Category: Punjab>Fazilka

  • अध्ययन में खुलासा: विदेश जाने के बाद 7 सालों में 74% ने छोड़ा पंजाब

    चंडीगढ़ः पंजाब छोड़कर दूसरे देशों में बसने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशियोलॉजी के ताजा अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन में सामने आया कि पंजाब छोड़कर जाने वालों में 42 फीसदी लोगों का पसंदीदा देश कनाडा है। इसके बाद दुबई 16, ऑस्ट्रेलिया 10, इटली 6, यूरोप और इंग्लैंड में 3-3 फीसदी लोग पहुंच रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से पंजाब छोड़कर दूसरे देश जाने वालों में 74 फीसदी लोग वर्ष 2016 के बाद बाहर गए हैं। अध्ययन टीम में प्रोफेसर शालिनी शर्मा, प्रोफेसर मंजीत कौर और असिस्टेंट फ्रोफेसर अमित गुलेरिया शामिल रहे। राज्य के 13.34 फीसदी ग्रामीण परिवारों में से कम से कम एक सदस्य पलायन कर चुका है।

    इस प्रवास के लिए ज्यादातर लोग अपने घर संपत्ति, सोना और ट्रैक्टर तक बेच रहे हैं। रोजगार के अवसरों में कमी, भ्रष्ट व्यवस्था और नशीली दवाओं का बढ़ता प्रचलन प्रवासन के मुख्य कारण  हैं। अध्ययन से पता चला कि अध्ययन वीजा पर विदेश जाने वालों में महिलाओं की संख्या 65% जबकि पुरुषों की संख्या 35% थी। इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। प्रति प्रवासी परिवारों पर औसत 3.13 लाख रुपए का कर्ज…अध्ययन के अनुसार लगभग 56 फीसदी परिवारों ने अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए पैसे उधार लिए। प्रवासी परिवारों द्वारा उधार ली गई औसत राशि 3.13 लाख रुपए प्रति परिवार थी। प्रति प्रवासी परिवार की कुल उधारी में गैर संस्थागत उधारी 38.8 फीसदी और संस्थागत धनराशि 61.2 फीसदी थी।

    राज्य स्तर पर प्रवास के लिए लगभग 14,342 करोड़ रुपये उधार लिए गए। अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि इस पलायन को रोकन के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार सृजन और मानव पूंजी में निवेश की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा सरकार को अलाभकारी और आर्थिक रूप से सुस्त कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है जो सरकारी हस्तक्षेप और समर्थन के बिना संभव नहीं। 22 जिलों के करीब 9,492 घरों का सर्वेक्षण…अध्ययन में 22 जिलों के 44 गांवों के करीब 9,492 घरों में से कुल 640 प्रवासियों और 660 गैर प्रवासी परिवारों का साक्षात्कार लिया गया। प्रवासन के आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए वर्ष 1990 से सितम्बर 2022 के मध्य प्रवासन पर विचार किया गया। 

  • पंजाब : कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

    चंडीगढ़ : कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा एक बार फिर हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। उन्हें एक मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने के प्रयास किए हैं। खैहरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।

    साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को उक्त याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह खैहरा के खिलाफ एक मामले में पहले वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुनः चीफ जस्टिस के पास जाएगी, जहां से किसी दूसरी कोर्ट को भेजी जाएगी

  • पंजाबः टोल प्लाजा के पास भयानक सड़क हादसे में 2 की मौ’त

    मानसाः जिले के भीखी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थानीय सुनाम रोड पर टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य नौजवान गंभीर रूप में जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए बाहरी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार 3 मोटरसाइकिल सवार नौजवान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक नौजवान मुखबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे नौजवान मोहित अरोड़ा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीसरा नौजवान विक्रम कुमार गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ भीखी मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जहां मृतक नौजवानों की लाशें सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दी है, वहीं जख्मी नौजवान को भी सिविल अस्पताल मानसा में भेज दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि एक मृतक की तो टांग टूट कर दूर जा गिरी। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों नौजवान ढंडारी कलां लुधियाना के बताए जाते हैं। भीखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की लाशें कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

  • पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान को समन हुए जारी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को 19 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। एडिशनल सेशन जज राजपाल रावल की माननीय अदालत ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा दायर मानहानि मामले में ये समन जारी किए हैं। सुखबीर बादल दोपहर को श्री मुक्तसर साहिब की जिला अदालत पहुंचे, जहां उन्होंने कोर्ट में सीएम भगवंत मान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। इससे पहले सुखबीर बादल ने सीएम मान को माफी मांगने के लिए 5 दिन का समय दिया था। अकाली दल अध्यक्ष ने नोटिस में कहा था कि मुख्यमंत्री ने एक गहरी साजिश के तहत बादल परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को बदनाम करने के लिए हरियाणा में बालासर फार्म हाउस तक खेतों की सिंचाई के लिए एक निजी नहर खुदवाने का दावा किया था।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग 

    मानसा: जिले के गांव अहमदपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां तेजधार हथियार से बुजुर्ग महिला और व्यक्ति का कत्ल किया गया। मृतकों की पहचान जागीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर और भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के घर पर NIA की दबिश

    चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में गुरुवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रेड की। NIA टीम सोनीपत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर पहुंची। उनके घर खंगालने के साथ परिवार वालों से पूछताछ की।  वहीं झज्जर और पलवल में भी NIA ने छापेमारी की है। इसके साथ पंजाब में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर भी NIA की टीम पहुंची। पंजाबी सिंगर को गोलियां मारने वाला शूटर अंकित सोनीपत के गांव सेरसा और प्रियव्रत फौजी गांव गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।

