Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः किराये पर रहते 23 वर्षीय युवक की मौ’त

    मोहालीः नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर-3 स्थित शिवजोत एन्क्लेव कॉलोनी के एक फ्लैट में कमरा किराए पर लेकर रहने वाले एक युवक के फंदा लगाने की जानकारी मिली है। इस बारे में मृतक के रिश्तेदार गुलफाम ने बताया कि उसके मामा का बेटा रियाज खान (23) उर्फ ​​राजू निवासी मनीमाजरा जो कि शिवजोत एन्क्लेव में एक फ्लैट में एक लड़की के साथ किराए पर रहता था। आज सुबह उन्हें फोन आया कि राजू ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया है, जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि राजू ने अपने कमरे में पंखे से चुनी को बांधकर फंदा लगाया हुआ था।

    उन्होंने बताया कि मृतक राजू 10वीं पास था और फिलहाल कोई नौकरी नहीं करता था। उन्होंने बताया कि मृतक का एक छोटा भाई भी है जो पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। इस मामले को लेकर फ्लैट मालिक किरण पत्नी सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि राजू ने कुछ दिन पहले ही उनसे यह कमरा किराए पर लिया था, जिसकी पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए उन्होंने कई बार उससे उसके दस्तावेज मांगे थे, लेकिन उसने नहीं दिए। वह हमेसा दस्तावेज देने को लेकर टालता रहा। उन्होंने बताया कि राजू कल रात ही अपने घर से वापिस लौटा था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना सिटी खरड़ से एसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के वारिसों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संगरूरः बरनाला के शहरी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व एमसी महेश कुमार लोटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सुबह-सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शहर के एक रेस्टोरेंट में बीती रात हुई मारपीट की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों में गुस्सा है और कांग्रेस नेता इसके खिलाफ लामबंद होने लगे हैं।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना सिटी-2 के SHO निर्मल सिंह ने बताया कि बीती रात शहर के एक रेस्टोरेंट में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पंकज बंसल पुत्र राकेश बंसल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि महेश कुमार लोटा, लक्ष, घोना शेलरवाला और टिंकू ने उस पर हमला करके उसकी चेन लूट ली। इस संबंध में पुलिस ने थाना सिटी-2 में धारा 379बी, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

  • पंजाबः CM भगवंत मान के OSD ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD और आप नेताओं में करीबी माने जाने वाले मंजीत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालयों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजीत सिद्धू ने इस्तीफा शुक्रवार रात को भेजा और उसे स्वीकार कर लिया गया है। मंजीत सिंह ने इस इस्तीफे में सेहत समस्याओं का हवाला दिया है। आप जॉइन करने से पहले ​​​​​​​मंजीत सिद्धू कई प्रमुख पंजाबी अखबारों के साथ जुड़े रहे।

    पत्रकार समुदाय के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं और अनुभव के कारण आप को पंजाब में काफी फायदा भी मिला। मुख्यमंत्री मान के OSD सिद्धू ने जनवरी में ही इस पद को संभाला था। मंजीत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय का जाना-माना नाम है। वह काफी समय से आप पंजाब की मीडिया को संभाल रहे थे।

  • पंजाबः मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में स्टूडेंट का श’व बरामद

    फरीदकोटः गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल फरीदकोट में अध्ययनरत एक मेडिकल स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल के कमरे में इस आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक एनेस्थीसिया थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मृत मेडिकल छात्र की पहचान यादविंदर सिंह के रुप में हुई है। सहपाठियों को घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। घटना का कारण पढ़ाई का प्रेशर है या फिर कुछ इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, परिजनों को भी उक्त घटना की जानकारी दे दी गई। जिनके फरीदकेाट पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया कर परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा।

  • पंजाबः 3 बच्चों सहित पिता ने नहर में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव भुल्लर के नजदीक नहर में पिता ने 3 बच्चों सहित छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना वहां पर मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वासियों की मदद से बच्चों सहित व्यक्ति की तालाश शुरू कर दी। वहीं गोताखोरों और गांववासियों की मदद से बच्चों और उक्त व्यक्ति की तालाश जारी है। 

