Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः Pizza Store में भीषण आग, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़ से सटे मोहाली के सिटी सेंटर के एक पिज्जा स्टोर में आग लग गई है। आज बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। आग को बुझाने के लिए सोसाइटी की तरफ से लगाए गए उपकरण नहीं चल पाए थे। इस कारण मोहाली नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया है।

    फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। जो कि आपको बुझाने की कोशिश कर रही है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में ट्यूशन से लौट रहे 3 छात्रों की मौ’त

    बरनालाः तपा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घुन्नस रोड पर बीती रात 2 मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 3 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी स्कूली छात्र ट्यूशन से लौट रहे थे तभी रास्ते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    शिवराज सिंह के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भांजा गुरदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी डबवाली गांव घुन्नस से एक दोस्त को छोड़ने के बाद वापस तपा आ रहे थे। इस दौरान गांव से निकलते ही तपा साइड से छात्र ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह और दमनप्रीत सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी घुंनस के मोटरसाइकिलों के साथ सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

    बाकी घायलों को मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया, लेकिन छात्र धर्मप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवराज सिंह निवासी तपा की आदेश अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • पंजाबः दिन दहाड़े कार में बैठे व्यक्ति से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    डेराबस्सीः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला डेराबस्सी हाईवे पर हरिपुर कूड़ा के पास से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े टैक्सी चालक से डेढ़ लाख की लूट हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

    मामले की जानकारी देते हुए नरिंदर कुमार निवासी ढकोली ने बताया कि वह जीरकपुर से अंबाला की ओर जाने के लिए टैक्सी में बैठा था। इस दौरान उसके बैग में डेढ़ लाख रुपए थे। जब कार डेराबस्सी के हरिपुर कूड़ा के पास पहुंची तो कार में पहले से बैठे दो युवकों ने उससे मारपीट की और एक लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद लुटेरों ने उसे धक्का देकर कार से नीचे गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थाना के मुखी अजीतेस कौंसल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कल प्राइवेट और सरकारी स्कूल व दफ्तर रहेंगे बंद, किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस को ध्यान में रखते हुए 16-11-2023 (वीरवार) को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी वगैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में राजपत्रित अवकाश की घोषणा की गई है। बता दें कि शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस 16 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

  • पंजाबः टिप्पर ने 2 बाइको को मारी टक्कर, हादसे में मां और ढाई साल के बच्चे की मौ’त 

    मोहालीः अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेहली टी-प्वाइंट के पास एक टिप्पर चालक ने दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

    गुरजीत सिंह निवासी बुढ़नपुर (बनूड़) ने बताया कि वह अपने भाई गुरविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अपने जीजा से मिलने के लिए लालड़ू जा रहा था। पीछे उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर (23) अपने ढाई साल के बेटे हनी के साथ बैठी थी। उनके आगे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल उनका भाई गुरविंदर सिंह चला रहा था और उनके ससुर हरपाल सिंह (53) उनके पीछे बैठे थे।

    पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह लैहली टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह सड़क के एक किनारे गिर गया, जबकि उसकी पत्नी और बेटा, जो उसके पीछे बैठे थे, सड़क पर गिर गए और टिप्पर के टायरों में बुरी तरह से कुचले गए। इतना ही नहीं, टिप्पर ने आगे जा रहे उनके भाई की मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी और हादसे में उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    नाहर पुलिस स्टेशन लैहली के हवलदार गुरपाल सिंह ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत टोल प्लाजा एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ढाई साल के बेटे हनी और पत्नी सिमरनजीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि ससुर हरपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया।

    राहगीरों की मदद से टिप्पर चालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पर चालक शराब के नशे में टिप्पर चला रहा था। पुलिस ने गुरजीत के बयानों के आधार पर ड्राइवर विजय साहनी निवासी बिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: थाना से 50 मीटर दूर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग

    फाजिल्का: जलालाबाद के स्थानीय घंटाघर चौंक में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में आग लगी है। हादसे से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना बीती दिन की है। जिसे दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काबू किया। नगर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर होने के कारण बैंक में आग लगने की घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना का पता चलने पर पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा व हलका विधायक एडवोकेट जगदीप कंबोज गोल्डी मौके पर पहुंचे। 

