Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः सरकार ने ADGP Arpit Shukla को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: जालंधर में सेवाए दे चुके एडीजीपी अर्पित शुक्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने एडीजीपी अर्पित शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद की जिम्मेदारी दी है। पढ़ें पत्र

  • पंजाबः अकाली नेता की गिरफ्तारी के बाद वायरल वीडियो को लेकर कंवर ग्रेवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लेकर मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, हाल ही में बंटी रोमाणा द्वारा पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है वीडियो में कंवर ग्रेवाल की आवाज थी। जबकि वीडियो वायरल होने के बाद कंवर ग्रेवाल ने सफाई दी। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके एक प्रोग्राम वह किसी ओर की फुटेज ली गई है, जिसमें स्टेज पर वह गा रहे है, लेकिन पीछे आवाज किसी ओर की है।

    उक्त वायरल वीडियो में सीएम भगवंत मान के बारे में कुछ अपमानजनक बाते कही गई है। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि यह गलत हरकते है। उन्होंने लोगों से इस हरकतों को ना करने की अपील की है। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि भगवंत मान सीएम के पद पर तैनात है। ऐसे में उनके खिलाफ ऐसी गलत हरकते उनकी स्टेज की वीडियो के जरिए वायरल ना करें। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि उक्त वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वह आवाज उनकी नहीं है। ऐसे में उन्होंने कहा कि ऐसी वीडियों को वायरल ना किया जाए। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई गाना नहीं गाया है। उनके गाने के साथ छेड़छाड़ की गई है।

    बता दें कि उक्त वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में रखा है। जानकारी के मुताबिक, बंटी रोमाणा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक फेब्रीकेटेड वीडियो शेयर करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने बंटी रोमाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बंटी रोमाणा के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।

  • पंजाबः शादी के बधन में बंधेंगे अब यह कैबिनेट मत्री, तारीख आई सामने

    चंडीगढ़ः पंजाब के खेल मंत्री मीत खैर नवंबर के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मीत हेयर की सगाई 29 अक्टूबर यानी रविवार को मेरठ में होगी और उसके बाद नवंबर के पहले हफ्ते में 7 नवंबर को डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

    बता दें कि मीत हेयर की मेहंदी और जागो 4 नवंबर को है और शादी 7 नवंबर को है। मंत्री की शादी के दिन सूफी गायक लखविंदर वडाली शादी की रौनक लगाएंगे। बतायाा जा रहा है कि शादी चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी और रिसेप्शन 8 तारीख को होगी। बता दें कि शादी के बाद 2 रिसेप्शन पार्टी होंगी। जिसमें एक 8 और दूसरा 11 नवंबर को होगी। 11 नवंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी में रंजीत बावा रौनक लगाएंगे।

  • पंजाबः सीनियर अकाली नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि अकाली नेता के खिलाफ सेक्टर 3 थाने में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक वायरल वीडियो ट्वीट करने के आरोप में अकाली दल नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बंटी रोमाना द्वारा एक वीडियो साझा किया गया था। जिसके कारण पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कहा जा रहा है कि आज चंडीगढ़ पुलिस ने उसके बाद अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः  ड्रग विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर किया सील

    अबोहरः गांव कुंडल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना सदर पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मेडिकल संचालक पास में ही एक वर्कशॉप पर मौजूद था जोकि पुलिस टीम को देखकर वहां से भाग निकला। जानकारी के अनुसार थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस गांव से सूचना मिल रही थी कि इस गांव में बने ऐंजल मेडिकल का संचालक पिछले काफी समय से युवाओं को नशे के कैप्सूल बिना पर्ची के देता है।

    ड्रग इंस्पेक्टर शिशन गुप्ता व पुलिस टीम ने उक्त मेडिकल पर दबिश दी तो टीम के पहुंचने से पूर्व ही मेडिकल वाला इधर उधर हो गया। मेडिकल का शटर आधा खुला था जबकि भीतर का शीशे वाला गेट बंद था। जिसे देखते हुए मेडिकल संचालक को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मेडिकल को बार सील कर दिया है।

    डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि जिले के एसएसपी के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया गया है। उन्होंनें कहा कि किसी भी नशा तस्कर को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह मेडिकल दवाओं का नशा हो या अन्य नशा तस्करी। अगर कोई मेडिकल संचालक बिना डाक्टरी पर्ची के किसी को नशा की दवाओं की आपूर्ति करेगा। उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः निगम चुनावों की टिकटों को लेकर आप पार्टी का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि किसी को भी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दी जाएगी, बल्कि इसके लिए एक सर्वे कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर टिकट दिया जाएगा। पार्टी के विधायकों, जिला व ब्लाक प्रधानों के साथ बैठक करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने यह स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए जीत ही टिकट की पहली शर्त होगी।  पाठक ने कहा कि हर नगर निगम में पार्टी सर्वे करवाएगी, जिसमें एक मंत्री, संबंधित जिलों के विधायक, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान व एक निष्पक्ष पर्यवेक्षक होगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी तय करेगी कि किसको टिकट देना है।

    संदीप पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां शुरू करने को कहा है और साथ ही दोहराया कि पंजाब सकरार की ओर से आम लोगों के लिए किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाएं। खासतौर पर तीन सौ यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ, आम आदमी क्लीनिक से आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं और स्कूल आफ एमिनेंस जैसी सुविधाओं से उन्हें जागरूक किया जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों और जिला प्रशासन की ओर से उनके काम न किए जाने की भी शिकायतें कीं। इस पर संदीप पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके इन मसलों पर मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्रियों से बात की जाएगी।

  • पंजाबः 50 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 50 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़:  पंजाब सरकार  ने प्रशानिक अधिकारियो के बड़े स्तर पर तबादले किए है। इन तबादलों में 50 pcs अधिकारियो के नाम शामिल है। इन  अधिकारीयो में adc और sdm पद के तबादले शामिल है।  निचे दी गई सूचि में सभी तबादलों की जानकारी मौजूद है।  

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    नवांशहरः पंजाब में हत्या, फायरिंग और अपराध से जुड़ी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं ताजा मामला नवांशहर से सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना देर रात नवांशहर जिले के कस्बा बलाचौर के अधीन आते नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी कानूनगो के बस स्टैंड के पास हुई। जहां बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा अचानक गोली चलाई गई। इस घटना में 35 वर्षिय नरिंदर सिंह घुन्ना निवासी गढ़ी कानूनगोआ और नविंदर पाल सिंह निवासी गढ़ी कानूनगोआ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बस स्टैंड के पास खड़े लोगों ने पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और घायल नविंदर पाल सिंह जेरे का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच अभी जारी है।

    गौरतलब है कि इससे पहले थाना सिटी नवांशहर के अंतर्गत गांव महेंदीपुर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे। एक युवक को इलाज के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल और दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल मंदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी गुरविंदर सिंह सुबह करीब साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर गांव महेंदीपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांवा के पास पहुंचे तो आई-20 कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। सामने उन्हें रोककर उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान एक गोली गुरविंदर सिंह की बाजू में लगी और दूसरी गोली उनके पास से गुजर गई। जबकि मनदीप सिंह गर्दन में गोली लगने से घायल हो गए थे।

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    तलवंडी साबोः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तलवंडी साबो थाने में तैनात एएसआई जगरूप सिंह को बठिंडा जिले के नसीबपुरा गांव के रहने वाले लखवीर सिंह से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लखवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ अपने गांव की कुछ महिलाओं द्वारा थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच उक्त एएसआई ने की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई इस शिकायत को निपटाने के लिए जगरूप सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और वह उससे 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल

    आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी शुरू

    गुरदासपुरः गांव निमाने में गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुए विवाद में एक गुट से दूसरे गुट पर गोलियां चला दीं। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमे एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना काहनूवान पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  गुरिंदरपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव निमाने ने बताया कि वह, उसका चाचा गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र गुरमीत सिंह अपनी हवेली में पशुओं को चारा डाल रहे थे।

    इस दौरान आरोपी गुरदीप सिंह और करनैल सिंह हवेली में पहुंच गए। गुरदीप सिंह ने हाथ में पकड़े पिस्टल से उसे गुरमीत सिंह व सुखदेव सिंह को मार डालने की नियत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा गुरमीत सिंह की छाती के आर-पार हो गई और तीसरी गोली उसकी टांग पर जा लगी। बाकी की तीन गोलियां हवा में ही निकल गईं।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, जबकि गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने बताया कि हमले की वजह यह है कि उन्होंने आरोपियों के घर के पास गन्ने की बुआई कर रखी है। जिसे लेकर आरोपी एतराज जताते थे। मामले के जांच अधिकारी एसआइ सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।