जालंधर (हर्ष मेहरा): थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 ग्राम हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ गांधी पुत्र रामधन वासी पार्क एवन्यु लद्देवाली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान नंगल फतेह खां पर मौजूद थे, उसी दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नाके को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल सड़क किनारे फेंक कर पीछे भागने लगा, तभी एएसआई जसपाल सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी सहित आरोपी को दबोच लिया और उसके फेंके हुए लिफाफे को चैक किया तो उसमें से 5 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।
Category: Punjab>Fazilka
-

पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः सुधीर सूरी मर्डर केस के आरोपी संदीप को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में हिंदू नेता सुधीर सूरी का कत्ल करने वाले संदीप उर्फ सैंडी को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी।
