Category: Chandigarh

  • गार्डन के पास गाड़ी से 35 लाख रुपए बरामद

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस की नाकेबंदी कर चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने जांच के दौरान सेक्टर 35 और 36 के स्मॉल चौक के पास सेक्टर 36 के खुशबू गार्डन के पास एक गाड़ी से 35 लाख रुपए बरामद किए हैं। दरअसल, पुलिस ने यहां पर नाका लगाया हुआ था, नाके के दौरान जांच में यह रकम बरामद हुई है। इसमें कुछ विदेशी करेंसी भी है। पुलिस ने इस गाड़ी से जब्त की गई। रकम के बारे में चुनाव आयोग और आयकर विभाग को सूचना दे दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें ड्राइवर राजकुमार और सवारी देशराज निवासी करनाल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

    पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 15 टीमों का गठन किया गया है। यह टीम 24 घंटे 5 डीएसपी की मौजूदगी में निगरानी करती हैं। इनका काम आचार संहिता का पालन करने के लिए इस तरह के जगह-जगह पर नाके लगाए जा रहे हैं। इसमें यह टीम राजनीतिक गतिविधियों, अवैध शराब और अवैध कैस संबंधी संबंधी जानकारियां जुटाती हैं। इसके बाद उस पर आगे जांच की जाती है। इसके लिए इन टीमों की बाकायदा मॉनिटरिंग भी की जाती है। ​​​​​​​विभाग के द्वारा इन टीमों से हर रोज रिपोर्टिंग की जाती है। चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहता है। इसलिए आचार संहिता के पालन के लिए इन टीमों से लगातार अपडेट ली जा रही है। सभी टीम अपना-अपना रिकार्ड तैयार कर रही है।

    पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी रिपोर्ट की लगातार मॉनिटरिंग रख रहे हैं। यह टीम 8-8 घंटे की शिफ्ट में पूरे 24 घंटे काम करती हैं और शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। ​​​​​​​चंडीगढ़ में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को लेकर अभी तक मंथन कर रही हैं। पिछले दो बार से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बॉलीवुड स्टार किरण खेर सांसद बनती आ रही हैं।

  • पंजाब के मंत्री और विपक्ष दल के नेता इस दिन करेंगे बड़ी रोष रैली 

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शराब पॉलिसी से जुडे़ केस में हुई गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी रोष रैली होने जा रही है। इस रैली में जहां सारे विपक्षी दल एक मंच पर होंगे। वहीं, पंजाब के आप नेता व समर्थक भी रैली में पहुंचेंगे। प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार समर्थक जाएंगे। सभी विधायकों व जिला प्रधानों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। साथ ही कोशिश की जा रही है कि रैली से एक दिन पहले समर्थक दिल्ली पहुंच जाएं। ताकि बाद में किसी तरह की उन्हें दिक्कत न उठानी पडे़। वहीं, पार्टी लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी को ही मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी बहुत ही आक्रामक हो गई है। पार्टी जहां इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कर रही है। वहीं, पार्टी नेता उस दिन से ही संघर्ष की राह पर चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में स्टेट लेवल के प्रदर्शन हुए हैं। वहीं, सीएम भगवंत मान खुद इस मामले को लेकर सभी विधायकों से जॉइंट मीटिंग कर चुके हैं। साथ ही इस मामले को आगे किस तरह उठाया जाना है। उसको लेकर रणनीति तैयार की गई है। वहीं, पार्टी नेताओं का साफ है कि वह अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं, इस रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान और सभी मंत्री जाएंगे।

    आप के बड़े नेताओं की बात करें तो उसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद भगवंत मान का नाम आता है। इन तीनों नेताओं के जेल में होने के बाद भगवंत मान के कंधों पर जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में वह उस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में मोर्चा संभाला तो अन्य मंत्रियों ने पंजाब में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली में हुए प्रदर्शन में पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह और एजुकेशन मंत्री हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए।

  • सुबह सुबह ED ने की पंजाब में छापेमारी, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब की शराब नीति भी बड़ा विवाद खड़ा करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी चंडीगढ़ और मोहाली में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी कई आईएएस अधिकारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और किसानों के 15 ठिकानों पर की गई है। सूत्रों के अनुसार पंजाब आबकारी विभाग के कमिश्नर वरुण रूजम के चंडीगढ़ के सेक्टर 20 स्थित घर पर चल रही है। सूत्रों ने बताया कि इसके कुछ तार दिल्ली शराब नीति से जुड़े हो सकते हैं। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। फिर केजरीवाल को कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी हिरासत में भेज दिया। इस केस में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि आबकारी नीति बनाने और लागू करने में गड़बड़ी है।

