Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: बीच सड़क में SHO और मार्केट-कमेटी चेयरपर्सन के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: बीच सड़क में SHO और मार्केट-कमेटी चेयरपर्सन के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    फाजिल्का: जिले में महिला एसएचओ और मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन के बीच धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। यह घटना जलालाबाद के सरकारी अस्पताल की है, जहां पर थाना अमीर खास पुलिस गांव थारा सिंह वाला के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंची। मौके पर मौजूद हल्का गुरुहरसहाय मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन ने पुलिस पर रिश्वत लेकर लड़ाई-झगड़े के मामले में धारा बढ़ोतरी करने के आरोप लगाए। जिसके बाद चेयरपर्सन और महिला एसएचओ आपस में भिड़ती दिखाई दी। हालांकि पुलिस ने आरोपों को खारिज किया है।

    चेयरपर्सन सुशील कौर भट्टी ने कहा कि मामले में कुल 6 भाई हैं। पांच एक तरफ हैं तो एक भाई दूसरी ओर है। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस के तफ्तीश अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामले में धारा की बढ़ोतरी कर दी है। घटना शनिवार की है, जिसकी जानकारी अब पता चली है।

    इस मामले में वह एक युवक को पकड़ कर लाए और वह उनके पीछे अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और गाड़ी के नीचे देने के प्रयास करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पुलिस एसएचओ के खिलाफ लिखित शिकायत दी जाएगी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की जा रही है।

    उधर थाना अमीरखास की महिला एसएचओ गुरमेल कौर ने बताया कि 2 अगस्त को एफआईआर नंबर 67 दर्ज की गई थी, जिसमें लड़ाई झगड़े के मामले में चार लोगों के खिलाफ 323,24 का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद 22 अगस्त को डॉक्टरी रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार बढ़ोतरी कर धारा 326 लगा दी गई। इस मामले में अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसे अस्पताल में मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया जाना था, जहां लोगों ने पुलिस को अस्पताल घेर कर ड्यूटी में बांधा डाली।

  • Punjab News: BJP के सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP के सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब के अबोहर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने पंजाब भाजपा प्रदेशाध्य सुनील जाखड़ का काफिला रोक लिया, जिसके बाद सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व नेता सड़क पर धरना लगा कर बैठ गए। वहीं भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील जाखड़ को व विधायक अबोहर संदीप जाखड़ को भारी हगामे के बाद हिरासत में लिया। सुनील जाखड़ ने एलान किया था कि वे शुक्रवार को खुद अबोहर के गांव रायपुरा में कैंप लगाने के लिए पहुंचेंगे।

    दरअसल, एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में सुबह से भारी पुलिस बल ने थ्री लेयर बेरीकेटिंग कर रखी थी व पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे न जाने की प्लानिंग की गई थी। जैसे ही पहले सुरजीत ज्याणी अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें वहां ही रोक लिया गया। इसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भाजपा नेताओं व कार्यकताओं संग यहां पहुंचे तो उन्हें भी यहां रोक लिया गया हालांकि कुछ देर उनकी इस बात को लेकर बहसबाजी हुई लेकिन उसके बाद उन्होंने वहां पर ही दरी बिछा कर धरना शुरु कर दिया।

    फाजिल्का में पंजाब पुलिस ने भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज को हिरासत में लिया है। सुखविंदर सिंह काका का कहना है कि वह लोग अपनी पार्टी के आदेश पर लोगों की भलाई के लिए कैंप लगाया हुआ था। कैंप में सभी गरीब लोग आए हुए थे किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा भी नहीं लिया जा रहा था, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उनकी भलाई के लिए जेल में भी जाने को तैयार है। पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। भाजपा सदस्यों और लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  • Punjab News: उफान पर सतलुज नदी, पानी की चपेट में आई 500 एकड़ जमीन, फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    Punjab News: उफान पर सतलुज नदी, पानी की चपेट में आई 500 एकड़ जमीन, फसलें बर्बाद, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 4 जिलों – होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर और रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, पहाड़ों पर हो रही बारिश ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं पानी की मार से जहां किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, वहीं बड़ी मात्रा में सब्जियां भी बर्बाद हुई हैं। कई किसान ऐसे हैं जिनकी आजीविका केवल सब्जियों पर ही आधारित थी।

