Category: Chandigarh

  • भारी मात्रा हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    मोहाली : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी खोटे थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा और रवप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गुरु नानक कलोनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शिवा इंक्लेव भबात रोड जीरकपुर के नजदीक नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह और रवप्रीत सिंह स्विफ्ट डिज़ायर कार नंबर PB-04-AE-1079 में सवार होकर ग्राहक को हेरोइन बेचने जा रहे है।

    जिसके बाद पुलिस ने शिवा इंक्लेव भबात रोड जीरकपुर से मनप्रीत और रवप्रीत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के 110 ग्राम हेरोइन और कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता लगाएगा जाएगा कि हेरोइन कहां से लेकर आते है और किसे बेचते है।

  • बड़ी खबरः किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, 34 ट्रेनें प्रभावित, 11 कैंसिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद कर डटे किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए। किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले उनकी हरियाणा और पंजाब सरकार से मीटिंग हुई थी, जिसके बाद रिहाई का भरोसा मिला था। जिसके बाद किसानों ने सरकार को 16 अप्रैल तक का समय दिया था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सरकार ने रिहाई नहीं की तो वे ट्रैक पर उतर आए। किसानों के प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। 11 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए हैं। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने भरोसा देकर भी उन्हें रिहा नहीं किया। हमारा किसान साथी जेल में मरणव्रत पर बैठा है। जब तक सरकार उसे रिहा नहीं करती, हम ट्रैक खाली नहीं करेंगे। अगर सरकार अभी रिहा कर दे तो हम 10 मिनट में हट जाएंगे।

    आम लोगों की परेशानी को लेकर डल्लेवाल ने कहा कि हमारा साथी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, इसमें लोग हमें सहयोग करें। आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हम रेल नहीं रोकना चाहते थे। मगर, हमें इसके लिए मजबूर करना सरकार का फेलियर है। सरकार ने 16 अप्रैल तक रिहाई का भरोसा देकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए रहेगा।

  • पंजाबी व्यक्ति की विदेश में गोली मारकर ह+त्या

    मोहालीः विदेशों में आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर इटली से सामने आई है। जहां एक पंजाबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतपाल सिंह (55) गांव टाहली के रूप में हुई है। मृतक की हत्या इटली के शहर ब्रेशिया में की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल शनिवार की शाम सतपाल सिंह अपने घर पर मौजूद थे। वहां उनका एक परिचित इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी आया जो नशे की हालत में था।

    कुछ देर बहस के बाद उसने सतपाल सिंह को गोली मार दी और घर से बाहर जाकर यूसेपे ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से सतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युसेप घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। लंबे समय से अपने परिवार के साथ इटली में रह रहे सतपाल सिंह यह खबर सुनकर पूरे इलाके में दहशत में आ गए। सतपाल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटे हैं।

  • देह व्यापार और सट्टे को लेकर HOTEL PALM HOUSE में पुलिस की रेड, मैनेजर और कर्मी गिरफ्तार, संदिग्ध सामान बरामद

    चंडीगढ़ः किशनगढ़ स्थित होटल पालम हाउस से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस होटल में यह धंधा कहां से चल रहा था। कितने दिनों से यह अवैध धंधा यहां चल रहा था। पुलिस दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी।

    इसके बाद दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी पी अभिनंदन ने बताया कि इस होटल में देह व्यापार के साथ-साथ सट्टे और जुए का काम भी चलता था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को काबू किया था।लेकिन यह आरोप बेलेबल होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई है। खुद डीएसपी पी अभिनंदन पुलिस टीम के साथ इस होटल में पहुंचे थे। पुलिस को देखकर यह लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे।

    लेकिन पुलिस ने इन्हें मौके से काबू कर लिया। चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंदर सिंह यादव को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी को इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। उन्हें किसी ने बताया था कि इस होटल में देह व्यापार और जुआ सट्टे का काम चलता था। हालांकि मामले में पुलिस पर सवाल खड़े होते हैं कि अगर डीजीपी को इसकी सूचना मिल सकती है, तो स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई सूचना क्यों नहीं थी। डीजीपी सुरेंदर यादव की नियुक्ति के बाद यह इस तरह की बड़ी कार्रवाई है।

  • अमृतसर से चंडीगढ़ की सीधी उड़ान हुई शुरू 

    चंडीगढ़ः इंडिगो एयरलाइंस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। इससे कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क, रेल यातायात के बाद अब हवाई कनेक्शन भी जुड़ गया है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्य रख इंडिगो एयरलाइन की ओर से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। 