    इसके मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। इसमें सिसोदिया और संजय सिंह सहित कई AAP नेता शामिल रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि यह जांच मोहाली में हुए अमरूद बागान घोटाले के सिलसिले में की जा रही है। अभी तक पंजाब विजिलेंस इसकी जांच कर रही थी। यह छापेमारी इस मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ही की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एयरपोर्ट रोड पर एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। गमाडा द्वारा अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत दिया गया था। उस जमीन में लगे अमरूद के पेड़ों की कीमत जमीन से अलग अदा की जाती थी।

    बता दें कि फलदार पेड़ों की कीमत उद्यान विभाग द्वारा तय की जाती थी। इसके बाद, भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ने बागवानी निदेशक को फलदार पेड़ों की एक सर्वेक्षण सूची भेजी और एक पेड़ मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की। सूत्रों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण से पहले कुछ लोगों ने यहां अमरूद के पौधे लगाए थे, लेकिन गमाडा अधिकारियों के अनुसार उनकी उम्र 4 से 5 साल बताई जा रही है। इससे उनका मुआवज़ा काफी बढ़ गया. इस तरह कई लोगों ने गलत तरीके से मुआवजा ले लिया। इस संबंध में विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन मुआवजा राशि वापस जमा कराने पर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी।

  • मेयर कुलदीप कुमार सहित 7 पार्षदों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

    चंडीगढ़ः दिल्ली में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह नेता मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेयर कुलदीप सहित AAP पार्टी के 7 पार्षदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा का कहना है कि उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी एसएस अहलूवालिया को भी हिरासत में लिया गया है। चंडीगढ़ के 20 से ज्यादा नेता हैं। जो दिल्ली में गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए गए थे। गिरफ्तार होने वाले पार्षदों में हरमीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, पीपी घई, रवि मणि, डीएसपी विजय पाल शामिल हैं। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए पार्षदों में जसविंदर, नेहा, राम चंदर यादव और योगेश ढींगरा शामिल हैं। इन सभी को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में लाया गया। 

  • कांग्रेस अध्यक्ष को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल आया है। जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें पहला कॉल सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच आया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

    उसके बाद दोपहर को 1 बजे से 1:30 बजे के बीच दो से तीन कॉल आया था। जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस इस बार एचएस लकी को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस बात की चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस नेता लकी को डिप्टी मेयर चुनाव के समय भी इसी नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। उस समय कॉलर ने कहा था कि वह पुलिस थाने से बोल रहा है लेकिन जब ये कहने पर कि नंबर तो पाकिस्तान का है। कॉलर ने फोन कट कर दिया।

  • एक बार फिर शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने आज फिर हिरासत में ले लिया है। इस बीच हरजोत बैंस के साथ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘आप’ नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पटेल चौक से ‘आप’ नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

    बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने दूसरी बार हिरासत में लिया है। इससे पहले बैंस को पुलिस ने पिछले शुक्रवार को हिरासत में लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली है। इन तस्वीरों में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए लिखा गया है ‘मोदी का सबसे बड़ा डर, केजरीवाल’।

  • बिल मांगने को लेकर युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : सेक्टर 26 तलातूम क्लब में बिल को लेकर दिल्ली से पार्टी करने आई युवती और युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह मामला 10 :30 का हैं जब तलातूम क्लब के मैनेजर विनय ने युवती से बिल मांगा तो युवती ने वहाँ मौजूद क्लब के स्टाफ के साथ बतमीजी की। जिसके बाद पार्टी करने आई युवती और नितीश ने गाड़ी को तेज रफ्तार में क्लब के स्टाफ के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि क्लब के स्टाफ बाल-बाल बच गए। जिसके बाद युवती वहां से गाड़ी निकाल कर सेक्टर 26 /27 चौक पर पहुंचे, तो उनके आगे क्लब मैनेजर की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

    जिसके बाद क्लब मैनेजर विनय ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। कुछ देर पर पुलिस पार्टी समेत सेक्टर 26 थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी युवती बहसने लगी। पुलिस पार्टी ने युवती की गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। क्लब के मैनेजर ने युवती के खिलाफ सेक्टर 26 थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर देर रात महिला पुलिस कर्मियों के साथ युवती का सेक्टर 16 में मेडिकल कराया गया।

