Category: Chandigarh

  • Punjab News : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डायेक्टर को Vigilance Bureau ने किया गिरफ्तार

    Punjab News : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डायेक्टर को Vigilance Bureau ने किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़। ट्रांसपोर्ट टेंडर आवंटन घोटाला मामले के मुख्य आरोपी खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथी और बत्तरा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्तरा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर सिंगला के काले धन को सफेद करने का आरोप है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहां पर उसको एक दिन के पुलिस रिमांड और विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 11, दिनांक 16.08.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए, 8, 12, 13 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आय के स्रोतों से 12 संपत्तियां खरीदी थीं। बाद में सिंगला को उक्त केस में घोषित भगोड़ा (पी.ओ.) करार दिया गया था।

  • पूर्व IAS अधिकारी के घर पर ED की रेड, करोडों की नकदी और ज्वेलरी बरामद

    पूर्व IAS अधिकारी के घर पर ED की रेड, करोडों की नकदी और ज्वेलरी बरामद

    चंडीगढ़ : लग्जरी फ्लैट बनाने वाली कंपनी से जुड़े एक प्रोजेक्ट में ईडी ने बड़ी कार्रवाई है। इस दौरान चंडीगढ़ स्थित एक रिटायर अधिकारी व नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के उनके घर से करीब 1 करोड़ रुपए की नकदी, 12 करोड़ रुपए के हीरे, 7 करोड़ रुपए के सोने के गहने और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हुए है। ईडी की तरफ से मामले की पड़ताल की जा रही है।

    ED की तरफ से गत दो दिनों में चंडीगढ़ समेत 11 जगह पर रेड की गई थी। यह रेड दिल्ली, मेरठ और नोएडा में हुई थी। इस दौरान प्रोजेक्ट में शामिल रहे प्रत्येक व्यक्ति की संपत्ति को खंगालने की कोशिश की गई। जिसके बाद यह चीज सामने आई है। सूत्रों की माने तो यह करीब 300 करोड़ का घोटाला है। इस मामले में ED द्वारा पहले ही मनी लाँड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह बसपा सरकार के खास अफसरों में एक माने जाते थे।

    इस दौरान मेरठ निवासी आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी। उनके यहां से भी करोड़ों रुपए के हीरे बरामद हुए है। हालांकि ईडी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। पूर्व आईएस अधिकारी का नाम पहले यूपी में हुए स्मारक घोटाले में भी आया था। विजिलेंस की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। हालांकि वह उस समय विदेश में थे।

  • Punjab News: अगले माह हो सकते है पंचायत चुनाव

    Punjab News: अगले माह हो सकते है पंचायत चुनाव

    मोहालीः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब पंचायती राज संशोधन विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी है। बिल पारित होने के बाद कयास लगाए जा रहे ही कि अब सरकार अक्तूबर के मध्य में पंचायत चुनाव करा सकती है। दरअसल, बिल पारित से इससे पंचायतों में आरक्षण की रोटेशन पॉलिसी समाप्त हो गई है।

    पहले पंचायत को रिजर्व किया जाता था, लेकिन अब ब्लाक स्तर पर आरक्षण होगा। ऐसे में बिल मंजूर होने से राज्य में 13,241 पंचायतों के चुनाव की तस्वीर भी साफ होने लगी है। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर मध्य में करवाए जा सकते हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर ने यह बिल विधानसभा में पेश किया था।

  • विवादों में घिरा Diljit Dosanjh का ‘Dil-Luminati Tour’, फैन ने भेजा गायक को नोटिस

    विवादों में घिरा Diljit Dosanjh का ‘Dil-Luminati Tour’, फैन ने भेजा गायक को नोटिस

    नई दिल्लीः मशहूर एक्टर और पंजाबी सिंगर गायक दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। दिलजीत देश-विदेश में कई शोज कर चुके हैं और अब आने वाले दिनों में दिलजीत भारत के 10 शहरों में शो करने वाले हैं। वहीं दिलजीत का ‘Dil-Luminati Tour’ देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इस बार दिलजीत को एक विवाद का सामना करना पड़ा है। दरअसल, दिलजीत के इस टूर की टिकटों को लेकर फैन्स में होड़ मची हुई है। दिलजीत की एक महिला फैन ने शो के टिकट की कीमतों में हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा शो

    दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली में 26 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है। अभी से ही इसके सारे टिकट बिक चुके हैं। दिलजीत के शो की टिकट की कीमतों में धोखाधड़ी को लेकर और टिकट न खरीद पाने के चलते एक फीमेल फैन ने सिंगर को लीगल नोटिस भेजा है।