    बचाव कार्य में लगे पुलिस कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। घटनास्थल पर मौजूद बैंक की सहायक प्रबंधक मैडम रमनप्रीत कौर ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर बैंक में तीन दिन की सरकारी छुट्टियों होने के चलते बैंक बंद था। रमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली कि बैंक की बंद पड़ी ब्रांच में आग की लपटें उठ रही है। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।

    पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आगजनि का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जिस के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि बैंक के कैशियर गुरसेवक सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 20 लाख की नकदी मौजूद है। वहीं बैंक प्रबंधक ने दावा किया कि आगजनि की घटना में बैंक का स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है व फिलहाल फर्नीचर ही आग की भेंट चढ़ा है।

  • पंजाबः इस दिन हो सकते है नगर निगम चुनाव

    चंडीगढ़ः नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक निगम के चुनाव 7 जनवरी को करवाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि चुनावों को लेकर आप पार्टी द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में लोकल बाडीज विभाग नेे 2-3 बार नोटीफिकेशन जारी करके पंजाब राज्य चुनाव आयोग को भेजा भी था परंतु बाद में फिर से चुनावों को स्थगित कर दिया गया। 

    इसका एक कारण यह भी था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का ध्यान अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की तरफ लगा हुआ था। विधानसभा चुनाव के नतीजे दिसम्बर के शुरू में आने हैं इसलिए कार्पोरेशन के चुनाव जनवरी में करवाने को ही प्राथमिकता दी जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में एक बैठक की थी जिसमें सांसद डा. संदीप पाठक शामिल हुए थे। इस बैठक में भी पार्टी नेताओं को यही संकेत दिया गया था कि वह जनवरी में कार्पोरेशन चुनाव के लिए तैयार रहें। सरकारी हलकों में चर्चा चल रही है कि ‘आप’ सरकार द्वारा 7 जनवरी रविवार को कार्पोरेशन चुनाव करवाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

    विधानसभा चुनावों को लेकर अगर नतीजे आम आदमी पार्टी के अनुकूल आते हैं तो उस स्थिति में कार्पोरेशन चुनाव भी 7 जनवरी को करवा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच यह भी है कि कार्पोरेशन चुनाव जीत कर लोकसभा चुनावों के मैदान में कदम रखे जाएं। इससे मनोवैज्ञानिक तौर पर आम आदमी पार्टी को उत्साह मिलेगा। लोकसभा के आम चुनाव भी अप्रैल के प्रारंभ में शुरू हो जाएंगे। इन चुनावों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान मार्च महीने में कर दिया जाएगा। इसलिए जनवरी का महीना ही आम आदमी पार्टी को कार्पोरेशन चुनावों के लिए अनुकूल लग रहा है। पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना तथा पटियाला व बठिंडा में कार्पोरेशन चुनाव करवाए जाने हैं। ये चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए तो प्रतिष्ठा का प्रश्न बनेंगे ही परंतु साथ ही विपक्षी दलों के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न रहेंगे।

  • पंजाबः हाईकोर्ट का फैसला, आवारा कुत्ते के काटने पर मिलेगा इतने हजार का मुआवजा

    चंडीगढ़: पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट आवारा पशुओं के काटने से जुड़ी घटनाओं को लेकर बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा दोनों ही सकारों से कहा है कि कुत्ते के काटने की घटनाओं में मुआवजा दें। इसे लेकर हाई कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए इस पर नियम बनाएं। हाई कोर्ट ने इस मामले में मुआवजा भी तय किया है। बेंच ने कहा कि अगर कुत्ते के काटने से से दांत के निशान बनते हैं तो पीड़ित को 10,000 रुपये प्रति दांत के निशान पर मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा अगर कुत्ते के काटने से त्वचा में घाव होता है या मांस निकल जाता है तो प्रति 0.2 सेंटी मीटर घाव के लिए न्यूनतम 20000 रुपये मुआवजा दिया जाए।

    हाई कोर्ट ने इस फैसले के बाद 193 याचिकाओं का निपटारा किया। पंजाब और हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को इस तरह के मुआवजे का निर्धारण करने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में समितियों का गठन करने का भी आदेश दिया गया है।न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज की पीठ ने कहा, ‘कुत्ते के काटने के बाद अगर कोई आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुआवजे का आवेदन करता है तो समितियां इस पर तत्काल कार्रवाई करें। आवेदन के बाद सारी फॉर्मलिटीज करके 4 महीने के अंदर निस्तारण किया जाए।’ हाई कोर्ट ने कहा कि मुख्य रूप से मुआवजे का भुगतान करने की जिम्मेदारी राज्य की होगी। राज्य चाहे तो मुआवजे की रकम संबंधित आरोप शख्स, एजेंसी या विभाग से वसूल सकता है, जिसका कुत्ते से लिंक हो।

