Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः अस्पतालों और टीचरों सहित किसानों को CM MANN ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इस दौरान जहां सीएम मान ने राशन कार्ड धारको को राहत दी है। वहीं अध्यापकों को लेकर इस मीटिंग में फैसला लिया है। इस दौरान उन्होंने कहाकि टीचरों के तबादलों का प्रोसेस आसान कर दिया गया है। जिसके चलते उनके बच्चों की पढ़ाई में उन्हें किसी समस्या से ना गुजरना पड़े। सीएम मान ने कहा कि 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड जो पहले काटे गए थे। उन्हें अब बहाल कर दिया है। सरकार द्वारा जल्दी ही राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने जा रही है। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को राशन मिलेगा। वहीं गठबंधन के सवाल को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में उनका कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। 

    मीटिंग होगी। इसमें राज्य में गिरते भू जल स्तर को रोकने और गैर सिंचाई कामों के लिए चार्ज पॉलिसी को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके तहत उद्योगों व व्यापारिक कामों के लिए सस्ते दामों पर नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा। ताकि गिरते भू जल स्तर को रोका जा सकें। जल संभाल नीति -2024 को मीटिंग में मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की तुरंत सहायता के लिए फरिश्ते स्कीम को मंजूरी दी जाएगी। स्कीम में हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को राज्य सरकार सम्मान के तौर पर 2000 रुपये देगी। व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल प्रशासन तब तक कोई पूछताछ नहीं करेगा जब तक वह खुद चश्मदीद गवाह न बनना चाहे।

    इसके अलावा शिक्षक तबादला नीति पर मोहर लगेगी। जल स्रोत विभाग ने 6 नवंबर 2012 को नोटिफिकेशन जारी करके गैर सिंचाई कामों के लिए पानी की के दाम तय किए थे। इनमें साल 2020 और 2022 में संशोधन किया गया था। इस मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई थी। पानी के ऊंचे रेटों की दलील दी गई। जबकि राज्य के 153 ब्लाकों में से 117 ब्लॉक में पहले से ज्यादा पानी का निकास किया जा रहा है। जल स्रोत विभाग का कहना है कि नहरी पानी के रेट ज्यादा होने के चलते उद्योगपति भूमिगत जल प्रयोग करते रहे हैं। ऐसे में इसके रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि थर्मल प्लांटों में पानी के रेट पहले वाले ही रहेंगे। जबकि उद्योग व व्यापारिक संस्थानों के लिए पानी का रेट आधा किया जाएगा। वहीं, नहरी पानी के बिलों की वसूली असल खपत के आधार पर होगी। इसके लिए आउटलेट व डिजीटल फ्लो मीटर स्थापित किए जाएंगे।

    मीटिंग में महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबंधित एजेंडा भी रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अनाज से संबंधित एंजेडा व आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में पदों की संरचना करने संबंधी एजेंडा भी मीटिंग आ रहा है। जल संभाल नीति 2024 के तहत जल भंडारण के लिए तालाबों का निर्माण करने की योजना है। धरती के नीचे के पानी को रिचार्ज करने के लिए एक- एक एकड़ के तालाब बनाए जाने की योजना है। इन तालाबों की मिट्टी को निर्माण प्रोजेक्टों में प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में दवाईंयों को लेकर आ रही दिक्कत को लेकर सीएम मान ने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अब मरीजों को दवाईंयों की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहाकि डॉक्टर भी अस्पतालों में मौजूद दवाईंया मरीजों को मुहैय्या करवाएंगे। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाईंया लिखकर दिए जाने पर रोक लगाई गई है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव, AAP अकेले लड़ेगी चुनाव !