    किसानों ने बताया कि उनके पास बहुत कम जमीन है और वे सब्जियों की खेती करके अपना गुजारा करते थे, लेकिन पिछले कई वर्षों से सतलुज नाले में पानी आने से उनकी फसलों, खासकर सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी मेहनत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह राम सिंह वाला भैणी में भी कई किसानों की सब्जियों की फसलें पानी की मार से प्रभावित हुई हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रेते वाला भैणी की करीब 500 एकड़ जमीन सतलुज नदी के पानी की चपेट में आ गई है।

    किसानों की फ़सलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं। किसानों का कहना है कि दो महीने पहले ही उन्होंने युद्ध जैसी स्थिति का सामना किया है, जिसकी वजह से अब उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हमारे बॉर्डर बेल्ट पर पहले से ही सुविधाओं का भारी अभाव है, सड़कें नहीं हैं। स्कूली बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी बॉर्डर बेल्ट पर बेहद खराब है। अगर उनकी रोज़ी-रोटी चलती है तो वो खेती से ही चलती है, लेकिन अब उनकी स्थायी फ़सलें भी बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने हज़ारों रुपये खर्च कर दिए हैं और उन्हें मुआवज़ा नहीं मिलेगा क्योंकि ज़मीनें उनके नाम नहीं हैं और कोई स्थायी आवंटन भी नहीं है।

  • Punjab News: रंगे हाथों 20 हजार रुपए रिश्वत लेता Fire Officer गिरफ्तार

    Punjab News: रंगे हाथों 20 हजार रुपए रिश्वत लेता Fire Officer गिरफ्तार

    अबोहरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान आज अबोहर में तैनात फायर अफसर वरिंदर कथूरिया को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवकता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता रिश्वत कालिया निवासी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का से रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत कालिया नए अग्नि शमन उपकरण बेचने और पुराने अग्नि शमन उपकरणों को रीफिल करने का काम करता है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी फायर अफसर वरिंदर कथूरिया ने उससे बिलों के निपटारे के लिए कमीशन के रूप में 25,000 से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी। इसके अलावा, शिकायतकर्ता अपने अन्य बिलों के निपटारे के लिए भी आरोपी से उसके घर जाकर मिला था।

    शिकायतकर्ता अपने वैध काम के लिए उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार कराने के लिए, शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और इस मामले की रिपोर्ट विजिलेंस ब्यूरो की फाजिल्का यूनिट को दी।

    विजिलेंस ब्यूरो की फाजिल्का यूनिट में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को सरकारी गवाह की मौजूदगी में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया और उक्त आरोपी के खिलाफ पी.सी. (सोध) एक्ट, 2018 के तहत संशोधित धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, रेंज फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: आवारा सांड का कहर, व्यक्ति को कई फीट दूर फेंका, देखें CCTV

    Punjab News: आवारा सांड का कहर, व्यक्ति को कई फीट दूर फेंका, देखें CCTV

    फाजिल्काः अबोहर में आवारा पशुओं का कहर जारी है। वहीं फाजिल्का में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें आवारा सांड ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति पैदल आ रहा है। इस दौरान आवारा सांड ने व्यक्ति पर हमला करते हुए उसे कई फीट दूर उछालकर दीवार पर पटका। इस घटना में व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है वह वहीं पर ढेर हो गया। व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में घर से व्यक्ति बाहर आया और उसने पीड़ित को सड़क से उठाया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा आए दिन घटनाएं हो रही है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नकेल कसने की अपील की है।
  • Punjab News: स्कूलों में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा नशा मुक्ति विषय, आज CM Mann और Kejriwal करेंगे शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा नशा मुक्ति विषय, आज CM Mann और Kejriwal करेंगे शुरुआत, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में आज से नशा मुक्ति विषय पढ़ाने की शुरूआत की जा रही है। इस पहल की शुरुआत आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी के नेता फाजिल्का जिले के जलालाबाद ब्लॉक के अरनीवाला शेख शुभान स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस से नशे के खिलाफ स्कूली पाठ की शुरुआत करेंगे।

