Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाब : राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौ’त

    बरनालाः गांव हंडियाया चौक के पास राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि राधा स्वामी सत्संगियों की यह बस मनसा से ब्यास सत्संग डेरे जा रही थी, जो बरनाला के हंडियाया गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई और अन्य घायलों को ले जाया गया। घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उचित कार्रवाई की जाएगी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई और बस में सवार करीब 18 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज पुलिस प्रशासन द्वारा सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए कहा कि वह दरअसल हादसे की जांच कर रहे हैं और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक जांच की जाएगी।

  • पंजाब : किसानों के कूच की तैयारी, 3 दिनों तक रहेगा महापड़ाव, देखें वीडियो

    पंचकूला : किसानों के कूच की तैयारी कर ली है। पुलिस ने 3-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की है। आज पंचकूला के दोनों डीसीपी सुमेर प्रताप और मुकेश मल्होत्रा और पंचकूला के सीपी और आईजी ने सेक्टर 5 के धरना ग्राउंड का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान एसीपी रोहताश कुमार, अरविंद कंबोज, सुरिंदर सिंह और शहर के सभी एसएचओ भी मौजूद रहे। सेक्टर 5 में धरना ग्राउंड में 3 दिनों तक किसानों का महापड़ाव रहेगा। पूरे हरियाणा से किसान पंचकूला में पहुचेंगे और किसानों का समर्थन करेंगे। सीटू, आगनवाड़ी वर्कर और काफी संस्थाएं समर्थन करेगी।

    पंचकूला के सेक्टर-5 में चारों तरफ के नाके और धरना ग्राउंड पर हरियाणा के आईजी, सीपी और दोनों डीसीपी सुमेर प्रताप और मुकेश मल्होत्रा और एसीपी रोहताश कुमार, सुरिंदर कुमार और अरविंद कंबोज और पूरे हरियाणा से और एसीपी भी पहुँचे। शहर के तमाम एसएचओ और चौंकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद रहे। किसानों का प्रोग्राम पहले दिन रविवार को किसानों की हाजिरी होगी और भाषण होंगे। दूसरे दिन सोमवार को गुरुपुर्व मनाया जाएगा और लंगर और कीर्तन किया जाएगा। तीसरे दिन हरियाणा पंजाब के गवर्नर से मिलने जाएंगे या अगली रणनीति मौके पर ही बनाई जाएगी।

  • पंजाब : किसानों के कूच की तैयारी, पुलिस ने की 3-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : किसान संगठन आज पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कूच की तैयारी में है। किसानों की तरफ से यहां 26 से 28 नंवबर तक प्रदर्शन करने का प्लान बनाया गया है। किसान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने वाले है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर पंचकूला और मोहाली से आने वाले रास्ते में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी किसान संगठन को शहर के अंदर नहीं घुसने देंगे।

    किसानों के प्रदर्शन को लेकर पंचकूला पुलिस आयुक्त की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए चेतावनी जारी की गई है। उनकी तरफ से कहा गया है कि किसान प्रदर्शनकारियों को बिना अनुमति के ना तो पंचकूला के अंदर घुस सकते है और ना ही वाहनों की आवाजाही को बाधित कर सकते है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की ओर मार्च करने के लिए अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता होगी। वहीं कोर्ट की तरफ से नीतू बजाज वर्सेस हरियाणा के लिए आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि किसी संगठन, व्यक्ति या व्यक्तियों की समूह की तरफ से किसी प्रकार की आवाजाही को बाधित नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा होता है तो वो कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी।

    मोहाली की तरफ से होकर आने वाले किसानों को चंडीगढ़ के बॉर्डर गांव फैदा पर ही रोकने का प्लान बनाया गया है। यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से मोहाली पुलिस के साथ कई दौरे की बातचीत भी की गई है ताकि मोहाली की तरफ से आने वाले किसानों को रोका जा सके। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से किसानों को रोकने के लिए थ्रीलेयर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। जिसकी पहली लेकर में चंडीगढ़ पुलिस के जवान तो दूसरी लेयर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान के साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन वाहन भी तैनात होंगे। इसके अलाव तीसरे लेयर की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।

  • पंजाब : PM Modi की सुरक्षा में चूक मामले में एक IPS समेत 7 पुलिस अफसर सस्पेंड, महकमें में हड़कंप

    चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय की अनुशंसा के बाद एक भापुसे अफसर समेत 7 पुलिस के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप है। विभाग ने इस पर जाँच शुरू की थी। जांच में आई रिपोर्ट के बाद बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार को निलंबित का दिया गया है।
    दरअसल, बीते साल 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर गए थे। इसी दौरान जब उनका काफिला हुसैनीवाला ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

    इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच बिठाई थी, जिसमें करीब डेढ़ साल पर कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच था। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में कहा था कि उसके द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय समिति ने कहा है कि फिरोजपुर एसएसपी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे, जबकि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान उनके पास पर्याप्त बल उपलब्ध थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि पर्याप्त बल उपलब्ध होने के बावजूद वह ऐसा करने में विफल रहे और भले ही उन्हें दो घंटे पहले सूचित किया गया था कि प्रधान मंत्री उस मार्ग में प्रवेश करेंगे।

  • पंजाबः विवादों में घिरा Max Hospital, व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मैक्स अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस दौरान वीडियो जारी कर मरीज ने कहा कि उसकी अस्पताल में सर्जरी हुई थी। जहां डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए पट्टी अंदर ही छोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसे इसका अहसास हुआ तो उसने मोहाली के सरकारी अस्पताल में जाकर इसका इलाज कराया है। डॉक्टर ने बताया कि अगर वह समय पर नहीं पहुंचते तो इसकी वजह से उन्हें इन्फेक्शन भी हो सकता था।

    निजी अस्पताल ने उनका यह ऑपरेशन करने के नाम पर करीब 65 हजार लिए हैं। पीड़ित की पहचान जोशिल अब्राहम के रूप में हुई है। जोशिल अब्राहम ने बताया कि वह इस अस्पताल में 24 तारीख को अपनी पाइल्स की बीमारी का इलाज करने के लिए दाखिल हुआ था। अस्पताल ने उसका इलाज कर 25 तारीख को छुट्टी दे दी थी। जब वह घर पर आया तो उसे ऑपरेशन वाली जगह पर काफी दर्द होने लगा। इसके बाद वह मोहाली के सिविल अस्पताल में इसका इलाज कराने के लिए गया तो स्क्रीनिंग के दौरान अंदर पट्टी रखी होने का पता चला। इसकी शिकायत उसने अस्पताल प्रबंधन को भी दी है।

    पीड़ित ने बताया कि कल उन्होंने इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी है, लेकिन आज वह लिखित रूप से इसकी शिकायत पुलिस को भी देंगे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। अगर उन्हें समय पर नहीं पता चलता तो कुछ भी हो सकता था। मैक्स अस्पताल के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन को इस तरह से एक मरीज की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस स्टाफ की वजह से इस तरह की लापरवाही हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: 7 महीने पहले विदेश गए 26 वर्षीय युवक की मौ’त

    संगरूरः रोजगार की तलाश में अक्सर युवा पढ़ाई के बाद विदेश जा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पंजाब के युवाओं की विदेश में लगातार मौत हो रही है। जानकारी के मुताबिक वहीं आज फिर से विदेश में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले कनाडा गए 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उक्त युवक संगरूर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और 7 महीने पहले रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उनके पास मात्र तीन एकड़ जमीन थी, जो विदेश में पैसा भेजने के बीच ही बिक गई। परिवार ने सरकार से बेटे का शव वापस लाने की गुहार लगाई है।

  • किसानों के कूच से पहले पुलिस द्वारा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाने की तैयारी, एडवाइजरी हुई जारी

    मोहालीः संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन की तरफ से 25 नवंबर से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा किसान यूनियनों के साथ जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए गए हैं। अभी तक किसान आंदोलन के दौरान किए गए मुकदमे भी वापस लिए नहीं लिए गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा।

    वहीं हरियाणा और पंजाब की तरफ से किसानों के 3 दिन के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ शहर के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने आम लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है।अभी सभी रास्तों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

    चंडीगढ़ में 26, 27 और 28 नवंबर को प्रदर्शन करने के लिए किसान आज से मोहाली और पंचकूला में एकत्रित होना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद यह ट्रैक्टर ट्राली के साथ चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल होने की कोशिश करेंगे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इन्हें अपनी सीमा में दाखिल होने से पहले ही रोक लिया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों की मोहाली और पंचकूला के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है। इस बैठक में प्रदर्शन से लेकर रणनीति पर चर्चा की है।

  • पंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक का हुआ निधन

    मानसाः जिले के हलका बुढलाडा से दुखद खबर सामने आई है। जहां हलके से अकाली दल के पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास का देर रात निधन हो गया। वह शिरोमणि कमेटी सदस्य बीबी जसबीर कौर के पति और युवा अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह विक्की के पिता थे। इस दुखद मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ समेत अल्लाह अकाली नेताओं ने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • पंजाब: 34 लाख की रिश्वत लेने के मामले में एजेंट, पटवारी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज राजस्व हलका पीरूबन्दा, पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्व पटवारी गुरविन्दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्कू के विरुद्ध 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस केस में पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने के दोष अधीन शामिल किया है।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बब्बू तंवर निवासी कस्बा रामपुरा फूल, ज़िला बठिंडा ने उक्त पटवारी और उसके प्राईवेट एजेंट के खि़लाफ़ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया कि उक्त दोनों मुलजिमों ने साल 1994 में रजिस्टरी हुई अपने पिता की जायदाद का इंतकाल मंज़ूर कराने के एवज में 40,000 रुपए की रिश्वत ली है।

    इस संबंधी विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना की टीम की तरफ से आनलाइन शिकायत की पड़ताल की गई जिस दौरान सामने आया कि उक्त पटवारी, उसके एजेंट निक्कू, पिता परमजीत सिंह और उक्त पटवारी के भाई ने आपस में मिलीभुगत करके उसके पिता की लुधियाना के बस स्टैंड के नज़दीक स्थित जायदाद के इंतकाल को मंज़ूरी देने के एवज में अलग-अलग समय पर चार बारी में कुल 27,50,000 रुपए रिश्वत ली है।

    शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाते कहा कि उक्त पटवारी और उसके एजेंट निक्कू ने उससे स्मार्ट घड़ियों समेत दो ’आई- फ़ोन’ और 3 लाख रुपए कीमत वाली पाकिस्तानी जूतियां खरीदने के लिए 3,40,000 रुपए भी लिए थे। इसके इलावा शिकायतकर्ता द्वारा उक्त पटवारी के बिचोलिये निक्कू की जन्म दिन पार्टी के मौके भी 80,000 रुपए ख़र्च किये थे।
    प्रवक्ता ने बताया कि तफ्तीश के मुताबिक उक्त पटवारी ने न तो इस जायदाद का इंतकाल दर्ज किया और न ही शिकायतकर्ता से प्राप्त की रकम वापस की, जिससे सिद्ध होता है कि दोनों मुलजिमों ने रिश्वत लेकर भी उसके साथ ठगी की है।

    इस मामले में पटवारी गुरविन्दर सिंह, उसके साथी निक्कू सहित पटवारी के भाई और पिता को रिश्वत मांगने और लेने और आपसी मिलीभुगत के साथ साजिश रचने में दोषी पाते हुये इन पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए और आई. पी. सी. की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में एफ. आई. आर. नम्बर 29 तारीख़ 24- 11- 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिम पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं आए और इस मामले में मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए यत्न किये जा रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੀਕੇਯੂ ਵੱਲੋਂ ਗਵਰਨਰ ਦੇ ਘਿਰਾਓ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ: ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਟਾਹਲੀਆਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਦਸਵੀਂ ਵਿਖੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ (ਡਕੌਂਦਾ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਸੁਯੰਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤਹਿਤ 26, 27 ਤੇ 28 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਗਵਰਨਰ ਦੇ ਘਿਰਾਓ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਾ. ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਮਾਲਪੁਰਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਤੇ ਸੂਬਾਈ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਲਈ ਤਿੰਨ ਰੋਜਾ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਲਈ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕੂਚ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਵਿਚਾਰਾਂ ਕੀਤੀਆ ਗਈਆ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੂੰ ਬਲਾਕ ਰਾਏਕੋਟ ਦਾ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਬਲਾਕ ਪੱਖੋਵਾਲ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣਿਆ, ਉਥੇ ਹੀ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੈੱਸ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਮਾਲਪੁਰਾ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਤੋਂ ਮੁੱਕਰ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਐਮ.ਐਸ.ਪੀ ਗਾਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣ, ਯਕਮੁਕਤ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ਼ੀ, ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ, ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਕੀਤੇ ਚਲਾਨ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਵਰਗੇ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜਦੂਰਾਂ ਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗਵਰਨਰ ਦਾ 26, 27, 28 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਘਿਰਾਓ ਕਰਨ ਲਈ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆ ਲੈਕੇ 25 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕੂਚ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀਆਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਤੇ ਸੂਬਾਈ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਾਮਿਸਾਲ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।