Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः गिरफ्तार किए गए आप विधायक की देर रात बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को बीते दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, ईडी की टीम पुराने मामले में आप विधायक को मीटिंग से उठाकर ले आई थी। जिसके बाद जालंधर के सिविल अस्पताल में आप विधायक का मेडिकल करवाया गया। इस दौरान उन्हें देर शाम अमृतसर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। अब खबर सामने आई है कि देर रात 2 बजे आप विधायक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आप विधायक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात करीब 2 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

    बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह पर इससे पहले साल 2022 में सीबीआई भी रेड डाल चुकी है। उन पर उनके परिवार के आधिपत्य वाली एक कंपनी के लिए लिए गए 40 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले को लेकर जांच चल रही है। विधायक पर आरोप है कि उनके परिवार के आधिपत्य वाली कंपनी ने बैंक से करीब 40 करोड़ रुपए का लोन किसी कारण से लिया था, लेकिन बिजनेस में इस्तेमाल ना करके उसे पैसे का इस्तेमाल किसी और जगह किया गया। बाद में लोन की रिकवरी नहीं होने के बाद कंपनी को बैंक के द्वारा एनपीए घोषित कर दिया गया।

    वहीं आप विधायक को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजी मजीठिया का बयान सामने आया। आप विधायक की गिरफ्तारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि खुद को घोर ईमानदार कहने वालों का एक और विकेट गिर गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमरगढ़ के आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। चिंता मत कीजिए लाला जी केजरीवाल साहब, आपका भी नंबर लिया जाएगा और उनका भी पंजाब वालों की भी तैयारी है। सब पकड़े जाएंगे, सब पकड़े जायेंगे। 

  • पंजाबः AGTF और गैंगस्टर में चली गोलियां, व्यापारी के मर्डर की प्लानिंग नाकाम

    मोहालीः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। है। हाल ही में पुलिस ने बठिंडा के रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को जीरकपुर से काबू किया था। वहीं एक बार फिर से जीरकपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ की टीम और लॉरेंस के गुर्गों में देर शाम गोलियां चली। इस दौरान VIP रोड स्थित माया गार्डन सिटी वन के पास एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी। जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। वह खेड़ी खुर्द निवासी बताया जा रहा है। वहीं दूसरा गैंगस्टर फरार होने में कामयाब हुआ है।

    टीम ने इनके कब्जे से 2 हथियार बरामद किए हैं। इसमें एक .32 और दूसरा .30 बोर के हथियार शामिल हैं। दोनों गैंगस्टर यहां पर किसी की हत्या करने आए थे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सूचना मिलने के बाद इन्हें यहां से दबोच लिया है। यह एनकाउंटर जीरकपुर के DSP और AGTF के सदस्य विक्रम बराड़ की तरफ से किया गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जीरकपुर इलाके में किसी व्यापारी का मर्डर करने आए थे। इसके लिए उन्हें विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ की तरफ से टारगेट दिया गया था। उन्हें दिवाली से पहले इस वारदात को अंजाम देना था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने किस घटना को अंजाम देना था।

    वही, पुलिस टीम दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह को पहले भी पुलिस ने उसे सेक्टर-80 स्थित ब्रू ब्रोज क्लब के बाहर फायरिंग करने के मामले में पकड़ा था। उसने जमानत पर आने के बाद से फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। उसके खिलाफ पहले से रंगदारी के कई मामले चल रहे हैं। वह अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। अभी उसके पुराने मामलों की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः आप विधायक को ईडी द्वारा हिरासत में लेने के बाद नेता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया है। वहीं इस मामले को लेकर आप नेता मालविंदर कंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गज्जनमाजरा पर जो केस चल रहा है वह आप पार्टी में शामिल होने से पहले का है। इस दौरान उन्होने कहा आज ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप पार्टी को डराने-धमकाने की कोशिशे कर रही है।

    उन्होंने कहाकि एक प्रोग्राम के दौरान आप विधायक को वहां से हिरासत में लेना निंदनीय है। वहीं कांग्रेस द्वारा कहा जा रहा है कि आप ईमानदारी की मिसाल देने वाली पार्टी के विधायक खुद अब एक्सपोज हो रहे है। दूसरी ओर कांग्रेस के इस कटाक्ष का जवाब देते हए आप नेता ने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए की गोवा से लेकर कई राज्यों में ऑप्रेशन लोट्स से लकर ईडी कर हुई कार्रवाई से समझ आ जानी चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि ही भाजपा ठीक कर रही है तो वह भाजपा पर निशाने क्यों साध रहे है। 

    बता दें कि आज आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने एक पुराने बैंक मामले में हिरासत में लिया है। जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के लिए ईडी की टीम गज्जन माजरा को लेकर जालंधर रवाना हो गई है। गज्जन माजरा को मालेरकोट से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई 40 करोड़ के पुराने लेनदेन मामले में की गई है। इस संबंध में पिछले साल ईडी ने उनके घर, दफ्तर और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उन्हें उठाकर ईडी की टीम के साथ ले गये।

  • पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार!