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 39 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दे दी है।

    इस मीटिंग में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और कई सीनियर नेता मौजूद थे। आप पार्टी के इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में भी रखेगी। पंजाब सीएम भगवंत मान पहले ही 13-0 से जीतने की बात कह चुके हैं। वह लगातार अलग चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से कैंडिडेट के 3 विकल्प चुने हैं। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद हैं, उन्हें टिकट दी जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा। हालांकि जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू की टिकट पक्की मानी जा रही है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौ+त

    श्री मुक्तसर साहिब: गांव कोटली देवन के दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। उधर,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी करते थे और काम से लौट रहे थे। 

    गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायलवस्था में पड़े हैं। वह तुरंत गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन दो युवक मृत अवस्था में थे जबकि एक की सांसें चल रहीं थीं। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, 4 सासंदों को नहीं किया शामिल, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, 4 सासंदों को नहीं किया शामिल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आगामी लोकसभा चुनाव को कांग्रेस ने इलेक्शन गठित कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे मंजूरी दे दी है। कमेटी पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अुगवाई में कमेटी बनाई गई है। वहीं, पार्टी से अलग चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को कमेटी में जगह मिली है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के वर्किंग भारत भूषण आशू, सांसद मनीष तिवारी व रवनीत सिंह बिट्टू समेत 27 नेताओं को जगह दी गई। जबकि कुछ नेताओं और पूर्व सांसदों को इसमें जगह नहीं दी गई है। कांग्रेसी नेताओं की माने तो उन्हें अन्य समितियों में फिट किया जाना है।

    इलेक्शन कमेटी में कुछ सीनियर नेताओं को जगह नहीं मिली है, जबकि उनके एरिया के अन्य नेताओं को जगह दी गई। अमृतसर संसदीय क्षेत्र के तीन नेता कमेटी शामिल किए गए हैं, जबकि कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला कमेटी में शामिल नहीं किए गए हैं। इसी तरह खड्‌डूर साहिब संसदीय सीट पर दो नेताओं को जगह दी गई है। लेकिन सांसद जसबीर डिंपा कमेटी में शामिल नहीं है। वहीं, फरीदकोट के सांसद मोहम्मद सादिक और फतेहगढ़ के सांसद अमर सिंह भी कमेटी में शामिल नहीं है।

    कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। पहले पंजाब में नए पार्टी इंचार्ज देवेंद्र यादव लगाए गए। इसके साथ ही चुनाव वॉर रूम व कमेटियां गठित की गई। वहीं, अब पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह व इंचार्ज देवेंद्र यादव 6 संसदीय हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे है। लोकसभा हलकों के लिए नए चेहरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पार्टी रूठे लोगों को भी मनाने में लगी है। जबकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कुछ लोगों की छुट्टी भी की है।

  • पंजाबः सरकार को NGT ने दिया झटका, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने को लेकर भले ही कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं पराली को जलाने से रोकने के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने झटका दिया है। NGT ने सरकार को संशोधित प्लान देने के आदेश दिए हैं। यह प्लान उन्हें अगली सुनवाई से एक सप्ताह पहले दाखिल करना होगा। वहीं, इस मामले की अब 22 मार्च को सुनवाई तय की गई है। सर्दियों के मौसम में पराली जलाने से हर साल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) क्षेत्र में वायु प्रदूषण की दिक्कत बढ़ जाती है।

    ऐसे में इसके लिए पंजाब व हरियाणा पर सवाल उठते हैं। इससे जुड़े केस में NGT ने कहा है कि पंजाब में उचित अंतराल के बाद हवा की गुणवत्ता का आकलन किया जाना चाहिए। खासकर धान कटाई के मौसम के पहले और बाद में खास ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं, हॉटस्पॉट एरिया पर नजर रखी जानी चाहिए। उचित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए।

    ​​​​​​​हॉटस्पॉट पर पिछले साल नवंबर में ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार को एक समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने और प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। योजना में कमियों को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने कहा कि हमने पाया है कि कार्य योजना कमोबेश नियमित अभ्यास की अभिव्यक्ति है। कार्य योजना के घटक में एक निश्चित समय-सारिणी का अभाव है। ऐसे में नए सिरे से प्लान तैयार किया जाए।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी रार! बिना नाम लिए नवजोत सिद्धू को दी राजा वड़िंग की सख्त चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में रार लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में मोगा में नवजोत सिद्धू ने रैली की। इस दौरान सोनू सूद की बहन मालविका ने इसका विरोध करते हुए हाईकमान से शिकायत की। जिसके बाद हाईकमान ने कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। वहीं अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ऐसे मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।

    अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

    वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने आज पटियाला में तीन दिवसीय संसदीय स्तर की कार्यकर्ता बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन हो रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु बैठक में आए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा नहीं दिया गया है। नवजोत सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है। पटियाला स्थित कम्युनिटी हॉल में पटियाला लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद संगरूर में पटियाला रोड स्थित जेजी रिजार्ट में संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बुलाई गई बैठक में विचार-विमर्श होगा।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

     अबोहर : सड़क हादसों में आए दिन मौत के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां कल देर रात गांव कलरखेड़ा पुल के पास एक कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके शव को कलरखेड़ा चौकी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बताया जाता है कि मौके से फरार हुए कार चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार कल देर रात एक व्यक्ति कलरखेड़ा पुल के निकट पैदल जा रहा था।

    जिसे एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क पर मृत युवक पड़ा देख, इसकी सूचना कलरखेडा चौकी और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज प्रगट सिंह की मौजूदगी में शव को अस्पताल की शवगृह में रखवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गौरा सिंह निवासी गोबिंदगढ के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब में कड़ाके की ठंड के चलते जहां लोग ठिठुर रहे है। वहीं इतनी ठिठुरन में पंजाब में स्कूल खुल गए है और स्कूलों के समय फिर से बदल गया है। आज से स्कूलों का समय पहले की तरह 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि छुट्टियों से पहले स्कूलों का समय ठंड के कारण 10 बजे कर दिया गया था। दरअसल, विभाग द्वारा जारी हुई एडवाइजरी से साफ हो रहा है कि अगला सप्ताह ठिठुरन भरा रहने वाला है।  मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने से अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और शीत लहर से एहतियात बरतने को कहा गया है।

    हालांकि बीते दिन चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ रही ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। इस संबंधित प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।  जारी हुए पत्र में लिखा गया है कि चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा अब 5वीं कक्षा तक 25 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी और आगे फिर शनिवार और रविवार है। दरअसल, लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर शिक्षा विभाग द्वारा उक्त फैसला लिया गया है।  

    वहीं अन्य कक्षाएं सुबह साढे 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगी। यह भी कहा गया है कि 6वीं कक्षा और इसके ऊपर की कक्षाओं के लिए मौसम की स्थितियों के मद्देनजर 2024 से शुरू होने वाले हफ्ते की भविष्यवाणी के मद्देनजर स्कूल  23, 24, 25 जनवरी 2024 के लिए फिजिकल मोड के उल्ट आनलाइन Classes करवाने बारे विचार कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ में 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। ऐसे में पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां ना बढ़ने से अभिभावक कशमकश में पड़े हुए है।

  • पंजाब: 10 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन अधिकारियों की आज ट्रांसफर हुई है, उनमें आईएएस आफिसर आलोक शेखर, धीरेंद्र कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार, राखी गुप्ता भंडारी व अन्यों के नाम शामिल हैं। नामों की लिस्ट निम्न है।

  • पंजाबः गोवंश से भरा ट्रक बरामद, 2 गिरफ्तार

    अबोहर : अरनीवाला थाना पुलिस ने बजरंग दल की गुप्त सूचना पर 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज स्वामी को बीती रात गुप्त सूचना मिली जिसमें उन्हें पता चला कि गांव बाजितपुर कटियावाली से कुछ गौ तस्कर कुछ ट्रकों में गौ वंश भरकर गौ तस्करी के लिए जम्मू की ओर निकल रहे हैं। ट्रक में 14 गोवंश भरे हुए थे जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे।

    फाजिल्का के जिला संयोजक ने बजरंग दल टीम के साथ ट्रक का पीछा किया और डबवाली कल्ला के पास ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 14 गौवंश भरे हुए थे,जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे। गौ तस्करों से पूछताछ करने के बाद उन्हें अरनीवाला पुलिस को सौंप दिया गया, जिस पर अरनीवाला पुलिस के एएसआई पंकज स्वामी के बयानों के आधार पर गौ तस्कर नदीम हुसैन निवासी गुजर बस्ती जराई थाना को गिरफ्तार कर लिया।