Category: Chandigarh

  • पुलिस के 60 साल पूरे, DGP साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर दिया संदेश, देखें वीडियो

    पुलिस के 60 साल पूरे, DGP साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर दिया संदेश, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 60 साल के शानदार सफर को समर्पित डायमंड जुबली लोगो का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया। लोगो को UT चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने लॉन्च किया, जिसके साथ ही डायमंड जुबली समारोह की शुरुआत हुई। DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पिछले छह दशकों में, चंडीगढ़ पुलिस एक मॉडर्न, टेक्नोलॉजी-बेस्ड और लोगो पर केंद्रित पुलिस बल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि डायमंड जुबली समारोह पुलिस की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को और मजबूत करने का एक मौका होगा।

    इस मौके पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के लिए आयोजित डायमंड जुबली लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 450 छात्रों ने भाग लिया था। रायन इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 10 के भुवनेश शर्मा ने पहला इनाम जीता, GMSSS सेक्टर-23 की क्लास 12 की मीनाक्षी ने दूसरा इनाम जीता और GMSSS करसन के क्लास 9 के रक्षित कुमार ने तीसरा इनाम जीता।

    विनिंग लोगो चंडीगढ़ पुलिस की विरासत, सेवा की भावना और भविष्य के विज़न को दिखाता है और डायमंड जुबली साल के दौरान होने वाले सभी इवेंट्स का ऑफिशियल सिंबल होगा। डीजीपी ने बताया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए फोर्स की क्षमता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के साथ दो राज्यों की बाउंड्री लगती है और इसे ट्राई सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

    जिससे कई बार क्राइम के कई चैलेंज आते है, जिसको लेकर फोर्स हमेशा तैयार रहती है। वहीं उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर भी उनके द्वारा कई तरह के अहम कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उसके लेकर समय-समय पर पुलिस द्वारा कैंपेन भी चलाई जाती है।

     

     

  • महिला चोर गिरोह हुआ सक्रिय, थाने से 50 मीटर दूर 2 दुकानों से 1.48 लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    महिला चोर गिरोह हुआ सक्रिय, थाने से 50 मीटर दूर 2 दुकानों से 1.48 लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-34 में महिला चोरों का एक संगठित गिरोह इन दिनों बंद दुकानों को निशाना बना रहा है। तड़के सेक्टर-34 में महिला गैंग ने 2 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि दोनों दुकानें सेक्टर-34 थाना से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित हैं। गिरोह ने एक किराना स्टोर और एक कन्फेक्शनरी दुकान से करीब 1.48 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह करीब 4 बजे 6 से 7 महिलाओं का गिरोह सेक्टर-34 स्थित अराउंड द क्लॉक ग्रोसरी स्टोर के बाहर पहुंचा। सभी महिलाओं ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक दुबली-पतली महिला लोहे के औजार की मदद से शटर को इतना ऊपर उठाती है कि एक कम उम्र की युवती अंदर घुस सके। बाकी महिलाएं उसे छिपाने के लिए शटर के सामने बैठ जाती हैं।

    फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं अपने साथ चादर और पानी की बोतल भी लेकर आई थीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। दुकान के अंदर गई युवती कुछ ही मिनटों में गल्ले से नकदी निकालकर शटर के नीचे से बाहर निकल आती है। इसके बाद सभी महिलाएं मौके से चली जाती हैं।

     

  • Punjab News  : PUNBUS-PRTC कर्मियों ने हड़ताल की स्थगित, देखें वीडियो

    Punjab News : PUNBUS-PRTC कर्मियों ने हड़ताल की स्थगित, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी बसों को लेकर पनबस और पीआरटीसी बस के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पनबस और पीआरटीसी बस यूनियन के नेताओं को दोपहर 1:00 बजे ट्रांसपोर्ट स्टेट सेक्टरी ने मीटिंग के लिए चंडीगढ़ स्थित सीक्रेटरीएट में बुलाया गया। जिसके बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया।

    यूनियन के नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने उनकी मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसलिए हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने जेलो मे बंद मुलज्मो को भी जल्द रिहा करने का वादा किया है। कर्मचारियों को परमानेंट करने के प्रस्ताव में तीन साल की सर्विस वाले कर्मचारियों को आउटसोर्स से कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की भी मांग की गई।

    पन बस और PRTC के कर्मचारी किलोमीटर स्कीम के लिए चलाई जा रही वोल्वो बसों में ड्यूटी नहीं देंगे। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने कहा कि दिल्ली के लिए B-6 बसें लेना मजबूरी है। अब बसें डिपार्टमेंट ही देगा। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें न लेने का भरोसा दिया है।

     

     

     

     

  • Punjab News: गरमाई राजनीति, Congress शुरू करेंगी एकजुटता अभियान, 117 सीटों पर चलेंगी बस

    Punjab News: गरमाई राजनीति, Congress शुरू करेंगी एकजुटता अभियान, 117 सीटों पर चलेंगी बस

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस ने चुनावों को लेकर नया प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में एकजुटता का संदेश देने और गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए राज्यव्यापी बस यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और वे स्वयं यात्रा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा पंजाब में पार्टी की स्थिति को लेकर किए गए हालिया संगठनात्मक आंकलन के बाद लिया गया है।

    हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब के नेताओं के बीच हुई बैठकों में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल भी कई बार नेताओं को सार्वजनिक विवादों से बचने की नसीहत दे चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश इकाई के नेताओं ने हाईकमान से ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की थी, जिससे संगठन की एकता का स्पष्ट संदेश जाए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। प्रस्तावित योजना के तहत बस यात्रा प्रतिदिन 3 से 4 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

    इस दौरान कांग्रेस नेता स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा जमीनी स्तर पर जनता की राय और समस्याओं का फीडबैक भी जुटाएंगे। पार्टी को उम्मीद है कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने में भी सहायक साबित होगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कांग्रेस की एकजुट छवि पेश करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आंतरिक गुटबाजी है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जाए। पिछले कुछ वर्षों में पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हुई।

  • सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में फड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, सरेआम डंडों से पीटा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 सब्जी मंडी में उस समय हंगामा हो गया जब अवैध रूप से फड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक वेंडर की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह घटना 8 जून की है, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।
    मारपीट का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बलटाना निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है। रवि शंकर वही व्यक्ति है, जिसकी शिकायत पर करीब 2 माह पहले चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील यादव उर्फ सुनील राव को सीबीआई ने 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। रवि शंकर ने बताया कि सेक्टर-26 सब्जी मंडी की पार्किंग में 29 वेंडरों को फड़ी लगाने के लिए स्टे मिली हुई है। आरोप है कि लकी नाम का एक व्यक्ति वहां फड़ी लगाने वालों से पैसे मांगता है। मंगलवार को जब वह अपनी फड़ी लगाने पहुंचा तो आरोपी ने उससे पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने हाथ में पकड़े डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।    
  • Girlfriend से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

    Girlfriend से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

    चंडीगढ़ः गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथी कर्मचारी ने कई बार फोन किया, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं की, तो वह उसके घर पहुंचा, जहां पर उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, फिर दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है मृतक रोहित कुमार (25) करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में रहता था और कोर्ट में काम करता था। शनिवार को जब रोहित ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके एक साथी कर्मचारी ने उसे फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी रोहित के घर पहुंचा। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान पड़ोसी भी मौके पर एकत्र हो गए। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

    वहीं प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसे अपने प्रभाव में ले रखा था। उनके अनुसार महिला रोहित की दूर की मौसी की बेटी पिंकी है, जिससे उसकी पहचान चंडीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। परिजनों के मुताबिक, महिला नैनीताल की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है और वह तीन बच्चों की मां है। उनका कहना है कि महिला करीब 6 महीने तक रोहित के साथ रही और खुद को उसकी पत्नी बताती रही, जबकि रोहित अविवाहित था।

    परिजनों का आरोप है कि 5 जून की रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। बताया गया है कि रोहित ने महिला को करनाल आकर आमने-सामने बात करने के लिए कहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगाने की बात भी कही थी, लेकिन महिला करनाल नहीं पहुंची। इसके बाद रोहित ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने कमरे और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसलिए आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Punjab Civil Secretariat और नामी स्कूलों को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    Punjab Civil Secretariat और नामी स्कूलों को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने पंजाब सिविल सचिवालय, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने के मामले में पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नॉर्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल) निवासी सौरव बिस्वास के रूप में हुई है। आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाया गया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमकी वाला संदेश भेजा गया था।

    जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सौरव बिस्वास का नाम सामने आया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है और डार्क वेब पर ई-मेल आईडी का डेटा बेचता था। पहले आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल में रखा गया। बाद में दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल ले गई।

    चंडीगढ़ पुलिस ने तिहाड़ जेल से उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की। इससे पहले सेक्टर-17 थाना पुलिस भी एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने के बाद वह टीवी चैनलों पर खबरें देखता था। स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों में मचे हड़कंप तथा सुरक्षा एजेंसियों की भागदौड़ देखकर उसे मानसिक संतुष्टि मिलती थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

     

  • 2 हिस्ट्रीशीटर Jammu-Kashmir से गिरफ्तार, विदेशी बेरेटा पिस्टल और कारतूस बरामद

    2 हिस्ट्रीशीटर Jammu-Kashmir से गिरफ्तार, विदेशी बेरेटा पिस्टल और कारतूस बरामद

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। फिरोजपुर के मक्खू इलाके में हुए मशहूर कारोबारी गुरचरण सिंह गाबा की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने 2 मुख्य शूटरों को दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक बेहद खुफिया और जॉइंट ऑपरेशन के दौरान जेएंडके से की गई है। इस बड़ी सफलता की जानकारी खुद पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर साझा की है।

    DGP पंजाब की जानकारी मुताबिक, मक्खू (फिरोजपुर) के गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के बाद से ही AGTF की टीमें शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर पंजाब से भागकर जम्मू-कश्मीर में छिपे हुए हैं। इसके बाद AGTF ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक जाल बिछाया और आरोपियों को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों शूटर मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

    गिरफ्तारी के वक्त जब पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से एक विदेशी बेरेटा 30 बोर की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस 30 बोर बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्हें यह अत्याधुनिक विदेशी हथियार किसने मुहैया करवाए थे।

    वहीं शुरुआती पूछताछ और जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी मामूली अपराधी नहीं, बल्कि पेशेवर हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और अन्य राज्यों में रंगदारी , लूटपाट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनकी हरकतों से तंग आकर राजस्थान पुलिस ने इन पर 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने इस मामले में थाना मक्खू में नए सिरे से FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीपी पंजाब ने साफ किया है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन था और इसके तार किस बड़े गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हैं।

  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें List

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें List

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेशों के तहत विभिन्न विभागों में नए प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

    IAS मनवेश सिंह सिद्धू को प्रशासनिक सचिव, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग, सचिव, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग, कमिश्नर, रूपनगर डिवीजन और प्रबंध निदेशक, पंजाब कृषि विकास बोर्ड का चार्ज दिया गया है। वहीं IAS गिरीश दयालन को रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब से हटाकर Special Secretary, Jails का कार्यभार सौंपा गया है। IAS संयम अग्रवाल को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब, नोडल अधिकारी, नशा-विरोधी अभियान, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पंजाब और साथ ही प्रबंध निदेशक, द पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का कार्यभार सौंपा गया है।

    IAS विशेष सारंगल को स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव, राजस्व निदेशक, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य राजस्व अधिकारी, पंजाब सरकार ई-सर्विसेज सोसाइटी के राजस्व निदेशक और MARKFED के अतिरिक्त प्रभार वाले प्रबंध निदेशक का चार्ज सौंपा है। IAS साक्षी साहनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन, पंजाब के मिशन डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार, पंजाब शहरी विकास योजना और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का चार्ज सौंपा है। IAS प्रीति यादव को Special Secretary, Employment Generation, Skill Development & Training और अतिरिक्त कार्यभार Special Secretary, Expenditure वित्त विभाग सौंपा गया है।

  • 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ASI गिरफ्तार, CBI की टीम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ASI गिरफ्तार, CBI की टीम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-39 थाना में तैनात एएसआई हितेश कुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई पर एक सड़क हादसे से जुड़े मामले को दबाने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत सीबीआई को दी थी। शिकायत में कहा गया कि एएसआई हितेश कुमार मार्च महीने में हुए एक एक्सीडेंट मामले में कार्रवाई को प्रभावित करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 40 हजार रुपये तय हुई।

    शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने शनिवार देर शाम ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। एएसआई ने पीड़ित को पैसे देने के लिए सेक्टर-39 थाना परिसर की बाउंड्री के अंदर बने पार्क में बुलाया था, जैसे ही पीड़ित ने 40 हजार रुपये एएसआई को सौंपे, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।