    अभी तक पुलिस को चारों का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, जयरूपाराम (40) राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। वह अपने बच्चे सुरेश (11), दलीप (9) और बेटी मनीषा (5) को लेकर वीरवार को राजस्थान से पंजाब आया था। उसकी पत्नी अभी राजस्थान में ही है। शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में चारों ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर सदर थाना मुक्तसर पुलिस जांच कर रही है। व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों को लेकर मूसेवाला के पिता ने किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने जेल में बंद गैंगस्टरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर मूसेवाला के पिता ने पोस्ट भी शेयर की है। दरअसल, मूसेवाला के पिता ने जांच एजेंसियों से मांग की है कि उन्हें शक है कि गैंगस्टर लॉरेंस ने जेल में सुविधाएं पाने के बदले में फिरौती की रकम अदा की हो सकती है। जिसके चलते सिद्धू की हत्या की साजिश रची गई है। मूसेवाला के पिता को शक है कि जेल प्रशासन को इसके बारे में कुछ जानकारी मिली हो सकती है। 

    बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सीबीआई ने खुलासा किया है कि पूर्व डीजीपी जेल और जेल मंत्री जैसे शीर्ष अधिकारियों ने जेलों में सुविधाएं प्रदान करने के बदले अपराधियों से रिश्वत के पैसे वसूल किए गए है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई के इस खुलासे के बाद क्या हमें अपराधियों, अधिकारियों और राजनेताओं के बीच संबंधों को उजागर करने के लिए सबूत की जरूरत है? उन्होंने लिखा कि आज सिद्धू की मौत को 536 दिन हो गए लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला है।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या हुए डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है। उनके बेटे की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। इस दौरान मूसेवाला के पिता ने सिद्धू के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके प्यार की वजह से ही परिवार इस दुख की घड़ी का सामना वह सके है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, फिरौती की मांग की जा रही है। अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान थोड़ा सा भी प्रयास करें तो पंजाब के हालात बदल सकते हैं।

    बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस ने पंजाब जेल के अंदर बैठकर एक टीवी चैनल को वीडियो इंटरव्यू दिया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खुद सरकार को नोटिस जारी किया है, उनका परिवार इसका स्वागत करता है। जो काम सरकार को करना चाहिए था वह अब कोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए डेढ़ साल से हर संभव बाधाएं झेलने को मजबूर हैं।

  • पंजाबः दुकान में चली गोली, पुलिसकर्मी घायल

    फरीदकोटः पंजाब में लगातार गोली चलने के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला फरीदकोट से सामने आया है। जहां करियाने की दुकान में गोली चलने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना के एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गोली पुलिस कर्मी के माथे को छू गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना तारा पैलेस के पास की है।

    जब सीआईए स्टाफ में कार्यरत एक पुलिसकर्मी पहले से ही घरेलू सामान खरीदने के लिए करियाना दुकान पर खड़ा था। तभी वहां एक शख्स और सामान लेने आया, जैसे ही उस शख्स ने अपना बैग टेबल पर रखा तो वह नीचे गिर गया। बैग गिरते ही उसमें से एक गोली चली और वहां खड़े पुलिसकर्मी के माथे को छूकर ऊपर गई। घटना के बाद मची अफरा-तफरी के दौरान उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और वह घटना की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः सड़क पर 26 वर्षीय युवक का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अबोहरः गांव सरदारपुरा निवासी 26 वर्षीय युवक बीती रात गांव दुतारांवाली सेमनाले के पास घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। जिसे उसके ही दोस्त ने सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सरदारपुरा निवासी करीब 26 वर्षीय जगदीश पुत्र दयाल चंद की बहन ने गत दिवस अबोहर के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इसी के चलते देर सायं जगदीश अस्पताल में मौजूद अपने परिजनों के लिए खाना लेकर गांव से शहर की ओर आ रहा था। थोड़ी देर बाद ही उसके दोस्त जजवीर सिंह को सूचना मिली कि जगदीश सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

    जजवीर सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो गांव दुतारांवाली सेमनाले के पास जगदीश घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था, जिसे उसने तुरंत अस्पताल दाखिल कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौके पर पहुंचे जगदीश के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही गांव राजांवाली निवासी कुछ लोगों ने थाने में सरेआम उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, डीएसपी अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगे भाईयों के श’व बरामद