    यह फ्लाइट रात को करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 12:15 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट रात के 3:15 बजे अमृतसर से उड़ान भर कर सुबह चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचा करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने पर विद्यार्थियों, रोजाना हाईकोर्ट जाने वाले लोगो सहित अन्य आम लोगों को भी बेहद फायदा होगा। वहीं पर्यटकों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस में बढ़ी कलह, 40 नेताओं ने दिया इस्तीफा

    बड़ी खबरः कांग्रेस में बढ़ी कलह, 40 नेताओं ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः उम्मीदवार मनीष तिवारी के स्वागत समारोह के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है। 40 से ज्यादा पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इन पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष लकी के प्रति रोष जाहिर किया है यह सभी पवन बंसल के करीबी है। इन नेताओं नेताओं ने पार्टी हाई कमान से अध्यक्ष लकी को पद से हटाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि लकी कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि अगर लकी कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे तो वह पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए काम नहीं करेंगे। मालूम हो कि रविवार को भी दो पदाधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिनमें शशांक भट्ट और नितिन का नाम शामिल है।

    जिन 40 नेताओं ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है उसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे। एनएसयूआई अध्यक्ष और कांग्रेस के तीन पार्षद शामिल हैं। यह 40 नेता सोमवार को आयोजित मनीष तिवारी के स्वागत समारोह में भी नहीं आए थे। हालांकि पार्टी की ओर से इन नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है स्वागत समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी नहीं पहुंचे उन्हें तिवारी की ओर से खुद खुद किया गया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    प्रदेश सचिव साहिल दुबे का कहना है कि इन 40 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि अपने पद से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में दो जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के हम पदाधिकारी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं वह भी कांग्रेस अध्यक्ष लकी के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार है।

    मालूम हो कि पवन बंसल की टिकट कटवाने में कांग्रेस अध्यक्ष लकी का अहम रोल है ऐसे में बंसल अच्छा लकी से नाराज है। सोमवार को तिवारी के स्वागत समारोह में आनंदपुर साहब और मोहाली से भी कई नेता पहुंचे थे। जबकि बंसल के करीबी नेता नहीं पहुंचे। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी नेता एकजुट हो जाए। तिवारी का कहना है कि उन्हें गर्व है कि पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष हाफिज अनवर का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष स लकी ने पहले साजिश के तहत भवन बंसल की टिकट व अब वह मनीष तिवारी को भी चुनाव हराना चाहते हैं।

  • तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलकर भावुक हुए सीएम मान, इस मामले को लेकर हुए नाराज

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक भी थे। पाठक ने बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के दौरान सीएम मान भावुक हो गए थे। उनके आंसू निकलने लगे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और पार्टी प्रमुख से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान ने केजरीवाल को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। वहीं केजरीवाल से आमने-सामने मुलाकात न होने पर सीएम मान काफी नाराज दिखे।

    मान ने कहा कि भाजपा ये गलत व्यवहार कर रही है, बीच में शीशा और फोन पर पार्टी प्रमुख से बात करवाई गई। मान ने कहा कि केजरीवाल से जब उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा तो केजरीवाल ने कहा कि मेरी छोड़ो ये बताओ पंजाब में फ्री बिजली मिल रही है या नहीं। गेहूं की खरीद मंडियों में अच्छी तरह से हो रही है या नहीं। बारिश के चलते पुख्ता प्रबंध हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने पूछा कि दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की होने वाले बैठकों के लिए मान की जिम्मेदारी लगाई है। विधायकों के साथ बैठकें करने का जिम्मा संदीप पाठक को सौंपा गया। 

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने कहां से लड़ेंगे मनीष तिवारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को देखते आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है, जबकि मंडी से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे।

  • पंजाब : 6 PPS और IPS अधकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जरिया देश के मुताबिक 1आईपीएस और 5 पीपीएस  अधिकारियों के तबादलें हुए हैं। जिसमें मुखविंदर सिंह का नाम शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • बॉर्डर पर डटे किसानों के टैंट में लगी आग, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां किसानों के टैंट को अचानक आग लग गई,  जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया,  जिससे आग भड़क गई। वहीं आग को बुझाने के लिए किसानों ने पानी की बाल्टियां डाली। इस हादसे में कई टेंट जलकर राख हो गए है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें