Category: Chandigarh

  • Punjab News: आज BJP दफ्तर का घेराव करेंगी AAP Party

    Punjab News: आज BJP दफ्तर का घेराव करेंगी AAP Party

    चंडीगढ़ः पंजाब में किसानों की धान उठान और लिफ्टिंग को लेकर सरकार द्वारा एक अक्टूबर से आदेश जारी कर दिए गए है, लेकिन अभी तक धान ना उठाए जाने से किसानों काफी परेशान है। धान और लिफ्टिंग को लेकर सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर बात करने के लिए भी गए थे। लेकिन अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, धान को लेकर राज्य और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं।

    इसी कड़ी में आज आप पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आप नेता सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-37 बत्रा थिएटर के पास एकत्र होंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय की ओर कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में आप के वालंटियर, किसान विंग के नेता, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ और तरनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

    पुलिस उन्हें वहां तक ​​न पहुंचने देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में वहां से गुजरने वाली सड़क से गुजरने से लोगों को परहेज करना चाहिए। आप नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार शुरू से ही धान उठान के मुद्दे पर गंभीर रही है। सांसद मलविंदर सिंह कंग का कहना है कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग एफसीआई और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने 9 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सबसे पहले 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को पत्र लिखे।

    जून में 2 बार 14 और 27 को पत्र लिखे। 03 सितंबर को भी पत्र लिखे। कुल मिलाकर 15 पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके अलावा सीएम दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं। धान की लिफ्टिंग को लेकर अब पंजाब बीजेपी भी एक्टिव है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेता किसानों का दिल जीतने में लगे हुए हैं । इस चीज को 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सोमवार को आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में गवर्नर से मुलाकात की थी। साथ मांग की थी कि केंद्र सरकार को जाए धान की लिफ्टिंग में तेजी लाने के बारे में कहा जाए।

  • Punjab News: आज BJP दफ्तर का घेराव करेंगी AAP Party

    Punjab News: आज BJP दफ्तर का घेराव करेंगी AAP Party

    चंडीगढ़ः पंजाब में किसानों की धान उठान और लिफ्टिंग को लेकर सरकार द्वारा एक अक्टूबर से आदेश जारी कर दिए गए है, लेकिन अभी तक धान ना उठाए जाने से किसानों काफी परेशान है। धान और लिफ्टिंग को लेकर सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर बात करने के लिए भी गए थे। लेकिन अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, धान को लेकर राज्य और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं।

    इसी कड़ी में आज आप पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आप नेता सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-37 बत्रा थिएटर के पास एकत्र होंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय की ओर कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में आप के वालंटियर, किसान विंग के नेता, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ और तरनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

    पुलिस उन्हें वहां तक ​​न पहुंचने देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में वहां से गुजरने वाली सड़क से गुजरने से लोगों को परहेज करना चाहिए। आप नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार शुरू से ही धान उठान के मुद्दे पर गंभीर रही है। सांसद मलविंदर सिंह कंग का कहना है कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग एफसीआई और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने 9 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सबसे पहले 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को पत्र लिखे।

    जून में 2 बार 14 और 27 को पत्र लिखे। 03 सितंबर को भी पत्र लिखे। कुल मिलाकर 15 पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके अलावा सीएम दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं। धान की लिफ्टिंग को लेकर अब पंजाब बीजेपी भी एक्टिव है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेता किसानों का दिल जीतने में लगे हुए हैं । इस चीज को 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सोमवार को आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में गवर्नर से मुलाकात की थी। साथ मांग की थी कि केंद्र सरकार को जाए धान की लिफ्टिंग में तेजी लाने के बारे में कहा जाए।

  • Punjab News: दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

    Punjab News: दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़: दिवाली के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पटाखे जलाने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसको लेकर ने हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत अब लोग त्यौहार की रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे।

    याचिका में कहा गया था कि 2015 से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन उनका सख्ती से पालन नहीं किया जाता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही दिवाली पर पटाखे चलाने का समय तय कर दिया है। रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। भारी पटाखों की जगह ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है।

    पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस और बिक्री का स्थान आबादी से दूर निर्दिष्ट किया गया है। इसके बावजूद इसका सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका का निपटारा करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।

  • Punjab News: Lawrence की इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट ने SSP और SP को लेकर सरकार को जारी किए सख्त आदेश

    Punjab News: Lawrence की इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट ने SSP और SP को लेकर सरकार को जारी किए सख्त आदेश

    मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में इंटरव्यू के मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मोहाली के एसएसपी व एसपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई है।

    हाईकोर्ट ने कहा, लॉरेंस की हिरासत तो नाम मात्र की थी, पंजाब में उसे स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं मिल रही थीं। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि एसआईटी की रिपोर्ट देखकर एसएसपी व एसपी पर उचित कार्रवाई करें। नहीं तो हम आदेश देंगे।

    जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल व जस्टिस लपिता बनर्जी की पीठ ने डीएसपी व कांस्टेबलों के निलंबन की जानकारी दिए जाने पर पूछा कि मोहाली के तत्कालीन एसएसपी व एसपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पंजाब के एजी ने बताया कि एसएसपी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। तब पीठ ने पूछा कि लॉरेंस के साथ इतना बड़ा काफिला चलता है, यह कैसे हो सकता है कि एसएसपी को इसकी जानकारी न हो।

  • Punjab News: Navjot Lahoria की गिरफ्तारी को लेकर Congress और BJP पर कैबिनेट मंत्री ने जमकर निशाने साधे, देखें वीडियो

    Punjab News: Navjot Lahoria की गिरफ्तारी को लेकर Congress और BJP पर कैबिनेट मंत्री ने जमकर निशाने साधे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-39 में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने दो मुद्दों पर एक अहम प्रेसवार्ता की। जिसमें एक तो पंजाब में नशे की रोकथाम को लेकर अहम चर्चा की, वहीं कांग्रेस व बीजेपी पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। ये प्रेसवार्ता चंडीगढ़ के रखी गई थी। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने सबसे पहले 105 किलो हेरोइन की खबर को दिखाते हुए कांग्रेस के नेता शामिल होने के आरोप लगाए। उक्त खबरों की कटिंग दिखाने के बाद तरुणप्रीत ने कहा कि इन खबरों से बीजेपी और कांग्रेस की पोल खुलती है।

    कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने कहा कि बीते दिनों अमृतसर के बाबा बकाला में कांग्रेस के सर्किल प्रधान नवजोत सिंह लहौरिया को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम द्वारा जब रेड की गई तो वहां से 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद किया था।

    तरुणप्रीत ने कहा कि ये बहुत गंभीर मुद्दा है कि कांग्रेस जैसी पार्टी के साथ संबंध रखने वाले एक व्यक्ति से इतनी मात्रा में नशा मिला हो। मगर ये मामला तो तब संगीन हुई, जब जांच में पता चला कि पाकिस्तान से उक्त खेप पहले जम्मू पहुंची और वहां से पंजाब में। मंत्री ने कहा कि उक्त नशे की मार्केट वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपए की है।

    इस दौरान उन्होंने नशा तस्करी के मामले में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए सतकार कौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसे लेकर तरुणप्रीत ने जमकर बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जमकर निशाने साधे। अंत में कैबिनेट मंत्री ने लोगों से दोनों पार्टियों के करीबियों के असली चेहरे पहचानने और उक्त पार्टियों से सुचेत रहने की अपील की।

  • Punjab News : CM Mann ने AAP प्रधान पद को छोड़ने का दिया संकेत

    Punjab News : CM Mann ने AAP प्रधान पद को छोड़ने का दिया संकेत

    चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई है। भगवंत मान कहना है कि वह सीएम पद के साथ ही 7 साल से प्रधान पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। जिससे सभी पार्टी के लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

    लेकिन वह चाहते हैं कि पार्टी को फुल टाइम प्रधान मिले। यह बात उन्होंने होशियारपुर के चब्बेवाल में कही है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को पार्टी हाईकमान के सामने रखेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इस बारे में ऐलान हो सकता है।

  • PGI और PU पर करोड़ों रुपये की देनदारी, आखिरी नोटिस जारी, सील की चेतावनी

    PGI और PU पर करोड़ों रुपये की देनदारी, आखिरी नोटिस जारी, सील की चेतावनी

    चंडीगढ़ः प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों में पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई भी शामिल है। दोनों संस्थानों पर कुल 107.5 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसमें से पीयू पर करीब 66 करोड़ और पीजीआई पर 41.5 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसके अलावा सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर करीब साढ़े 4 करोड़ और बिजली विभाग के कई दफ्तरों पर भी कुछ करोड़ रुपये बकाया है।

    वित्तीय संकट पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के साथ हुई बैठक के बाद मेयर कुलदीप कुमार एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को तीन आदेश जारी किए। सबसे पहले उन दुकानदार, उद्योग, सरकारी संस्थान व विभागों को आखिरी नोटिस भेजने के आदेश दिए, जिन्होंने अब तक संपत्ति कर और पानी का बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने बिल्डिगों को सील करने की भी चेतावनी दे डाली। मेयर ने सभी पार्षदों को भी पत्र लिखकर सुझाव मांगे और चार नवंबर को निगम के 36 विभागों की संयुक्त बैठक भी रखी है।

