Category: Punjab>Fazilka

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ, ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਅਕਾਲੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਇਹ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ।  ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਏਗਾ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ 12 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੜੀ ਹੀ ਸੰਘਰਸ਼ੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣ ਨੂੰ ਤੇ ਕਰਨ ਨੂੰ ਨਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ, ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕਰਦੀ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਬੇਟੀਆਂ ਆਪਣੇ ਬਾਪ ਦੀ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਬਚਾਉਂਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ, ਲੇਕਿਨ ਕਿੰਨੀ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਬੇਟੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੱਸਣੇ ਪਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਵਾਰਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਿਵੇਂ ਕਰਨਗੇ। ਇਹ ਸਭ ਨੂੰ ਸੋਚਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਉਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਨਗੇ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਮੌਜੂਦ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੰਗਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਬਰਤਨ ਸਾਫ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ।

    ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏਗੀ।

  • पंजाबः इंजीनियरिंग के छात्र की हुई मौ’त

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में ऊना रोड पर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर के पास एक पीजी में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पीजी के सिक्योरिटी गार्ड को दोपहर में एक छात्र ने आकर उसे बताया कि इजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र आदित्य यादव ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। आदित्य चंडीगढ़ का रहने वाला था। इसके बाद उसने जाकर देखा तो आदित्य यादव का शव पंखे से लटका था। इसके बाद तुरंत जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने बताया कि इस संबंध में जाच की जा रही है और इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उनका जानकारी दी है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह डिप्रेशन में था।

  • पंजाब : कार और बाइक की टक्कर में एक की मौ’त

    फाजिल्का: गांव चांदमारी के निकट मोटरसाइकिल व कार के बीच टक्कर हो गई।  इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार भी 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक राज कुमार वासी मंडी लाधूका भट्ठे पर काम करता था जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी लाधूका से काम पर जा रहा था। 

    जब पह गांव चांदमारी के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार आयूशमान व पूजा रानी वासी मंडी लाधूका भी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको भी उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें आयुशमान को फरीदकोट रेफर किया गया है। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार आयूशमान व पूजा रानी वासी मंडी लाधूका भी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको भी उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जिसमें आयुशमान को फरीदकोट रेफर किया गया है। अपने ट्रैक्टर का डीजल लेने के लिए पैट्रोल पम्प पर जा रहा था। इस दौरान फाजिल्का वाली साइड से एक गाड़ी आई और अचानक उसके मोटर साईकिल से टकरा गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 सीआरपी की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में ASI लापता

    नहर किनारे मिली कार और सुसाइड नोट 


    फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। एएसआई की कार सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे से मिली। नजदीक से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी का नाम लिखा गया है। फिलहाल लापता एएसआई की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, एएसआई सुखविंदरपाल सिंह सरहिंद में तैनात है। गत रात्रि एएसआई ड्यूटी से गांव चनार्थल (फतेहगढ़ साहिब) स्थित अपने घर नहीं पहुंचा। सुबह उनकी कार नहर के पास खड़ी थी। जब आसपास देखा गया तो एक सुसाइड नोट मिला।

    पुलिस और परिवार ने मिलकर लापता एएसआई की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जीआरपी एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उन्हें तंग परेशान करते थे। लिखा गया है कि वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इसी परेशानी के चलते एएसआई ने खुदकुशी करने की बात लिखी है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार और सुसाइड नोट दोनों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) राकेश यादव ने कहा कि फिलहाल एएसआई के लापता होने की डीडीआर मूलेपुर थाना में दर्ज कर ली गई है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि सुसाइड की गई है या नहीं। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। जब कोई सुराग मिलेगी तो उस हिसाब से बनती कार्रवाई आगे होगी। सुसाइड नोट में जिन दो लोगों के नाम लिखे हैं उसे लेकर भी जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल जीआरपी खन्ना के प्रभारी कुलदीप सिंह को एडिशनल एसएचओ सरहिंद लगाया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਚੱਕਰ ਲਗਾਉਂਦੀ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਪਹੁੰਚੀ ਬਟਾਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਅਯੋਧਿਆ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮਦੀ ਹੋਈ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ । ਇਥੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਅਯੋਧਿਆ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਇਹ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵ੍ੱਖ ਇਲਾਕੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸ਼ਕਤੀਪੀਠ ਮੰਦਿਰ ਕਾਲੀ ਦਵਾਰੇ ਜਾ ਕੇ ਰੁਕੀ। 

    ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਆਯੋਜਕ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕੀ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਦੇ ਪਹਿਲਾ ਫੇਸ ਭਗਤਾਂ ਲਈ ਖੋਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਕੱਡੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜੋ ਪੁਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਯਾਤਰਾ ਕਰਕੇ ਭਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਆਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ ।

  • पंजाब में बजा चुनाव का बिगुल, DC दफ्तरों को भेजा नोटिफिकेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग ने सभी डीसी कार्यालयों को नोटिफिकेशन भेज दी है। इसमें चुनाव आयोग ने 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इससे यह तय है कि चुनाव जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। इससे पहले अगस्त में पंचायत चुनाव को लेकर भी विवाद हुआ था। क्योंकि सरकार ने 6 महीने पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद सरकार ने इस पर यू-टर्न ले लिया था।

    अब चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। पंजाब चुनाव आयोग की ओर से डीसी दफ्तरों को भेजे गए नोटिफिकेशन में आदेश दिया गया है कि 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाए। इससे पहले राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव कराने के लिए 11 से 18 दिसंबर तक मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 दिसंबर तक वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार करना है। इसी तरह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में दावे और आपत्तियों का निपटारा 5 जनवरी तक करने को कहा गया है।

    7 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इससे यह तय है कि पंजाब में जनवरी में ग्राम पंचायत चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में कुल पंचायतों की संख्या 13,268 है। जनवरी 2019 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए और उसके बाद सरपंचों ने कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो रहा है। पंजाब सरकार इन चुनावों में देरी नहीं करना चाहती है और संभावना है कि ग्राम पंचायत चुनाव जनवरी 2024 में ही हो सकते हैं।

  • पंजाबः एक बार फिर से आंदोलन की तैयारियों में जुटे किसान जत्थेबंदियां

    चंडीगढ़ः किसान एक बार दोबारा उत्तर भारत में बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। आंदोलन कब शुरू करना है और कैसे केंद्र व राज्य सरकार को घेरा जाएगा, इस पर विचार करने के लिए आज 18 किसान संगठनों के नेता चंडीगढ़ में इकट्‌ठे हो रहे हैं। बैठक आज दोपहर शुरू होगी और दोपहर के बाद किसान अपनी मांगों को रणनीति के बारे में जानकारी सांझा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के 18 किसान संगठन चंडीगढ़ में बैठक करने वाले हैं। ये बैठक दोपहर तकरीबन 11 बजे के बाद चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में शुरू हो जाएगी। 

    बैठक के बाद दोपहर 3 बजे के आसपास किसान आंदोलन के बारे में जानकारी सांझा करेंगे। इसके लिए किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाया गया है। किसान नेता इस दौरान न्यूनतम मूल्य को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। किसान नेताओं का कहना है कि कुछ साल पहले काले कानूनों को लेकर शुरू हुए आंदोलन के दौरान जो वादे उनके साथ किए गए, आज तक पूरे नहीं हुए हैं। वहीं राज्य सरकारों के सामने भी कुछ मांगें हैं, जिन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांझा किया जाएगा।

  • पंजाबः 48 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियो के बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए है। इन तबादलों में ADC पद से लेकर SDM स्तर की सूची अधिक है। नीचे दी गई ट्रांसफर सूचियों में लगभग पंजाब के सभी शहरों में अधिकारियो की ट्रांसफर की गई है।  

