Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः हाईवे पर लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः  देर रात चली तेज आंधी और बरसात के कारण ऊना चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के गांव कलसेड़ा के पास मार्ग पर लगाया गया साइन बोर्ड गिर जाने से मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर से गुजरने वााले वाहनों का बड़ा जाम लग गया । बता दे कि इस मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल सैकड़ो वाहन गुजरते हैं जो सुबह से इस बोर्ड के गिर जाने के कारण जाम में फंसे हुए हैं। 

    हालांकि छोटे वाहनों को साइड से गुजारा जा रहा था लेकिन फिर भी बड़े वाहनों के लिए रास्ता ना होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे सैकड़ो यात्री जाम में फंस गए। नंगल नगर कौंसिल की तरफ से इसे हटाने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस भी मोके पर पहुंच चुकी है।

  • पंजाबः एक्शन में आए सीएम मान, अब विधायकों के साथ बैठक कर बनाएंगे नई रणनीति

    चंडीगढ़ः आप पार्टी से सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद पार्टी नई रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि 31 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बीच क्षेत्र के विधायकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इन बैठकों के जरिए आप ने लोकसभा चुनाव की जंग जीतने का लक्ष्य रखा है।

    31 मार्च को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ होने वाली मेगा रैली की कमान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह रैली तक दिल्ली में ही रहेंगे। प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंजाब भर से आप समर्थक और नेता इस रैली में जा रहे हैं। इसी बहाने जहां आप शक्ति प्रदर्शन करेगी, इसके साथ ही सभी मंडलों के नेताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अगर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की बात करें तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के बाद भगवंत मान का नाम आता है।

    इन तीनों नेताओं के जेल जाने के बाद भगवंत मान के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वीरवार देर रात जैसे ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, वे सीधे दिल्ली चले गये। वहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। इस दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वहां प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके अलावा मोहाली में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल हुए। कई मंत्री और विधायक भी हिरासत में भी लिए गए।

  • जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद CM मान का आया बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं कुछ दिन पहले जालंधर लोकसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए सुशील रिंकू और वेस्ट हल्के से विधायक रहे शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासत गर्मा गई है। इसी दौरान सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा है कि विपक्ष विश्वास को खरीदने की कोशिश करते है, विश्वास को लालच देने की कोशिश करते है।

    सीएम मान ने कहा कि विश्वास एक ऐसी चीज है जिसकी दुनियां की किसी करंसी में उसकी कोई कीमत नहीं है। मान ने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, मैं उस पर खरा उतरूंगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पैसे कमाने वाले काम तो छोड़कर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पैसे ही कमाने होते तो बहुत पहले वह कमा लेते। मान ने कहा कि जितनी देर तक लोग उनके साथ है उन्हें कोई परवाह नहीं। बता देंकि कुछ दिन भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आज शाम 4 बजे भाजपा की ओर से पहला रोड शो कर रहे है। वहीं उनके रोड शो से पहले वेस्ट हलके में दीवारों पर दोनों के गद्दार के पोस्टर लगने से हड़कंप मचा हुआ है। 

  • पंजाबः भाजपा जल्द 6 से 7 उम्मीदवारों की सूची कर सकती है जारी 

    चंडीगढ़़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की पहली सूची जल्द आएगी। चंडीगढ़ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी। जाखड़ ने बताया कि जल्द ही भाजपा की ओर से 6 से 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इन प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाईकमान ने लगभग नाम फाइनल कर लिए हैं।

    प्रभारी रूपाणी ने संकेत दिए हैं कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जिन सांसद और विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका पार्टी में कद बढ़ाया जाएगा। यानी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। कमेटी की बैठक के बाद जाखड़ ने चुनाव आयोग से आप के दो विधायकों द्वारा 25 करोड़ की पेशकश के आरोपों की जांच करने की मांग की।

  • पंजाबः विपक्ष कोे बड़ा झटका, 2 बार विधायक रहे गोल्डी और पूर्व जेल मंत्री कांग्रेस में हुए शामिल 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में 2 बार विधायक रहे और पूर्व जेल मंत्री की घर वापसी हुई है। इनमें गढ़ शंकर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार कांग्रेस के विधायक रहे लव कुमार गोल्डी और पंजाब के पूर्व जेल मंत्री और लुधियाना के नेता मलकीत सिंह बीरमी शामिल है। दोनों चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रधान अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग और सांसद मनीष तिवारी समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। इस मौके पत्रकारों ने जब मनीष तिवारी से पूछा कि भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ से जब सवाल किया गया था क्या मनीष तिवारी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। तो उनका जवाब था कि आने वाले समय कुछ भी हो सकता है।

    इस पर मनीष तिवारी ने कहा वह सुनील जाखड़ तो नहीं है। वहीं, उनका हलका बदलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बेबुनियाद बातों पर विश्वास नहीं करते है। हम सिरोपे पहनाने वालों में हैं, पहनने वालों में नहीं। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बताया कि 2014 में मलकीत सिंह बीरमी ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह छह महीने अकाली दल में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही बिना किसी ओहदे से काम करते रहे। उन्होंने कहा कि, आजकल लोग सत्ताधारी दल की तरफ से जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि लव कुमार गोल्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पार्टी छोड़ गए थे। हालांकि उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं, लगातार मनीष तिवारी के संपर्क में थे। वहीं, पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में अंतिम चरण में चुनाव है। ऐसे में जल्दी ही उम्मीदवारों फाइनल होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी की जल्दी मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि हमारे सीटिंग एमपी को उस जगह से टिकट दी जाती है, जहां से वह जीते होते हैं। हालांकि आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाता है।

  • जालंधरः पुलिस और चिंटू बदमाश में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के आबादपुरा इलाके में देर रात गोलियां चली थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जहां पुलिस बदमाशों को काबू करती हुई दिखाई दे रही है। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के अधिकारी निशान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साजन नामक व्यक्ति के घर में चिंटू और उसके साथी छुपे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने घर में रेड की। इस दौरान चिंटू और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जो अभी फायरिंग की। अधिकारी निशान ने बताया कि हालांकि क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी।

    लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 5 से 6 फायरिंग चिंटू बदमाश की ओर से हुए हैं, वही 4 से 5 फायर पुलिस की ओर से हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को उन्होंने मौके से काबू कर लिया और 2 आरोपी छिप गए थे जिन्हें बाद में काबू कर लिया गया। अधिकारी निशान ने कहा कि  बुरा के इलाका निवासियों ने पुलिस का काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग इसी तरह पुलिस का साथ देते रहेंगे तो क्राइम पर जल्द नकेल कसी जा सकती है। पुलिस ने  के कब्जे से वेपन भी बरामद किया है। अधिकारी निशान का कहना आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • पंजाबः मूसेवाला के गीत पर पिता बलकौर सिंह ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में नन्हें मेहमान के आने से खुशी का माहौल है। दरअसल, मूसेवाला घर में सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई आ चुका है। इस बीच पंजाब सिंगर वीत बलजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे मंच पर मूसेवाला का गीत गाते हुई दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंच के नीचे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भांगड़ा डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीत बलजीत के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस भी खुश हो गए हैं। 2 साल के बाद उन्हें भी सिद्धू मूसेवाला के भाई के रूप में खुशी मिली है।

    वीत बलजीत ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- उठ पुत झोटेया वे मूसवालिया…। दरअसल, जब वीत बलजीत ने गीत शुरू किया तो वहां मौजूद बलकौर सिंह अपने आपको रोक न सके और उन्होंने ने भी अपनी बाजुएं खड़ी कर लीं। ये वीडियो कहां का है, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन किसी कार्यक्रम का लग रहा है, जहां मूसेवाला मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। कलाकार वीत बलजीत की तरफ से शेयर की गई इस वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। बलकौर सिंह को खुश देख मूसेवाला के फैन भी खुश हैं। हर कोई प्यार भरे कमेंट कर रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो भी पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • पंजाबः कल स्कूल रहेंगे बंद 

    पंजाबः कल स्कूल रहेंगे बंद 

    चंडीगढ़ः पंजाब में शुक्रवार  यानी कल 29 मार्च को राज्य भर छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, सरकार की ओर से जारी कैलैंडर में Good Friday के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है, जिसके तहत सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली में चढ़ाया गया है। इसलिए गुड फ्राइडे के दिन को शोक के रुप में मनाया जाता है। 

  • पंजाबः भाजपा में रिंकू और शीतल के शामिल के बाद सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते दिन जालंधर के सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं को पंजाब पार्टी में शामिल करवाया। वहीं सुनील जाखड़ ने भगवंत सीएम मान के घर बेटी के जन्म को लेकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम मान के घर आई लक्ष्मी वह नहीं जिसके चलते केजरीवाल चर्चा में आए है। जाखड़ ने कहा कि शराब पॉलिस को लेकर आज केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल के जेल में जाने से भगवंत मान के घर खूब खुशियां मनाई गई। जाखड़ ने कहा कि उनके पास सबूत है, जिसके चलते वह यह बात कह रहे है। जाखड़ ने कहाकि आज वह मगरमच्छ के आंसू झूठे रो रहे है। वहीं सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर कहा कि दोनों नेता उनके सामने बैठे है, जिन्होंने दिल्ली में भाजपा की हाईकमान को आप के झूठे वायदों के बारे में जागरूक करवाया। उन्होंने कहा कि मुझे यह लगता है कि सीएम मान ने रिंकू को विकास के लिए पैसे भी नहीं दिए होंगे। वहीं जाखड़ ने शीतल अंगुराल की आज घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उन्हें गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए आप पार्टी में ले जाया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं जाखड़ ने कहा कि दो विधायक 25 करोड़ रुपए के आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से है और एक जलालाबाद से है।

    जो यह कह रहे है कि उन्हें 25 करोड़ रुपए की ऑफर आई है, जाखड़ ने कहा कि जिनकी वेल्यू 25 हजार रुपए की नहीं है वह यह बाते कर रहे है। जाखड़ ने कहा कि उन पर 5-5 हजार रुपए के मामले में पहले से पर्चे दर्ज है। जाखड़ ने कहाकि जो 25 हजार में मिलता हो उस पर 25 करोड़ रुपए कौन खर्च करेगा। वहीं जाखड़ ने बीते दिन सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने की निंदा की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत भी दी है। जाखड़ ने कहा कि आज कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। पंजाब सरकार के मंत्रियों की देखरेख में जो बीते दिन गुंडागर्दी हुई है, उसकी वीडियोग्राफी के जरिए जांच की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन अमरूद घोटाला का पर्दाफाश हुआ है। वहीं जल्द शराब घोटाले का भी पर्दाफाश किया जाएगा। 

  • पंजाबः सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 

    मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

    सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।