    वीरवार को प्रशासक ने निगम के बजट की समीक्षा की थी। उन्होंने अतिरिक्त ग्रांट देने से मना कर दिया था और कहा कि निगम सबसे पहले अपना बकाया वसूले और खुद कमाई के साधन जुटाए। इस आदेश के बाद अब निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मेयर ने आदेश जारी कर अधिकारियों से 7 दिन के अंदर शहर के सभी संपत्ति कर और पानी के बिलों के डिफॉल्टर्स की सूची मांगी है। कहा है कि चाहे वह दुकानदार, उद्योग या पीजीआई-पीयू, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे सरकारी संस्थान, पंजाब और हरियाणा के सरकारी बिल्डिंग या यूटी सचिवालय हो, इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    आदेश जारी किया सभी डिफॉल्टर्स को एक फाइनल नोटिस दिया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि अगर वह जल्द बकाया जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें पानी का कनेक्शन काटने के साथ ही प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा है कि बकाया न जमा करने वाले बिल्डिंग व दुकानदारों की सूची हर कुछ दिन बाद अखबारों में भी प्रकाशित की जाएगी और रेडियो पर भी उनके नामों को बताया जाएगा। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में निगम ने 48.46 करोड़ ही संपत्ति कर के वसूले हैं। कई सरकारी बिल्डिंग डिफॉल्टर हैं। इसमें अस्पताल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी शामिल हैं।

    4 नवंबर को नगर निगम के सभी 36 विभागों की एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें यह चर्चा की जाएगी कि नगर निगम को किस तरह से वित्तीय संकट से बाहर निकाला जा सकता है और राजस्व कैसे बढ़ाया जा सकता है। मेयर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। 36 विभागों की यह बैठक निगम के कांफ्रेंस हॉल में चार नवंबर को होगी। कुलदीप कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य सभी विभागों की स्थिति की समीक्षा करना और वह अपना राजस्व कैसे बढ़ा सकते हैं, इस पर चर्चा करना है। यह भी देखा जाएगा कि किस विभाग का पैसा कहां पर फंसा हुआ है। इसे लेकर सभी से सुझाव लिए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

    शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को सभी पार्षदों को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने निगम को वित्तीय संकट से बाहर निकलने को लेकर सुझाव मांगे हैं। मेयर ने अपने पत्र में लिखा कि निगम भीषण वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सभी पार्षद 7 दिन के अंदर लिखित में अपने-अपने सुझाव दें, जिससे कि निगम को संकट से बाहर निकाला जा सके और राजस्व भी बढ़ाया जा सके।

  • Punjab News: Highway जाम किए जाने पर भड़के रवनीत बिट्टू, देखें Live

    Punjab News: Highway जाम किए जाने पर भड़के रवनीत बिट्टू, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में धान की खरीद में देरी और लिफ्टिंग ना होने से किसानों द्वारा पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में भाजपा सीनियर लीडर की मीटिंग रखी गई। जिसमें रवनीत बिट्टू ने हाईवे बंद होने को लेकर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा यूपी या किसी अन्य जिलों में सड़के जाम किए जाने के कहीं मामले दिखाई नहीं दे रहे। बिट्टू ने कहा कि जहां-जहां FCI खरीद कर रही है, कहीं भी ऐसी घटना दिखाई नहीं दे रही जो कि पंजाब में दिखाई दे रही है।


    बिट्टू ने कहाकि FCI से बढ़िया दुनियां में कहीं सिस्टम दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि धान और गेंहू की फसल की खरीद पिछले कई सालों हो रही थी। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा की 11 साल से सरकार रही, चाहे कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार रही कोई दिक्कत किसानों को नहीं आई। बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार बदले की भावना से कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से किसानों से बदला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि 10 सीटों से आप पार्टी हार का सामना करना पड़ा था।

    बिट्टू ने कहा कि केंद्र द्वारा 44 हजार करोड़ रुपए पिछले 2 माह से दिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर एमएसपी को लेकर अगर पंजाब सरकार को 10 हजार करोड़ रुपए ओर चाहिए तो वह कुछ दिनों में केंद्र से लाकर पंजाब सरकार को दे देंगे। इस दौरान बिट्टू ने आप पार्टी को विपक्ष की बी टीम बताया। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार किसानों को कोई दिक्कत ना आए उसके लिए पहली किश्त में ही सारा पैसा भेजा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों का पैसा 2 किश्तों में आता था। बिट्टू ने कहा कि सीएम भगवंत मान एक भी मंडी में नहीं गए, जबकि सारा पंजाब सड़कों पर उतरा हुआ है। बिट्टू ने कहा कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र भी मंडियों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा सीएम मंडी में नहीं दिखाई दे रहे। बिट्टू ने कहा कि इस मामले में आ रही समस्या को लेकर अधिकारियों से बात गई।