    फैन ने दिलजीत दोसांज को भेजा लीगल नोटिस

    दिलजीत दोसांझ की एक फीमेल फैन रिद्धिमा कपूर ने अपने नोटिस में शो के ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ टिकट की कीमतों में हेराफेरी और कस्टमर्स राइट्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली दिलजीत की ये फैन एक लॉ स्टूडेंट है। वो अपने फेवरेट स्टार का लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, जिससे निराश होकर उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया और दिलजीत को नोटिस भेज दिया।

    फैन ने लगाए ये आरोप

    जारी किए नोटिस में फैन ने कहा कि 12 सितंबर, दोपहर 1 बजे टिकट बुकिंग का समय अनाउंस करने के बावजूद, पास दोपहर 12:59 बजे उपलब्ध कराए गए, जिसकी वजह से सैकड़ों फैन्स ने एक मिनट के अंदर टिकट बुक कर लिए। उन्होंने दावा किया कि अर्ली-बर्ड पास लेने के लिए ही अपना एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड बनवाया था। हालांकि, उनके अकाउंट से पैसे कटने के बावजूद उन्हें पास नहीं मिल पाया और बाद में अमाउंट रिफंड कर दिया गया।

    टिकटों की हो रही कालाबाजारी

    नोटिस में फैन ने आगे लिखा, “इससे टिकटों में हेराफेरी और कालाबाजारी प्रमोट होती है। अचानक सारे टिकट खत्म हो जाना ये जाहिर करता ही कि टिकटों की कीमतों में हेरफेर हो रहा है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत गलत ट्रेड प्रैक्टिस है। टिकटों के दाम बढ़ाकर फिर से बेचने के इरादे से उनकी जमाखोरी और कालाबाजारी करना कंज्यूमर राइट्स के खिलाफ है।” दिलजीत के अलावा, ज़ोमैटो, एचडीएफसी बैंक और सारेगामा प्राइवेट लिमिटेड को भी ये लीगल नोटिस भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है।

    10 शहरों में धमाल मचाएंगे दिलजीत

    GOAT सिंगर दिलजीत दोसांझ का ये दिल-लुमिनाटी टूर 10 बड़े शहरों में होने वाला है, जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिलजीत दोसांझ ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का गाना ‘चल कुड़िए’ गाया है जिसे मंगलवार को रिलीज किया गया है। इसके अलावा, दिलजीत सनी देओल की कल्ट-क्लासिक फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे।
  • Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    Anmol Bishnoi पर NIA ने रखा 10 लाख का ईनाम

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे पर एनआईए ने ईनाम रखा है। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा है। एनआईए ने जारी सूचना में कहा है कि जो भी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने की जानकारी देगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, एजेंसियां ​​लंबे समय से अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही हैं। यह भी आरोप है कि वह साजिशकर्ता है जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई में गुर्गे भेजे थे।

  • अभिनेत्री व MP Kangana Ranaut को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    अभिनेत्री व MP Kangana Ranaut को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को चंडीगढ़ जिला अदालत से नोटिस जारी हुआ है। यह आदेश कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ दायर की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। जारी हुए नोटिस में कंगना को 5 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। अभिनेत्री के खिलाफ जिला अदालत में याचिका दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिका में एसएसपी चंडीगढ़ को कंगना के खिलाफ एफआईआर निर्देश दिए जाने की मांग की गई है।

    जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कंगना के खिलाफ याचिका दर्ज की है। बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिल्म पर अभी रोक लग गई है। फिल्म जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है।

    एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने बिना इतिहास को पढ़े सिखों की नकारात्मक छवि दिखाई और झूठे आरोप भी लगाए हैं। इसलिए उन्होंने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कंगना रनौत समेत स्क्रीन प्ले राइटर रितेश शाह और जी स्टूडियो को प्रतिवादी बनाया गया है।

    वहीं, फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह व गुरमोहन सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। दोनों ने याचिका में कहा था कि इस फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यदि फिल्म ऐसे ही रिलीज हुई तो इससे सिखों की भावनाएं आहत होंगी। फिल्म जानबूझकर सिखों की छवि खराब करने के इरादे से बनाई है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया जाए, जिसमें एसजीपीसी के सदस्य शामिल हों। उन्हें फिल्म दिखाई जाए और विवादित सीन फिल्म से काटे जाएं। उसके बाद ही उसे रिलीज किया जाए।

  • Punjab News: राज्यपाल से पंचायती राज बिल-2024 को मिली मंजूरी

    Punjab News: राज्यपाल से पंचायती राज बिल-2024 को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सेशन में पास किए गए पंजाब पंचायती राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी प्रथा बहाल हो गई है। अब पार्टी निशान पर पंच सरपंच चुनाव नहीं होंगे। वहीं, राज्य सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने पर विचार कर रही है। इस मंजूरी के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

    इसके अलावा सदन ने ‘पंजाब पंचायती नियम, 1994’ में भी संशोधन किया था। इस संशोधन के बाद कोई भी उम्मीदवार पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा। संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने से अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। पंजाब सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने के मूड में है।

    ‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994’ की धारा 12 (4) में संशोधन के साथ, अब सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को एक इकाई मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा, जबकि पहले जिले को एक इकाई माना जाता था। आरक्षण पैटर्न में बदलाव के साथ ही नए सिरे से आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाएगा। मौजूदा सरकार ने नए संशोधन के साथ सरपंचों का आरक्षण अपनी इच्छा मुताबिक करने का मौका अपने हाथ में रख लिया है। आरक्षण का पुराना रोस्टर अब खुद ही खत्म हो गया है।

     

  • OMG: खराब क्वालिटी का टोमेटो सॉस बेचने पर मिली अनोखी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    OMG: खराब क्वालिटी का टोमेटो सॉस बेचने पर मिली अनोखी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    चंडीगढ़। देश-दुनिया से जहां अजीबो-गरीबो मामला सामने आता रहता है। इसी बीच एक कोर्ट से जुड़े मामले में 10 साल बाद अनोखी सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने रेलवे स्टेशन पर खराब क्वालिटी का टोमेटो सॉस बेचने वाले एक दुकानदार को जिला अदालत ने दिनभर अदालत में रहने की सजा सुनाई है। सजा सुनाया गये दोषी की पहचान बिहार के छपरा जिला निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। अदालत ने उस पर 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

    10 साल पहले नई दिल्ली से उत्तर रेलवे के फूड सेफ्टी सेल की टीम ने चंडीगढ़ स्टेशन का दौरा किया था। फूड सेफ्टी आफिसर को यहां खाने में गड़बड़ी मिली थी। उन्होंने वहां टोमेटो सॉस का सैंपल लिया था, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया। लैब से आई रिपोर्ट में पता चला था कि ये सॉस इंसान के खाने के लिए सुरक्षित नहीं है।

    इसलिए उनकी शिकायत पर दुकानदार और क्लासिक कैटरर्स के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत केस दायर कर दिया गया। करीब 10 साल तक केस चलने के बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सचिन यादव की अदालत ने राजेश शर्मा को दोषी करार दे दिया। हालांकि क्लासिक कैटरर्स की लापरवाही साबित नहीं हो सकी।

  • Jalandhar: Dhillon Brothers के Suicide मामले में High Court ने SIT को लगाई फटकार

    Jalandhar: Dhillon Brothers के Suicide मामले में High Court ने SIT को लगाई फटकार

    जालंधर, ENS: 16 अगस्त 2024 को थाना 8 में दो भाइयों मानवजीत और जश्नदीप की झगड़ा के दौरान दूसरे के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद Dhillon Brothers ने पुलिस के व्यवहार से दुखी होकर Suicide कर लिया था। इस मामले में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए इस मामले की जांच 31 दिसंबर तक पूरा करने का एसआईटी को आदेश दिया है।

    मृतकों के परिवार ने आरोप लगाया था कि थाने में मानवजीत और उसकी मां परमिंदर कौर के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया। जिससे आहत होकर मानवजीत और उसके भाई जशनदीप ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ देर बाद, एक व्यक्ति मानवजीत को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गया और कुछ समय बाद अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं। आरोपों के अनुसार, मानवजीत के साथ बुरा व्यवहार किया गया, यहां तक कि उसकी पगड़ी का भी अपमान किया गया।

    पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था । मामले की जांच के लिए कपूरथला के एसएसपी की अगुवाई में SIT का गठन किया गया। याचिकाकर्ता का आरोप और मांग है कि SIT जानबूझकर मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

    एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए इस मामले की जांच समय पर पूरा करने के एसआईटी को आदेश जारी किये है। ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: Chandigarh bomb blast मामला में Mastermind हैप्पी पासी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Chandigarh bomb blast मामला में Mastermind हैप्पी पासी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सैक्टर-10 में हुए बंब ब्लास्ट के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। वहीं पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड हैप्पी पासी की गतिविधि पर नजर बनाई रखी है। पुलिस मामले में हेप्पी पासी का अहम रोल मानकर चल रही है। जो विदेश में बैठा है। जिसको लेकर पुलिस की ओर से लगातार उसके घरों में छापेमारी की जा रही है।

    ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में 4 के करीब दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हैप्पी के पारिवारिक मेंबरों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर घर में छापेमारी कर उन्हें तंग परेशान कर रही है। परिवार का कहना है कि अब पुलिस उनके रिश्तेदारों को भी परेशान कर रही है। हमारे पासपोर्ट भी पुलिस के पास है।

    पुलिस जब भी घर में छापेमारी करने आती है तो वह घर से हमेशा कुछ पैसे और मोबाइल साथ में लेकर चली जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ कभी भी कोई महिला कर्मी साथ में नहीं होती। परिवार को बदनाम करने कोशिश की जा रही है।