Category: Punjab>Fazilka

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां

    30 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर थे मौजूद

    चंडीगढ़ : मोहाली जिले के कस्बा लालड़ू में देर रात लग्जरी बसों की बॉडी बनाने वाली कंपनी के प्लांट में आग लग गई। आग को बुझाने में दमकल विभाग को 4 घंटे लगे। दमकल विभाग की कई टीम मौके पर पहुंची थी। करीब 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। 

    फायर ब्रिगेड की टीम के कर्मचारियों ने बताया कि जिस समय फैक्ट्री के अंदर आग लगी थी, उस समय 30 कर्मचारी मौजूद थे। जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में आग लगने की वजह की जांच की जाएगी। 

    फैक्ट्री के अंदर लग्जरी बसों की बॉडी बनाने का काम होता है। यहां पर बसों की बॉडी का काफी सामान पड़ा हुआ था। लेकिन बॉडी में लगने वाली फोम की तरफ जब आग पहुंची तो उसने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को सबसे ज्यादा मुश्किल फोम में लगी आग को बुझाने में आई थी। क्योंकि फोम के कारण यह आग लगातार बढ़ती जा रही थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ :  ਪਕਿਸਤਾਨ ਆਪਣੀ ਨਾਪਾਕ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਹੀ। ਆਏ ਦਿਨ ਡਰੋਨ ਹੈਰੋਇਨ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਬੀਐਸਐਫ ਦੀ 52 ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਹੱਥ ਬੜੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਦੇਰ ਰਾਤ ਬੀਓਪੀ ਯੋਧਾ ਭੈਣੀ ਵਿਖੇ ਡਰੋਨ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸੁਣੀ ਤਾਂ ਡਰੋਨ ਦੀ ਮੂਵਮੈਂਟ ਸਰਚ ਦੋਰਾਨ 4 ਪੈਕਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਵਜਨ ਕਰੀਬ 2 ਕਿਲੋ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ।

  • पंजाबः कोहरे के कारण कई गाड़ियों की हुई टक्कर

    संगरूरः जिला बरनाला के गांव मल्लियां में मोगा-अमृतसर हाईवे पर कोहरे के कारण निर्माणाधीन टोल प्लाजा कई लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। वहीं आज सुबह-सुबह कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 703 पर टोल प्लाजा कंपनी द्वारा बनाये गये आरजी रैंप के कारण दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये। बताया जा रहा हैकि इस हादस में अभी तक जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः 3 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, आदेश जारी

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब सरकार ने शहीदी सभा को मुख्य आयोजन रखते बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 3 दिन तक शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। ये आदेश श्री फतेहगढ़ साहिब में लागू किए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब के 3 किमी के दायरे में होटलों में शराब नहीं परोसी जाएगी। 3 दिन तक शराब के ठेके बंद रहेंगे. 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद रहेंगे। शहीदी सभा की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है. जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

  • पंजाब : किसान जत्थेबंदियों ने किया चक्का जाम करने का ऐलान, देखें वीडियो

    संगरूर: भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने गन्ना किसानों के समर्थन में मीटिंग कर बड़ा फैसला लेते हुए सभी किसान जत्थेबंदियां द्वारा धूरी रेलवे जंक्शन को 27 तारीख को जाम किया जाएगा। धूरी में काफी दिन प्रदर्शन करने के बाद 21 दिसंबर को किसानों की संगरूर में पंजाब के केन कमिश्नर के साथ मीटिंग हुई थी। किसानों की गन्ने की फसल खरीदने का आश्वासन मिला था। किसानों का आरोप है कि अभी तक धूरी गन्ना मिल द्वारा उनकी सिर्फ 2 गन्ने की फसल की ट्रालियां ही उतारी गई है। बाकी ट्रॉलिया अभी वैसे की वैसे ही 20 दिनों से भरी खड़ी है। जिसमें कि उनकी फसल का बड़ा नुकसान हो रहा है। पहले भी किसानों ने धूरी से लुधियाना नेशनल हाईवे को जाम कर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को घेर कर अपनी मांगे रखी थी और उसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के धुरी के दफ्तर के सामने गन्ने की फसल को आग लगाने जा रहे थे तो किसानों को प्रशासन द्वारा केन कमिश्नर के साथ मीटिंग की थी।जिसमें सभी किसानों की मांगे मानी गई थी।

    धुरी में गन्ना किसान अपनी गन्ने की फसल से भरी हुई ट्रालियों के साथ पिछले 20 दिनों से सड़कों पर थे। लेकिन पिछली 21 दिसंबर को किसानों को पंजाब के केन कमिश्नर के साथ मीटिंग मिली थी। करीब 5 घंटे 40 मीटिंग में किसानों ने बताया था की केन कमिश्नर द्वारा उनकी ज्यादातर मांगे मान ली गई है और बाकी मांगों के लिए जल्द मीटिंग देने का आश्वासन दिलाया गया था। दूसरे दिन जब किसान अपनी गन्ने की फसल से भरी ट्रालियां मिल में ले जाने लगे तो किसानों की पांच ट्रॉली का ही वजन किया गया। जिसमें एक ट्राली को उतरवाया गया और किसानों ने यह मीटिंग कर गन्ना मिल मैनेजमेंट की वादा खिलाफी के खिलाफ 27 तारीख को रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲਗਾਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ : ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਵਿਚ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਕੌਮ ਲਈ ਵਾਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਪਾਵਨ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲੰਗਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਇਸ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲਗਾਏ ਲੰਗਰ ਵਿਚ ਗੁਰੂ ਘਰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਾਬਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਵਾਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਤੇ ਦਸਤਾਰ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੁਰਮਤਿ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਹਿਰ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀਆਂ ਕਲਾਸਾਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੀ ਸੰਥਿਆਂ, ਗੁਰੂ-ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਧਾਰਮਿਕ ਫਿਲਮਾਂ, ਸਵੇਰੇ ਸ਼ਾਮ ਗੁਰਬਾਣੀ ਅਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਕਥਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਆਦਿ। ਕੈਂਪ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸੰਚਾਰ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • पंजाब : गायक सतविंदर बुग्गा पर FIR दर्ज को लेकर लगा धरना

    फतेहगढ़ साहिब : गांव मुकारोपुर में रहने वाले मशहूर पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा बुरे फंस गए हैं। लंबे समय से भाई के साथ चल रहे जमीनी विवाद में गत रात्रि हुए झगड़े में बुग्गा की भाभी की मौत हो गई। जिसके बाद बुग्गा खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया गया। पीड़ित परिवार के साथ शिरोमणि अकाली दल ने सिविल अस्पताल बाहर धरना लगाया।

    भाभी को धक्के देने पर बिगड़ी हालत
    सतविंदर के भाई दविंदर सिंह भोला   ने बताया कि उनका अपने भाई के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सतविंदर बुग्गा उन्हें काफी परेशान करता आ रहा है। गत रात्रि झगड़ा किया गया।

    सतविंदर ने उसकी पत्नी अमरजीत कौर को धक्का मारा। जिसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृतक करार दिया।

    दविंदर ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत का जिम्मेवार उसका भाई गायक सतविंदर बुग्गा है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    दविंदर भोला ने आरोप लगाया कि पुलिस बुग्गा का साथ देती आ रही है। उसकी पत्नी की मौत के बाद भी एमएलआर तक नहीं काटी गई। बुग्गा उन्हें धमकियां देता रहता है कि सरकार में उसकी पहुंच है। कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने मांग कि बुग्गा खिलाफ मर्डर केस दर्ज किया जाए।

    गायक ने कहा- भाभी दौरा पड़ने से नीचे गिरी, आरोप गलत
    सतविंदर बुग्गा ने कहा कि हमारा लंबे समय से पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा है। यह सब पैसे न देने के बहाने हैं। इससे मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है। मैं खेत में गया था और वहां पर यह वीडियो बनाने लगा। हमारा तहसीलदार के पास तकसीम का तहसीलदार और SDM के पास केस चल रहा। यह कागजों की लड़ाई लड़े लेकिन यह मुझे बदनाम कर रहा। पिता ने कहा था कि जमीन बेचकर पैसे की भरपाई कर ले लेकिन इन्होंने उस जमीन पर भी कब्जा कर लिया। मैं अपने खेत में खड़ा था, मुझ पर गाड़ी सीधे लाकर मुझ पर मारी गई। दविंदर कह रहा था कि इसे आज मारना ही है।

    इसके बाद मुझसे मारपीट की गई। तब वहां पुलिस वाले आए। मैं उन्हें जानकारी दे रहा था, यह मेरे हिस्से में दखलअंदाजी करते हैं। मुझे तंग करते हैं। वहां भाई दविंदर सिंह का कोई लेना-देना नहीं है। वह अपना आधा हिस्सा बेच चुका है। दविंदर के हत्या के आरोप पर बुग्गा ने कहा कि ये आरोप सरासर झूठ और बेबुनियाद हैं। जहां यह घटना हुई वहां एसएचओ और पुलिस खड़ी थी। वहां उसकी पत्नी भी खड़ी थी। अचानक वह नीचे गिर पड़ी, उसे दौरे पड़ते थे। वहां भी दौरा पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज हुआ। उसे फतेहगढ़ साहिब से चंडीगढ़ रेफर किया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेरा उससे कोई वास्ता नहीं है। बुग्गा ने कहा कि भाई ने खुद को चोट मारकर खून निकाला। हमला मैंने नहीं बल्कि उन्होंने हम पर किया है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासे होंगे

