Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 11वीं के 3 छात्रों को मारी टक्कर, 2 की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 11वीं के 3 छात्रों को मारी टक्कर, 2 की मौत

    अबोहरः फाज़िल्का ज़िले के अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बल्लुआना में तेज रफ्तार कार ने बाइक पर ट्रिपलिंग करके जा रहे 3 स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल छात्र को उपचार के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅਬੋਹਰ-ਮਲੋਟ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ – ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਤਿੰਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੋ ਦੀ ਮੌਤ!

    तीनों छात्रों की आयु करीब 17 से 18 साल के बीच है। वहीं मृतकों की पहचान कर्ण और राकेश निवासी गांव रामगढ़ के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी प्रेम, कर्ण और राकेश बल्लुआना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ते थे। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए लौट रहे थे। जैसे ही तीनों बल्लुआना गांव के मेन रोड पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

    वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कर्ण और राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

  • Punjab News: अध्यापक की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों व सामाजिक संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: अध्यापक की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों व सामाजिक संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    SHO पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने 4 पर किया केस दर्ज

    फाजिल्काः जिले के हलका जलालाबाद में अध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें चक मौजदीन उर्फ सूरघुड़ी गांव के रहने वाले अध्यापक महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि एक दुकानदार ने उनकी पिटाई की और जाति सूचक शब्द कहे। जब पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो दुकानदार ने अध्यापक महिंदर सिंह पर हाथ उठाया। बताया गया कि अध्यापक महिंदर सिंह टाइलें खरीदने दुकान पर गए थे, जहां दुकानदार ने उन्हें पीटा, जिससे वे घायल हो गए। परिवार ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचने पर दुकानदार कुछ साथियों के साथ आकर पीड़ित परिवार को वहां भी पीटा गया। परिवार का आरोप है कि थाना अमीर खास की पुलिस ने उन पर ही झूठा मामला दर्ज कर दिया और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इसके विरोध में गांव के लोगों ने मिलकर सिटी थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अध्यापक के साथ दुकानदार ने मारपीट की और बाद में अस्पताल ले जाकर भी दुर्व्यवहार किया गया और पुलिस पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रही थी। एकत्रित लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने उतरे। पीड़ित ने मांग की कि आरोपियों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और आरोपी पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाए। वहीं धरने पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और अन्य पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की गई और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस दौरान धरने पर पहुंचे एसपी हैडक्वार्टर गुरमीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले दिनों महिंदर सिंह के साथ हुई मारपीट को लेकर धरना दिया जा रहा, जिसमें उन्होंने पीड़ितों से बात कर उनकी मांगे मान ली हैं। वहीं 4 लोगों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। पुलिस के भरोसा के बाद धरना समाप्‍त करवा दिया गया।
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में हुई झड़प में चले हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में हुई झड़प में चले हथियार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहब में 2 गुटों में झड़प के दौरान तेजधार हथियार चलाए गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरेआम तेजधार हथियार हाथों में देखें गए। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं गुरुद्वारा साहिब पहुंचे रंजीत सिंह जसल ने बताया कि वह गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए थे। प्रसाद लेने के दौरान कुछ शरारती आकर अंदर बैठ गए। जिन्हें बाहर आकर बात करने के लिए कहा गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੇ ਵਿਵਾਦ ਕਾਰਨ ਝਗੜਾ, ਤਲਵਾਰਾਂ ਚਲੀਆਂ!
    आरोपियों ने बाहर आने के बाद तलवारों से हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि उक्त लोग गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और अन्य पद हासिल करना चाहते हैं। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो तीन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, बाहर से आए सतनाम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पंजाब स्तरीय समागम गुरदासपुर में करवाया जा रहा है। इसी तारीख को फाजिल्का के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए समागम की तारीख को बदलने के लिए आज वह फाजिल्का आए थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया हालांकि उधर दूसरे पक्ष के सतपाल सिंह का कहना है कि दो साल के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रधान बनाया गया था। अब दो साल और यानी कुल 4 साल बीत गए हैं। लेकिन गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी का चुनाव नहीं करवाया जा रहा। जिसे लेकर विवाद हुआ है। जिसमें उनके द्वारा चुनाव की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है दो तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिस मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।  
  • Punjab News: हथियारों सहित बाइक सवार 2 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित बाइक सवार 2 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह के 2 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान, सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस पार्टी राणा मंडी लाधूका के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार युवकों को रोका और तालाशी ली। तालाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 5 पिस्तौल 30 बोर, 9 मैगजीन बरामद की गई।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल स्पलेंडर पल्स भी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव टाहली वाला बोदला और सुरिंदर सिंह पुत्र छारा सिंह निवासी ढाणी कहना राम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हो सकते है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत

    अबोहर: फाज़िल्का जिले के अबोहर में आवारा पशु बाइक सवार नौजवान से टकरा गया। इस घटना में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गांव दुतरांवाली और राघपुरा के बीच सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक पशु नौजवान की बाइक के सामने आ गया, जिसके कारण वह पशु से टक्कर होने के बाद सड़क पर गिरते ही नौजवान की मौत हो गई, जबकि घटना में मृतक का दोस्त घायल हो गया।

    मृतक की पहचान 21 वर्षीय संजू के रूप में हुई है। वह गांव डाबा कोकड़ियां का रहने वाला था और 2 बहनों का अकेला भाई था। मृतक अबोहर बस स्टैंड के पास फ्रिज की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि संजू दोस्त गुरतेज के साथ मोटरसाइकिल पर गांव वापिस आ रहा था और यह हादसा हो गया। वहीं लोगों ने बताया कि आवारा पशु सड़क पर अचानक आने के दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संजू का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • Punjab News: 27 पिस्तौल, 54 मैगजीन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 27 पिस्तौल, 54 मैगजीन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    फाजिल्काः पंजाब में लगातार बीएसएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान की नापाक हरकतों को नाकाम किया जा रहा है। वहीं अब एक बार फिर से बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सीमा पार से ड्रोन से भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई। बीएसएफ व पुलिस के जवान रातभर कंटीली तार के पास छिपकर बैठे रहे। तड़के हथियार उठाने आए 2 तस्करों को 27 पिस्तौल, 54 मैगजीन और 470 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पिस्तौल बरामदगी की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पंजाब में शांति भंग करने का प्रयास विफल कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से विदेशी संस्था के जरिये प्राप्त किए गए थे, जिनका उपयोग स्थानीय आपराधिक गिरोह ने करना था। इस माड्यूल की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) को सूचना मिली थी कि बाढ़ की आड़ में हथियारों की तस्करी हो सकती है।

    रात गांव मुहार जमशेर के पास सतर्कता बढ़ा दी गई। कंटीली तार के पास जवान रातभर छिपकर बैठे रहे। तड़के सीमा पर संदिग्ध गतिविधि दिखी तो जवान सतर्क हो गए। हथियार उठाने आए गांव के ही तस्कर गुरमीत सिंह को पकड़ लिया। उससे बड़े बोरे मिले, जिसमें हथियार थे। फिर उसके साथी मंगल सिंह निवासी गांव तेजा रुहेला को भी गांव से ही धर दबोचा। गांव मुहार जमशेर कंटीली तार से 200 मीटर दूर है। 26 दिन से यहां बाढ़ है। खेतों में पानी भरा है। इसका फायदा उठाने में तस्कर लगे हैं। एआइजी सीआइ फिरोजपुर गुरसेवक बराड़ ने बताया कि आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फाजिल्काः शिरोमणि अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नरदेव सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 के दौरान हुई झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस झड़प के दौरान गोली चलने के भी आरोप लगे थे।

    जिसके चलते जलालाबाद पुलिस ने अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी मान और शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके नरदेव सिंह बॉबी मान, हरपिंदर सिंह मान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिटी जलालाबाद थाने में मामला दर्ज किया है। नरदेव सिंह बॉबी मान की गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम ने बॉबी मान को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

     

  • Punjab News: अभी भी पानी में डूबे 2 हजार गांव, रेस्क्यू में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नाम रखा मनकीरत

    Punjab News: अभी भी पानी में डूबे 2 हजार गांव, रेस्क्यू में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नाम रखा मनकीरत

