Category: Punjab>Fazilka

  • Weather Alert : पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

    चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से 11 मार्च को 7 जिलों और 13 मार्च को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान भी गिरेगा। हालांकि आज दिन के लिए मौसम संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। उम्मीद है कि दिन में मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब के कईं हिस्सों में बारिश होगी।

    खास तौर से सोमवार व 13 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 2 दिन बारिश के आसार हैं। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने जा रहा है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कम कमी दर्ज की जाएगी। उधर शनिवार को सात डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा।

    हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, लुधियाना का 11.2 डिग्री, पटियाला का 11.6 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, पठानकोट का 9.2, जालंधर का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 27 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया।

  • पंजाबः शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बढ़ेंगे रेट!

    पंजाबः शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बढ़ेंगे रेट!

    चंडीगढ़ः शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार पंजाब में बीयर और शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। सरकार इस बार शराब से मिले राजस्व से काफी संतुष्ट है। ऐसे में पंजाब में शराब के रेट बढ़ाने के मूड में नहीं है। पंजाब में इस बार शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। क्योंकि पंजाब सरकार 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। पंजाब मंत्रालय की बैठक में 2024-25 की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य में शराब की बिक्री के माध्यम से 10,350 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य रखा है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में कैबिनेट मीटिंग हुई, जहां इस पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में संग्रह में कम से कम 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ चालू वित्त वर्ष काफी उत्साहपूर्ण है।

    आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में उत्पाद शुल्क राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि का वादा किया था। यह पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में 8,896 करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज करने में सक्षम था, जबकि 2021-22 वित्तीय वर्ष में 6,152 करोड़ रुपये था, जब कांग्रेस राज्य में शासन कर रही थी। चालू वर्ष के लिए सरकार ने 10 फीसदी का लक्ष्य रखा था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हम पहले ही 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर चुके हैं। सरकार ने शराब राजस्व में कम से कम 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के लिए बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की कोटा बिक्री की अनुमति दी थी, जिससे राज्य में दोनों सस्ती हो गईं थी। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ और अन्य पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी को रोकना था, जहां शराब की कीमतें कम थीं। रणनीति काम आई और सरकार शराब तस्करी पर लगाम लगाने में सफल रही। इससे राज्य में शराब की बेहतर बिक्री में मदद मिली है।

  • पंजाबः 6 दिन से लापता युवक का श+व हुआ बरामद 

    नवांशहरः काठगढ़ पुलिस ने सतलुज नदी में डूबे अफगानिस्तान के युवक का शव छठे दिन बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय सैयद मुस्तफा के रूप में हुई है। युवक अपने चार दोस्तों के साथ सतलुज नदी में नहाने आया था जहां वह पानी के बहाव में बह गया। युवक रोजगार की तलाश में भारत आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

    जानकारी देते हुए काठगढ़ थाना प्रभारी पवित्र सिंह, पुलिस चौकी आंसर प्रभारी एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि लापता युवक सैयद मुस्तफा का शव बरामद कर लिया है। मृतक युवक इस समय एकमजोत कॉलोनी मोहाली में रह रहा था। उन्होंने बताया कि युवक अफगानिस्तान से रोजगार की तलाश में मोहाली आये थे, जो कि मोहाली की एकमजोत कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। इनमें से एक युवक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। जबकि बाकी लोग अभी भी रोजगार की तलाश में हैं।

    चारों ने 3 मार्च दिन रविवार को टैक्सी ली और सतलज नदी के पास घूमने आए। इस मौके पर सैयद मुस्तफा पुत्र हुसैन मुस्तफा, अहमद शमीद पुत्र अब्दुल शमीद, गुलाम हैदर पुत्र गुलाम हजरत, रोमन सतार पुत्र अब्दुल सतार नहाने गए। सतलज नदी के पानी में से तीन वापस आ गए जबकि सैयद मुस्तफा पानी से बाहर नहीं आया। युवकों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब वह लापता हो गया तो पुलिस को सूचना दी गई। काठगढ़ थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद ली, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और फिर पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।

    जिसके अनुसार छठे दिन उक्त युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। इसे बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को बलाचौर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। उक्त युवक आस्ट्रेलिया में रहता है। युवक के परिजन भी भारत आ गये हैं और उन्होंने उक्त युवक की पहचान कर ली है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में नहर में गिरा व्यक्ति, मौ+त

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के रिवाना ऊंचा गांव के पास एक मोटरसाइकिल चालक के सामने एक आवारा जानवर आ गया। इस हादसे में चालक भाखड़ा नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय राजिंदर सिंह गांव सरायबंजारा स्थित पानी की टंकी पर जल सप्लाई विभाग के कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। इस दौरान सुबह राजिंदर सिंह पानी की टंकी के लिए कुछ सामान लेने के लिए पटियाला जा रहा था। रास्ते में गांव रिवाना ऊंचा के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर पुल पर एक आवारा जानवर मोटरसाइकिल के सामने आ गया।

    आवारा पशु को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल ग्रिल से टकरा गई और राजिंदर सिंह नहर में गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को दिए बयानों में गांव रसूलपुर निवासी गुरध्यान सिंह ने कहा कि उसके पिता राजिंदर सिंह की मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मुलेपुर थाने की पुलिस द्वारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक को सीएम मान ने आप में करवाया शामिल

    फतेहगढ़ साहिबः लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह जीपी ने बस्सी पठाना से 2017 में कांग्रेस के MLA की चुनाव में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से जीपी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। 