    NIA के अधिकारियों ने सुबह 5 बजे स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों के घरों में दबिश दी। करीब सुबह 7 बजे तक ये रेड चली।NIA इससे पहले भी दोनों के घरों पर 3 बार दबिश दे चुकी है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी इन गांवों में गश्त लगातार चलती रहती है। हालांकि पूछताछ के बारे में परिजन फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਬਜ਼ਾ ਛਡਾਉਣ ਪਹੁੰਚਿਆਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਜੰਮ ਕੇ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਛਡਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਕਬਜ਼ਾ ਛੁੜਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਦੋ ਧੜੇ ਆਪਸ ਚ ਉਲਝੇ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲੇ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ 6 ਕਿੱਲੇ 6 ਕਨਾਲਾਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਛਡਾਉਣ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚਿਆਂ। ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਕੰਬੋਜ ਵੀ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਮਾਹੌਲ ਗਰਮਾ ਗਿਆ।

    ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਕੇ ਬੈਠੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਦੋ ਧੜੇ ਆਪਸ ਚ ਹੱਥੋਂ ਵੱਖੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਨੇ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਵਾਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! मीटिंग छोड़कर रैली में पहुंचे सिद्धू 

    इस रैली को लेकर राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज देवेंद्र यादव ने भले ही अमृतसर में पार्टी की तकरार को लेकर इंकार कर दिया था। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी में अभी भी तकरार जारी है। दरअसल, आज कांग्रेस नेता यादव चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में नेताओं की मीटिंग करने पहुंचे। जहां उन्होंने सीनियर कांग्रेसी नेताओं सबसे पहले मीटिंग की। बताया जा रहा है किजब उनसे पूछा गया कि नवजोत सिद्धू मीटिंग में आने के बजाय अलग से रैली करने चले गए तो उनके पास जवाब नहीं था। यादव ने कहा कि अभी वह पार्टी नेताओं से मीटिंग करने जा रहे हैं।

    उसके बाद इस बारे में बात करेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इंचार्ज की इस मीटिंग में वड़िंग-बाजवा और सिद्धू को बिठाकर मनमुटाव खत्म करवाने की योजना थी, लेकिन सिद्धू के करीबियों ने उनके रैली में जाने की बात कह दी। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अगर कोई अलग से रैली करता है तो कांग्रेस प्रधान होने के नाते उन्हें उस पर कोई एतराज नहीं है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस को कमजोर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के समक्ष मुद्दे को उठाएंगे। वह यह चीज मीडिया को नहीं बताएंगे। जहां तक कांग्रेस का आज का प्रोग्राम है।

    वह यह है कि पार्टी के इंचार्ज देवेंद्र यादव आज नेताओं से मिलेंगे। हो सकता है सिद्धू का अपना कोई प्रोग्राम हो। वहीं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिंह सिद्धू की अलग रैली करने को गलत माना है। उनका कहना है इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा जब वह खुद राजस्थान के इंचार्ज थे तो वह पार्टी लाइन से अलग चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करते थे। पहले पार्टी की बात करनी चाहिए। फिर अन्य बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने मीडिया से कहा वह सिद्धू को लेकर उनसे सवाल न किया करें। सिद्धू के साथ रिलेशन ठीक नहीं है। हालांकि कांग्रेस नेता अर्शप्रीत खडियाल ने कहा कि विपक्षी इसे बेवजह का मुद्दा बना रहे हैं।

  • पंजाबः Republic Day को लेकर CM मान ने लिया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः केंद्र की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने के बाद अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक राज्य से संबंधित झांकियां पंजाब के हर गांव, गली मोहल्ले में घुमेगी। सरकार की ओर से 9 झांकियां तैयार करवाई जा रही है। झांकियां पंजाब से संबंधित है। ध्यान रहे कि केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पिछले लंबे समय से चल रही है। इस यात्रा में चल रहे वाहन लोगों को केंद्रीय योजनाओं से अवगत करवा रहे है।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है। वहीं राज्य सरकार की ओर से जो झांकियां तैयार करवाई गई है उनमें पंजाब की झलक दिखेगी। इन में पंजाब की शहीद व कुर्बानियों की गाथा, नारी शक्ति, माई भागो की झांकी व राज्य के अमीर सभ्याचर से जुड़ी झांकी शामिल होगी। ही साथ ही राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे कामों का भी उल्लेख किया जाएगा। झांकियां उसी स्टाइल में चलेगी जिस तरह से गणतंत्र दिवस परेड में चलती है।

    इस दौरान हर जगह पर झांकी दस से पंद्रह मिनट तक रुकेगी। राज्य सरकार योजना बना रही है कि एक झांकी को दिल्ली स्थित पंजाब भवन में जाएगी। दिल्ली के विधायकों के इसे अपने अपने क्षेत्रों में ले जाने की छूट दी जाएगी। ध्यान रहे कि जब केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब की झांकियों को रद्द किया गया था तो रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिल्ली में होने वाले भारत पर्व में राज्य की झांकी भेजने की बात कहीं थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वह रिजेक्ट कैटेगरी में राज्य की झांकी नहीं भेजेंगे। वहीं पंजाब, दिल्ली में खुद पंजाब की झांकियां निकालेंगे।

  • पंजाबः स्कूलों में छुट्टियों के बाद बढ़ी स्टूडेंट्स की चिंता, शेड्यूल हुआ जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में कड़ाके की ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान हाल ही में किया था। वहीं स्कूलों में छुट्टियों के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, छुट्टियां खत्म होने के बाद बच्चों की परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। एससीईआरटी ने प्री बोर्ड और टर्म 2 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी जबकि 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की टर्म 2 परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होंगी। वहीं  स्कूल खुलते ही स्टूडेंट्स को इन एग्जाम में अपीयर होना होगा।