Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः परिवार को मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला आरोपी काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    मुक्तसर साहिबः बरीवाला के गांव जम्मूआना में एक परिवार को जान से मारने की धमकी दे 30 लाख की फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, फिरौती की मांग करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि गांव का ही व्यक्ति निकला। थाना बरीवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी जम्मूआना ने बताया कि 23-24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को एक चिट्ठी बंद लिफाफा पड़ोसी गुरबख्श सिंह के गेट पर पड़ा मिला।

    जिस पर उनका नाम और एड्रेस लिखा हुआ था। गुरबख्श ने चिट्ठी उठाई और उन्हें दी। 24 अक्टूबर की सुबह 7 बजे लिफाफा खोल कर चिट्ठी पढ़ी तो उस पर अंग्रेजी में उनके कारोबार से लेकर गाड़ियों तक का जिक्र किया हुआ था। परिवार के सभी बच्चों तक के नाम लिखा हुआ था। चिट्ठी पर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। साथ में धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में यह भी धमकी दी कि अगर उक्त बात किसी को बताई तो हश्र बुरा किया जाएगा। उन्हें पुलिस से किसी तरह का भय नहीं है।

    वह चिट्ठी पढ़ने के बाद डर गए और पूरे परिवार सहित अपने कारोबार के हिस्सेदारों के साथ भी बातचीत की। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी की पड़ताल करने की अपील की। उन्हें खुद भी जांच की जिसके बाद पता चला कि यह चिट्ठी गांव के ही रहने वाले गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने फेंकी है, क्योंकि उसका अकसर ही उनके घर में आना जाना था और उसको परिवार व काम बारे पूरी जानकारी थी। एसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः फूड प्वाइजनिंग से परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौ’त

    अबोहरः पंजाब के अबोहर में करीब 10 दिन पहले गांव ताजा पट्टी में एक ही परिवार के करीब दर्जन भर से अधिक लोग 2 दिनों के भीतर फूड प्वाइजनिंग के कारण बेहोश हो गए थे। जिन्हें बेहोश के हालात में अस्पताल भर्ती करवाया गया। जिनमें से कुछ लोगों को फरीदकोट भी रेफर किया था। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वह घर आया, जहां उसकी मौत हो गए। मृतक की पहचान जैमल राम के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार बीती रात राजबाला पत्नी राकेश निवासी गांव ताजा पट्टी, जयमल पुत्र खेता राम उम्र करीब 50 साल, मनजोत पुत्र राकेश उम्र करीब 6 साल, मनराज पुत्री राकेश उम्र करीब 4 साल, सीरत उम्र करीब 4 साल की अचानक तबीयत खराब होने लगी। इस दौरान परिजनों को दस्त की दिक्कत आने लगी। जिसके बाद उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    इसके बाद फकीराराम का परिवार निगरानी करने के लिए जय राम के घर गया। वहीं, खाने-पीने से उनकी हालत भी खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, इंदिरा देवी पत्नी फकीरा राम, वृंदा पुत्री मनोहर लाल (12 वर्ष), सरिया पुत्री राकेश (करीब 2 वर्ष) और पूनम पुत्री फकीरा राम की भी हालत बिगड़ गई। इसलिए उन्हें भी सिविल अस्पताल लाया गया।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 गिरफ्तार, DSP घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर क्राइम के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ लगते बलटाणा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। 

    बताया जा रहा है कि बलटाना स्थित एक नामी होटल में 3 गैंगस्टर छीपे हुए थे, जहां शक के चलते पुलिस ने छापा मारा तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी है। जिस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर होटल को सील कर दिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी शनिवार को बठिंडा में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। जहां गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। मर्डर करने के बाद ये वहां से फरार होकर जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल ग्रैंड विस्टा में आकर छिप गए थे। तीनों बदमाश गैगस्टर अर्श डल्ला ग्रुप से संबंध रखते हैं। 

