Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः Sidhu Moosewala की मां का जानें कहां हुआ था IVF, बड़ी Update आई सामने 

    मानसाः सिद्धू मुसेवाला के भाई के जन्म को लेकर कुछ दिन पहले केंद्र द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसको लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़क गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मांग की थी कि उनकी पत्नी का ट्रीटमेंट पहले सही से होने दे, उसके बाद वह सारी रिपोर्ट खुद उनकों सौंप देंगे। वहीं सोशल मीडिया पर बलकौर सिंह का बयान आने के बाद सीएम भगवंत मान ने पंजाब के मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए थे कि केंद्र द्वारा जारी पत्र को लेकर वह उनसे एक बार विचार विमर्श जरूर करें। वहीं पंजाब सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मामले पर विराम लग गया।  

    सूत्रों का कहना है कि चरण कौर के बच्चे की डिलीवरी करने वाले अस्पताल के खिलाफ एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्रालय को शिकायत भेजी थी। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामला उजागर होने के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव द्वारा बलकौर सिंह से आई.वी.एफ. को लेकर जवाब मांगने पर ऐतराज जताया था और 2 सप्ताह के अंदर मामले में जवाब देने को कहा था। सूत्र कहते हैं कि पहले स्वास्थ्य विभाग आई.वी.एफ. करने वाले अस्पताल को लेकर जांच करने वाला था परंतु मुख्यमंत्री द्वारा  जताए गए ऐतराज के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में चुप्पी साध ली है और जांच से हाथ पीछे खींच लिए हैं।

    हालांकि ऐसा स्वास्थ्य विभाग में कहा जा रहा है कि चरणकौर का आई.वी.एफ. यू.के. में हुआ है क्योंकि बलकौर सिंह अपनी पत्नी चरणकौर के साथ नवम्बर 2022 में यू.के. गए थे। यू.के. में आई.वी.एफ. करवाने वाली महिला की उम्र को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। जब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उनसे सिर्फ एक बार पूछताछ की। उसके बाद विभाग ने कोई सवाल नहीं किया। इधर, पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मामला बहुत ही गंभीर है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। परंतु अब स्वास्थ्य विभाग आई.वी.एफ. मामले में कोई भी कदम नहीं उठाएगा। परिवार से मामले में कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।

  • पंजाबः किसानों ने पुतले फूंकने और ट्रेनें रोकने का किया ऐलान

    चुनावों के दौरान बढ़ सकती है मुश्किलें

    चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से किसान भवन में प्रैस कांफ्रेंस के बाद भाजपा के पुतले फूंकने का ऐलान किया गया है। किसानों का कहना है कि अगर फिर भी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो उनके द्वारा शंभू बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक को जाम कर ट्रेनें रोकी जाएंगी। इस दौरान मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, लखविंद्र सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, सुखजिंद्र सिंह खोसा, बलदेव सिंह जीरा, अभिमन्यु कोहाड़, जसविंद्र लोंगोवाल, सुखदेव सिंह भोजराज, मंजीत सिंह राय आदि मौजूद रहे।

    किसानों का कहना है कि 13 फरवरी से शंभू, खनौरी, डबवाली एवं रतनपुरा बॉर्डर पर किसानों के मोर्चे लगे हुए हैं। सभी बॉर्डरों पर किसानों को परेशान करने के लिए बिजली व्यवस्था को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि 10 फरवरी से हरियाणा में सैंकड़ों किसानों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 5 किसान नेता अभी भी जेल में हैं, अभी रविंद्र सिंह (13 फरवरी से जींद जेल), अमरजीत सिंह (13) फरवरी से जींद जेल), अनीश खटकड़ (19 मार्च से जींद जेल), नवदीप सिंह और गुरकीरत सिंह (28 मार्च से अम्बाला पुलिस की कस्टडी) में हैं। दोनों मोर्चों ने फैसला लिया कि मंडियों को बचाने के लिए, जेल में बंद किसानों की रिहाई व किसानी मोचों पर बिजली की उचित व्यवस्था के लिए 7 अप्रैल को जिला स्तर पर जुलूस निकालकर भाजपा के पुतले दहन किए जाएंगे।

    यदि सरकार ने फिर भी किसानों की इन बातों को नहीं माना तो 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक को जाम कर ट्रेनें रोकी जाएंगी और आगामी दिनों में रेल रोकने के स्थान बढ़ाए जा सकते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने हालिया समय में कई मंडियों को खत्म कर के गेहूं की फसल सीधे साइलो में लेकर जाने का आदेश जारी किया है जो पिछले दरवाजे से 3 कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने के समान है। ऐसे में चुनावों के मद्देनजर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

  • पंजाबः चुनाव लड़ने को लेकर सुखबीर बादल ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बादल ने राज्य की संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए यहां पार्टी नेताओं, जिला पार्टी अध्यक्षों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्यों के साथ एक दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की। निवर्तमान लोकसभा में फिरोजपुर से सदस्य बादल से जब यह पूछा गया कि क्या वह संसदीय चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, “मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है क्योंकि भाजपा के साथ पार्टी का गठबंधन नहीं हो सका था। भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने से आम चुनाव में इस सीमावर्ती राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान 7 चरण वाले आम चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को होगा। शिरोमणि अकाली दल ने अब निरस्त किए कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से संबंध तोड़ लिए थे. दोनों दलों ने 1996 में गठबंधन बनाया था और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते रहे। 2019 में उन्होंने पंजाब में दो-दो लोकसभा सीट जीती थी।

    इससे पहले शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीते 27 मार्च को लोगों से अपील की थी कि वे अपनी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करें, जो पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सिद्धांतों पर लोकसभा चुनाव लड़कर दिल्ली की सभी पार्टियों से मुकाबला कर रही है। शिअद प्रमुख ने ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ के तहत मनसा और बुढलाडा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए यह अपील की थी। उनके साथ बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी थीं। सुखबीर बादल ने कहा, “हम भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं जिनके पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है।” उन्होंने कहा था, ठकेवल अकाली दल ही आपके अधिकारों की रक्षा कर सकता है।”

  • पंजाबः बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, मेज से बच्चे का श+व बरामद 

    मानसाः बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेज पर 10 वर्षीय बालक की शव मिला। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति बच्चे के शव को मेज पर रखकर फरार हो गए। मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मानसा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर एक 10 साल के गुरुसिख बच्चे की लाश को अज्ञात व्यक्ति बस स्टैंड की मेज पर रखकर फरार हो गए है।

    घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे जिनके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष था। उनसे पहले मेज के आसपास कोई नहीं था। जब वह व्यक्ति यहां से चले गए तब पता चला कि यहां एक बच्चे की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने बताया कि यह बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना है जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी मानसा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • शराब के शौकिनों को झटका, आज से महंगी हुई शराब !

    शराब के शौकिनों को झटका, आज से महंगी हुई शराब !

    चंडीगढ़ः शराब के पीने वालों को बड़ा झटका लगा है। दरअसर, आज यानी 1 अप्रैल यानी शराब पीने वालों को 15 फीसदी महंगी शराब खरीदनी पड़ेगी, जिसके चलते कई शराब पीने वालों ने 31 मार्च को अपना कोटा इकट्ठा कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को शराब की कीमतों में करीब 30 से 40 फीसदी की कटौती की गई थी। ठेकों पर शराब शौकीनों की भीड़ तो थी, लेकिन उतनी नहीं, जितनी ठेके टूटने के वक्त थी। शराब के शौकीन लोग सस्ती शराब की तलाश में एक ठेके से दूसरे ठेके तक घूमते नजर आए। सरकार ने वर्ष 2024-25 में ड्रॉ प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें विभाग को कुल 9461 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सरकार को ड्रॉ शुल्क से 70 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