    नशे के खिलाफ सेमिनार, चर्चा और विचार-विमर्श लगभग सभी सरकारों द्वारा किए जाते हैं। प्रशासनिक कार्रवाई लगभग सभी सरकारों द्वारा की जाती है, लेकिन पंजाब सरकार ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। आप नेताओं का कहना है कि अब बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय तक नशे ने यहां के युवाओं को बर्बाद किया, घर-परिवार तबाह हुए और समाज पर गहरी चोट पहुंची है, लेकिन अब आप सरकार ने इस समस्या की जड़ से खत्म करने का फैसला किया है। यह कदम सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।

    इसी के चलते आज यानी 1 अगस्त से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नशे से बचाव का वैज्ञानिक पाठ्यक्रम पढ़ाने की शुरुआत की जा रही है। इस पाठ्यक्रम को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी की टीम ने तैयार किया है और इसे देश के कई शिक्षा विशेषज्ञों ने भी सराहा है। यह कार्यक्रम 27 हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर 15वें दिन 35 मिनट की विशेष कक्षा होगी। इन कक्षाओं में बच्चों को सिखाया जाएगा कि नशे को कैसे ‘ना’ कहें, दबाव में गलत रास्ता कैसे न चुनें और सही फैसले लेने के लिए अपने विचारों को मजबूत कैसे करें।

    इस पाठ्यक्रम को पहले अमृतसर और तरनतारन के 78 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया गया था। नतीजे बेहद सकारात्मक रहे। 9,600 छात्रों में से 90 प्रतिशत ने माना कि चिट्टा जैसी ड्रग की एक बार की खुराक भी लत लगा सकती है। पहले जहां आधे छात्र यह मानते थे कि सिर्फ इच्छाशक्ति से नशा छोड़ा जा सकता है, अब यह संख्या घटकर मात्र 20 प्रतिशत रह गई। इन आंकड़ों ने यह साबित किया कि सही शिक्षा से बच्चों की सोच बदली जा सकती है और यही बदलाव समाज को नई दिशा दे सकता है।

  • Punjab News: पानी में तैरते मिले बच्ची और महिला के शव

    Punjab News: पानी में तैरते मिले बच्ची और महिला के शव

    अबोहरः फाजिल्का जिले के अबोहर में अलग-अलग जगह से नहर में तैरते हुए 2 शव बरामद हुए। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के निकट नहर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं दूसरा शव एक बच्ची का बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पहचान न होने के कारण सदर थाना पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। दरअसल, समिति सदस्यों को मलूकपुरा नहर में शव अटका होने की सूचना मिली थी।

    जिस पर बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतका की आयु करीब 30 साल प्रतीत होती है और शव भी 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान न होने पर उसके शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं गांव बिलां पट्टी में नहर से एक बच्ची का शव तैरते हुए मिला।समिति के सदस्यों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    समिति के सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि मलूकपुरा नहर में एक बच्ची का शव बहते हुए जा रहा है। समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। बच्ची की उम्र करीब 3 से 4 साल की है पर उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते पुलिस ने पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को जिला फिरोजपुर से दो बच्चे नहर में गिर गए थे जिनका अभी तक पता नहीं चला। पुलिस उस घटना को भी इस बच्ची से जोड़कर देख रही है और उनके परिजनों से तालमेल किया जा रहा है।