  • जालंधर : UP से आई पुलिस की रेड के मामले में आप नेता दिनेश ढल्ल ने किया अहम खुलासा, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS:  ढन्न मोहल्ला में up से आई पुलिस की रेड की वायरल पोस्ट को लेकर नार्थ हलके के इंचार्ज आप नेता दिनेश ढल्ल ने अहम खुलासा किया है। देर रात इस मामले को लेकर दिनेश ढल्ल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया है। इस दौरान दिनेश ढल्ल ने कहा कि निजी चैनल द्वारा एक न्यूज़ वायरल हो रही है, जिसमें दूसरी स्टेट से आई पुलिस द्वारा उन पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

    इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला होता तो वह खुद उसे मामले में पुलिस के पास जाते। उन्होंने कहा जबकि ऐसा कोई मामला उनके खिलाफ दर्ज हीं हुआ है। आप नेता ने कहा कि उनकी छवि खराब करने को लेकर फेक न्यूज़ एक निजी चैनल द्वारा चलाई गई है। आप नेता ने कहा कि उनका इस कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है।  

    बता दें कि एक निजी चैनल द्वारा न्यूज़ वायरल हुई थी, जिसमें कहा गया कि यूपी से आई पुलिस ने अवैध असलहा और गोलियां चलाने के मामले में आप नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यूपी से आई पुलिस को लेकर आप नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई का मामला उनके सामने नहीं आया है और ना ही किसी थाने की पुलिस के पास आप नेता के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है। वहीं आप नेता ने कहा कि उक्त निजी चैनल को एक बार इस प्रकाशित की गई खबर को लेकर जांच कर लेनी चाहिए थी।

  • कपूरथलाः पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव संधू चट्ठा में आज सुबह एक विवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कल ही इटली से लौटे व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी के गले में परना डालकर उसका सिर जमीन पर पटक-पटक मार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सदर एसएचओ सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। वहीं पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।   

    मिली जानकारी के अनुसार गांव संधू चढ़ा में आज एक 45 वर्षीय महिला हरप्रीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डालकर पहले घसीट कर कमरे में ले गया, फिर जमीन पर उसका सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला के भाई लखवीर सिंह के बयान पर पति सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सदर सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।

  • पंजाबः AIG मालविंदर सिंह सिद्धू को किया गया सस्पेंड!

    चंडीगढ़ः आय से अधिक संपत्ति समेत कई मामलों में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे मानवाधिकार एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एआईजी मालविंदर सस्पेंड कर दिया गया है। मालविंदर सिद्धू फिलहाल जेल में हैं। उन पर विजिलेंस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया था।

    बता दें कि 25 अक्टूबर को मालविंदर सिंह सिद्धू को पूछताछ के लिए सुबह करीब 11 बजे विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया था। आरोप हैं कि मालविंदर सिंह सिद्धू ने रौब दिखाते हुए विजिलेंस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप लगे कि उन्होंने जांच अधिकारी को धक्का दिया और कुछ दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही वे अपने पास मोबाइल फोन रखकर पूरी जांच की रिकॉर्डिंग करना चाहते थे, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी गई।

    इसके बाद हुई धक्का-मुक्की के मामले में विजिलेंस को पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने 8वें चरण में मोहाली में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले को लेकर एआईजी उनकी पत्नी और बेटे ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और सिद्धू पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि एआईजी मालविंदर सिद्धू पर आय से अधिक संपत्ति बनाने, एससी सर्टिफिकेट को लेकर खुद जांच अधिकारी बनने और कथित तौर पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में जांच चल रही है।

  • पंजाबः ADVANCE EYES CARE CENTER के पार्टनर की निकली 5 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    फाजिल्का : कहते है भगवान जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है। यह कहावत इन दो पार्टनर पर लागू होती है। जिन्होंने 500 रुपए की लॉटरी से 5 करोड़ रुपए जीते। ADVANCE EYES CARE CENTER के पार्टनर की 5 करोड़ की लॉटरी निकली है। दो पार्टनर करोड़पति बने। यह दोनों पार्टनर 30 वर्ष पुराने दोस्त है। इन दोनों ने कुछ दिन पहले फाजिल्का के रुप चंद लॉटरी विक्रेता से 500 रुपए की लॉटरी खरीदी थी, 5 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद वह बहुत खुश है। 

