Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः प्रीत नगर में परिवार ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में लगातार गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जनता प्रीत नगर से सामने आया है। जहां एक गुरसिख परिवार से मारपीट की गई। पिटाई का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि लोगों को इंसाफ दिलाने वाली पुलिस पर लगा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, यह पिटाई पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके परिवार ने की है। उन्होंने कहा कि सरेआम गुंडागर्दी कर पुलिस ने उनके केशों की बेअदबी की है। परिवार का आरोप है कि इस मामले को लेकर उन्होंने जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो वह कहीं न कहीं अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित उत्तम सिंह ने बताया कि उनका बेटा सड़क से गुजर रहा था तो रंजिश को लेकर पुलिसकर्मी के बेटे ने उसे रास्ते में घेर लिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि घटना का जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसने मौके पर जाकर छुड़वाने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर उसकी पत्नी की भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने कहा कि जब वह बचाने के लिए गया, तो उन्होंने उशकी दाढ़ी खींची और उसकी पगड़ी उतार दी गई।

    पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने बचाव के लिए सड़क पर भागा तो उन्होंने उसके हाथों पर किसी नुकीली चीज से वार किया। जिसके बाद उसे घायल हालत में फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही, क्योंकि पिटाई करने वाला शख्स पुलिसकर्मी है। उन्होंने मांग की है उसे न्याय मिलना चाहिए। 

    वहीं दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि ना ही ऐसी कोई घटना घटी है। वहीं जब आला अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी मीडिया के कैमरों से दूरी बनाए रखी।

  • पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 13 पर मामला दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब: खमाणों थाना में कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराणा और उसकी पत्नी समेत 13 लोगों खिलाफ किडनैपिंग, छीनाझपटी, अश्लील वीडियो बनाने समेत कई अन्य गंभीर आरोपों तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व विधायक के भांजे की पत्नी की शिकायत पर की। खमाणों थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व विधायक पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसकी शादी वर्ष 2005 में बलकार सिंह निवासी अजनौदा खुर्द (भादसों) के साथ हुई थी। बलकार सिंह हेल्थ विभाग में नौकरी करता है और नाभा में तैनात है। 
    शादी के बाद उनके घर 2 बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया। वर्ष 2020 में पति के साथ लगातार झगड़ा होने के चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। तीनों बच्चों समेत वह अपने मायके घर खमाणों रहती है और बुटीक का काम करती है। उसने अपने पति बलकार सिंह खिलाफ खमाणों अदालत में खर्च का केस लगाया था तो अदालत ने उसका व बच्चों का 7 हजार रुपए खर्चा लगाया। इस केस में बलकार सिंह एक्स पार्टी हो गया था। वहीं खर्चे की रकम बढ़ाने को लेकर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जिसकी सुनवाई शुरू हो गई है।
    शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी बेटी समेत दशहरा ग्राउंड खमाणों में सैर कर रही थी तो 12 मार्च करीब 6 बजे सफेद रंग की क्रेटा कार आई। इस कार में से उसका पति बलकार सिंह निकला जो उसे बाजू से पकड़ जबरदस्ती गाड़ी की पिछली सीट पर गिराकर ले गया। उसे मोरिंडा की तरफ लेकर गए।

    रास्ते में पानी में कोई चीज मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई थी। जब उसे थोड़ी होश आई तो वे समाना के पास थे। तभी उसका पति बलकार सिंह अपने मामा निर्मल सिंह शुतराणा पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी के घर उसे ले गया। पिछले गेट से गाड़ी अंदर लगाई गई। उसे सीढ़ियां चढ़ाकर कमरे में ले गए। वहां उसे बैड पर बिठा दिया गया।

  • पंजाबः इस नेता का बड़ा दावा, आप वापस लेगी 8 उम्मीदवारों के नाम ! जानें मामला

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा है कि कल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन पर चर्चा हुई। जाखड़ ने कहा है कि आप द्वारा घोषित 8 उम्मीदवार बदले जाएंगे। उनका मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात चल रही है।