    हाईकोर्ट आवारा, जंगली जानवरों के अचानक वाहन के सामने आने से चोटों या मौत के कारण होने वाली घटनाओं और दुर्घटनाओं के लिए पीड़ितों या उनके परिवार के सदस्यों को मुआवजे के भुगतान से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति भारद्वाज ने कहा कि मौतों की बढ़ती संख्या और सड़कों पर आवारा जानवरों की बढ़ती खतरनाक दर चिंताजनक है। इसने मानव जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। पीठ ने कहा कि इसलिए यह आवश्यक है कि राज्य को अब बोझ साझा करना चाहिए और जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि होने वाली किसी भी घटना या दुर्घटना के बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई के। इसके लिए राज्य सरकार गाइडलाइंस बनाए।

    हाई कोर्ट ने कहा कि कुत्ते के काटे जाने पर स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) बिना किसी अनुचित देरी के डीडीआर (दैनिक डायरी रिपोर्ट) दर्ज करें। पुलिस अधिकारी किए गए दावे का सत्यापन करेगा और गवाहों के बयान दर्ज करेगा और स्थल योजना और सारांश तैयार करेगा। रिपोर्ट की एक प्रति दावेदार को भी देगा। पीठ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया कि वे बनाए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में अधिकारियों को उचित निर्देश जारी करें।

  • पंजाबः सैलून में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करवाने को लेकर गरमाया मामला

    मंडी गोबिदगढ़ः अमलोह में एक सैलून के उद्घाटन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। इस दौरान भोग डालने के मौके पर एकत्रित हुई सिख संगत द्वारा सैलून में किए गए प्रकाश का विरोध किया। जिसके बाद उक्त मामला एसजीपीसी के मैंबर रविन्द्र सिंह खालसा के ध्यान में मामला लाया गया। उन्होंने मौके पर थाना अमलोह की पुलिस को बुलाया, साथ ही इस मामले की जांच के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचारक कमेटी श्री फतेहगढ़ साहिब के अधिकारियों को मौके पर बुला कर जांच के लिए अपील की।

    इस संबंधी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप ग्रंथी ने बताया कि सैलून मालिक ने उनको केवल दुकान का उद्घाटन करने संबंधी बताया गया था, न कि सैलून में प्रकाश करने बारे में बताया गया था। सैलून मालिक ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि उनको इस मर्यादा बारे पता नहीं था। यदि गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी उनको मर्यादा बारे बता देती तो वे ऐसी गलती करने से बच सकते थे। 

    एसजीपीसी की प्रचार कमेटी के मैंबर अत्तर सिंह, प्रचारक अवतार सिंह, कपिलदीप सिंह व सुखबीर सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने रिपोर्ट तैयार करके श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पास भेज दी है। रविन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि इस मामले संबंधी गुरुद्वारा साहिब की पूरी प्रबंधक कमेटी व उप ग्रंथी जिम्मेदार है वहीं इन पर मर्यादा अनुसार पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

  • पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया व्यक्ति का क’त्ल

    मोहालीः जिले के ब्लॉक माजरी स्थित गांव खिजराबाद में खेत में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने दूसरे के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या की है। मृतक की भी पहचान मुनीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खरड़ अस्पताल में रखवा दिया है। उसका आज पोस्टमॉर्टम होना है। 

    गांव खिजराबाद के खेत मालिक ने बताया कि दोनों गांव में खेत पर ट्यूबवेल पर रहते थे और मजदूरी का काम करते थे। मृतक मुनीलाल हर दिन उनके घर पर सुबह-सुबह चाय पीने आता था, लेकिन जब वह सुबह चाय पीने नहीं आया तो उसने खेत पर जाकर देखा। मुनीलाल का शव ट्यूबवेल के पास लहूलुहान पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शंकर से इसके बारे में पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा।

    जब पुलिस ने उस पर सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में मोहाली के थाना माजरी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। इन दोनों के बीच में पुरानी कोई रंजिश नहीं थी। आपस में किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ है। बाकी पूछताछ पूरी होने पर सच सामने आएगा।