    DSP बस्सी पठाना मोहित सिंगला ने कहा कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारण सामने आयेंगे। जिनके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    नंगल/ संदीप शर्मा :  बाबा उधो मंदिर के नजदीक नंगल नगर कौंसिल के डंपिंग ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के एक युवक की कूड़ा अलग करने वाली मशीन में आने के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी देते हुए डंपिंग ग्राउंड पर काम कर रही निजी कंपनी के सुपरिंटेंडेंट मोहम्मद गजली ने बताया कि मृतक युवक की पहचान दाऊद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह एक चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी के तहत काम करते हैं तथा उनकी कंपनी कूड़े के सेग्रीगेशन का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे जब दाऊद उक्त मशीन पर काम कर रहा था तो शायद उसका हाथ मशीन की बेल्ट पर चला गया तथा बेल्ट के द्वारा दाऊद को खींच लिया। इसके उपरांत दाऊद बेल्ट तथा ड्रम के बीच में दब गया। उन्होंने तुरंत अन्य मजदूर की सहायता से मशीन को बंद करवाया तथा बेल्ट को काटकर उक्त व्यक्ति को वहां से बाहर निकाला और तुरंत उसे वहां से उठाकर नंगल के सिविल अस्पताल ले आए।

    मृतक के अन्य साथी आफाक ने बताया कि वह रोजाना दाऊद के साथ उक्त मशीन पर काम करते हैं। उसने बताया कि दाऊद की उम्र लगभग 23 साल है तथा वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गांव खारी का रहने वाला है। तथा उसके घर उसकी माता बहन तथा भाई भी है। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर हरमन ने बताया कि दाऊद पुत्र कलुआ डंपिंग ग्राउंड में काम करता था तथा मशीन में आने के कारण उसे अस्पताल लाया गया। लेकिन उक्त व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। जानकारी देते हुए एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिल चुकी है तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਾਸ਼ਰੂਮ ‘ਚੋਂ ਮਿਲਿਆ 7 ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : ਸੈਕਟਰ 43 ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਲੇਡੀਜ਼ ਵਾਸ਼ਰੂਮ ਵਿੱਚ 7 ​​ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਸਫ਼ਾਈ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ।

    ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਚੇ ਦੀ ਉਮਰ 7 ਦਿਨ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੱਪੜਿਆਂ ‘ਚ ਲਪੇਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਬੱਚਾ ਜ਼ਿੰਦਾ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • सर्वेन्ट रूम में लगी आग, 2 साल की बच्ची की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सेक्टर 10 के कोठी नंबर 218 में एक कोठी में रहने वालो ने दूसरी मंजिल पर रहने वाले सर्वेन्ट रूम में आग लग गई। जिससे 2 साल की बच्ची अमायरा की मौत हो गई। बच्ची की माँ लक्षमी भी बेहोश हो गई। कोठी की मालकिन पूजा अग्रवाल ने बताया कि ये परिवार को काफी टाइम से हमने अपने पास सर्वेंट रुम दिया हुआ था। जांच अधिकारी सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि हमको 1:30 बजे सूचना मिली थी, कि एक कोठी में आग लग गई है। मौके पर हैडकस्टेबले जसविंदर सिंह पहुचे और शीशे के एक गेट तोड़कर कोठी के अंदर पहुँचे, जहा काफी धुंआ था।

    जसविंदर सिंह ने बेड से 2 साल की बच्ची को उठाकर नीचे ले आए, जिसको अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे में मौके पर पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप और एसीपी सुरिन्दर कुमार और सेक्टर 5 के एसएचओ रूपेश चौधरी और सेक्टर 10 के चौन्की इंचार्ज विजय कुमार और जांच अधिकारी जसविंदर सिंह और राधेश्याम भी मौके पर पहुँचे। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने का कारण नही पता लग पाया है। बच्ची के परिवार वाले ने बताया कि बच्ची माचिस जलाना सिख रही थी। बच्ची के पिता सुरजीत कुमार किसी दुकान पर नौकरी करता है और माँ लक्ष्मी उसी कोठी में काम करती है।