    चंडीगढ़ः अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें बैंक में चल रहे केस के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में ईडी की टीम द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने एक पुराने बैंक मामले में हिरासत में लिया है।

    जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के लिए ईडी की टीम गज्जन माजरा को लेकर जालंधर रवाना हो गई है। गज्जन माजरा को मालेरकोट से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई 40 करोड़ के पुराने लेनदेन मामले में की गई है। इस संबंध में पिछले साल ईडी ने उनके घर, दफ्तर और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उन्हें उठाकर ईडी की टीम के साथ ले गये।

  • पंजाबः बारात आने से पहले कुछ ही पल में ढह गया पैलेस, जानें मामला 

    मानसाः शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, मैरिज पैलेस में शादी का प्रोग्राम रखा हुआ था। बारात आने से पहले ही पैलेस ताश के पत्तों की तरह गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन खुशी का माहौल खराब हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा शहर के एक पैलेस में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इस खुशी के माहौल में तब खलल पड़ा जब पूरा पैलेस ढह गया। सौभाग्य से, दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

    परिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अगर कुछ घंटे बाद हादसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह शादी की तैयारी कर रहे थे तभी महल के दोनों तरफ की दीवारें गिर गईं। छत गिर गई और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    परिवार का कहना है कि वह मनसा जिले के लाला गांव के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी है और दोपहर को बरनाले के गांव लखरीवाला से बारात आनी थी, उससे पहले यह घटना घटी। साथ ही उन्होंने मानसा के डिप्टी कमिश्नर से मांग की है कि मानसा जिले में बने सभी महलों की जांच की जाए और भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।

  • पंजाबः DSP के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने व नगदी लेकर हुए फरार

    चंडीगढ़: पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन वारदातों के मामले सामने आ रहे है। अब तो यह हाल हो गए है कि पुलिस अधिकारियों के घरों को भी चोर निशाना बना रहे ह। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की एसटीएफ के डीएसपी नवनीत सिंह के घर चोरी होने की सूचना मिली है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। बताया जा रा है कि यह घटना 2 नवंबर दोपहर 3.45 बजे की है। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    डीएसपी की पत्नी के सामने ही चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। डीएसपी की पत्नी ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और बताया कि कैसे ताला बनाने वाले ने आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, ये लोग ताले ठीक करने के बहाने लोगों के घरों में घुसते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। बताया जा रहा है कि सेक्टर 46 ए में रहते डीएसपी की पत्नी ने ताला ठीक करने वालो को अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए अंदर बुला लिया था। इस दौरान चोर बड़ी ही शातिर तरीके से की एसटीएफ के डीएसपी की पत्नी को झांसा देकर अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने से लाखों के गहने व नकदी चुरा कर ले गए। शातिर चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। 

  • पंजाबः दिवाली से पहले सीएम मान ने दिया बड़ा तोहफा, किए ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगंवत मान ने दिवाली से लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पंजाब कैबिनेट की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को मंजूरी दे दी है। आप सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और वोल्वो बसें चलाएगी। यह योजना 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह योजना शुरू होगी।  सरकार बुजुर्गों को हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब, वाराणसी, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी और सालासर धाम की यात्रा करवाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। इस यात्रा के लिए 40 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

    इसके अलावा पंजाब कैबिनेट बैठक में व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित वैट के मुद्दे को हल करने के लिए ओटीएस योजना को मंजूरी  दी गई। पंजाब राज्य की जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाई गई। उन्हें पहले दस हजार पेंशन सालाना मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह पैरा मिलिट्री फोर्सेस में दिव्यांग होने वालों के लिए भी राशि बढ़ाई गई है। युद्धों में 76 से 100 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख से 40 लाख और 51 से 75 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख की राशि दी जाएगी। 25 फीसदी से 50 फीसदी दिव्यांग होने वाले 5 लाख से दस लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें विभिन्न युद्धों में भाग लेने वाले लोग शामिल हैं।

  • पंजाबः स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मॉस्क लगाने की जारी की एडवाइजरी, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब अपने किसानों की लापरवाही के कारण जहरीली हवा की चपेट में आ गया है। खेतों में धान की पराली जलाने की लगातार जारी घटनाओं के कारण प्रदेश की हवा इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को फेस मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही विभाग ने सुबह के समय सैर करने वाले लोगों से कहा है कि वह धूप निकलने के बाद ही सैर करने जाएं क्योंकि सुबह नमी का बढ़ा हुआ स्तर धुएं के विषाक्त कणों को समाहित कर लेता है और यह हवा फेफड़ों के लिए अत्यंत घातक है।