    उन्होंने दावा किया कि पंजाब को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को दिल्ली में अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष को धमका रहे थे कि वह 2 दिन में चुप हो जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस डिप्टी एलओपी ‘आप’ में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल का जाना भी गठबंधन का हिस्सा था। भाजपा प्रधान ने कहा कि पर्दे के पीछे की बातें अब कुछ दिनों में सामने आ जाएंगी।

  • पंजाबः अकाली नेता के आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा को लेकर आया बयान 

    नवांशहरः बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी के आप पार्टी में शामिल होने की सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई थी। दरअसल, बीते दिन अकाली नेता सुखविंदर सुखी ने कल सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी। इससे पहले 16 मार्च को विधायक सुक्खी ने सीएम मान से मुलाकात की थी। लेकिन चुनावी मौसम में इस मुलाकात को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात पर सुखविंदर सुखी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, सीएम मान के निमंत्रण पर वह सीएम से मिलने आए थे और उन्होंने सीएम मान के सामने सरकारी कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग रखी। इसके अलावा बाकी अटकलों को अकाली विधायक सुक्खी ने खारिज कर दिया है।

  • जालंधर में चुनावी फंडिंग करने के लिए कालोनाईजेरों ने काटी दर्जनों अवैध कॉलोनियां..

    मिठापुर, अलीपुर, न्यू राज नगर, घाहमंडी शमशान घाट, वडिंग, दीपनगर में अवैध निर्माण कार्यो की आई बाढ़   

    जालंधर (ENS): लोकसभा चुनाव करवाने की घोषणा हाल ही मे हुई है। इससे पहले ही जालंधर के इर्द-गिर्द कई इलाकों में चुनावी फंडिंग के बदले कई अवैध कॉलोनियां काटनी शुरू हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर कॉलोनियां जालंधर वेस्ट, सेंट्रल तथा कैंट हलके में काटी जा रही है। सूत्रों अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध कॉलोनी को बचाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की चुनावी फंडिंग की गई है। 

    जालंधर के दीपनगर तथा वडिंग में चार नई अवैध कॉलोनियों का काम धड़ल्ले से शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं प्लाटिंग कर प्लाट बेचने शुरू कर दिए गए हैं कुछ कॉलोनाइजरों ने दावा किया कि कॉलोनी काटते ही उनके 100 से ज्यादा प्लांट बिक गए एव रीसेल चल रही है। जबकि अभी कॉलोनी में ना तो सीवरेज और पानी के कनेक्शन जोड़े गए हैं सिर्फ सड़के और प्लाटिंग की गई है। 

    इस संबंधी नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के पास भी शिकायत पहुंची है कि वेस्ट हलके मे 5 एकड़ की अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जिसके इर्द-गिर्द 70 से ज्यादा दुकानों के प्लाट काटे गए हैं और कुछ दुकानों के बीते दिन लेटर भी डाले गए हैं। मगर इस मामले में अधिकारियों की चुप्पी सीधे तौर पर इशारा कर रही है कि चुनावी फंडिंग का कुछ हिस्सा अधिकारियों की जेब में भी गया है। जिसकी वजह से इन कॉलोनियों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। 

    दूसरी ओर बिल्डिंग विभाग की एक टीम ने आज खांबरा स्थित सुदामा विहार में कुछ छोटी छोटी दुकानों को सील करने की खानापूर्ति की है। जबकि मीठापुर, अलीपुर में एमके पब्लिक स्कूल के सामने, अरोड़ा कॉलोनी, भट्टी कोल्ड स्टोर के नजदीक चार अवैध कॉलोनियां डवैलप की जा रही है। जहां कई डीलरों द्वारा बेचने के लिए रिहायशी कोठिया तथा दुकानें बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। मगर इस और नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की टीम कानूनी कार्रवाई करती दिखाई नहीं दे रही है।

    इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि वह नगर निगम कमिश्नर को लीगल नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। जीके बाद माननीय हाई कोर्ट में जल्द ही एक जनहित याचिका दायर की जाएगी।

