ਜਲਾਲਾਬਾਦ: ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਵਿਖੇ ਜਦੋ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਭਾਜੜਾਂ ਪੈ ਗਈਆਂ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੈਸੋ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀਤੀ। ਰੇਡ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ 8 ਹਜਾਰ ਲੀਟਰ ਲਾਹਨ ਅਤੇ 150 ਬੋਤਲ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਰਕੋਟਿਕਸ ਅਤੁਲ ਸੋਨੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਚ ਘੇਰਾ ਪਾ ਕੇ ਸਰਚ ਕੀਤੀ । ਇਸ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਚ 120 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।
Category: Punjab>Fazilka
-
जालंधर सहित 5 जिलों में चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा बयान
चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव समय पर न करवाने पर सरकार द्वारा इसे गंभीरता से न लेने पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सरकार व राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब दायर करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस निधि गुप्ता की खंडपीठ ने अमृतसर निवासी प्रबोध चंद्र बाली द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया।
याचिकाकर्ता ने कहा पिछले साल जनवरी में इन नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है, बावजूद इसके आज तक नही चुनाव नहीं कराए गए। लिहाजा इन नगर निगम के चुनाव का शेड्यूल जारी कर चुनाव करवाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है। याचिका में बताया गया कि इन के चुनाव पिछले साल जनवरी से लंबित है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि ये चुनाव जनवरी, 2023 में नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने से पहले आयोजित किए जाने की आवश्यकता थी, क्योंकि यह अनिवार्य है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 249-यू के साथ-साथ पंजाब नगर निगम की धारा 7 के तहत भी ऐसा करना जरूरी है। इन चुनावों का संचालन न करके, राज्य ने मतदाताओं को लगभग एक वर्ष के लिए अपने जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के उनके मूल्यवान लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया है, क्योंकि राज्य चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया है।
-
पंजाबः लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, ऐसा हुआ खुलासा
फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल पदों की भर्तियों के लिए चल रहे एग्जाम में एक लड़का लड़की बनकर पेपर देने पहुंचा। युवक एग्जाम सेंटर में हूबहू लड़की के हुलिये में आया था। उसने नकली बाल से लेकर, सूट-सलवार और बिंदी-लिपस्टिक तक लगाई हुई थी।
कोटकपूरा के DAV पब्लिक स्कूल में रविवार को बनाए गए एग्जाम सेंटर में शक होने पर टीचर ने उससे पूछताछ की तो खुलासा हो गया। युवक की पहचान फाजिल्का के रहने वाले अंग्रेज सिंह के रूप में हुई। वह फाजिल्का के ही ढाणी गांव की परमजीत कौर की जगह एग्जाम देने के लिए पहुंचा था। टीचरों ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए एग्जाम लिया गया। जिसमें मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर के 806 पदों और नेत्र रोग विशेषज्ञ के 83 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।
रविवार को हुए एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा में 26 एग्जाम सेंटर बनाए थे। जिसमें 7500 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया।
DAV पब्लिक स्कूल में भी एग्जाम चल रहा था। अंग्रेज सिंह युवती परमजीत की जगह पेपर देने पहुंच गया। उसने सूट सलवार पहना हुआ था। खुद को लड़की दिखाने के लिए बिंदी लिपस्टिक भी लगाई हुई थी। जैसे ही एग्जाम शुरू हुआ एग्जाम सेंटर में तैनात टीचर को उस पर शक हो गया।
उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया कि वह लड़की नहीं लड़का है। टीचरों ने उसका आधार और वोटर कार्ड चेक किया तो वह भी नकली मिला। उस पर परमजीत कौर का नाम था और फोटो भी दूसरी लगी हुई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।
SSP हरजीत सिंह ने कहा कि युवती की जगह पेपर देते पकड़े गए युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि जिस लड़की के यहां वह पेपर देने आया था, उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा
-
आग सेक रही युवती झुलसी, जाने मामला
अबोहर : बल्लूआना से इन्द्रा नगरी में मामी के घर रहने आई युवती बीती रात आग सेकते समय बुरी तरह से झुलस गई। नहाने के बाद आग सेक रही थी। इस बीच बच्चे ने मिट्टी का तेल डाला दिया। जिससे आग भभक गई। जिसमें युवती के हाथ-पैर बुरी तरह से जले गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन 19 साल की रजनी बेटी दीपक के पिता दीपक कुमार ने बताया कि उसकी बेटी पढती है और वह इन दिनों अबोहर के इन्द्रा नगरी में अपनी मामी के घर रहने आई हुई है। कल उसकी मामी कहीं गई हुई थी जबकि घर पर केवल कुछ बच्चे और रजनी ही मौजूद थे।
रात को रजनी नहाकर बाहर निकली तो बच्चे आग सेंक रहे थे.वह भी आग सेंकने लगी तो इसी दौरान किसी बच्चे ने पास में पड़ा केरोसिन आग जलाने के लिए डाल दिया। जिससे आग भभक गई और रजनी के कपडों को चपेट में ले लिया। जिससे रजनी बुरी तरह से झुलसने लगी, उसके द्वारा शोर मचाने पर पडोस के लोग एकत्र हुए और किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार इस आगजनी के कारण रजनी के पांव, टांगें व हाथ झुलस गए हैं लेकिन उसकी हालत कुछ ठीक है और यहीं पर उसका इलाज किया जा रहा है।
-
पंजाबः 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव शुगर मिल से मिला
नवांशहर : शुगर मिल के ईटीवी प्लांट में शुगर मिल स्टाफ को शव दिखाई दिया। वहां मौजूद स्टाफ ने प्लांट में शव देखा तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। नवांशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। जो पिछले तीन दिन से लापता था। पेंट का काम करता था। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्मचारी का शव है तो शुगर मिल के अधिकारी चीनी मिल के कर्मचारियों की संख्या पूरी थी, लेकिन जब शुगर मिल में इस शव को लेकर हंगामा मच गया। यह शव किसका हो सकता है। पुलिस ने इसकी जांच की।
शक के आधार पर उसने पिछले तीन दिनों से लापता धर्मपाल के परिवार से संपर्क किया और रिपोर्ट लिखाई गई थी। जब धर्मपाल के परिवार से उसका भांजा आया और उसने देखा। उसके मामा धर्मपाल पुत्र लैंबर राम का शव अमरगढ़,छोटी भंगला,जिला नवांशहर का है, जो पिछले तीन दिन से लापता था, उसकी पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था।
जब मृतक के परिजनों ने देखा धर्मपाल का शुगर मिल में शव देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। धर्मपाल यहां तक कैसे पहुंचा? वह पेंट का काम करता था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि यह शुगर मिल तक कैसे पहुंचा? पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
-
पंजाब : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाही, देखें वीडियो
कोटकपूरा : डीजीपी पंजाब की हिदायत और फरीदकोट के आईजी व एसएसपी के दिशा निर्देशों पर कोटकपूरा पुलिस की तरफ से आज डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में नशा के लिए बदनाम विभिन्न बस्तियों में ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान शक्की लोगों के घरों की तलाशी ली गई और शक्की लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। इसके अलावा इस क्षेत्र में आने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई।
इस मौके पर डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि नशा तस्करी रोकने व नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों की हिदायत पर सर्च आप्रेशन चलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री व डीजीपी की हिदायत पर समय-समय पर ऐसे ऑपरेशन चलाए जाते है और भविष्य में यह सिलसिला जारी रखा जाएगा।
बठिंडा पुलिस का नशे के खिलाफ सर्च अभियान
बठिंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। धोबियाना बस्ती और संगत मंडी में नशा तस्करों के घरों में चेकिंग की। जिसका नेतृत्व बठिंडा के एसएसपी ने किया। एसएसपी ने कहा कि हम किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेंगे और नशे का खात्मा करेंगे। इसके तहत हॉट स्पॉट नशे वाली जगह है, वहां चेकिंग की जाएगी और यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।
मोगा में पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
मोगा में पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी के दिशा निर्देशों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घरों में तलाशी ली जा रही है। वही मोगा में डीआईजी इंदर बीर गिल और एसएसपी मोगा विवेक शील की अगुवाई में जिले भर में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है और अलग अलग बस्तियों में घरों की चेकिंग की जा रही है। ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके उसकी कड़ी के तहत साधा वाली बस्ती में सुबह से रेड की जा रही है।
लुधियाना पुलिस की नशा तस्करों पर रेड
नशे पर लगाम लगाने के लिए जहां पंजाब भर में डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए गए है। वहीं लुधियाना में एडीजीपी सुनीता पूगे और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन के लिए खुद मैदान में उतरे हैं। इस अभियान के दौरान बाइकों की चेकिंग की गई। लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर करीब 500 पुलिस कर्मचारी आज शहर के नशा तस्करों पर रेड करने में जुटे हैं। खुद ADGP सुनीता पूंज और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल फील्ड में उतरकर रेड पॉइंट को चेक कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की ओर से नशा तस्करों को सीधी चेतावनी दी गई।
तरनतारन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च अभियान
डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत आज तरनतारन जिले के हरिके पत्तन इलाके में बठिंडा रेंज के डीआइजी अजय मलूजा और तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर द्वारा हरिके पत्तन इलाके की चेकिंग की गई। इस दौरान 4 मामले एक्साइज, 3 एनडीपीएस, 1 पीओ को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। आज की चेकिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। तरनतारन क्षेत्र की चार सेक्शनों में चेकिंग की जा रही है, जिसमें 550 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।
अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशन
पंजाब में नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। वहीं आज अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने घर-घर छापेमारी कर नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया है। उन्होंने और अमृतसर के एडीजी और अमृतसर के एसएसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली दवाओं के कारण नशे की सप्लाई चेन बढ़ जाती है। इसलिए इसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। वहीं, एसएसपी अमृतसर ने नशे के आदी आम लोगों से भी अपील की है कि अगर वे नशा छोड़ना चाहते हैं तो एसएसपी और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशनों से संपर्क कर सकते हैं। यह सर्च ऑपरेशन सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है और अमृतसर में करीब नौ से 10 ठिकानों पर चलाया जा रहा है।
-
पंजाबः 14 तक स्कूल बंद के बाद अब टीचरों को लेकर जारी हुए आदेश
चंडीगढ़ः सर्दी और कोहरे से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ऑन लाइन क्लासें लगाने का कहा गया। ऐसे में बच्चों की जगह स्कूलों में टीचर को ऑन लाइन क्लासे लगाने के लिए बुलाया गया। वहीं अब टीचरों को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नए आदेश जारी हो गए है। जारी आदेशों के अनुसार सभी स्कूलों को आदेश जारी कर कहा कि प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के अध्यापक भी स्कूल नहीं आएंगे।

जारी हुए आदेशों के अनुसार 8वीं से 10वीं तक के सभी विषयों की ऑन लाइन क्लासे लाजमी होगी, संबंधित स्कूल प्रमुख और जिला अधिकारी इन क्लासे को मॉनिटर करेंगे। वहीं 11वीं और 12वीं के अध्यापक और नॉन टीचिंग की स्कूल में हाजिरी जरूरी रहेगी जबकि अन्य स्टाफ को छुट्टी रहेगी। हालांकि कई स्कूल ऐसे है जहां छुट्टियों होने के बाद अध्यापकों को स्कूल बुलाया गया है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने DEO की ड्यूटी लगाई है कि ऐसे स्कूलों की जांच करें, जहां अध्यापक बुलाए जा रहे हैं, उन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएं।
-

पंजाबः इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 56 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश, गोवा और उड़ीसा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हो गया है। बिहार में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की कमी आई है। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।


-
पंजाब: 14 तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ध्यान में रखते हुए 10वीं तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी सीएम भगवत मान ने ट्वीट के जरिए दी है। सीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा- कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब के दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है।

इससे पहले रविवार सुबह अमृतसर में सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार आया था। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के दिमाग में बुखार के कारण सूजन आ गई थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। छात्र की पहचान प्रदीप सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर) के गांव वरियां के रूप में हुई है। वह गांव के ही सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था। जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से उसे अमृतसर रेफर किया गया था। 3 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।
-
पंजाब: तेजधार हथियार के बल पर पैट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट
नगदी और 2 मोबाइल लेकर फरार
अबोहर: गांव मौजगढ़ में बीती रात 2 बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार के बल पर एक पंप कर्मचारी से लूटपाट की। आरोपियों ने गर्दन पर हथियार रखकर बाइक की टंकी फुल कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीड़ित की जेब से 2980 रुपए और 2 मोबाइल निकाल लिए और भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रामचंन्द्र पुत्र गंगाराम निवासी गांव लट्टू, थाना धमनदूरी, जिला झुनझुनू ने बताया कि वह मौजगढ स्थित पंप पर कर्मचारी है। 4 जनवरी की रात वह, मैनेजर भूपेन्द्र शर्मा निवासी श्रीगंगानगर और पंप इंचार्ज जगजीत सिंह पंप पर डयूटी कर रहे थे।
रात करीब एक बजे जब वह डयूटी पर तैनात था और उसके 2 सहयोगी सोए हुए थे तो इसी दौरान एक काले रंग के पल्सर बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए और उसे 50 रुपए का पैट्रोल डालने को कहा जब उसने पैट्रोल डालने के लिए नोजल उठाई तो इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसकी गर्दन पर कापा लगाते हुए उसे बाइक की टंकी फुल करने को कहा जिस पर डर के कारण उसने बाइक की टंकी फुल कर दी। इसके बाद हमलावर युवक ने जेब से सेल के 2980 रुपए और दो मोबाइल निकाल लिए और फरार हो गए। इधर पुलिस ने राम चन्द्र के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भांदस की धारा 392, 34 के तहत मुकदमा नंबर 3 दर्ज कर लिया है।