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कातिलों को लेकर किए अहम खुलासे

    मानसा  :  जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से लिए गए सो-मोटो से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की आस जागी है। बलकौर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को जेल से लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में उम्मीद है जज साहिब अच्छा फैसला देंगे। जिससे इस बुराई पर थोड़ी बहुत रोक लगने की आस जगेगी।रविवार को गांव मूसा में इकट्‌ठे हुए सिद्धू मूसेवाला के फैंस से बातचीत करते हुए बलकौर सिंह ने लोगों को बुराई व गैंगस्टर वाद के खिलाफ खड़े होने की अपील भी की। उन्होंने कहा- “मरना सभी ने है, अगर गोली खाकर मरे तो उनका नाम कहीं लिखा तो जाएगा”।

    बलकौर सिंह ने कहा कि जेलों में जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मेरे बेटे के कातिल से 9 महीनों में 4 बार फोन पकड़े जा चुके हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जेलों के अंदर के हालात क्या हैं। अपराधी अंदर जाकर सेफ हो जाते हैं और अंदर बैठ लोगों के बच्चों को मारने की प्लानिंग करते हैं।

    दोषियों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिए। आज तक वे वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, लेकिन उन्हें बंद करने का सरकार ने कोई कोई फैसला नहीं किया। मेरे बच्चे का SYL गीत 24 घंटे में बंद कर दिया। जेल से बहुत बड़ा नैक्सस चल रहा है।  बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार व लीडर इस गैंगस्टरवाद के खिलाफ बहुत कम बोलते हैं। शायद उन्हें डर होगा। राजस्थान में गोगामेड़ी का कत्ल कर दिया गया। आगे भी किसी और समुदाय के लीडरों पर ये हमले करवाएंगे।

    जेलों में बैठ ये सरकारी अधिकारियों से फिरौती मांगते हैं। पिछली सरकारों के समय हमारे बठिंडा में कुछ मलाई वाली पोस्टें थी। इन पोस्टों के लिए उन्होंने लीडरों को लड़ते देखा, लेकिन आज इन पोस्टों पर कोई आने को तैयार नहीं। क्योंकि फिरौती की कॉल आती है। बच्चे की फोटो दिखाते हैं। ये हालात पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर की है। पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार व सीएम चुप हैं। जेल मंत्री सीएम हैं। मैं नहीं कहता पहले राम राज चलता था, लेकिन अब सब सिस्टम से पूरी ऊपर की बात हो गई।

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी को झटका

    चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी सरबजीत सिंह कलसी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने कलसी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- भारत का संविधान सभी को स्वतंत्रता का अधिकार देता है, मगर यह अंतिम अधिकार नहीं है। आपकी स्वतंत्रता से दूसरे की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इसलिए अभी जमानत नहीं दी जा सकती। कलसी अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    NSA एक्ट के तहत भेजा था डिब्रूगढ़ जेल
    कलसी ने याचिका में कहा था कि उसका नाम अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर के कॉलम 2 में है और पुलिस ने अभी तक उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है और वह अभी भी एनएसए से संबंधित डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इसलिए अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस को असम जाकर ऑनलाइन पूछताछ करनी चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने एनएसए लगाकर उसे पंजाब से असम भेज दिया है तो इसके पीछे कई कारण हैं और फिलहाल एनएसए लगाए जाने के खिलाफ कलसी और अन्य की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित हैं।

    इसलिए इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट 21 नवंबर को एक याचिका खारिज कर चुका है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। इन 36 दिनों में अमृतपाल सिंह कभी नेपाल बॉर्डर, कभी उत्तराखंड और कभी होशियारपुर के गांवों में दिखाई देता रहा। उसकी फरारी में मदद करने वाले कई लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई थी और वहां से उसे असम ले जाया गया। तब से लेकर अमृतपाल सिंह 9 साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद है।