Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः आप विधायक के घर पर ईडी की रेड

    चंडीगढ़: दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई हवाला कारोबारियों से जुड़े लोकेशन पर की सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सहित राजस्थान के गंगानगर इलाके में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के मुताबिक विधायक कुलवंत सिंह के शराब कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर छापा पड़ा हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पिछले दिनों गवर्नर पंजाब ने सीएम पंजाब को लैटर लिख मोहाली में बनाए गए सेक्टरों को लेकर उसमें हुए नियमों की उल्लंघन का जिक्र था। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं। उनके सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ईडी की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर टहलना युवकों को पड़ा महंगा, दोनों की मौ’त

    श्री मुक्तसर साहिबः बरीवाला से सटे रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों को हेडफोन लगाकर पटरी पर टहलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, दोनों युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे कि इस दौराैन रेल इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड बताए जा रहे है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। रेल इंजन कोटकपूरा से बरीवाला की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान पवन कुमार (21) पुत्र स्वदेश कुमार व खेमा चौपड़ा (27) पुत्र प्रिथी राज निवासी बरीवाला के रूप में हुई है। बता दें कि वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों का काम चल रहा है। सामान की देखरेख के लिए रेलवे ने दोनों को प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

    जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चौपड़ा एक माह पहले ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखे गए थे। रात को इनकी ड्यूटी रहती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कानों में हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया। इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हेडफोन की वजह से उनको सुनाई नहीं दिया। अंततः इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

    कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट तौर पर दोनों युवकों को सामान की देखरेख के लिए एक माह पहले ही रखा था। सोमवार की सुबह कोटकपूरा से रेल इंजन रवाना हुआ। जब वह वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा थो यहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इंजन ने हार्न दिए लेकिन उन्हें सुना नहीं जिस कारण यह हादसा हो गया है। शव कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल

    फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का में स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो कि सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों की हवा निकाल दी है। जहां सीएम राज्य में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की बात कर रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल की वर्दी पहने हुए बच्चे ईंटें उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं, इसमें काम को लेकर अध्यापक भी बच्चों से ईंटे उठवाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो जलालाबाद के गांव टिवाना कलां स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है।

    जिसे एक व्यक्ति द्वारा क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियों में देखा जा सकता है कि मासूम हाथों में 5 से-7 ईंटें दिखाई दे रही हैं। इस दौरान 2 महिला और 2 अन्य टीचर वहां पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा अपने कैमरे में ली गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूलों में सुबह की असेंबली शुरू होने से पहले बच्चों से ईंटें उठवाई जाती हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। इस बारे में ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में आया है। जिसके बाद इस वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। अगर कोई कसूरवार पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्कूल में करवाई जा रही गतिविधियों का हिस्सा भी हो सकता है।

  • पंजाबः उप-तहसील में आप विधायक की रेड, रिश्वत लेते पटवारी-नंबरदार काबू, देखें वीडियो

    माछीवाड़ा साहिब : पंजाब में आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। इसी के तहत कई अधिकारियों को काबू किया जा चुका है। वहीं आज आप विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने अचानक माछीवाड़ा उप-तहसील में रेड की। इस दौरान उप-तहसील के कर्मियों में हड़कंप मच गया। आप विधायक द्वारा दी गई इस दबिश के दौरान पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक दयालपुरा ने बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गया तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपए की रिश्वत मांगी और सौदा 2500 रुपए में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के ध्यान में लाया, जिन्होंने रिश्वत के 2500 रुपए के नोटों की फोटो स्टेट निकलवाकर अपने पास रख ली और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गया। जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था। नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी।

    इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह और थाना प्रमुख संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और नंबरदार  को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी समराला ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पटवारी के पास जाने वाली रिश्वत की रकम लेने वाले नंबरदार गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है, उसने पटवारी के कहने पर तेजविंदर सिंह से 2500 रुपए लिए थे। उसने कहा कि इस मामले में पुलिस जो भी पूछताछ करेगी वह उसका सहयोग करेगा क्योंकि इस रिश्वत के पैसे से उसका कोई लेन-देन नहीं है। हलका विधायक दयालपुरा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने लोगों से वादा किया था कि वे सरकारी दफ्तरों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे और आज उन्होंने माछीवाड़ा उपतहसील में नंबरदार को पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों को सहयोग करना चाहिए कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो तुरंत मामला उनके ध्यान में लाएं। विधायक दयालपुरा ने रिश्वतखोरी का मामला सामने लाने के लिए शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह की सराहना की और लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएंगे तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा।

  • पंजाबः सुबह-सुबह कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के खमाणों से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खमाणों के वार्ड नंबर 2 में सुबह करीब 7 बजे एक बेटे द्वारा अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 21 साल के नरिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा नामय युवक ने अपनी 62 वर्षीय मां परमजीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जो शिरोमणि अकाली दल बादल के पारंपरिक अकाली नेता जत्थेदार रतन सिंह और गांव रामगढ़ के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह रामगढ़ की बहन थीं।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना खमाणों के प्रमुख इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, एएसआई राम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब से फोरेंसिक अधिकारियों की एक विशेष टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। मृतक परमजीत कौर के भाई प्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने उसके बाद अपना गला और जीभ काट ली, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक पहले भी ऐसी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर चुका है। जानकारी के मुताबिक परमजीत कौर के शव को सिविल अस्पताल खमाणों के शवगृह में भेज दिया गया है।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़: सर्दी का मौसम शुरू होते ही से स्कूलों के समय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा 1 नवंबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय बदलाव किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 1 नवंबर से 28 फरवरी तक स्कूलों का समय बदला गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार सभी प्राइमरी स्कूल का नया समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा। यह समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। 

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को हाईकोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़ः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल खैहरा को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। इस मामले में कोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया है कि इस केस में खैहरा की क्या भूमिका है और उनके खिलाफ क्या सबूत हैं। हाईकोर्ट ने इस बारे में सरकार से जानकारी मांगी है। बता दें कि सुखपाल खैरा को 2015 एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में खैहरा को 8 साल बाद हिरासत में लिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਡ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸਟੰਟ ਮੈਨ ਦੀ ਹੋਈ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ : ਮੇਲੇ ‘ਚ ਸਟੰਟ ਕਰ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਆਪਣੇ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਥੱਲੇ ਆਕੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਰਚੂਰ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਖੇਡ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਇੱਕ ਇਅਕਤੀ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ‘ਤੇ ਸਟੰਟ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਆਪਣੇ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਥੱਲੇ ਆ ਕੇ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਹਫ਼ੜਾ-ਦਫ਼ੜੀ ਮੱਚ ਗਈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਟੰਟ ਮੈਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸੁਖਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੱਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਠੱਠੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਨੂੰ ਰੋਕ ਰਿਹਾ ਸੀ ਪਰ ਬਦਕਿਸਮਤੀ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਦੇ ਟਾਇਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਟਾਇਰਾਂ ਹੇਠ ਦਰੜਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला न्यू रियाल्टो चौक के पास से सामने आया है। दरअसल, देर रात लुटेरों ने जागरण करने जा रहे गुरु नानक पुरा स्थित राम नगर कॉलोनी निवासी राजेश को गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि खजाना गेट ग्राउंड में वाल्मीक प्रगट अवसर पर जागरण था। वहीं रत्न सिंह चौक की तरफ दयानंद नगर में जागरण था। राजेश और उनके साथी न्यू रियाल्टो चौक से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि 3 युवक बाइक पर पीछे से आए। लुटेरों ने हाथों में पकड़ा बैग छीनने का प्रयास किया।

    जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो बाइक पर आगे बैठे लुटेरे ने गोली चला दी। गोली सीधा राजेश की छाती पर लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों लुटेरे आबादी की तरफ फरार हो गए। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच को शुरू कर दिया। पुलिस न्यू रियाल्टो चौके के आसपास बने घरों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। मृतक की एक बेटी है और घर पर अपाहिज पिता है। घर में कमाने वाले राजेश इकलौते थे। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।