Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः DSP के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख की नगदी और गहने लेकर हुए फरार 

    चंडीगढ़: चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं सेक्टर-22 में रहने वाले डीएसपी जेल मुकेश गोयल के घर से चोर ताले तोड़कर 2 लाख रुपये नगद और करीब 8 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। वो अपने परिवार के साथ अंबाला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात जब वापस आए तो उन्हें इस बारे में पता चला। मुकेश गोयल ने बताया कि मंगलवार को अंबाला में किसी परिचित के घर शादी समारोह का आयोजन था। वे परिवार सहित उसमें शामिल होने के लिए दोपहर 3 बजे घर से गए थे। रात को वो करीब 1 बजे जब वापस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।

    इसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि चोर घर से 1.95 लाख रुपये नगद चुरा ले गए। इसके अलावा करीब 8 लाख की कीमत के गहने भी चोर ले गए। घर में उनकी मां, बहन और पत्नी के गहने रखे हुए थे। नगदी और गहनों के अलावा चोर घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : 17 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 17 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं जिनकी लिस्ट इस प्रकार है…

  • पंजाबः सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कार्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद 

    श्री फतेहगढ़ साहिबः पंजाब सरकार द्वारा 28 दिसंबर को राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि शहीदी सभा (जोड़ मेला)  श्री फतेहगढ़ साहिब-2023 को मुख्य रखते हुए दिनांक 28.12.2023 (वीरवार) को पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते राज्य के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कार्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में गजटिड छुट्टी घोषित होगी।  

  • पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर कांग्रेस में शामिल 

    चंडीगढ़ः चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता अजायब सिंह भट्टी ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं अजायब सिंह भट्टी के साथ उनकी बेटी भी कांग्रेस में शामिल हो गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस का रिटायर्ड डीसीपी राजिंदर सिंह जल्द कांग्रेस ज्वाइन कर सकते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों पहले राजिंदर सिंह की तस्वीर भी कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ वायरल हुई थी। 

  • पंजाब: गैस सिलेंडर से भरे छोटे हाथी को लगी आग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के नजदीक पड़ते गांव चब्बेवाल में गैस सिलेंडर के भरे छोटे हाथी को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। राहगीरों और गांव वालों ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

  • विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौ’त

    संगरूरः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दिड़बा के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो कि 5 साल पहले ही अपनी पत्नी के साथ कनाडा गया था। 

    सोमवार शाम को ही मृतक मनप्रीत सिंह के माता-पिता अपने बेटे से मिलकर पंजाब लौट आए। मनप्रीत सिंह के पिता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ कनाडा के शहर एडमॉन्टन में साढ़े पांच महीने से रह रहे थे और सोमवार शाम को ही घर पहुंचे।

    घर पहुंचने पर मनप्रीत सिंह की पत्नी मनदीप कौर को कनाडा से संदेश मिला कि मनप्रीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। हरकेश सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बेटे से बात होने तक सब कुछ ठीक था। अब इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहां पूरा परिवार वापस कनाडा जाने की तैयारी कर रहा है। मनप्रीत सिंह का छोटा भाई भी अपने भाई का इंतजार कर रहा है।

  • पंजाब: बड़ी राहत, किसानों ने खत्म किया धरना, अब इस दिन होगी सीएम मान से मीटिंग 

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसानों द्वारा धरने लगाए जाने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लगाए गए धरने को मंगलवार को धरना खत्म कर दिया। किसान नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि एमएसपी सहित किसानों की दूसरी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। किसान नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात से राज्य सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया गया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। खुड्डियां ने किसानों की मांगों को सुना इस कृषि मंत्री के साथ बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि आगामी 4 दिसंबर पर किसानों की ओर से अपनी मांगों का एक ड्राफ्ट कृषि मंत्री को दिया जाएगा।

    इसके बाद आगामी 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसानों की बातचीत होगी। किसानों की ओर से कृषि मंत्री से बातचीत खत्म होने के बाद राज्यपाल से राजभवन में करीब पौने घंटे तक बातचीत की गई। हालांकि राजभवन के बाहर किसानों ने किसी से बात नहीं की और वे सभी मोहाली में धरना स्थल पर चले गए। जहां जाकर किसानों की ओर से धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। किसानों की ओर से बाढ़ के कारण बर्बाद फसलों का एकमुश्त मुआवजा देने, पराली को लेकर रेवेन्यू रिकॉर्ड में लाल एंट्री, किसान आंदोलन के दौरान किसानों के विरुद्ध दर्ज मामलों को रद्द करने, किसान मोर्चे के दौरान शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा व नौकरी देने, किसान मोर्चे के शहीदों की यादगार बनाने के लिए जगह मुहैया कराने, बैंकों की ओर से खाली चेक लेना बंद किए जाने, चेक वापसी सहित किसानों पर चलते मामलों को वापस लेने, ट्रेक्टरों की रजिस्ट्रेशन लाइफ टाइम करने आदि कई मांगों को लेकर चर्चा की गई।

    कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने बैठक के बाद कहा कि किसानों की मांगों को सुन लिया गया है जिन का जल्दी हल निकाल दिया जाएगा। आगामी माह में मुख्यमंत्री के साथ किसानों की बैठक करवाई जाएगी। उधर मोहाली में पंजाब के विभिन्न स्थानों से आए किसान अपने घरों की ओर वापस हो गए। किसान नेताओं की ओर से कहा गया है कि सरकार को एक बार आगाह करने के लिए आए थे। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो फिर से मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर को दिल्ली मोर्चे की तरह तब्दील करने में देर नहीं लगेगी। रोष प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों और मजदूर जत्थेबंदियों के काफी संख्या में सदस्यों पहुंचे। किसान मोर्चा स्टेज से आंगनबाड़ी व मजदूर जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि दिल्ली मोर्चे के दौरान भी इनका पूरा साथ मिला था।

  • पंजाबः जेल में Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू को लेकर हाईकोर्ट ने ADGP Jail को रिपोर्ट के साथ किया तलब

    चंडीगढ़ः दिवगंत सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मार्च 2023 में जारी इंटरव्यू पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एडीजीपी जेल को तलब कर लिया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट न सौंपे जाने पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अब एडीजीपी जेल अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में पेश होकर बताएं कि अब तक इस मामले में क्या किया गया। जेलों में मोबाइल फोन की स्मगलिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार अब भी जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही है, जबकि यह बेहद ही गंभीर मामला है। सरकार ने डिटेल जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का और समय मांगा था। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल आएं और जवाब दें। मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस मामले में मार्च में जांच कमेटी बनी थी लेकिन आज तक जांच ही पूरी नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है। सरकार की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और सरकार की कार्रवाई का हम इंतजार कर रहे हैं।

  • शादी के बंधन में बंधे पंजाबी गायक A-KAY, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर A Kay शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके के शादी समारोह की एक वीडियो सामने आई है। इसमें A Kay को पंजाबी कलाकारों के साथ मिल कर महफिल लगाते देखा गया। इस दौरान A Kay ‘मैं तेरी तू मेरा’ गाना गाते नजर आए हैं। वीडियो में गायक निंजा और जी खान को भी मशहूर गाने गाते देखा गया। 

    A Kay के गानों की बात करें तो उसका आखिरी रिलीज हुआ गाना ‘जाल’ है जो कि टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। A Kay के गानों की बात करें तो उनका आखिरी रिलीज गाना ‘जाल’ है, जो टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਤਿਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਗਟਿਆ, ਮਿਟੀ ਧੁੰਧ ਜਗ ਚਾਨਣੁ ਹੋਆ । ਪਿਹਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆ ਨੇ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾ ਕੇ ਸੰਗਤਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ।

    ਧੰਨ-ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਉੱਤੇ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 2 ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬਡੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਲੰਗਰ ਵੀ ਅਟੁੱਟ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।