    बिट्टू का कहना है कि इन्होंने पिछली बार भी गलत वेराइटी लगवाई थी जिसका नुकसान शेलर वालों को झेलना पड़ा था। बिट्टू ने कहा कि भाजपा का एक वफद गवर्नर से मुलाक़ात करेगा और उन्हें इस मामले को लेकर हल करने की अपील करेंगा। बिट्टू ने कहा हाईब्रीड बीज PR 126 के नाम पर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो सरकार या यूनिवर्सिटी देती है वह 56रु kg देती है। उन्होंने कहा कि उस बीज को कोई कीड़ा या नुकसान नहीं होता। बिट्टू ने कहाकि सरकार जिस बीज को लेकर आई है वह हाइब्रिड बीज 3500रु किलो बिका, जो 56रु के मुकाबले है। बिट्टू ने कहा कि इस बीज से बीमारी लगती है, जिसके लिए महंगी दवाओं का खर्च होता जिसमे की 3500रु वाला बीज दोबारा काम नहीं आता। उन्होंने कहा कि किसी एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी उसे मान्यता नहीं देती।

    बिट्टू ने कहा कि सरकार ने आज उस बीज को लगवा कर किसानों को परेशान करने के लिए छोड़ दिया। बिट्टू ने आरोप लगाए है कि इसी के कारण शेलर मालिक उसे उठाना नहीं चाहते क्योंकि वह चावल टूटता जाता है। जो 66 किलो निकलना था वह अब 62 किलो निकल रहा है। बिट्टू ने कहा कि अब सरकार बताए कि उसकी भरपाई कौन करेगा ? बिट्टू ने कहा कि जिस मीटिंग में वह मौजूद थे उसमें सीएम कह कर गए थे कि जो फसल आएगी उससे दोगुना स्पेस उनके पास मौजूद है, बिट्टू ने कहा कि यह बात ऑन रिकार्ड है। बिट्टू ने कहा कि जितनी पैदावार होनी है उससे दोगुनी पैदावार पंजाब सरकार के पास है।

    बिट्टू ने कहा कि सरकार का अपना कानून जिसमें कानून धारा 14 है, जिसमें की यह लागू करके उसमें फैसला राज्य सरकार ले सकती है। जिसके तहत अगर कोई भी शैलर वाला नहीं उठाता तो धारा 14 के तहत सरकार खुद उठा कर रख सकती है। इनके पास जो पैसा है तो वह फसल तो उठाए और किसान को घर भेंजे। बिट्टू ने कहा कि इसका मतलब तो यह है कि इनकी अफसर भी नहीं मान रहे क्या ? बिट्टू ने कहा कि रेल भी माल उठा रही है जबकि कल तक 274 रैक जिसमें 187 गेहूं के और 87 रैक चावल के जा चुके है, 7.94 लाख मिट्रिक टन जा चुका है। 35 लाख मिट्रिक टन चावल जाना है। बिट्टू ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बिट्टू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ राजनीति की जा रही है।

  • Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में 2 DSP सहित 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

    Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में 2 DSP सहित 7 पुलिस कर्मी सस्पेंड

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मान सरकार ने पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू समेत 7 अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी को 3 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ इंटरव्यू की व्यवस्था करने के लिए दोषी पाया गया है। ये इंटरव्यू उस समय करवाया गया था जब लॉरेंस बिश्नोई सीआईए पुलिस स्टेशन, खरड़ की हिरासत में था।

    सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस भी को निलंबित कर दिया है। जिसमें समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी. सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़, सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी (एलआर) ओम प्रकाश, समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी शामिल है।

    बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक राष्ट्रीय चैनल को दिया गया एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं, बल्कि उसकी पुरानी जेल से हैं।

    इसके बाद उस इंटरव्यू की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10 माह पहले एसआईटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को डीजीपी प्रबोध कुमार ने हाईकोर्ट को सौंप दी थी।

     

  • Punjab News: पूर्व CM की करीबी Bharat Inder Chahal के गिरफ्तारी वारंट जारी

    Punjab News: पूर्व CM की करीबी Bharat Inder Chahal के गिरफ्तारी वारंट जारी

    चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व ओ.एस.डी. भरत इंदर सिंह चाहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला कोर्ट ने पंजाब विजिलेंस की ओर से दर्ज एफ.आई.आर. के आधार पर पूर्व ओ.एस.डी. भरत इंदर सिंह चाहल विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

    गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के तहत केस दर्ज किया।

    जांच के घेरे में आरोपी भरत इंदर सिंह चहल की संपत्ति में सरहिंद रोड पटियाला स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजॉर्ट (अलकाजार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज की पांच मंजिला कॉमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाजा के समीप गांव कलियान में 72 कनाल 14 मरले जमीन शामिल है। इनके अलावा फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी जमीन खरीदी गई है।