Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः भाजपा में रिंकू और शीतल के शामिल के बाद सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते दिन जालंधर के सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं को पंजाब पार्टी में शामिल करवाया। वहीं सुनील जाखड़ ने भगवंत सीएम मान के घर बेटी के जन्म को लेकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम मान के घर आई लक्ष्मी वह नहीं जिसके चलते केजरीवाल चर्चा में आए है। जाखड़ ने कहा कि शराब पॉलिस को लेकर आज केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल के जेल में जाने से भगवंत मान के घर खूब खुशियां मनाई गई। जाखड़ ने कहा कि उनके पास सबूत है, जिसके चलते वह यह बात कह रहे है। जाखड़ ने कहाकि आज वह मगरमच्छ के आंसू झूठे रो रहे है। वहीं सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर कहा कि दोनों नेता उनके सामने बैठे है, जिन्होंने दिल्ली में भाजपा की हाईकमान को आप के झूठे वायदों के बारे में जागरूक करवाया। उन्होंने कहा कि मुझे यह लगता है कि सीएम मान ने रिंकू को विकास के लिए पैसे भी नहीं दिए होंगे। वहीं जाखड़ ने शीतल अंगुराल की आज घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उन्हें गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए आप पार्टी में ले जाया गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं जाखड़ ने कहा कि दो विधायक 25 करोड़ रुपए के आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से है और एक जलालाबाद से है।

    जो यह कह रहे है कि उन्हें 25 करोड़ रुपए की ऑफर आई है, जाखड़ ने कहा कि जिनकी वेल्यू 25 हजार रुपए की नहीं है वह यह बाते कर रहे है। जाखड़ ने कहा कि उन पर 5-5 हजार रुपए के मामले में पहले से पर्चे दर्ज है। जाखड़ ने कहाकि जो 25 हजार में मिलता हो उस पर 25 करोड़ रुपए कौन खर्च करेगा। वहीं जाखड़ ने बीते दिन सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने की निंदा की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत भी दी है। जाखड़ ने कहा कि आज कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। पंजाब सरकार के मंत्रियों की देखरेख में जो बीते दिन गुंडागर्दी हुई है, उसकी वीडियोग्राफी के जरिए जांच की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन अमरूद घोटाला का पर्दाफाश हुआ है। वहीं जल्द शराब घोटाले का भी पर्दाफाश किया जाएगा। 

  • पंजाबः सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 

    मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

    सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी अस्पताल में भर्ती, घर में जल्द गूंज सकती हैं किलकारियां

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी अस्पताल में भर्ती, घर में जल्द गूंज सकती हैं किलकारियां

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर बहुत जल्दी किलकारियां गूंजने वाली हैं। कल रात डाॅ. गुरप्रीत कौर काे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है।

    हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए। बता दें, सीएम मान की शादी डाॅ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया था। आनंद कारज चंडीगढ़ में हुए थे, जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के सभी नेता मौजूद थे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

  • पंजाबः आज फिर से राजनीति में आएगा भूचाल, कांग्रेस के 2 बड़े नेता भाजपा मेंं होंगे शामिल

    विपक्ष को लगातार तीसरे दिन झटका देंगी भाजपा

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा लगातार दो दिन से विपक्ष को झटका दे रही है। दो दिन पहले कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हुए है। वहीं बीते दिन आप पार्टी से सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस से 2 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में भाजपा लगातार तीसरे दिन विपक्ष को झटका देने जा रही है। 

  • पंजाबः टोपी वालों को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आप पार्टी को लेकर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू की भाजपा में एंट्री पर की वीडियो और आप में एंट्री की वीडियो शेयर की है। वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अब बताओं गद्दार कौन। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अब जालंधर के लोग उन्हें बताएं कि गद्दार कौन है? बलकौर सिंह ने 1 मिनट 15 सेकेंड की वीडियो रील पोस्ट की है।