    बता दें कि यह दोनों पार्टनर जलालाबाद में आई अस्पताल सेंटर चलाते है। उन्होंने बताया कि इन दोनों का सपना आई अस्पताल खोलने का था। उन्होंने बताया कि लॉटरी की ईनामी राशि से आई अस्पताल खोलने का सपना सच कर सकेंगे। लॉटरी विक्रेता ने खुशी में 500-500 रुपए के नोट लुटाएं।

  • पंजाबः पराली जलाने के मामले में किसानों ने दी सरकार को चेतावनी

    मानसाः पंजाब के किसानों द्वारार लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा कुछ किसानों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं पराली जलाने के मामलों को लेकर एक बार फिर से किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है। मानसा में बीकेयू डकोंदा की अगुवाई में आज किसानों ने धान के नाड को जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि वातावरण को प्रदूषित करने में सिर्फ किसान ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि सरकार भी इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि बीते काफी समय से किसान सरकार से धान के नाड के हल के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा पराली पर 200 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि किसान अपने स्तर पर इसका कोई हल निकाल सकें। साथ ही कहा कि छोटे किसानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके पास ना तो मशीनरी है और ना ही सरकार की तरफ से कोई मुआवजा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से वे परेशान होकर धान के नाड को आग लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने का ऐलान करे, अन्यथा ने इसी तरह धान के नाड को जलाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान पर सरकार और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।

    अगर किसी किसान पर कोई कार्रवाई होगी तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ बीकेयू डकोदा जत्थेबंदी संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। किसानों ने कहा कि वातावरण को सिर्फ किसान ही प्रदूषित नहीं कर रहे हैं। कई कॉर्पोरेट घरानों की वजह से भी वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सरकार भी इन कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू और सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक है। यह लोगों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। इसके बावजूद सरकार इस पर रोक क्यों नहीं लग रही, बल्कि किसानों पर कई तरह की शर्तें लगाकर किसानों को ही कर्जदार किया जा रहा है।

  • पंजाबः आप विधायक के घर पर ईडी की रेड

    चंडीगढ़: दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई हवाला कारोबारियों से जुड़े लोकेशन पर की सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सहित राजस्थान के गंगानगर इलाके में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक विधायक कुलवंत सिंह के शराब कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर छापा पड़ा हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पिछले दिनों गवर्नर पंजाब ने सीएम पंजाब को लैटर लिख मोहाली में बनाए गए सेक्टरों को लेकर उसमें हुए नियमों की उल्लंघन का जिक्र था। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं। उनके सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ईडी की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर टहलना युवकों को पड़ा महंगा, दोनों की मौ’त

    श्री मुक्तसर साहिबः बरीवाला से सटे रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों को हेडफोन लगाकर पटरी पर टहलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, दोनों युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे कि इस दौराैन रेल इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड बताए जा रहे है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। रेल इंजन कोटकपूरा से बरीवाला की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान पवन कुमार (21) पुत्र स्वदेश कुमार व खेमा चौपड़ा (27) पुत्र प्रिथी राज निवासी बरीवाला के रूप में हुई है। बता दें कि वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों का काम चल रहा है। सामान की देखरेख के लिए रेलवे ने दोनों को प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

    जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चौपड़ा एक माह पहले ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखे गए थे। रात को इनकी ड्यूटी रहती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कानों में हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया। इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हेडफोन की वजह से उनको सुनाई नहीं दिया। अंततः इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

    कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट तौर पर दोनों युवकों को सामान की देखरेख के लिए एक माह पहले ही रखा था। सोमवार की सुबह कोटकपूरा से रेल इंजन रवाना हुआ। जब वह वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा थो यहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इंजन ने हार्न दिए लेकिन उन्हें सुना नहीं जिस कारण यह हादसा हो गया है। शव कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।