Category: Chandigarh

  • जालंधर सहित 13 टोल प्लाजा होंगे Free !

    चंडीगढ़: जालंधर सहित 20 जनवरी को किसानों द्वारा 13 टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली की सरहद पर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगाए गए ‘कोमी इंसाफ मोर्चे द्वारा इसका ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इंसाफ मोर्चे ने नई रणनीति तैयार की है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि उनकी मांगों की तरफ केंद्र और ना ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है। इसके चलते उनके द्वारा कल 20 जनवरी को मोहाली सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगाा।

    बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया  जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

  • पंजाबः इंद्रपाल सिंह धन्ना बनें नए Chief Information Commissioner 

    चंडीगढ़ः सीनियर एडवोकेट इन्द्रपाल सिंह धन्ना पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। वह पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे जो सितंबर में रिटायर होंगे। उनके नाम ने सभी को अचंभित किया है क्योंकि इस दौड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था। इन्द्रपाल सिंह धन्ना के बाद अब पंजाब लोक सेवा संघ आयोग के पद को भरने की कवायद चल रही है। साथ ही पता चला है कि पूर्व आईपीएस जितेंद्र औलख का नाम काफी आगे चल रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।  

  • आंतकी लखबीर को लेकर NIA का एक्शन, की यह कार्रवाई

    चंडीगढ़ : पंजाब के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल लखबीर सिंह को NIA की स्पेशल कोर्ट भगोड़ा करार दिया है। कोर्ट की ओर से एक महीने का नोटिस जारी किया गया था। अब NIA लखबीर की प्रॉपर्टी को कुर्क करने की तैयारी में है। NIA ने आरोपियों को भगोड़ा करार करने के लिए पटीशन दायर की। इसके बाद लखबीर के नाम से नोटिस निकाला गया। एक महीने का समय गुजर जाने के बाद अब लखबीर को भगोड़ा करार दे दिया गया है। इसके बाद NIA ने लखबीर की जायदाद को CRPC की धारा 82 (4) के तहत कुर्क करने की तैयारियों को शुरू कर दी है।

     लखीबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ है। NIA ने लखबीर सिंह और उसके साथियों हरजिंदर सिंह संर्धू उर्फ रिंदा, सतनाम सिंह सत्ता, परमिंदर सिंह खैहरा, यादविंदर सिंह यादा के खिलाफ धारा 17, 18, 18 B, 20, 38-39 के तहत देश-द्रोह का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इसकी सुनवाई NIA की स्पेशल कोर्ट दिल्ली में चल रही है। ये सुनवाई 9 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी। उसके खिलाफ 2021 में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। 2017 में विदेश भागने के बाद से ही NIA उसकी तलाश कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः एनडीपीएस मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। इस मामले में सुखपाल सिंह खैरा की ओर से कैविएट अर्जी भी दाखिल की गयी थी।

    बता दें कि बीते दिन सुखपाल सिंह खैरा बुधवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रू-ब-रू हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष करार देते हुए सरकार की दबंगई का शिकार बताया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं निर्दोष हूं और इस संबंध में उनके खुद के बयान भी आते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे प्रति बदले और नफरत की भावना की हद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अमले का इस्तेमाल कर एक साजिश के तहत उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए हैं। खैरा ने कहा कि इसे बदलाव नहीं बदला कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान पुराने संबंधों का वास्ता देते हुए प्यार से कहते तो मैं शायद उनके खिलाफ बोलना बंद कर देता।

    सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जिस तरह से मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया गया है अब मैं आखिरी सांस तक लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बदले की भावना से नहीं बल्कि इसलिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा ताकि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और निर्दोष व्यक्ति के साथ न हो। खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस अपने आकाओं को खुश करने के लिए लोगों पर फर्जी ड्रग केस डाल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और भगवानपुरिया के साथ जोड़ने की साजिश भी रची गई, जबकि मुझे और मेरे परिवार को इन गैंगस्टरों से खतरा है। 

