Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई शहरों में बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देने को मिला है। बीते दिन पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे ठंडी बढ़ने के भी आसार है। लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में भी हल्की बारिश की संभावना है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल कण साफ हो जाएंगे। बारिश होने के बाद सभी जिलों में ठंड बढ़ जाएगी। पंजाब के रविवार से तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब का सबसे ज्यादा ठंगा जिला गुरदासपुर रिकॉर्ड किया गया है। जहां 22.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे ज्यादा 23.7 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंडा लुधियाना रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

  • पंजाबः झूठे केस में फंसाने के मामले में रिश्वत लेता थानेदार काबू 

    फाजिल्काः पंजाब में विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने फाजिल्का के मंडी लाधुका के थानेदार को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार के मुताबिक चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने एक विवाद मामले में झूठा फंसाए जाने का डर दिखाकर उससे रिश्वत की मांग की थी। जबकि वह झगड़े में शामिल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि तारोबड़ी गांव में मारपीट हुई थी, उस दौरान वह शहर से बाहर था।

    लेकिन उसके बावजूद चौंकी इंचार्ज बलदेव सिंह उसे केस में नामजद करने का डर डाल रहा था। जिसको लेकर चौकी प्रभारी द्वारा उससे 20 हजार रुपये की रकम पहले ही ले ली गई थी। अब उसने 10 हजार रुपए की रिश्वत और मांगी। जिसे लेकर वह विजिलेंस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर चौंकी इंचार्ज को रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों काबू किया है। उधर, विजिलेंस थानेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः ढाई किलों अफीम और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    मलेरकोटला : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से काफी मात्रा में अफीम और ड्रग मनी जब्त की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जावेद उर्फ ​​जैदी, अनवर खान और एक किशोर सलमान खान के रूप में की गई है, जो मलेरकोटला के विभिन्न इलाकों में रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए मालेरकोटला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी जासूस अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए मालेरकोटला टीम द्वारा एक सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाया गया था।

    इस दौरान जांच से पता चला कि पश्चिम बंगाल (कोलकाता) से एक तिकड़ी मालेरकोटला में पर्याप्त मात्रा में अफीम की तस्करी करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मालेरकोटला बस स्टैंड के पास आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया। गहन तलाशी लेने पर पुलिस ने एक काले बैग के अंदर छिपाकर रखे गए 2.56 किलोग्राम अफीम के साथ-साथ 16,000 रुपये ड्रग मनी भी बरामद किए।प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी व्यक्तियों ने पश्चिम बंगाल (कलकत्ता) से अफीम खरीदी थी और इसे मलेरकोटला में वितरित करने और बेचने का इरादा कर रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों पर पुलिस स्टेशन सिटी मालेरकोटला में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार किए गए लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उनकी रिमांड मांगी जाएगी। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। एसएसपी खख ने इस अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने में टीम की असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह क्षेत्र में नशे के व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है। मालेरकोटला पुलिस समुदाय को मादक पदार्थों की तस्करी के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पंजाब के किसानों का प्रदर्शन जारी, पुलिस ने अलर्ट जारी कर किए Entry Point सील, देखें वीडियों 

    चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर चंडीगढ़ कूच की तैयारी में किसानों ने चंडीगढ़ को घेर लिया है। पंजाब और हरियाणा से पहुंचे किसानों ने चंडीगढ़ की सीमाओं पर डेरा डाल दिया है। वहीं, उनको रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंचकूला और मोहाली सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात है। पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए हैं। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर जवानों को तैनात किया है। सीआईए विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाली बसों की जांच की जा रही है।

    पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर कोई किसान अंदर आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाए। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने किसानों को रोकने के लिए 2100 जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जिसमें एसएसपी कंवरदीप कौर और एसपी शहर खुद नजर रखेंगे। वहीं दूसरी ओर रास्ते जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में धरना-प्रर्दशन की घोषणा की है।

    उनका आरोप है कि दिल्ली में आंदोलन वापस लेने के समय सरकार ने एमएसपी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया। आज यूनियन नेताओं की बैठक के बाद कोई फैसला होगा। यहां किसान नेताओं रूलदू सिंह मानसा, जोगिंदर सिंह उगराहां, हरिंदर सिंह लक्खोवाल आदि ने संबोधित किया। जगतपुरा में करीब पांच हजार और पंचकूला में एक हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके हैं। उनके लिए टेंट लगाने का काम चल रहा है और खाने की व्यवस्था के लिए लंगर शुरू कर दिए गए हैं। धरना स्थल पर लंगर तैयार किया जा रहा है।

  • घर पर गोलियां चलाने के मामले में Gippy Grewal का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा में स्थित घर पर दो दिन पहले हमलावारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना के कुछ देर बाद हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लारेंस बिश्नोई द्वारा ली गई। वहीं घटना के 11 घंटे बीत जाने के बाद की लारेंस बिश्नोई की ओर से ड़ाली गई पोस्ट पर गिप्पी ग्रेवाल ने हैरानी जाहिर की। गिप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि लारेंस बिश्नोई से कभी बात नहीं हुई और न ही उनको जानते हैं। पोस्ट देख कर हैरानी हुई। गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान से दोस्ती से भी इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दो बार सलमान खान से मिले हैं। पहले जब वह बिग बॉस में गए थे।

    वहीं दूसरी बार अपनी फिल्म मौजां के ट्रेलर लांच पर आए थे। पंजाबी गायक ने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई वह घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने चार गोलियां चलाई जो उनकी गाड़ी व गैरेज पर लगी। यह गोली उनकी लेम्बोर्गिनी पर लगी है। गिप्पी कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। ध्यान रहे कि कनाडा में बीते शनिवार पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई। यह दावा लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने किया है। कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है। जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी लारेंस ग्रुप ने करवाई है।

    हालाकि गिप्पी ग्रेवाल का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था। जब तक विक्की मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे, बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी।

  • 6 माह पहले विदेश गई 20 वर्षीय पंजाबी महिला की मौ’त

    मालेरकोटलाः कनाडा में पंजाबियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला 20 वर्षीय महिला का सामने आया है। जहां 20 वर्षीय महिला की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परनीत कौर के रूप में हुई है। मृतक करीब 6 माह पहले उच्च शिक्षा के लिए कैलगरी गया था। मृतक लड़की मालेरकोटला के अमरगढ़ की रहने वाली थी।

    लड़की के पिता सतबीर सिंह सोही ने कहा कि उनकी बेटी परनीत कौर अप्रैल में कैलगरी गई थी और कल उसकी सहेली का फोन आया कि उसे ठंड लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆ ਹਤਿਆਵਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸਾਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸੇ ਕੜੀ ਚ ਇਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਪਿੰਡ ਨੱਥੋਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਇਸ ਪਿੰਡ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਬਿਹਤਰ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਭਾਲ ਲਈ ਕਨੇਡਾ ਗਿਆ ਸੀ ਬੀਤੀ 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਉਸ ਨੂੰ ਕਨੇਡਾ ਦੇ ਮਿਸੀਸਾਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨਕਾਬ ਪੋਸ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਜਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਰਾਜ ਦੀ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਵਸਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ  ਪਿੰਡ ਨੱਥੋਵਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ । ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਨਮ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਗਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਗਰਾਜ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਇਗੀ ਦਿੱਤੀ ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਰਤਕ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਅੱਠ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ ਕੰਮਕਾਰ ਦੇ ਸਿਲਸਿਲੇ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਮਿਸੀਸਾਗਾ ਦੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਯਾਰਡ ਵਿੱਚ ਸਕਿਊਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ।  16 ਨਵੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਨੇ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਬਿਆਨਬਾਜ਼ੀ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤੱਤੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ‘ਚ ਮਾਮਲਾ ਗਰਮਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਬਿਆਨ ਬਾਜੀ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਸ਼ਿਵ ਸੇਨਾ ਆਗੂ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤੱਤੀਆਂ ਹੋਈਆਂ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਬਿਆਨਬਾਜ਼ੀ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਤੱਤੀਆਂ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਸ਼ਿਵ ਸੇਨਾ ਆਗੂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਮਰਾਹ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਗਲਤ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜੋ ਸਰਾਸਰ ਬਰਦਾਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਇਹ 2 ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਆਪਸ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਜੋ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸੁਲਝ ਵੀ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, ਪਰ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਦੇ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਗਲਤ ਮੈਸੇਜ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਸਰਾਸਰ ਬਰਦਾਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਗਰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਿਆਰ ਬਰ ਤਿਆਰ ਹਨ।

  • पंजाब : लड़का होने की मना रहे थे खुशी, हुआ हादसा

    अबोहरः गांव पंजकोसी में लड़के के जन्म की खुशी में पटाखे चला रहे ससुर-दामाद के साथ हादसा हो गया। जब वे पटाखे चला रहे थे तो पटाखा हाथ में ही विस्फोट हो जाने से उनके हाथ जल गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन कृष्ण लाल पुत्र चांद राम ने बताया कि उनके छोटे भाई बंसी लाल के घर दो बेटियों के बाद एक बेटे ने जन्म लिया है।

    इस खुशी में वह और उसका जवाई संजय पुत्र कृष्ण वासी खानपुर गली में पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान सूतली बम चलाते समय आग लगते ही वह फट गया और उनके हाथ की अंगुलियां जल गईं। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਤੇ ਹੋਇਆ ਤੱਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ :  ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਐਂਟੀ ਟੈਰੇਰਿਸਟ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਆੜੇ ਹਥ ਲੈਂਦੀਆਂ ਆਖਿਆ ਕੀ ਚਾਰ ਫੁੱਟ ਦਾ ਗਿੱਠਾ ਜਿਹਾ ਪੂਰੇ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਖਾਨਦਾਨ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੰਡ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੋਵੇਂ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਪਿਆਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਾਂ।

    ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੇ ਭਰਾ ਹਨ, ਅਤੇ ਜਿਹੜਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੇਗਾ ਉਸਨੂੰ ਉਸਦੀ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ।  ਮੰਡ ਨੇ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਤੇ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜੋ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।