Category: Chandigarh

  • Chandigarh ग्रेनेड हमले में आरोपी गिरफ्तार, जाने मामला

    Chandigarh ग्रेनेड हमले में आरोपी गिरफ्तार, जाने मामला

    चंडीगढ़ –  सेक्टर-10 स्थित काेठी पर ग्रेनेड हमला करने वाले युवकों  पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम ने खन्ना के पास से दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान विशाल मसीह और रॉबिन मसीह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने देर रात काबू किया। अभी तक अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई।

    उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस खुलासा कर सकती हैं।चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, एनआईए समेत कई एजेंसियों की टीमें जांच में जुटी हैं। कोठी पर हमले के बाद जब आरोपी ऑटो से सेक्टर-18 पहुंचे तो वहां रेड लाइट थी। तब उन्होंने ऑटो चालक से रेड लाइट जंप कर तेजी से चलने को कहा। ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप करने से साफ इनकार कर दिया।

    जिसके बाद आरोपियों ने उसकी तरफ 500 रुपये का नोट फेंका और सेक्टर-18 के रिहायशी इलाके की तरफ भाग गए। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स और यूएपीए समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: 39 IAS और PCS के हुए तबादले, इन जिलों के बदले DC, देखें लिस्ट

    Punjab News: 39 IAS और PCS के हुए तबादले, इन जिलों के बदले DC, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी की गई की सूची के अनुसार 39 IAS और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया गया है। जिसमें 10 जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। जारी हुई सूची के अनुसार अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, रूपनगर के डीसी का तबादला किया गया है। विकास प्रताप सिंह को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्साइज लगाया है।

    आलोक शेखर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कृष्ण कुमार को एडिशनल फाइनेंशियल कमिश्नर लगाया है। वहीं, चंडीगढ़ से वापस आई आनिंदिता मित्रा को सेक्रेटरी कारपोरेशन व संगरूर के डीसी बदले गए हैं। जिनकी नीचे दी गई सूची में निम्न है।

     

  • Chandigarh Sector 10 में हुए Blast के आरोपियों की CCTV आई सामने

    Chandigarh Sector 10 में हुए Blast के आरोपियों की CCTV आई सामने

    चंडीगढ़: यूटी के सेक्टर 10 मे ब्लास्ट करने के पश्चात आरोपियों के ऑटो मे बहगने की cctv सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर मे हुआ है। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कंवरदीप कौर भारी पुलिस फ़ोर्स और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। ब्लास्ट से घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि ये प्रेशर ब्लास्ट था। जिससे घर में रखे गमलों और शीशे टूटे हैं। ऑटो में आए दो व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    ब्लास्ट के दौरान परिवार बरामदे में ही बैठा हुआ था। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुँच चुकी है। चंडीगढ़ पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा रवाना हो गई हैं। घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है। ब्लास्ट किस कारण हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस की टीमें पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है।

  • Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    Sector10 में विस्फोट होने से कई कोठियों के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़: यूटी के सेक्टर 10 से बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि यहां पर एक घर में विस्फोटक सामग्री जैसा कुछ फैंका गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। मिली जानकारी अनुसार कुछ देर पहले किसी ने विस्फोटक सामग्री फैंकी जिसके बाद मौके पर बड़ा धमाका हुआ।

    यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की कोठी नं. 575 की है, जहां पर उस समय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। जानकारों का कहना है कि धमाका होने के दौरान आसपास की कई कोठियों के शीशे टूट गए। यह घटना क्योंकि अभी कुछ देर पहले घटी है, इसलिए इस संबंध में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जिन लोगों ने बम जैसी कोई वस्तु फैंकी, वह कौन थे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। घटना का पता चलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है तथा सी.सी.टी.वी. खंगाली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग संदिग्ध दिखे हैं, जिस बारे जांच जारी है।

  • Punjab : नगर निगम और परिषद चुनाव को लेकर High Court ने सरकार को लगाई फटकार

    Punjab : नगर निगम और परिषद चुनाव को लेकर High Court ने सरकार को लगाई फटकार

    चंडीगढ़ः नगर निगम और परिषद के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में अदालत ने सरकार को फटकार लगाई। इस दौरान कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव क्यों नहीं हो रहे संबंधी पूछा गया। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर तय की है। मामले में सरकार (स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव) को जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। मालेरकोटला निवासी बेअंत सिंह की तरफ से अदालत में केस दायर किया गया है।

    बेअंत सिंह ने अपनी याचिका में बताया कि पंजाब की 42 म्यूनिसिपल काउंसिल का कार्यकाल खत्म हुए कई महीनों का समय बीत चुका है। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा रही। इस वजह से सभी इलाकों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी काउंसिल का कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा हो गया था। अगस्त 2023 में स्थानीय निकाय विभाग ने म्यूनिसिपल काउंसिल के चुनाव करवाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक एक नवंबर 2023 तक चुनाव करवाने थे। लेकिन नहीं करवाए गए।

    याची ने बताया कि उसकी तरफ से सरकार को चुनाव करवाने के लिए 5 जुलाई को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था। लेकिन उसे सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। एक अन्य याचिका में कोर्ट को बताया कि अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों के कार्यकाल खत्म होने भी चुनाव नहीं करवाए गए हैं। ऐसा कर सरकार जमीनी स्तर पर लोगों के अधिकारों का हनन कर ही है।

  • अब Punjabi Singer R Nait के Show के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

    अब Punjabi Singer R Nait के Show के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर R Nait के शो‌के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मलोट में R Nait के शो के दौरान लोग टेंट पर चढ़ गए, जिसके चलते टेंट गिर गया। इस दौरान राहत यह रही कि जानी नुक्सान से बचाव हो गया। बता दें कि मलोट में किसान मेले के दौरान पंजाबी सिंगर R Nait का अखाड़ा चल रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्ति एक साथ टेंट पर चढ़ गए। ज्यादा लोगों के चढ़ने से टेंट गिर गया। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कार्यक्रम के प्रबंधकों ने टेंट पर चढ़े लोगों से बार-बार नीचे उतरने की अपील भी की थी पर लोगों ने प्रबंधकों की अपील को नजरअंदाज करते हुए टेंट पर चढ़ना जारी रखा। इस कारण अचानक टेंट गिर गया और उस पर बैठे लोग नीचे गिर गए। इस कारण लोगों को मामूली चोटें लगी है।
  • Ferozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police के साथ Operation में 6 Shooter किए गिरफ्तार

    Ferozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police के साथ Operation में 6 Shooter किए गिरफ्तार

    गिरफ्तार किए गए 6 शूटर भगोड़े आशीष चोपड़ा के निकटवर्ती साथी: DGP Gaurav Yadav

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फरीदकोट तिहरा हत्याकांड में शामिल छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है

    जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को फरीदकोट के गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 हमलावरों ने एक युवा लड़की समेत तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में ए.जी.टी.एफ. पंजाब की पुलिस टीमों ने एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में पंजाब, यूटी चंडीगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में विशेष ऑपरेशन चलाया और हरुदेअ सम्राट बालासाहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    यह ऑपरेशन डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की अगवाई में क्यू.आर.टी. औरंगाबाद पुलिस टीम के सहयोग से चलाया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 शूटर मास्टरमाइंड आशीष चोपड़ा के करीबी साथी हैं। जो एक भगोड़ा अपराधी हैं और फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में रह रहा है। जांच से यह भी पता चला है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है।

  • Punjab: सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का किया प्रमोशन, राकेश अग्रवाल बने ADGP, पढ़े सूची

    Punjab: सरकार ने 12 IPS अधिकारियों का किया प्रमोशन, राकेश अग्रवाल बने ADGP, पढ़े सूची

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने एक साथ 12 IPS अफसरों को प्रमोशन दिया है। एक IPS अधिकारी को ADGP रैंक, 10 अधिकारियों को DIG और एक अधिकारी को आईजी पद पर प्रमोट किया है। जबकि 6 अधिकारियों को सेक्शन ग्रेड दिया गया है।

    राकेश अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के रूप में पदोन्नत किया गया है।

  • Punjab University के चुनाव मे आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने मारी बाजी

    Punjab University के चुनाव मे आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने मारी बाजी

    राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को नहीं मिली सफलता

    चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट पद पर आजाद उम्मीदवार अनुराग दलाल ने सभी राजनीति डालो के उम्मीदवार को पछाड़ते हुए बाजी मार ली। इस चुनाव मे दलाल का मुकाबला आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग CYSS के प्रिंस चौधरी से देखने को मिला। दलाल को 3434 मत मिले, जबकि प्रिंस को 3129 वोट। 1114 मतों तीसरे स्थान पर ABVP की अमृता मलिक और चौथे NSUI के उम्मीदवार 497 वोटो पर ही सिमट गए।

    अनुराग दलाल का परिवार हरियाणा के रोहतक शहर से है। उनके माता पिता टीचर है और भाई डॉक्टर है। वह खुद PHD स्कॉलर हैं। मीडिया से बात करते हुए दलाल ने कहा कि वह स्टूडेंट के हक में खड़े है काउंसिल सबके सहयोग से चलेगी। उन्होंने अभी किसी भी पार्टी को जॉइन करने का संकेत नहीं दिया है। दलाल ने NSUI चंडीगढ़ प्रधान पद छोड़ने वाले सिकंदर भूरा का भी धन्यवाद किया।

    इसके इलावा खालसा कॉलेज वूमेन में ब्लेसी चावला प्रधान बनी हैं। महक वाइस प्रेसिडेंट, प्रभजोत कौर महासचिव और खुशी जॉइंट सेक्रेटरी बनी हैं। सेक्टर 26 के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गई हैं। पिछले साल भी कॉलेज में इसी पैनल ने जीत हासिल की थी।

    पीयू छात्र संघ चुनाव में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभन सिंह ईटीओ ने भी मतदान किया है। इस संबंधी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा है कि आज पंजाब यूनवर्सिटी चंडीगढ़ में स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव में बतौर पीएचडी स्टूडेंट अपने फर्ज निभाते हुए वोट का इस्तेमाल किया है ।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ – चंडीगढ़ ग्रुप आफ कॉलेज लांडरां में बीते कल में होटल मैनजमैंट का कोर्स कर रहे 2 युवकों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोर्स के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    तरुण ने मानव को तेजधार चीज़ से हमला कर दिया। जिससे मानव गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया प्रेटिकल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों में खूनी बहस हो गई।

    उन्होने बताया कि तरुण ने मानव पर तेजधार चीज़ से हमला कर दिया। जिससे मानव गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 264, 3/3 24, 115, 109, 3/5 बीएनएस के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।