    वीडियो रील में बलकौर सिंह जालंधर उप-चुनाव में एक बैठक को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें शौक नहीं है कि वह जालंधर की सड़कों पर आएं। हम उजड़ कर सड़क पर आए हैं। 3 करोड़ की कोठी (महल) को ताला लगा है, इसलिए आए हैं। बलकौर ने कहा कि सरकारों ने घर के वेहड़े सुनसान कर दिए हैं, इस कारण वह सड़क पर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह बेशक जितने मर्जी कमजोर हो जाएं या उजड़ जाएं, लेकिन वह इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे। बलकौर ने कहा कि गुरुओं ने हमें लड़ना सिखाया है, अरदास करनी सिखाई है। वह लोगों से अपील करते दिखे, जिसमें उन्होंने कहा कि टोपी वाला जो बीज खेतों में बोया है उसे साफ करना जरूरी है।

    बाकी लोग जिसे मर्जी वोट डाल दें, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। अगर फिर भी कोई पसंद नहीं आता तो नोटा का बटन लोग दबा सकते हैं। लोगों से वह अपील कर रहे हैं कि मौजूदा सरकार को पांचवें नंबर पर लोग लाएं, ताकि सरकार को पता चल सके कि वह गलत काम कर रही है। बलकौर सिंह ने वीडियो में दिखाया है कि किस तरह सुशील रिंकू पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सिरोपा पहनवा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से हाथ मिला रहे हैं। इसी तरह अब भाजपा की सीनियर लीडरशिप से सिरोपा उन्होंने पहनवाया। बता दें कि पिछले साल 5 मार्च को फिल्लौर के बड़ा पिंड और रुड़का कलां से बलकौर सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मार्च भी निकाला था।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बाद आज AAP का बड़ा नेता बीजेपी में हो सकता है शामिल 

    चंडीगढ़ः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हो सका। जिसे लेकर अब अकाली दल और बीजेपी ने अपनी-अपनी राहें निकालनी शुरू कर दी हैं। बीते दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लुधियाना से मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी का एक बड़ा चेहरा आज बीजेपी में शामिल हो सकता है।

    हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी ओर, पंजाब में बीजेपी पहली बार 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। अब तक बीजेपी सिर्फ 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। इसलिए बीजेपी 13 सीटों पर चेहरों की तलाश कर रही है। इसके तहत अब बीजेपी की नजर पंजाब कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर है। माना जा रहा है कि ग्रामीण सीटों पर बीजेपी की जीत का कोई आधार नहीं है।

    कांग्रेस के कुछ अन्य बड़े चेहरों को भी टिकट देकर मैदान में उतारा जा सकता है। लोकसभा चुनाव में अब तक केवल आम आदमी पार्टी ने ही पंजाब में अपने 8 उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने अभी तक पंजाब में अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

  • पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती

    चंडीगढ़ः सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 26 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। देशभर में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट होते हैं। आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं तो कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हो गया है।

    राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता बिक रहा है। यहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 18 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और यूपी में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका, भाजपा प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में भाजपा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है। वर्करों और नेताओं की भी यही राय है। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं।पंजाब के भविष्य, जवानी-किसानी और व्यापारियों एवं पिछड़े वर्ग की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया गया है। करतारपुर कॉरिडोर की सदियों की मांग पीएम मोदी ने पूरी की।

    बता दें कि पहले पंजाब में अकाली दल से भाजपा के दोबारा गठजोड़ की चर्चा थी। भाजपा के सीनियर नेता भी इसके पक्ष में थे। इसके बावजूद यह बातचीत बन नहीं पाई। 2020 में तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। केंद्र में अकाली दल व भाजपा में गठजोड़ के कारण किसानों का गुस्सा स्थानीय नेताओं पर निकल रहा था। किसानों ने भाजपा नेताओं के साथ-साथ अकाली दल का बायकॉट भी करना शुरू कर दिया था। इस बीच 18 सितंबर 2020 को बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अकाली दल ने भाजपा से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

