Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

    मालेरकोटलाः पंजाब में चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत राजनीतिक नेता पार्टी छोड़कर एक दूसरी पार्टी में जाना शुरू हो गए है। वहीं आप सीएम भगवंत मान ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज सीएम मान ने चंडीगढ़ में मालेरकोटला से अकाली दल के नेता मोहम्मद ओवैस को आप पार्टी में शामिल करवाया है।

  • पंजाबः हाईकोर्ट के एक्शन के बाद उप-चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

    मानसाः पंजाब एंड हरियाणा होईकोर्ट के फैसले के बाद अब गांव भम्मे कलां जिला मानसा में सरपंच (महिला) के पद के लिए उप-चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेश भी जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 13 दिसम्बर तक रिटॄनग अफसर के दफ्तर में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस उप-चुनाव के लिए मतदान 24 दिसम्बर (रविवार) को होगा और नतीजा उसी दिन घोषित कर दिया दिया जाएगा।

    वोटर सूची में दर्ज सभी मतदाता चुनाव में हिस्सा लेने के योग्य हैं। आयोग द्वारा इस चुनाव के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उक्त ग्राम पंचायत के राजस्व अधिकार क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई लताड़ के बाद यह चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है, जो कि 2019 से ही लंबित पड़ा था और लटकाया जाता रहा। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके चुनाव करवाने की गुहार लगाई गई थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : Sardar Parkash Singh Badal ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ‘ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ : ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰ ਪਹੂਵਿੰਡ, ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਜੋ ਕਿ ਸਦ-ਭਾਵਨਾ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੀ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਖ਼ੂਨਦਾਨ ਦੇ ਨੇਕ ਕਾਰਜ਼ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਲੋਕ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵਰਗੀ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿਚ ਵੱਸੇ ਹੋਏ ਹਨ।

  • पंजाबी गायक का भाई के साथ हुआ विवाद, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाबी गायक का अपने भाई के साथ काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में सतविंदर बुग्गा कई बार वीडियो शेयर कर जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब सिंगर के भाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में गायक का भाई कह रहा हैं कि वह उन्हें घर से निकालना की कोशिश कर रहा हैं, इसके साथ ही उन्होंने सिंगर के बेटे पर कई आरोप भी लगाए।

    गायक के भाई का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके कंबाइन चलाकर जमीन सतविंदर के नाम की थी। वह कभी घर में कोई कक्ख की पंड भी नहीं लेकर आया। उसने कड़ी मेहनत करके करोड़ों की जमीन बनाई थी। भाई का आरोप है कि सतविंदर बुग्गे को बिना किसी मेहनत के जमीन मिल गई, लेकिन अब वह उसे आंखें दिखा रहा है। इसके अलावा भाई ने पंजाबी गायक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। 

  • पंजाबः कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोहाली कोर्ट में पेशी हुई। जहां आज बैंकों के कर्मचारी गवाह के रूप में गवाही देने के लिए उपस्थित हुए। मोहाली कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि अगली तारीख पर विधायक को फिजीकल कोर्ट में पेश किया जाए। बता देंकि सुखपाल खैहरा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल चुकी थी। लेकिन 2015 के एक पुराने मामले में अभी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह नशा तस्करी से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में वह अभी पंजाब की नाभा जेल में बंद है। 

  • ह’त्या के मामले में परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : सेक्टर 25 में अजय नामक युवक की हत्या के बाद से लगातार हंगामा हो रहा है। परिजनों ने आज दूसरे दिन भी सड़क पर जाम लगाया। सेक्टर 25 भास्कर चौक पर परिजनों द्वारा जाम लगाया गया और अजय के लिए इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस पूरे मामले पुलिस पार्षद के पति संदीप पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

    जिस पर उनका गुस्सा फूट रहा है। इसको लेकर महिलाओं समेत छोटे-छोटे बच्चों ने सड़क पर जाम लगाया और वाहनों को जाने नहीं दिया गया। जिसके कारण लंबा जाम लगा और लोग 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। परिजनों का साफ कहना था कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक वह ना तो शव लेंगे और ना ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

  • पंजाब: हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाया जुर्माना, निगम इलेक्शन को लेकर जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब राज्य चुनाव आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं करने पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग पर हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपए जुर्माना  जुर्माना लगाया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल जारी करने का समय दिया गया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि शैडयूल में बताया जाए कि राज्य में चुनाव कब करवाए जा रहे हैं। दरअसल चुनावों को लेकर सारा मामला हाईकोर्ट में है। हाईकोर्ट ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर बताया जाए कि कब इलैक्शन हो रहे हैं।

  • पंजाबः एक बार फिर टमाटर के किया लोगों को लाल, दामों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः प्याज के साथ अब लहसुन और टमाटर छीलने पर भी लोगों के आंसू निकल रहे हैं। बात करें प्याज की तो उसने अर्धशतक और अदरक ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। प्याज रिटेल में 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि होलसेल मंडी में प्याज के भाव 50 रुपये से अधिक चल रहे हैं। वहीं, टमाटर इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो रिटेल में बिक रहा है, जबकि होलसेल में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा लहसुन भी रिटेल में 300 रुपये किलो मिल रहा है।
    सब्जियों के महंगा होने का कारण शादी के सीजन को भी माना जा रहा है। इन दिनों शादियों का सीजन होने के कारण इनकी मांग बढ़ गई है, जिसके चलते इनके दामों में काफी उछाल आ रहा है। वहीं, गृहणियों का कहना है कि सब्जी के तड़के में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज, लहसुन, अदरक व टमाटर के दाम बढ़ने के कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है और उनकी बचत भी कम हो रही है। पहले जहां आम गृहणियां घर के लिए एक किलो प्याज लेती थीं, वहीं अब आधा किलो में ही गुजारा करना पड़ रहा है।
  • पंजाबः सीएम मान ने सेहत विभाग को जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने सेहत विभाग को निर्देश जारी किए है। जारी किए निर्देशों में सीएम मान ने सेहत विभाग को हर बस स्टैंड पर एक मोहल्ला क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए है। इस दौरान उनका कहना हैकि यात्रियों को सेहत सहूलियत की जरुरत होती है। सीएम मान ने कहा कि जल्द ही 100 और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

  • पंजाब : फाइनेंस कंपनी के कर्मी को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फाजिल्का : गांव गुरुसर में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े एक युवक से लूटपाट की कोशिश की। लेकिन युवक ने बहादुरी दिखाते हुए गुरमेल सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचा ली। इस संबंधी जानकारी देते हुए आकाशदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी डबवाला क्लान फाजिल्का ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी फ्यूजन मेंं काम करता है। जब वह दोपहर को गुरुसर के रजबाहे पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी मोटरसाइकिल फेंककर इंटरलॉक फैक्ट्री के पास

    सड़क किनारे बने मकान में घुस गया और अपनी जान बचा ली। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 70-80 हजार रुपये थे, जिन्हें उसने मुश्किल से बचाकर रखा था। आपको बता दें कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि घायल होने के बावजूद युवक ने कैसे बहादुरी से लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। घटना की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंचे गिदड़बाहा थाने से एएसआई दशमेश सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।