Category: Chandigarh

  • Punjab Cabinet में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

    Punjab Cabinet में पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, सब्सिडी हुई बंद

    चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रैंस करके बताया कि बैठक में नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा हुई। सरकार ने पैट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली 300 यूनिट बड़ी गारंटी दी गई थी वो चलती रहेगी लेकिन चन्नी सरकार द्वारा 7 किलो वाट वालों पर दी जाने वाले डब्ल सब्सि़डी खत्म कर दी गई है।

    इसके तहत 600 युनिट तो फ्री मिलते रहेंगे लेकिन 600 युनिट से ऊपर के बिल पर 3 रुपए प्रति युनिट का पूर्व की चन्नी सरकार का फैसला रद्द कर दिया है। अब 3 रुपए की बजाए सामान्य रेट लागू होंगे। वहीं तिपहिया वाहन जो कमर्शियल है उनके ऊपर तीन महीने के बजाय एक साल का टैक्स जमा होगा। साथ ही बार बार विभाग के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इसी के साथ ही खेतीबाड़ी नीति को लेकर चर्चा हुई, जिस पर किसान नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे।

  • घर में सो रहा था परिवार, हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    घर में सो रहा था परिवार, हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    चंडीगढ़: सेक्टर 56 स्थित एक घर में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस दौरान 4 गोलियां चलाई गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

    मालिक रॉबिन ने बताया कि उनकी नाइट फूड स्ट्रीट पर स्टॉल है, रात को वहां से घर आ गया। सुबह करीब 6 बजे जब पूरा परिवार अंदर सो रहा था। तभी गोलीबारी की घटना घटी। स्क्रीन डोर से गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को बचा लिया गया। वहीं रॉबिन की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने गई थीं। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो वह वहां पहुंच गई।

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान उन्हें पता चला कि रॉबिन का पीजीआई के पास नाइट फूड स्ट्रीट पर ठेला है। जहां रात को हिसाब को लेकर विवाद हो गया। आरोपी रॉबिन का घर ढूंढ़ने के बाद वह सेक्टर 56 पहुंचे। जिसके आरोपी ने तीन गोलियां चला दीं। नाइट फूड स्ट्रीट में एक राउंड फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

  • Deputy Director Manwinder Singh को मिला जालंधर का भी चार्ज, DPRO होगे Haqam Thapar, पढ़े सूची

    Deputy Director Manwinder Singh को मिला जालंधर का भी चार्ज, DPRO होगे Haqam Thapar, पढ़े सूची

    चंडीगढ़ः पंजाब में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी बीच भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब लोकसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं, तबादला सूची जारी करते हुए 3 डिप्टी डायरेक्टर, 12 IPRO और 3 APRO अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। नीचे दी गई सूची निम्न है।

  • हुल्लड़बाजों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    हुल्लड़बाजों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़-मोहाली स्थित सैक्टर-56 में अज्ञात नौजवानों की सेरआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। वहीं हुल्लड़बाजों की ओर से कई लोगों को घरों पर हमला कर घर के शीशे तोड़ दिए है, वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए है। जिसके बाद इलाका वासियों में रोष पाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मोहल्लावासियों ने पुलिस प्रशासन पर भी सावाल खड़े किए है। उनका कहना है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि हुल्लड़बाज सरेआम गुंडागर्दी दिखा रहे है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

    वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लगाए आरोपों को नाकारा है। उनका कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। लोग शिकायत दर्ज नहीं करवा रहे है। अगर लोग मामला दर्ज करवाते है तो वह कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Cabinet की बैठक में PCS में नई पोस्ट और पंचायती चुनाव सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Punjab News: Cabinet की बैठक में PCS में नई पोस्ट और पंचायती चुनाव सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की आज अहम मीटिंग हुई। इस दौरान कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। दरअसल, 2 सितंबर से शुरू होने जा रहे पंजाब विधानसभा सत्र से पहले हुई पंजाब कैबिनेट को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस कर साझा की। हरपाल चीमा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पंजाब पंचायती राज एक्ट में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।

    वहीं, पी.सी.एस. के नए पदों को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। संशोधन के तहत, पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। पंजाब में पहले पंच-सरपंच का चुनाव राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर लड़ा जा सकता था, लेकिन अब कैबिनेट ने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है।

    PCS में नई पोस्ट बनाई जाएंगी। 2016 से 2024 तक नई पोस्ट नहीं बनी थी। अब इन्हें 310 से बढ़ाकर 369 पोस्ट कर दिया गया है। है। इसके अलावा पंजाब के नए जिले मलेकोटला में सेशन डिवीजन में 36 नई पोस्ट मंजूर की गई हैं। इसके अलावा हाउस सर्जन के 450 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

  • Punjab News: वित्त मंत्री Harpal Cheema ने सासंद Kangana Ranaut पर साधे निशाने

    Punjab News: वित्त मंत्री Harpal Cheema ने सासंद Kangana Ranaut पर साधे निशाने

    चंडीगढ़ः हिमाचल सासंद कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था। कंगना के बयान को लेकर भाजपा ने किनारा कर लिया, जिसके बाद से अब विपक्ष हमलावर है। मंडी सांसद के बयान को लेकर अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हमला बोला है।

    पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं, इसीलिए आए दिन सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए वह किसी न किसी वर्ग के खिलाफ कुछ भी बोल देती हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को कुछ भी बोलने से पहले सोचना समझना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि कंगना रनौत के बयानों को लेकर लोकसभा के स्पीकर को भी नोटिस लेना चाहिए और मंडी सांसद का मानसिक इलाज करवाना चाहिए। वहीं, कंगना की फिल्म इमरजेंसी को पंजाब में ना चलने देने संबंधी किए गए सवाल का जवाब देते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि इस संबंधी कैबिनेट की बैठक में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

  • Transfer Update: पंजाब पुलिस के 14 DSP पद के हुए तबादले, पढ़े सूची

    Transfer Update: पंजाब पुलिस के 14 DSP पद के हुए तबादले, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस मे तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही मे एसएसपी, एसपी और डीएसपी स्तर के बड़े पैमाने पर तबादले हुए है। जिसके बाद आज विजिलेंस विभाग मे 14 डीएसपी पद पर तैनात अधिकारियो के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • Punjab University में इस दिन होंगे छात्र संघ चुनाव, Campus में 3 दिन रहेंगी छुट्टी

    Punjab University में इस दिन होंगे छात्र संघ चुनाव, Campus में 3 दिन रहेंगी छुट्टी

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। पीयू की ओर से छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर भेजी तिथियों में से प्रशासन ने 5 सितंबर को चुनाव कराने को मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सभी मुद्दों पर सहमति के बाद सलाहकार की ओर से पीयू छात्र संघ चुनाव 5 सितंबर कराने को मंजूरी दी है। पीयू के साथ ही शहर में एफिलिएटेड कॉलेजों में भी उसी दिन चुनाव होगा। देर शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बीते वर्ष 7 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए थे।

    अगले हफ्ते तक पीयू प्रशासन चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा। चुनाव की घोषणा से पहले ही कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। चुनाव तिथि की घोषणा छुट्टियों को देखते हुए की गई है। छात्र नेताओं के बीच आपसी टकराव की संभावना को देखते हुए चुनाव के तुरंत बाद तीन दिन तक कैंपस में अवकाश रहेगा। पजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत हार का असर सीधे तौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल की राजनीति पर दिखता है। आगामी एक अक्टूबर 2024 को हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की एनएसयूआई, भाजपा की एबीवीपी, इनसो और जजपा की छात्र इकाई पर जीत का भारी दबाव होगा। आगामी चुनाव में जीत के लिए हरियाणा के बड़े नेता भी जीत के लिए रणक्षेत्र में दिखाई देंगे।

    हरियाणा के बड़े नेताओं में दीपेंद्र हुड्डा, दिवांशु बुद्धिराजा, दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसे नेता लगातार पीयू छात्र संघ चुनाव में हमेशा ही सक्रिय रहते हैं। पीयू में 80 से अधिक विभागों के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्र संघ चुनाव में मतदान करेंगे। पीयू के इवनिंग विभाग में भी छात्र संघ चुनाव के लिए अलग से वोटिंग होगी। हर वर्ष इवनिंग डिपार्टमेट में अगल से काउंसिल का गठन होता है। आवेदन के अंतिम दिन तक दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को वोटिंग का अधिकार दिया जाता है। पीयू के रिसर्च स्कॉलर भी चुनाव में मतदान करते हैं। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, डेंटल कॉलेज, तीन वर्ष और पांच वर्षीय लॉ विभाग, यूआइसीईटी, यूबीएस जैसे विभागों के वोटर जीत हार में अहम भूमिका निभाएंगे। उधर, शहर के कॉलेजों में भी 35 हजार से अधिक विद्यार्थी भी छात्र संघ चुनाव में वोटिंग करेंगे।

  • Court में आज पेश होंगे Gippy Grewal

    Court में आज पेश होंगे Gippy Grewal

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल आज मोहाली अदालत में पेश होंगे। करीब 6 साल पुराने मामले को लेकर सुनवाई होगी। अदालत ने पिछली सुनवाई में उन्हें हाजिर होने और 5,000 रुपये का जमानती बांड भरने के लिए भी कहा गया था। मामला 31 मई 2018 का है। जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक वॉइस और टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में उन्हें एक नंबर दिया था। इसमें लिखा था कि यह संदेश जबरन वसूली की मांग के लिए भेजा गया था।

    गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में गिप्पी ग्रेवाल को गवाही देने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन गिप्पी पंजाब में न होने के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके। हालांकि अदालत का मानना ​​है कि गिप्पी ग्रेवाल इस मामले में शिकायतकर्ता हैं और उनकी गवाही जरूरी है। ऐसे में उनका कोर्ट में पेश होना जरूरी है।

  • VR Punjab Mall को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    VR Punjab Mall को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। देश भर में रंक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं, देश विरोधी लोग अपने गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच खरड़ के अंतर्गत आने वाले VR punjab Mall को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए VR punjab Mall को चारों तरफ से घेर लिया और लोगों को बाहर कर दिया और उसके बाद मॉल की तलाशी ली गई है।


    बम निरोधक व डॉग स्कवॉयड टीमें भी मौके थी। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। लेकिन इस बारे में अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। जहां, पुलिस को अभीतक मॉल के अंदर कुछ भी नहीं मिला है।

    ईमेल पर मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
    पुलिस ने बताया कि VR punjab Mall को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें लिखा गया है कि इस Mall में बम रखा गया है। जिसके चलते उन्होंने Mall में पहुंचकर जांच की शुरू की। इस दौरान फौरी तौर पर बम निरोधक व डॉग स्कवॉयड टीमें को मौके पर बुला लिया गया।