    Jalandhar सहित इन जिलों में हो सकती है बारिश

    फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति अभी भी पूरी तरह से काबू में नहीं आई है। सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अगले 72 घंटे में यह पता चल जाएगा कि बाढ़ से कितनी फसलें तबाह हुईं। भले ही डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया हो, लेकिन 2 हजार से ज्यादा गांव डूबे हैं। उधर, फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित एरिया में एक महिला ने स्कूल में बनाए गए रेस्क्यू सेंटर में बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पहले 3 बच्चे हैं। उन्होंने बच्चे का नाम मनकीरत सिंह रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 13 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बीते कल पीएम मोदी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया था, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था, हालांकि इस ऐलान से आप सरकार खुश नजर नहीं आई। रूपनगर के दाऊदपुर गांव में दो धुस्सी बांध टूटने की कगार पर थे। सेना और स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें बचा लिया गया। डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि दोनों बांधों को स्थायी रूप से मजबूत करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।  
  • Punjab News: बाढ़ में पशु को बचाने गया व्यक्ति बहा, हुई मौत

    Punjab News: बाढ़ में पशु को बचाने गया व्यक्ति बहा, हुई मौत

    फाजिल्काः जिले के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है। इसी के चलते कई गांव इसकी चपेट में है। वहीं गांव रेते वाली भैंणी में बाढ़ के बीच व्यक्ति के बह जाने की घटना सामने आई है। दरअसल, गांव का 35 वर्षीय युवक भजन सिंह बिट्टू शुक्रवार शाम 4 बजे से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार और गाँव वासियों को डर था कि वह गाँव के आस-पास फैले बाढ़ के पानी में बह गया हो सकता है। इस जानकारी के बाद, प्रशासन हरकत में आया और एनडीआरएफ की टीम को उसकी खोज शुरू करने का आदेश दिया।

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिट्टू सिंह शुक्रवार शाम को घर से चला गया था। जब वह रात तक वापस नहीं आया तो परिवार चिंतित हो गया और आस-पास खोजबीन शुरू कर दी। गाँव के लोगों ने हर संभव जगह की जांच भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब रविवार तक वह नहीं मिला तो मामला प्रशासन के ध्यान में लाया गया। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और एनडीआरएफ की टीम को उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान सोमवार तड़के उसकी शव सतुलज नदी में मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक भजन सिंह गांव रेते वाली भैनी का रहने वाला था। जिसका घर भी सतलुज नदी में आई बाढ़ की वजह से पानी की चपेट में आ चुका है और इसी के चलते उसका पशु पानी में बह गया। जिसे बचाने के लिए वह गया था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। जिसका आज चौथे दिन व गांव झांगड भैनी के नजदीक पानी में तैरता हुआ मिला। सरपंच का कहना है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। हालांकि इससे पहले उसके पिता और भाई की मौत हो चुकी है। पीछे छोटा भाई रह गया है, जो भी बीमार रहता है। उन्होंने परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गिरा लैंटर, कर्मी की मौत

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गिरा लैंटर, कर्मी की मौत

    फाजिल्काः जिले के पास लगते पिंचां वाली के गांव में लैंटर गिरने की घटना सामने आई है। जहां इस घटना में मलबा नीचे आ जाने के कारण सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फज़िलका मलोट रोड पर गुरुद्वारा साहिब में निर्माण का काम चल रहा था। जिस दौरान लैंटर सपोर्ट टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान लैंटर का मलबा गिरने से कर्मचारी नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फज़िलका मलोट रोड पर नया बन रहा गुरुद्वारा साहिब के निर्माण कार्य के दौरान लैंटर गिर गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦਾ ਲੈਂਟਰ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਮੌਤ!

    फाजिल्का के धोबी घाट मोहल्ले के रहने वाले कर्मचारी महिंदर कुमार की मलबे के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक महिंदर सिंह के परिजन गुरचरण सिंह ने बताया कि फाजिल्का के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लैंटर डाला जा रहा था। पहले बरसात होने लगी जिस वजह से कुछ समय काम रोक दिया गया। बरसात रुकने के बाद फिर से लैंटर डालने का काम शुरू किया गया।

    अचानक नीचे से सपोर्ट टूट गई और उस वजह से लैंटर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जहां एक दो मजदूरों को चोट आई। वहीं गुरुद्वारा साहिब में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं महिंद्र सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने की आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिंदर सिंह को फिर प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। दूसरी ओर, सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर निखिल ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति को परिवार द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी।