Category: Chandigarh

  • बड़ा झटकाः Punjab University के मान्यता प्राप्त कालेजों में बढ़ी फीस

    बड़ा झटकाः Punjab University के मान्यता प्राप्त कालेजों में बढ़ी फीस

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कालेजों की फीस में प्रति वर्ष फीस बढ़ोतरी होती है। वहीं इस बार ग्रांट इन एड संकाय की साढ़े सात जबकि सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिससे स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि इस बार हुई फीस बढ़ोत्तरी में सीनेट बाडी की मंजूरी नहीं ली गई है। कहा जा रहा है कि10 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी ने मान्यता प्राप्त कालेजों को इसकी जानकारी दी।

    दरअसल, पंजाब के 190 कालेजों में 25 दिनों से चल रही और शहर के 11 कालेजों में 13 जून से शुरु होने वाली दाखिला प्रक्रिया में आखिरकार 10 जून को पीयू ने फीस बढ़ोतरी पर निर्णय लिया। इस बार हुई फीस बढ़ोत्तरी में सीनेट बाडी की मंजूरी नहीं है। सिंडिकेट बाडी द्वारा आचार संहिता के बीच लिए गए फैसले को ही 10 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी ने मान्यता प्राप्त कालेजों को जारी किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त कालेजों की फीस में प्रति वर्ष फीस बढ़ोतरी होती है। यह बढ़ोतरी सिंडिकेट और सीनेट बाडी की मंजूरी के बाद कालेजों को जारी होती है और उसी के अनुसार विद्यार्थियों से फीस वसूल होती है।

    पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्ष 2023 में नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 शुरु हुई थी और उससे मान्यता प्राप्त 200 कालेजों में इस वर्ष से इसे शुरु किया जा रहा है। एनईपी 2020 शुरु होने के बाद चुनाव से चुनी जाने वाली सिंडिकेट और सीनेट बाडी का अंत हो जाएगा और उसके स्थान पर बोर्ड आफ गवर्नेंस स्थापित होगी। लोकसभा चुनाव के कारण चांसलर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की घोषणा नहीं कर सके हैं वहीं पीयू वीसी ने आचार संहिता के चलते उसे बुलाया नहीं है।

    पीयू में सिंडिकेट बाडी गठन का मामला वर्ष 2022 से पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में चल रहा है। वर्ष 2020 में चांसलर ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि सिंडिकेट चुनाव में 60 वर्ष से ज्यादा के प्रोफेसर मतदान नहीं कर सकेंगे। चांसलर के फैसले को पीयू फैकल्टी और सिंडिकेट सदस्यों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है जिस पर सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट में मामला होने के कारण सिंडिकेट बाडी की सारी शक्तियां वाइस चांसलर के पास है। इसी प्रकार से अगस्त 2024 में सीनेट का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। चुनाव आचार संहिता में बीच सीनेट बैठक नहीं बुलाई गई और न ही इसे भविष्य में बुलाने की प्लानिंग है।

  • CM Mann से मिलने के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मौके पर पुलिस मौजूद, देखें वीडियो

    CM Mann से मिलने के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, मौके पर पुलिस मौजूद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 बस स्टैंड में पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग में करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर आज तड़के एक व्यक्ति चढ़ गया है। सूचना पाते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई है। इस क्षेत्र को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर यहां एंट्री को बंद कर दिया है। इस व्यक्ति की मांग है कि उसकी मुलाकात पंजाबी के मुख्यमंत्री से करवाई जाए ताकि वह अपने मांगे उनके सामने रख सके। यह व्यक्ति हरियाणा के जींद का रहने वाला है और इसका नाम विक्रम सिंह है।

    उसका पंजाब के मानसा में जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बात के चलते पिछले कई महीनों से वह हरियाणा सहित पंजाब पुलिस के थानों में चक्कर लगा चुका है लेकिन उसके कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। बकायदा कुछ दिनों पहले उसके साथ मारपीट भी की गई जिसमें उसके कंधे में फ्रैक्चर आया हुआ है। इसका कहना कि उसे अब इस मामले में केवल चंडीगढ पुलिस से ही कार्रवाई की उम्मीद है या फिर उसकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए क्योंकि उसे उनसे काफी आस है।

  • चुनाव हारने के बाद Modi Cabinet में Ravneet Singh Bittu को मिली जगह

    चुनाव हारने के बाद Modi Cabinet में Ravneet Singh Bittu को मिली जगह

    चंडीगढ़। आज देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। PM नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का भी मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। 

  • DGP Gaurav Yadav की नई पहल, बड़े पुलिस अधिकारी 11 से 1 बजे तक दफ्तरों में रहेंगे मौजूद, आदेश जारी

    DGP Gaurav Yadav की नई पहल, बड़े पुलिस अधिकारी 11 से 1 बजे तक दफ्तरों में रहेंगे मौजूद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिश्नर , जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ को वर्किंग डेज मे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए हैं। 

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नागरिकों के लिए उपलब्ध रहना और नागरिकों तक पहुंच जन केंद्रित पुलिसिंग का सबसे बड़ा कर्तव्य है। चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय में, विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को नागरिकों से मिलने और सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध रहने के लिए दिन आवंटित किए गए हैं।

  • Punjab: NIA की कार्रवाई, 100 किलो नशे की बरामदगी मामले में 7 और आरोपियों पर चार्जशीट दायर

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अटारी में 100 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों की बरामदगी के मामले में सात और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष दायर अपने पूरक आरोप पत्र में, जांच एजेंसी ने मामले से संबंधित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट साजिश में प्रमुख गुर्गों के रूप में 7 आरोपी व्यक्तियों की पहचान की है। एनआईए की जांच के अनुसार, सभी 7 आरोपी – अतहर सईद, अमृतपाल सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, तहसीम, दीपक खुराना और अहमद फरीद – कथित तौर पर भारत में दवाओं की तस्करी और विभिन्न वितरकों को उनके वितरण में शामिल थे।  

    एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वे विदेशों में स्थित मुख्य आरोपी व्यक्तियों तक दवाओं की आय पहुंचाने में भी शामिल थे। जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए की जांच में सामने आया कि इसे दुबई के फरार आरोपी शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद के निर्देश पर अफगानिस्तान स्थित नजीर अहमद कानी द्वारा देश में तस्करी कर लाया गया था। बयान में कहा गया है कि यह खेप देश के विभिन्न हिस्सों में वितरण के लिए आरोपी रजी हैदर जैदी को दी जानी थी।

    एनआईए ने दिसंबर 2022 में इन तीनों के साथ-साथ एक विपिन मित्तल के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया था। मामले में शुरू में मित्तल और रजी को गिरफ्तार किया गया था, और दिसंबर 2023 में, एनआईए ने एक अन्य आरोपी अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 1.34 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी। एनआईए ने कहा, अमृतपाल देश से भागने का प्रयास करते समय पकड़ा गया था। अप्रैल और मई 2024 में, एनआईए ने मामले में 5  और गिरफ्तारियां कीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतहर सईद, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, तहसीम और दीपक खुराना के रूप में की गई।

  • CWC की बैठक में शामिल हुए Charanjit Singh Channi, देखें Video

    CWC की बैठक में शामिल हुए Charanjit Singh Channi, देखें Video

    Rahul Gandhi निभा सकते है नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की दिल्ली में बैठक हो रही है। इस बैठक में तमाम नवनिर्वाचित सांसद हिस्सा ले रहे हैं।

    अधिकांश सांसद चाहते हैं कि इस बार राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं। दरअसल इस बार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा। कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटें जीती हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या 10% यानी 55 सीट होनी चाहिए। अब इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है और पार्टी के अंदर से भी आवाज उठ रही है कि राहुल गांधी को ही नेता प्रतिक्ष की कमान संभालनी चाहिए।

  • CWC की अहम बैठक आज, राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा हुए रवाना

    CWC की अहम बैठक आज, राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा हुए रवाना