    पार्टी में शामिल होने के बाद जीपी ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। कांग्रेस में हर नेता परिवार की सोचता है। जीपी फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। गुरप्रीत सिंह जीपी मोहाली के रहने वाले हैं। उन्हें 2017 में विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी। जीपी ने आप के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। वहीं 2022 के चुनाव में वह आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।

    गुरप्रीत सिंह जीपी को ज्यादा नाराजगी पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से है। क्योंकि चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह भी बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांगते थे। उस समय बड़ी मुश्किल से जीपी को टिकट मिली थी। फिर चन्नी के भाई आजाद चुनाव लड़े थे। जीपी 2022 में हारने की वजह चन्नी के भाई को मानते हैं। जीपी इस वजह से नाराज हैं कि पार्टी हाईकमान ने चन्नी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

  • पंजाबः कांग्रेस का ये पूर्व विधायक आप में आज हो सकता है शामिल

    फतेहगढ़ साहिब: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान सूचना मिली है कि आज पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, बस्सी पठाना से पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। पता चला है कि कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में जीपी आप में शामिल  होंगे। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से जीपी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। 

  • किसानों ने हक में उतरे पंजाबी गायक Babbu Maan ने गाना किया रिलीज

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर बब्बू मान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने गानों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। बब्बू मान ने पहले किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उन्होंने किसानों की आर्थिक मदद की थी और किसानों के पक्ष में खुलकर बात भी की थी। लेकिन इस बार फैंस भी हैरान थे कि बाबू मान ने अब तक किसान आंदोलन 2.0 के बारे में बात क्यों नहीं की, लेकिन अब मान ने अपने नफरत करने वालों का मुंह बंद कर दिया है।

    दरअसल, पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने अपना नया गाना ‘धरने वाले’ रिलीज किया है। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। बब्बू मान का ये गाना काफी चर्चा में है। इस गाने के जरिए बब्बू मान ने किसानों के पक्ष में खुलकर आवाज उठाई है और केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई है। गाने की पंक्तियां ‘जिहड़े दिल्ली नू नत्थ पाउंदे, असी ओह धरने वाले हां, जो दिल जीत लैंदे हां। फैंस बब्बू मान के इस गाने की खूब सराहना कर रहे हैं।

    यह सच है कि बब्बू मान पंजाबी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर रहे हैं। वे 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करते थे। वह आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में इंडस्ट्री को अनगिनत हिट गाने और एल्बम दिए हैं।

  • पंजाबः मृतक DSP के भाई-भाभी को 8 और साथी को 11 साल की कैद

    लुधियानाः मलेर कोटला में जिम करते हुए में 13 दिन पहले 22 फरवरी को DSP दिलप्रीत सिंह शेर गिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके भाई, भाभी और भाई के साथी को एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की कोर्ट ने ड्रग तस्करी मामले में सजा सुनाई है। मॉडल टाउन निवासी हरप्रीत सिंह DSP दिलप्रीत सिंह शेरगिल के छोटे भाई हैं। हरप्रीत की पत्नी सरबजीत कौर और हरप्रीत सिंह को 8 साल की कठोर कैद और 80 हजार रुपए का जुर्माने की सजा मिली है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सरबजीत कौर और रणधीर सिंह नगर के दलबारा सिंह को 11 साल की कठोर कैद की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    एक बड़ी कार्रवाई में, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लुधियाना इकाई ने 19 अगस्त 2019 को एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 1.057 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। उनके कब्जे से 1.02 लाख रुपए, तीन कारें, 20 मोबाइल फोन और 10 विदेशी घड़ियां मिलीं थी। हरप्रीत के खिलाफ STF मोहाली में NDPS एक्ट की धारा 21,29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नशे के बदले नशे के आदी लोगों के मोबाइल फोन, घड़ियां और अन्य सामान गिरवी रख लेता था।

    STF ने एक सूचना के बाद आरोपी को भाई रणधीर सिंह नगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी मारुति सुजुकी SX4 में इलाके में घूम रहे थे जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से STF को हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई थी। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद STF ने भाई रणधीर सिंह नगर के एक घर से दो और कारें, मोबाइल फोन और घड़ियां बरामद करवाई थी। डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल अपने भाई और भाभी के साथ बात नहीं कर रहे थे। शेरगिल की 23 फरवरी को भाई बाला चौक के पास होटल पार्क प्लाजा के जिम में वर्कआउट सेशन के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वह मलेर कोटला में तैनात थे।

  • पंजाबः कल स्कूल- कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद !

    चंडीगढ़ः महाशिवरात्रि को लेकर कल यानी 8 मार्च 2024 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य वाणिज्यिक इकाइयों में छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में महाशिवरात्रि के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।


    बता देंकि भगवान भोलेनाथ का त्योहार महाशिवरात्रि 8 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनके लिए व्रत रखते हैं और इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं।

  • पंजाबः किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार 

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा है कि क्यों न किसान नेताओं को गिरफ्तार कर चेन्नई भेजा जाए? आपको अदालत में खड़े होने का कोई अधिकार नहीं है। आप हथियारों लेकर कोई युद्ध लड़ने जा रहे हो। हरियाणा पुलिस की ओर से पेश की गई तस्वीरों को देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि यह शर्म की बात है कि बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। बच्चों की आड़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना पंजाब की संस्कृति नहीं है। आप निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं, यह शर्मनाक है। दोनों राज्य अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा सके।