  • पंजाब : इस शहर में हुई गैंगवार, चली गोलियां

    अबोहर :  हल्का बल्लूआना के गांव सीतो गुन्नो में देर रात 2 गैंग आपस में भिड़ गए। इस दौरान  2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जिसे डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और युवक की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव सीतो गुन्नो में 2 गैंग बने हुए हैं, जिनमें एक अंकित बिश्नोई गैंग और दूसरा नीलकंठ बिश्नोई गैंग है।

    दोनों गैंग के एक सदस्य द्वारा लव मैरिज करवाने की पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते देर रात दोनों गैंग ने सीतो गुन्नो के प्राइमरी स्कूल में टाइम बांधकर एक दूसरे पर हमला किया गया। इस हमले में गांव सुखचैन निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र कुमार और 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।

    जिन्हें इलाज के लिए अबोहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि लवप्रीत सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  पुलिस के अनुसार दोनों गैंग के हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब: Mosse wala के घर गूंजी किलकारियां

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में सीआइए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जहां पर सीआइए स्टाफ और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। सीआइए स्टाफ को मिली सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने जिले के गांव पंजगराई से औलख जाने वाले रास्ते पर पहुंची थी। जहां मोटर पर खड़े चार गैंगस्टरों में से एक सोनीपत निवासी संजीव ने पुलिस पर की फायरिंग कर दी। जिसके बाद सीआइए स्टाफ ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसके चलते चार गैंगस्टरों में से तीन गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल गैंगस्टरों को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज लाया गया।

  • पंजाब : ब्लैकमेल कर लाखों रुपए मांगने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अबोहर : फाजिल्का कोर्ट कंप्लैक्स के न्यायाधीश के पास से सेवानिवृति हुए रीडर को घर बुलाकर महिला ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने को लेकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ अन्य महिलाओं व पुरुषों ने भी उसका साथ दिया। सेवानिवृति रीडर पीडित की शिकायत पर पुलिस ने सुंदर नगरी निवासी मां-बेटा को काबू करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में स्थानीय पंजपीर नगर के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी पंजपीर नगर ने बताया कि वह फाजिल्का सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में बतौर रीडर ग्रेड वन रह चुका है।

    करीब एक सप्ताह पहले एक लड़की जो कि अपना नाम शालू व सुमित्रा बताती थी उसने फोन करके बताया कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है और उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग परेशान करते हैं। जिनसे वह छुटकारा पाना चाहती है। उक्त युवती ने कहा कि वह उसके बुजुर्गों जैसे है इसलिए वह उसके घर में आकर उनकी समस्या सुनकर उसे इनसे छुटकारा दिलवाने में मदद करें। आरोप अनुसार 12 मार्च की दोपहर जब वह करीब 3 बजे उक्त लड़की के घर सुंदर नगरी गली नंबर 8 में गया तो उसने गेट को बिनां लाक किए ही उसे कमरे में बुला लिया

    और अंदर ले जाकर लड़की ने अपने खुद के कपड़े उतार लिए और उसके साथ संबंध बनाने को कहा, जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो इतने में करीब 45 साल की एक महिला आई और राज़ीनामा करवाने की बात कहकर उसके मोबाइल के माध्यम से गूगल पे से 18 हजार रुपए ट्रांसफर किए और 1 लाख 30 हजार रुपए और देने की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने रुपए न दिए तो वह उनकी वीडियो वायरल कर रेप का केस लगा देगे।

     पुलिस ने इस मामले में बलविंदर सिंह के बयानों पर सुंदर नगरी निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार व सुनीता रानी पत्नी रमेश कुमार, शालू सुमिता निवासी सादुलशहर, अंग्रेज सिंह व वीरपाल कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव थांदेवाला श्रीमुक्तसर साहिब व 2 अज्ञात के खिलाफ भांदस की धारा 389, 120 बी के तहत मुकदमा नंबर 42 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विक्रमजीत सिंह व उसकी मां सुनीता रानी को काबू कर लिया है।

  • पंजाब: 15 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए है। देखें लिस्ट