    अकाली दल व भाजपा का रिश्ता काफी पुराना है। NDA के विस्तार में अकाली दल पहला संगठन था, जिसने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था। 1992 तक BJP और अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ते थे। चुनावों के बाद अकाली दल BJP को समर्थन देती थी। 1996 में अकाली दल ने ‘मोगा डेक्लरेशन’ पर साइन किया था और 1997 में पहली बार एक साथ साथ में चुनाव लड़ा। मोगा डेक्लरेशन में BJP के साथ तीन बातों पर जोर दिया गया था। जिसमें पहली पंजाबी आईडेंटिटी थी, दूसरा आपसी सौहार्द्र और तीसरा राष्ट्रीय सुरक्षा। 1984 के दंगों के बाद देश में पैदा हुए माहौल के कारण दोनों पार्टियां साथ आई थीं।

    2012 में अकाली दल-भाजपा ने लगातार दूसरी बार पंजाब में सरकार बनाई थी। प्रकाश सिंह बादल ने खुद कमान संभाली और एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनके बेटे सुखबीर बादल ने खुद को हर काम में आगे रखा। इसके बाद से ही अकाली दल व भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं में दूरियां बननी शुरू हो गई थी। अकाली दल हर बार खुद को आगे रखने लगा तो क्षेत्रीय नेता इससे नाराज रहने लगे। 2014 में लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई। अकाली दल व भाजपा के बीच बड़े नेताओं की नाराजगी का असर दिखा। पंजाब में अकाली दल को सत्ता में रहते हुए भी नुकसान हुआ। 2009 के परिणामों में 8 सीटें थी, जो 2014 में 4 पर सिमट गईं। भाजपा भी 3 से 2 पर आ गई थी। भाजपा नेता सरेआम अकाली दल से गठजोड़ तोड़ने की मांग करने लगे थे।

  • पंजाब : पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक करिंदों सहित गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी : दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे में इस्तेमाल होने वाले रेत, बजरी, सरिया व अन्य सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इस  मुख्य सरगना पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक ही निकला है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने रात ढाई बजे ट्रक, दो टन चोरीशुदा सरिया समेत कंपनी मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

     चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई दविंदरपाल सिंह के अनुसार एजीएम संजय सोंधी निवासी थाना थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने दिए बयान में बताया कि उनकी कंपनी एकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर को पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे बनाने का कांट्रैक्ट मिला है। जिसका काम जोर-शोर से चल रहा है। उनकी कंपनी की ओर से गांव निज्जरा थाना लांबड़ा जिला जालंधर और गांव पाजियां थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला में दो पुल बनाने का काम करवाया जा रहा है।

    जिसका कांट्रैक्ट उनकी कंपनी ने ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी के मालिक श्रीनिवास निवासी अलबे नगर हैदराबाद को दिया हुआ है।  पिछले लंबे अर्से से उनकी कंपनी की ओर से निर्माण के लिए दिया जाने वाला सामान चोरी हो रहा था, पर इस चोरी के बारे में कंपनी को पता नहीं चल रहा था। 22 मार्च की देर रात को उन्हें (संजय सोंधी) को उनकी कंपनी के डिप्टी मैनेजर (डीएम) अवतार सिंह निवासी कादिया गुजरां थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर ने फोन पर बताया कि गांव पाजियां वाली साइट से कुछ अज्ञात लोग सरिया चोरी कर ट्रक में लोड करके कपूरथला की ओर जा रहे हैं। 

    अवतार सिंह ने पुलिस कंट्रोरू रूम को इतलाह दी, जिस पर तुरंत पीसीआर कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2:40 पर ट्रक को गांव बरिंदरपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप पर लिया और अवतार सिंह भी पीछे से वहां पहुंच गया। अवतार सिंह ने उसे (संजय सोंधी) बताया कि ट्रक-ट्राला को बलजीत सिंह निवासी गांव धालीवाल बेट थाना ढिलवां जिला कपूरथला चला रहा था। उसके साथ गणेश शर्मा निवासी हरगोबिंद नगर जालंधर बैठा था। इन दोनों ने बताया कि यह सरिया ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करते विनीत विश्वकर्मा ने अपने कांट्रेक्टर श्रीनिवास के कहने पर चुराया है। 

    थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चारों आरोपियों के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ​थमिक जांच में सामने आया कि इससे पहले इन लोगों ने कई टन सरिया चुराकर बेचा है। निर्माण कंपनी के मालिक ने यह चोरी होली के त्यौहार पर लैबर को भुगतान के लिए की थी।