    अबोहर: गांव तेलूपुरा निवासी दो सगे भाइयों की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव सेमनाले के पास से बरामद हुए हैं। इस मामले में मृतकों के पिता ने एक बड़ा खुलासा किया है। पिता के अनुसार दोनों भाइयों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। जिसके बाद थाना खुईयां सरवर पुलिस द्वारा मृतकों के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पिता के बयानों पर जांच की जा रही है। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसके दोनों बेटे कल सिविल अस्पताल से ब्रूफेन की गोली लेने के लिए गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि दोनों सेमनाले के निकट पड़े हैं। उनके दोनों बेटे पिछले करीब 10 साल से नशा करने के आदि थे। इसीलिए वह नशा छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल से गोली ले जाया करते थे। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने चिट्‌टे का टीका लगाया है या ब्रूफेन की गोली का टीका लगाया है।

    लेकिन दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है। उन्होंने बताया कि मरने वाले बेटों में से एक दिल्ली में टेक्निकल इंजीनियर था और दूसरा कंप्यूटर की दुकान चलाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सेमनाले के पास दो जवान युवकों के शव पड़े देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही खुईयां सरवर थाने के प्रभारी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों की बॉडी नर सेवा नारायण सेवा समिति संस्था के जरिये सरकारी अस्पताल पहुंचाई।

    दोनों युवकों की पहचान 25 साल के राहुल और 26 साल के सुशील कुमार के रूप में हुई। यह दोनों ही तेलूपुरा गांव में रहने वाले ओम प्रकाश के बेटे थे। दोनों के मुंह से खून निकल रहा था। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण सामने आएगा। वहीं, परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद पिता ने दोनों की मौत नशे की ओवरडोज के चलते होना बताया है। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि मेरे गांव से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर दो सगे भाइयों के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिनकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक नेताओं को ट्वीट के माध्यम से नशे के खिलाफ जागने का आह्वान किया है।

    उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना है तो सभी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होकर बैठक करनी चाहिए। राजनीति से ऊपर उठकर नशे के खिलाफ कदम उठाने चाहिए। सभी राजनेताओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। समाजसेवी गगन चुघ ने कहा कि नशे से दो सगे भाइयों की मौत की घटना मंदभागी है। नशा बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। नशे को खत्म करने के लिए समाज में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। आज जो दूसरे के घर नशे से मौत हुई है, कल अपने घर भी नशा पहुंच सकता है। इसलिए चुप रहने की बजाय नशा बेचने वालों की पुलिस को शिकायत करनी चाहिए और जो नशा करते हैं, उन्हें नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाना चाहिए।

  • पंजाबी सिंगर Harrdy Sandhu के शों से पहले फैंस को लगा झटका

    चंडीगढ़ः राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण चिंता का सबब बना हुआ है। इस बीच मशहूर पंजाबी गायक हार्डी संधू ने प्रदूषण में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से गुरुग्राम में होने वाला अपना शो फिलहाल स्थगित कर दिया है। शनिवार (18 नवंबर) को उनका कार्यक्रम होना था जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस बीच अपना कार्यक्रम रद्द करते हुए संधू ने कहा है कि प्रशंसकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आयोजक जल्द ही गुरुग्राम के शो की नयी तारीख की घोषणा करेंगे। पता चला है कि हार्डी संधू 18 नवंबर को ‘इन माई फीलिंग्स’ नामक अपना पहला अखिल भारतीय दौरा शुरू करने वाले थे, जिसका पहला शो दिल्ली-एनसीआर में होने वाला था।

    संगीत प्रेमियों के बीच बेहद मशहूर हैं संधू

    हार्डी संधू संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ”बिजली बिजली”, ”क्या बात है” और ”नाह गोरिए” जैसे गानों के लिए उन्हें खूब सराहना मिली है। इसके बाद उनके फैंस की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। संधू देशी बीट और पंजाबी गानों के लिए संगीत प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

    दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण 

    आपको बता दें कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में किसानों की ओर से खेतों में पराली जलाए जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही एनसीआर यानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्र जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वीरवार (16 नवंबर) सुबह आठ बजे 392 दर्ज किया गया। यह सामान्य से आठ गुना है। पड़ोसी गुरुग्राम में भी एक्यूआई 322 दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 7 गुना है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच खराब माना जाता है। इसी तरह से 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ यानी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।