    इस बार लुधियाना निगम में 39 ग्रुप होंगे, जबकि ग्रामीण इलाकों में 14 ग्रुप हैं। शराब नीति को लेकर ठेकेदारों में खासा उत्साह है, इस साल नई नीति के मुताबिक देशी शराब का कोटा तय है, जबकि अंग्रेजी शराब का कोटा खुला है और बीयर का कोटा भी खुला है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार ड्रॉ प्रक्रिया से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग इस साल शराब कारोबार से पिछले साल की तुलना में अधिक राजस्व अर्जित करने का प्रयास करेगा। हर साल की तरह इस बार भी जब ठेकेदार बदले जाएं तो पुराने ठेकेदारों ने 31 मार्च को अपना बचा हुआ माल कम कीमत पर बेच दिया, जिसे साधारण भाषा में शराब के ठेके तोड़ना भी कहा जाता है, लेकिन इस साल माहौल मिला-जुला नजर आया।

    कुछ दुकानों पर बहुत सस्ते दाम पर और कुछ दुकानों पर बेहद कम दाम पर शराब बेची जा रही है। इसका एक कारण यह है कि जिन वर्ष 2024-25 में जिन ठेकेदारों के हाथ में शराब के ग्रुप हैं, वे थोड़े पैसे देकर अपने स्टॉक को अगले साल तक रिन्यू करा सकते हैं, लेकिन जिन ठेकेदारों के ग्रुप सामने नहीं आ रहे, वह अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए बहुत सस्ते दाम पर शराब बेच रहे थे जिस कारण शराब के शौकीनों में खुशी का माहौल बन गया।

  • पंजाबः आप पार्टी के विरोध में उतरीं किसान जत्थेबंदियों ने किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब की सबसे सक्रिय किसान जत्थेबंदी भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुरा भाजपा के बाद अब आप के विरोध में उतर आईं हैं। उगराहां यूनियन ने तो संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ 8 अप्रैल को चंडीगढ़ में आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने खास बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि बाजारों पर कॉर्पोरेट के कब्जे की शुरुआत कर दी है। 7 लाख 25000 टन गेहूं की खरीद पहले ही चरण में उन्हें सौंपी जा रही है। इन 9 सालों क्षेत्रों में स्थित 26 मंडियों व उपयार्डों को निकटवर्ती मंडियों में विलय करके समाप्त किया जा रहा है। इस फैसले के जरिये पंजाब की आप सरकार, भाजपा की मोदी सरकार से भी आगे निकल गयी है और कॉर्पोरेट घरानों के प्रति गहरी वफादारी दिखा रही है।

    इस फैसले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पंजाब के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि अगर चुनाव के दौरान वोटों के लिए हाथ फैलाने की जरूरत होने पर भी ऐसे घातक फैसले लिए जा रहे हैं, तो किसी भी रंग की पार्टी के सत्ता हासिल करने के बाद तो इससे  भी घातक साम्राज्यवाद समर्थक हमले होंगे। इस फैसले के खिलाफ 8 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब द्वारा चंडीगढ़ में प्रांतीय रैली होगी। सिद्धूपुरा यूनियन के रण सिंह चटठा ने भी इस मामले में आप सरकार का तीखा विरोध करने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि यह तो किसानी पर सीधा हमला है। लोकसभा चुनाव में आप सरकार को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। 

    विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियनें पहले ही भाजपा का विरोध कर रही हैं। साइलो क्षेत्रों की मंडियों का विलय का मुद्दा आने वाले दिनों में सबसे चर्चित रहेगा और किसानों के मिज़ाज से आभास हो रहा है कि आप सरकार को आने वाले दिनों किसानों के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ेगा । आप सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खुलने से पंजाब के मालवा की सियासी तस्वीर प्रभावित होना लाज़िमी है और अन्य राजनीतिक दलों को इसका लाभ मिल सकता है ।

  • पंजाबः हाईवे पर लगा भारी जाम, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः  देर रात चली तेज आंधी और बरसात के कारण ऊना चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के गांव कलसेड़ा के पास मार्ग पर लगाया गया साइन बोर्ड गिर जाने से मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर से गुजरने वााले वाहनों का बड़ा जाम लग गया । बता दे कि इस मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल सैकड़ो वाहन गुजरते हैं जो सुबह से इस बोर्ड के गिर जाने के कारण जाम में फंसे हुए हैं। 

    हालांकि छोटे वाहनों को साइड से गुजारा जा रहा था लेकिन फिर भी बड़े वाहनों के लिए रास्ता ना होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे सैकड़ो यात्री जाम में फंस गए। नंगल नगर कौंसिल की तरफ से इसे हटाने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस भी मोके पर पहुंच चुकी है।

  • पंजाबः एक्शन में आए सीएम मान, अब विधायकों के साथ बैठक कर बनाएंगे नई रणनीति

    चंडीगढ़ः आप पार्टी से सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद पार्टी नई रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि 31 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बीच क्षेत्र के विधायकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इन बैठकों के जरिए आप ने लोकसभा चुनाव की जंग जीतने का लक्ष्य रखा है।

    31 मार्च को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ होने वाली मेगा रैली की कमान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह रैली तक दिल्ली में ही रहेंगे। प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंजाब भर से आप समर्थक और नेता इस रैली में जा रहे हैं। इसी बहाने जहां आप शक्ति प्रदर्शन करेगी, इसके साथ ही सभी मंडलों के नेताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अगर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की बात करें तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के बाद भगवंत मान का नाम आता है।

    इन तीनों नेताओं के जेल जाने के बाद भगवंत मान के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वीरवार देर रात जैसे ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, वे सीधे दिल्ली चले गये। वहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। इस दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वहां प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके अलावा मोहाली में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल हुए। कई मंत्री और विधायक भी हिरासत में भी लिए गए।

  • जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद CM मान का आया बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं कुछ दिन पहले जालंधर लोकसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए सुशील रिंकू और वेस्ट हल्के से विधायक रहे शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासत गर्मा गई है। इसी दौरान सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा है कि विपक्ष विश्वास को खरीदने की कोशिश करते है, विश्वास को लालच देने की कोशिश करते है।

    सीएम मान ने कहा कि विश्वास एक ऐसी चीज है जिसकी दुनियां की किसी करंसी में उसकी कोई कीमत नहीं है। मान ने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, मैं उस पर खरा उतरूंगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पैसे कमाने वाले काम तो छोड़कर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पैसे ही कमाने होते तो बहुत पहले वह कमा लेते। मान ने कहा कि जितनी देर तक लोग उनके साथ है उन्हें कोई परवाह नहीं। बता देंकि कुछ दिन भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आज शाम 4 बजे भाजपा की ओर से पहला रोड शो कर रहे है। वहीं उनके रोड शो से पहले वेस्ट हलके में दीवारों पर दोनों के गद्दार के पोस्टर लगने से हड़कंप मचा हुआ है। 

  • पंजाबः भाजपा जल्द 6 से 7 उम्मीदवारों की सूची कर सकती है जारी 

    चंडीगढ़़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब भाजपा की पहली सूची जल्द आएगी। चंडीगढ़ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी। जाखड़ ने बताया कि जल्द ही भाजपा की ओर से 6 से 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इन प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाईकमान ने लगभग नाम फाइनल कर लिए हैं।

    प्रभारी रूपाणी ने संकेत दिए हैं कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जिन सांसद और विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका पार्टी में कद बढ़ाया जाएगा। यानी इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। कमेटी की बैठक के बाद जाखड़ ने चुनाव आयोग से आप के दो विधायकों द्वारा 25 करोड़ की पेशकश के आरोपों की जांच करने की मांग की।