    उन्होंने कहा कि साल 2015 में उन पर जो केस दर्ज किया गया, उसमें उनका संबंध केवल इतना था कि जो व्यक्ति बाद में पकड़ा गया, वह उनके हलके था और उन्हे फोन करता था। खैरा ने कहा कि हलके का लीडर होने के नाते मैं भी उसके फोन सुनता रहा। इसके अलावा मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करूंगा, तब सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • आज नहीं होगे मेयर के इलेक्शन, आप और कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में नगर निगम के नए मेयर के चुनाव अचानक टाल दिए गए हैं। दरअसल, चुनाव टालने को लेकर चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के बीमार होने की बात कही गई है। इस बारे में पार्षदों को वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद आप और कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चंडीगढ़ नगर निगम में देश में पहली बार विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A और भाजपा के बीच यह सीधा मुकाबला होना था। चंडीगढ़ नगर निगम में बने गठबंधन I.N.D.I.A में AAP और कांग्रेस शामिल हैं।

    बताया जा रहा है कि AAP ने चुनाव में गड़बड़ी को देखते हुए कार्यकर्ताओं से निगम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है। मेयर चुनाव रद्द कोने को लेकर कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमें अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा साजिश कर रही है। यदि चुनाव अधिकारी बीमार हो गया है तो किसी अन्य को भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती थी।कांग्रेस की आगे की रणनीति पर उन्होंने बताया कि चूंकि चुनाव में आप के साथ हमारा गठबंधन है, इसलिए पार्टी के प्रधान ने हमें बुलाया है। हम वहां ही इस पर चर्चा करेंगे।

  • पंजाब : कड़ाके की ठंड का कहर जारी, घने कोहरे से मिनिमम विजिबिलिटी

    चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने दोनों ही प्रदेशों में धुंध और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में आज सुबह धुंध रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 4 जिलों का मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है। करनाल, कैथल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में शीतलहर और धुंध को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। जिसमें फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मानसा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घनी ठंड के साथ-साथ घनी धुंध भी देखने को मिल सकती है। 

  • कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बवाल मच गया। AAP से गठबंधन के बाद मेयर पद से कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी नामांकन वापस लेने निगम ऑफिस पहुंचे। इसका पता चलते ही उनके पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे जसवीर बंटी को किडनैप किया है। उन्हें रोपड़ के होटल में रखा गया है। घर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने निगम ऑफिस के बाहर से ही SSP कंवरदीप कौर को फोन कर दिया। जिसके बाद SSP पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई।

    वहीं हंगामे का पता चलते ही चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें नगर निगम के गेट पर ही रोक दिया। भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा।

    पुलिस ने बिगते माहौल के देखते हुए पार्षद बंटी को कांग्रेस के साथ रोपड़ भेजने की जगह उनके घर भेजना ही मुनासिब समझा। जिसके बाद पुलिस सिक्योरिटी में बंटी को घर छोड़ा गया। वहीं मेयर इलेक्शन की वोटिंग से 2 दिन पहले निगम के सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सोढ़ी मेडिकल लीव पर चले गए हैं। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने उनकी जगह जॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज को इसका चार्ज दे दिया है। इलेक्शन से जुड़ा सारा काम सेक्रेटरी के ही जिम्मे होगा।

  • पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

    पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

  • चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में हुआ गठबंधन

    चंडीगढ़: यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है जिसका ऐलान कांग्रेस के लीडर पवन बंसल ने किया है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने आप को समर्थन दिया है। इन दोनों पार्टियों में सहमति बनी है कि मेयर उम्मीदवार ‘आप’ का और डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे। बता दें कि 18 जनवरी को मेयर चुनाव होने जा रहा है।

  • पंजाब : 2 बड़ी राजनीति पार्टियों में आई दरार! देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारे में बड़ी उथल-पुथल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में बसपा से बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बसपा प्रमुख  मायावती ने देश भर में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और अकाली दल से गठबंधन से कहीं ना कहीं किनारा करते हुए नजर आ रहे है।

    हालांकि दोनों दलों के प्रदेश नेताओं का कोई बयान नहीं आया है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीएसपी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह चुनाव किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं लड़ा जाएगा, जिन राज्यों में बीएसपी का गठबंधन है, वहां वे इससे बचती नजर आ रही हैं।