    स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें ताकि वायु प्रदूषण से बचा जा सके। बुजुर्गों, दमा व दिल के रोगियों, सांस से जुड़ी बीमारियों के लोगों को एन-95 मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए। विभाग ने वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा है कि इससे खांसी, सांस फूलना, नाक से पानी गिरना, आंखों में खुजली या जलन और सिर भारी रहना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वायु प्रदूषण आपकी उम्र घटा सकता है।

    सेहत विभाग के प्रवक्ता ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों से भी अपील की है कि वह पराली न जलाएं क्योंकि इससे फैल रहा प्रदूषण उनके बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। पराली का धुआं मानवता के लिए खतरा बन गया है। किसान पराली जलाकर मानवता विरोधी कार्यों का हिस्सा बनने से बचें।

  • पंजाबः रेल कोच फैक्टरी के बाहर बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः रेल कोच फैक्टरी परिसर के बाहर सड़क किनारे स्थापित झुग्गियों में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कपूरथला फायर बिर्गेड, आरसीएफ फायर बिर्गेड और सुलतानपुर लोधी से आई गाड़ियों से फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी आग लगने का करण मालूम नहीं हो सका है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम और हुसैनपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है।

    बताया जा रहा है कि आरसीएफ के बाहर लगभग डेढ़ सौ झुग्गियां हैं। जिनमें आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि यहां पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना घटी थी। फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तभी आठ बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हुसैनपुर चौकी के इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिसकर्मी भी जुटे हुए हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

  • पंजाबः गायक Hansraj Hans के बयान के बाद जस्सी ने जारी किया एक ओर वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी लगातार सुर्खियों में है। कुछ समय पहले गायक जस्सी ने डेरों को लेकर सरदार अली को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने सरदार अली को फटकार लगाई थी। वहीं उसके बाद उन्होंने डेरों को लेकर गायक जस्सी ने सूफी गायक हंसराज हंस को लेकर टिप्पणी की थी। दरअसल, जसबीर जस्सी ने सोशल मीडिया पर बार-बार डेरों में जाकर गाना न गाने की बात कही और ऐसा करने वालों का विरोध किया था। उनका सीधा निशाना हंसराज हंस की तरफ था जो नकोदर के लाल बादशाह डेरे के गद्दीशीन हैं और दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं।

    इसके बाद हंस को जस्सी की बात चुभी तो उन्होंने कहा कि वह जस्सी को समझाएंगे कि पुत्तर, कुछ सोचकर बोला करो। यदि कोई तुम्हें दरगाह वाला लेकर जाए कि तुम वहां जाकर गाओ, तो आप कहो मैं वहां जाकर नहीं गाता। वहीं इस बयान के बाद एक बार फिर से जस्सी ने अपनी 13 से 14 साल पुरानी वीडियो शेयर की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन धार्मिक जगहों पर गाने के मामले को लेकर उन्होंने अपने बारे में बताया है। वीडियो सांझे करते हुए कैप्शन में लिखा, ” 13-14 साल पुरानी वीडियो, तब भी मेरा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लिए यहीं स्टैंड था। 

    इस वीडियो में जसबीर जस्सी का कहना हैं, ”बहुत सारे लोगों के मुझे फोन आ रहे है कि पंजाब में जहां डेरों पर मेले लगते है, उन पर आकर गाया जाएं, कमर्शियल भी और सेवा के तौर पर भी पर मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल डेरे पर जो मेले लगते है, जिनकी कोई विचारधारा नहीं होती, मैं वहां बिल्कुल भी जाकर नहीं गाता क्योंकि मैं विचारधारा को मानने वाला इंसान हूं।” जसबीर ने आखिर में कहा, ”मैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सेवक हूं, उनकी आज्ञा मानने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए कृपा जहां विचारधारा नहीं होती, वहां गाने के लिए ना तंग किया जाएं। कुछ लोग यह भी कहते है कि अगर मैं वहां गाऊंगा तो मुझे आर्शिवाद मिलेगा तो मेरी तरक्की होगी।

    मुझे इस तरह की कोई तरक्की की जरूरत नहीं है, मुझे ऐसे आर्शिवाद की जरूरत नहीं क्योंकि मुझे मेरे सत्तगुरु के आर्शिवाद की जरूरत है। मैं किसी को बुरा नहीं कह रहा पर मैं वहां जाकर नहीं गाना चाहता, चाहें मेरे कितना भी नुक्सान हो।  ऐसे गायन के लिए परेशान न हों जहां कोई विचारधारा नहीं है। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि अगर मैं वहां गाऊंगा तो मुझे दुआएं मिलेंगी और तरक्की भी मिलेगी. मुझे ऐसे किसी प्रमोशन की जरूरत नहीं है, मुझे ऐसे आशीर्वाद की जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे अपने सतगुरु के आशीर्वाद की जरूरत है। मैं किसी को कुछ भी बुरा नहीं कह रहा हूं लेकिन मैं वहां जाकर गाना नहीं चाहता, चाहे मैं कितना भी बुरा क्यों न होऊं।”