ष 2021-22 में यह 6,152 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहना है, हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा था। पहले तीन तिमाही में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने 31 दिसंबर तक पहली तीन तिमाहियों में 6,697 करोड़ रुपये एकत्रित किए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में राज्य ने 5,770 करोड़ रुपये कमाए थे।
-
पंजाबः अस्पतालों और टीचरों सहित किसानों को CM MANN ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इस दौरान जहां सीएम मान ने राशन कार्ड धारको को राहत दी है। वहीं अध्यापकों को लेकर इस मीटिंग में फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने कहाकि टीचरों के तबादलों का प्रोसेस आसान कर दिया गया है। जिसके चलते उनके बच्चों की पढ़ाई में उन्हें किसी समस्या से ना गुजरना पड़े। सीएम मान ने कहा कि 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड जो पहले काटे गए थे। उन्हें अब बहाल कर दिया है। सरकार द्वारा जल्दी ही राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने जा रही है। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को राशन मिलेगा। वहीं गठबंधन के सवाल को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में उनका कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
मीटिंग होगी। इसमें राज्य में गिरते भू जल स्तर को रोकने और गैर सिंचाई कामों के लिए चार्ज पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके तहत उद्योगों व व्यापारिक कामों के लिए सस्ते दामों पर नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। ताकि गिरते भू जल स्तर को रोका जा सकें। जल संभाल नीति -2024 को मीटिंग में मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता के लिए फरिश्ते स्कीम को मंजूरी दी जाएगी। स्कीम में हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार सम्मान के तौर पर 2000 रुपये देगी। व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल प्रशासन तब तक कोई पूछताछ नहीं करेगा जब तक वह खुद चश्मदीद गवाह न बनना चाहे।
इसके अलावा शिक्षक तबादला नीति पर मोहर लगेगी। जल स्रोत विभाग ने 6 नवंबर 2012 को नोटिफिकेशन जारी करके गैर सिंचाई कामों के लिए पानी की के दाम तय किए थे। इनमें साल 2020 और 2022 में संशोधन किया गया था। इस मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई थी। पानी के ऊंचे रेटों की दलील दी गई। जबकि राज्य के 153 ब्लाकों में से 117 ब्लॉक में पहले से ज्यादा पानी का निकास किया जा रहा है। जल स्रोत विभाग का कहना है कि नहरी पानी के रेट ज्यादा होने के चलते उद्योगपति भूमिगत जल प्रयोग करते रहे हैं। ऐसे में इसके रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि थर्मल प्लांटों में पानी के रेट पहले वाले ही रहेंगे। जबकि उद्योग व व्यापारिक संस्थानों के लिए पानी का रेट आधा किया जाएगा। वहीं, नहरी पानी के बिलों की वसूली असल खपत के आधार पर होगी। इसके लिए आउटलेट व डिजीटल फ्लो मीटर स्थापित किए जाएंगे।
मीटिंग में महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबंधित एजेंडा भी रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अनाज से संबंधित एंजेडा व आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में पदों की संरचना करने संबंधी एजेंडा भी मीटिंग आ रहा है। जल संभाल नीति 2024 के तहत जल भंडारण के लिए तालाबों का निर्माण करने की योजना है। धरती के नीचे के पानी को रिचार्ज करने के लिए एक- एक एकड़ के तालाब बनाए जाने की योजना है। इन तालाबों की मिट्टी को निर्माण प्रोजेक्टों में प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में दवाईंयों को लेकर आ रही दिक्कत को लेकर सीएम मान ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अब मरीजों को दवाईंयों की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहाकि डॉक्टर भी अस्पतालों में मौजूद दवाईंया मरीजों को मुहैय्या करवाएंगे। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाईंया लिखकर दिए जाने पर रोक लगाई गई है।
-
पंजाबः लोकसभा चुनाव, AAP अकेले लड़ेगी चुनाव !
चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 39 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी है।
इस मीटिंग में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और कई सीनियर नेता मौजूद थे। आप पार्टी के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में भी रखेगी। पंजाब सीएम भगवंत मान पहले ही 13-0 से जीतने की बात कह चुके हैं। वह लगातार अलग चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से कैंडिडेट के 3 विकल्प चुने हैं। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद हैं, उन्हें टिकट दी जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा। हालांकि जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू की टिकट पक्की मानी जा रही है।