    क्लब के मैनेजर विनय ने बताया कि युवती और उसके साथियों ने मेरे साथ और क्लब स्टाफ के साथ बतमीजी की और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। जब मैंने उनको रोकना चाहा तो उन्होंने मेरी गाड़ी को भी सेक्टर 26/27 चौक पर पीछे से टक्कर मारी। मैंने इसकी शिकायत सेक्टर 26 थाना पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुलिस इसमें युवती और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

  • किसान प्रीतपाल मामले में हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

    किसान प्रीतपाल मामले में हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

    चंडीगढ़ः युवा किसान प्रीतपाल सिंह को लेकर यू टर्न मारने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले सरकार प्रीतपाल के घायल अवस्था में मिलने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का हलफनामा दे चुकी है और तब उस पर अंगुली तक नहीं उठाई गई थी। अब सरकार 21 फरवरी को हुई हिंसा का उसे मुख्य साजिशकर्ता बता रही है जो समझ के परे है। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा व पंजाब सरकार को इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

    शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रीतपाल के दर्ज किए गए बयान सीन बंद लिफाफे में पेश किए गए। इस दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार से इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा। दोनों सरकारों ने कहा कि उन्हें बयान की कॉपी अभी मिली है और उन्हें कुछ समय दिया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि प्रीतपाल के पिता की ओर से अपहरण व बेदर्दी से की गई पिटाई को लेकर डीजीपी को दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार ने इस पर जवाब के लिए भी मोहलत मांगी गई।

    हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हुई हुई हिंसा के दौरान 15 पुलिसवाले घायल हो गए थे। इनमें से 8 ने प्रीतपाल का नाम लिया था और ऐसे में दूसरा पक्ष जानने के लिए उन्हें प्रीतपाल के बयान की प्रति चाहिए ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही प्रीतपाल के मिल जाने के बाद बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को रद्द करने की भी मांग की। हाईकोर्ट ने कहा कि 26 फरवरी के हलफनामे में सरकार ने प्रीतपाल के खनौरी बॉर्डर पर घायल अवस्था में मिलने की बात कही थी।

    अब यू टर्न लेकर हिंसा के लिए भड़काने वाला बता रही है। 26 फरवरी को जिस पर अंगुली तक नहीं उठाई थी, उसे इस प्रकार हिंसा का जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह यू टर्न समक्ष से परे है। ऐसे में हम इस याचिका को यहां पर समाप्त नहीं कर सकते। प्रीतपाल ने शुक्रवार को बयान में कहा कि हरियाणा पुलिस उसे संगरूर से जबरन उठा कर ले गई और बेदर्दी से उसकी पिटाई की। उसे बेहद गंभीर चोटें आईं। इसके चलते उसे पहले अस्पताल भेजा गया और बाद में हालात गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

  • चंडीगढ़: सेक्टर 44 के मर्डर केस में दो गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: सेक्टर 34 थाना और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की पुलिस ने सेक्टर 44 के मर्डर केस के मामले में  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सेक्टर 45 बड़ैल के रहने वाले 35 वर्षीय बसंत चौधरी, 24 वर्षीय चूड़ा मणि के रूप में हुई। सेक्टर 34 थाना की पुलिस को सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति को सेक्टर 44 लक्ष्मी नारायण मंदिर  के पास जीएमसीएच-32 में मृत अवस्था में लाया गया है। 

    जिसकी सुचना पाते ही मौके पर डीएसपी और  सेक्टर 34 क्र थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।  पुलिस जांच मे खुलासा हुआ कि मृतक के गर्दन पर गला घोंटने के निशान और नाक, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान है। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और अपराध स्थल की तलाशी ली गई। मृतक की पहचान बड़ैल के रहने वाले 17 वर्षीय जितेंदर उर्फ़ जीतू के रूप में हुई। 

    बसंत चौधरी और चूड़ा मणि कुमार बुड़ैल इलाके में चौकीदार का काम करते हैं और रोजाना ऑटो चालकों से 20 रूपए वसूली  करते हैं। 13 और 14 मार्च की रात पैसे इकट्ठा करने के बाद गिनती कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक व्यक्ति ने नशे की हालत में उनसे कुछ रकम छीन ली। 

    आरोपियों ने उस व्यक्ति को पैसे वापस करने को कहा , लेकिन वह मौके से भाग गया। इसके बाद वे सेक्टर 44 पार्क के पास पहुंचे, तो भागने वाला व्यक्ति मौजूद था।  दोनों ने उसके पैर पर डंडा मारा और गर्दन पर नोकीली चीज से कई वार किए। जब वह व्यक्ति बेहोश हो गया, तो आरोपी मौके से भाग गये।

  • पंजाब: CM मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल आप पार्टी में शामिल हो गए।  सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।