    चंडीगढ़ः राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। CWC बैठक में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर भी मंथन होगा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य CWC के सदस्य शामिल होंगे। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली में होने वाली इस मीटिंग के लिए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा रवाना हो गए है।

    तीनों की एक साथ की तस्वीर भी सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वाडिंग ने कहा कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी आगे आएं और सब कुछ संभालें। लेकिन अंतिम फैसला लीडरशीप का है और फैसला राहुल गांधी को खुद करना है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को शपथ नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि वह 400 पार की बात कर रहे थे और अगर मैं उनकी जगह होता तो शायद कभी शपथ नहीं लेता।

  • Kangana Slap Case: CISF महिला के खिलाफ FIR दर्ज 

    Kangana Slap Case: CISF महिला के खिलाफ FIR दर्ज 

    चंडीगढ़ : हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्‍पड़ मारने वाली CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर पर बड़ा एक्‍शन हुआ है। महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से सीआईएसएफ के डीआईजी विनय कुमार काजला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जोकि पूरी मामले की इंक्‍वायरी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों ही ऑफेंस बेलेबल हैं।

    उधर, पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से CISF के डीआईजी विनय कुमार काजला को चंडीगढ़ एयरपोर्ट भेजा गया है। काजला इस पूरे मामले की जांच करने के बाद अपने आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे।

  • Punjab: कंगना रणौत को थप्पड़ मारने का मामला, SGPC के प्रधान धामी और किसान नेता का आया ब्यान, देखें Video

    Punjab: कंगना रणौत को थप्पड़ मारने का मामला, SGPC के प्रधान धामी और किसान नेता का आया ब्यान, देखें Video

    चंडीगढ़। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सीआईएसएफ अधिकारी कुलविंदर कौर की गिरफ्तारी की निंदा की। आगे पंधेर ने कहा कि यह भारत में पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी लोग कई तरह से राजनेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं. पंढेर ने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है, रिपोर्टों के अनुसार सांसद कंगना ने भी दुर्व्यवहार किया और किसान विरोध के दौरान भी कंगना ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों का अपमान किया।

    इसी तरह दूसरी तरफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा हिमाचल के मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर जीती कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने को लेकर बयान सामने आय़ा है। मामले बारे धामी ने कहा कि  कंगना रनौत का लगातार पंजाब और पंजाबियों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक पंजाबी सुरक्षा गार्ड के साथ हुई बहस के बाद इस मामले को लेकर कंगना रनौत की पंजाबियों के खिलाफ नफरत भरी टिप्पणियां उनकी पंजाब विरोधी मानसिकता की अभिव्यक्ति है।

    कंगना रनौत का यह कहना कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, उनकी बीमार मानसिकता की अभिव्यक्ति है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी अपनी जुबान से फैलाया जा रहा आतंकवाद देश के माहौल को खराब कर रहा है।

    कंगना रनौत को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि अगर देश की बहु-जातीय और बहुभाषी संस्कृति आज जीवित है, तो यह देश के लिए पंजाबियों द्वारा किए गए बलिदानों के कारण है। इतिहास को भूलकर केवल लोकप्रिय होने के लिए देश में लोगों के आपसी सौहार्द और आपसी सामाजिक संबंधों को नजरअंदाज करना देश के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन कंगना रनौत जानबूझकर इस रास्ते पर चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं से अपील है कि वे कंगना रनौत को संयम और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाएं।

    चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर हुई घटना का गहन जांच होनी चाहिए कि कहीं कंगना रनौत ने पंजाब के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने के लिए कोई शरारतपूर्ण तर्क तो नहीं दिया। केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की जाने वाली जांच बिना किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत प्रभाव के की जानी चाहिए ताकि किसी के साथ गलत व्यवहार न हो।

  • Airport पर Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    Airport पर Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के जवान ने उनको थप्पड़ मारा है। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी से आहत होकर सीआईएसएफ के जवान ने थप्पड़ मारा है। सीआईएसएफ जवान को फिलहाल एक कमरे में बैठाया गया है।