  • Punjab News: 4 दिन Spare Parts की दुकाने रहेंगी बंद

    Punjab News: 4 दिन Spare Parts की दुकाने रहेंगी बंद

    फाजिल्काः जिले में गर्मियों की छुट्टियों के कारण स्पेयर पार्ट्स यूनियन द्वारा 4 दिनों के लिए बाजार बंद का ऐलान किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए स्पेयर पार्ट्स यूनियन फाजिल्का के प्रमुख गुरकीरत सिंह कालू ने बताया कि आगामी 24, 25, 26 और 27 जुलाई को समूह स्पेयर पार्ट्स की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट, कॉम्बाइन स्पेयर पार्ट आदि अन्य दुकानों को पूर्ण तौर पर बंद रखा जाएगा।

    वहीं प्रमुख सुखविंदर सिंह छिंदी और केवल किशन कैप्टन ने बताया कि इन 4 दिनों के दौरान फाजिल्का के अंदर सारी खरीद की दुकानों और वर्कशॉपों को भी पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस बंद के बीच उन्हें अन्य स्पेयर पार्ट यूनियन का भी पूरा समर्थन मिला है। उनके द्वारा साथ ही इलाके के किसानों और अन्य ग्राहकों को यह अपील भी की गई है कि जो लोग कुछ जरूरी सामान की जरूरत है, तो वे इन तारीखों के बाद ही बाजार आएं ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: AAP MLA और सुनील जाखड़ में छिड़ा विवाद, किया चैलेंज

    Punjab News: AAP MLA और सुनील जाखड़ में छिड़ा विवाद, किया चैलेंज

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की कुछ दिन पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड के बाद लगातार राजनीति गरमाती जा रही है। इस मामले में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा का कत्ल करने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसे लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच एक-दूसरे पर राजनीतिक वार-प्रतिवार का सिलसिला जारी है।

    बल्लूआणा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने आज अबोहर की दाना मंडी में अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि बीते दिनों पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा संजय वर्मा हत्या कांड को लेकर तंज कसा गया था कि असली गैंगस्टर वे हैं जो विधानसभा में सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर श्रद्धांजलि देते हैं और वे वर्मा परिवार से महीने और फिरौती लेते हैं। विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा यह आरोप सीधे तौर पर उन पर लगाया गया है।

    हालांकि इस मामले में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्या कांड के बाद आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी की फोटो आरजू बिश्नोई नाम के व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे वे पहचानते नहीं हैं।

    इस पर विधायक गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि अगर ये आरोप उन पर साबित हो जाते हैं तो वे अपना इस्तीफा लेकर आएंगे, जो विधानसभा स्पीकर को सौंप देंगे और पार्टी से भी अपना इस्तीफा दे देंगे। लेकिन अगर पंजाब भाजपा अध्यक्ष द्वारा लगाए गए ये आरोप साबित नहीं होते हैं तो सुनील जाखड़ को सात दिनों के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी।

  • Punjab News: आफत बनी बारिश, 4 घरों की छत गिरी, महिला घायल

    Punjab News: आफत बनी बारिश, 4 घरों की छत गिरी, महिला घायल

    फाजिल्काः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कुछ जगहों पर हादसे होने की घटनाएं भी सामने आ रही है। अबोहर में सोमवार सुबह 9 बजे एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। वहीं बारिश के चलते नई आबादी गली नंबर 10 में 3 और एक अन्य मकान की छत गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए ले गए। घर का सारा सामान मलबे में दब गया।

    इंद्रा नगरी में एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में भी छत गिरने से भारी नुकसान हुआ। दुकान मालिक सुभाष के अनुसार, दुकान के पिछले हिस्से में खड़े दो ट्रैक्टर और सीमेंट समेत अन्य सामान मलबे में दब गया। इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। नई आबादी गली नंबर 10 के बड़े पीपल वाले चौक में भी एक मकान की छत गिर गई। वहीं एक और मकान की छत गिर गई।

    गनीमत रही कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। बारिश से शहर के सभी 50 वार्डों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले सभी स्कूली बच्चे अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे।इससे बच्चों और स्कूल वाहन चालकों को परेशानी नहीं हुई। आनंद नगरी में एक परिवार के मकान की छत गिर गई। सौभाग्य से घटना के समय परिवार घर पर नहीं था।