Category: Chandigarh

  • चुनाव को लेकर भाजपा पार्षद ने किया नया खुलासा, कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः आप-कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार और आप के पार्षद कुलदीप टीटा की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 2 याचिका दाखिल की गई हैं। एक याचिका उन्होंने 18 जनवरी को चुनाव रद्द होने के तुरंत बाद दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। वहीं दूसरी याचिका उन्होंने 19 जनवरी को दाखिल की थी। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 6 फरवरी को चुनाव कराए जाने के फैसले को चुनौती दी। इस पर 20 जनवरी को सुनवाई हुई।

    अब दोनों ही मामलों में कल यानी 23 जनवरी को सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में 16 जनवरी को कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी के नामांकन वापस करने के दौरान हुए हंगामे को लेकर नया खुलासा हुआ है। भाजपा के पार्षद जसमन प्रीत सिंह ने अपने मोबाइल का एक स्क्रीनशॉट जारी किया है। उन्होंने कहा कि जसवीर बंटी ने उन्हें मैसेज कर नगर निगम ऑफिस में बुलाया था। उन्होंने कहा था कि मिलने के लिए जबरदस्ती कर लेना।

    यहां पर आकर उन्हें बचा लिया जाए। वह बंटी के कहने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंचे थे लेकिन वहां पंजाब पुलिस के जवान मौजूद थे। उन्होंने बंटी से मिलने से रोक दिया था। इस कारण वहां पर हंगामा हुआ। वहीं जसवीर बंटी के पिता भाग सिंह ने अपने बेटा की किडनैपिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उनके बेटे को किडनैप किया हुआ है। इस पर उन्होंने मौके से चंडीगढ़ पुलिस को फोन किया था। चंडीगढ़ की एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जसवीर बंटी को उनके पिता के साथ घर भेज दिया था और उन्हें 18 जनवरी तक चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में रखा था। इस मामले में जसवीर बंटी से संपर्क करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

  • 3 दिन से गायब बच्ची का श+व हुआ बरामद

    परिवार का आरोपः रेप कर की गई हत्या

    चंडीगढ़ः यूटी में बीते 3 दिन से लापता बच्ची का आज शव बरामद हुआ है। दरअसल, 3 दिन से लापता 8 साल की बच्ची को परिजन ढूंढ रहे थे। आज घर से 500 मीटर दूर गांव हेल्लो माजरा में पावर ग्रिड के गेट के पास से उसका शव पड़ा मिला है। जिसको लेकर परिजनों ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उनकी बच्ची को बचाया जा सकता था।

    उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची 19 जनवरी से घर से लापता थी। वह घर के पास खेल रही थी। खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने 19 जनवरी को ही इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने स्तर पर लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

    पुलिस अब इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने शव को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। यहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।

  • पूर्व मंत्री को ED आज कोर्ट में करेगी पेश, जाने मामला  

    चंडीगढ़ : पंजाब  के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को 2 दिन के रिमांड के बाद आज संडे काे ED कोर्ट में पेश किया जाएगा।  बता दें कि ईडी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया था। उनको जंगलात घोटाले और आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ के लिए ED की जालंधर यूनिट ने बुलाया था। नवंबर 2023 में ED ने धर्मसोत के अलावा संगत सिंह गिलजियां, जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर रेड की थी। ED धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है। धर्मसोत को ईडी अब तक 5 दिन के रिमांड पर ले चुकी है। इस पर सभी की नजर टिकी है कि आज ईडी कोर्ट में धर्मसोत का फिर से रिमांड मांगेगी या नहीं, कोर्ट में उनके द्वारा क्या नई दलील दी जानी है, इस पर भी निगाह है।


    इस बीच खुलासा हुआ है कि कांग्रेस राज में वन विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले में ठेकेदार की एक डायरी ने पूर्व मंत्री के बाद कई अन्य नेताओं-अफसरों की भी नींद उड़ा रखी है। जानकारी के अनुसार डायरी में विभाग के अधिकारियों, नेताओं व उन लाेगाें का जिक्र है। जिन्हें रिश्वत के पैसे जाते थे। इस डायरी का जिक्र विजिलेंस ब्यूरो ने अपने केस में किया था। वहीं अब इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) भी इन सब बिंदुओं को लेकर पूर्व मंत्री से पड़ताल कर रही है। दो दिन के रिमांड में ईडी ने पूर्व मंत्री धर्मसोत की संपत्ति, प्रॉपर्टी और बैंक खातों की भी जांच की है। आज पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश किया जाना है। 

  • 3 साथियों की गिरफ्तारी से भड़का आतंकी पन्नू, CM केजरीवाल और भगवंत मान को दी धमकी

    चंडीगढ़ : मोहाली से पकड़े गए 3 साथियों को छुड़ाने के लिए आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दे दी है। पन्नू ने धमकी में कहा कि पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह के हत्यारे दिलावर सिंह के वारिस हैं। अगर उन्हें न छोड़ा तो राजनीतिक मौत के लिए तैयार रहें। पन्नू ने नया वीडियो जारी कर कहा कि बीते दिनों सीएम मान की सरकार ने दिलावर सिंह के 3 वारिसों को पकड़ा है। उन्हें टॉर्चर किया गया और झूठा केस डाला हैं। उनसे खालिस्तान व रिफ्रेंडम के झंडे मिले हैं। वे तीनों ही उसके सीधे संपर्क में हैं। उन्हें कोई हथियार नहीं पकड़ाया गया, सिर्फ खालिस्तान व रिफ्रेंडम का झंडा पकड़ाया गया है।

    लेकिन भगवंत मान याद रखे बेअंत सिंह को। यही काम उसने किया था और उस परिणाम भुगतना पड़ा। जो हाथ खालिस्तान रिफ्रेंडम के झंडे पकड़ते हैं, रॉकेट लांचर पकड़ने में देर नहीं लगाएंगे। आज भी दिलावर सिंह के सैकड़ों वंशज इशारे का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमने पंथ के सामने वादा किया है कि रिफ्रेंडम से खालिस्तान का हल निकालेंगे। उसने अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव को धमकी दी है कि अगर 15 फरवरी तक तीनों युवकों को ना छोड़ा तो इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

  • लारेंस के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू से मचा तहलका, किए अहम खुलासे

    लारेंस के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू से मचा तहलका, किए अहम खुलासे

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद लांरेस बिश्नोई का मामला अभी थमा नहीं है। वहीं अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इंटरव्यू को लेकर तहलका मच गया है। दरअसल एक निजी चैनल द्वारा लिए गए इंटरव्यू में एक शख्स, जोकि खुद को गोल्ड़ी बराड़ बता रहा है तथा बातचीत करते हुए उसने खुलासा किया है वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है तथा उसने खुलासा किया कि उनके साथ करीब 5000 लोग जुड़े हुए हैं तथा हम लोग विदेशी हथियार मंगवाते हैं तथा कहीं पर भी फायरिंग या मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

    इंटरव्यू के दौरान शख्स ने सभी बातों का जिक्र किया है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग, सलमान खान के साथ दुश्मनी आदि घटना शामिल है। शख्स ने बताया कि हमारे पास अत्याधुनिक हथियार हैं तथा अर्श डल्ला जैसे गैंगस्टर लगातार टार्गेट पर हैं। शख्स ने इंटरव्यू दौरान गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग की घटना को भी कबूला है। बता दें कि गोल्डी बराड़ की इससे पहले भी कई रिकार्डिंग सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार की रिकार्डिंग में सामने आए शख्स को लेकर सुरक्षा एजैंसियों का कहना है कि रिकार्डिंग में आवाज गोल्डी बराड़ की ही है, जिसके बाद शख्स द्वारा किए गए खुलासे के बाद सुरक्षा एजैंसियां भी चौकस हो गई हैं। 

    रिकार्डिंग में शख्स ने गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग मामले में खुलासा किया कि गिप्पी ग्रेवाल सलमान खान व सिद्दू मूसेवाला का पक्ष ले रहा था, इसलिए उसको धमकी देना जरूरी था। वहीं पंजाबी सिंगर हनी सिंह को दी गई धमकी मामले में शख्स ने बताया कि हनी सिंह को भी धमकी उसने ही दी थी, क्योंकि गैंग चलानी होती है तो पैसों की जरूरत होती है। डी कंपनी के साथ ताल्लुक को लेकर शख्स ने बताया कि उनका डी कंपनी के साथ कोई दोस्ती नहीं है। शख्स ने बताया कि हमने कभी किसी गरीब या निर्दोष को निशाना नहीं बनाया। हम ट्रेन व बसों में घूम रहे आम लोगों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

  • सोमवार को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर में चौथे दिन का अनुष्ठान चल रहा है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने भी राम जन्मभूमि पर रामलला कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की थी।

  • जालंधर सहित 13 टोल प्लाजा होंगे Free !

    चंडीगढ़: जालंधर सहित 20 जनवरी को किसानों द्वारा 13 टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली की सरहद पर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगाए गए ‘कोमी इंसाफ मोर्चे द्वारा इसका ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इंसाफ मोर्चे ने नई रणनीति तैयार की है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि उनकी मांगों की तरफ केंद्र और ना ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है। इसके चलते उनके द्वारा कल 20 जनवरी को मोहाली सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगाा।

    बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया  जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

  • पंजाबः इंद्रपाल सिंह धन्ना बनें नए Chief Information Commissioner 

    चंडीगढ़ः सीनियर एडवोकेट इन्द्रपाल सिंह धन्ना पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। वह पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे जो सितंबर में रिटायर होंगे। उनके नाम ने सभी को अचंभित किया है क्योंकि इस दौड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था। इन्द्रपाल सिंह धन्ना के बाद अब पंजाब लोक सेवा संघ आयोग के पद को भरने की कवायद चल रही है। साथ ही पता चला है कि पूर्व आईपीएस जितेंद्र औलख का नाम काफी आगे चल रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।  

  • आंतकी लखबीर को लेकर NIA का एक्शन, की यह कार्रवाई

    चंडीगढ़ : पंजाब के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल लखबीर सिंह को NIA की स्पेशल कोर्ट भगोड़ा करार दिया है। कोर्ट की ओर से एक महीने का नोटिस जारी किया गया था। अब NIA लखबीर की प्रॉपर्टी को कुर्क करने की तैयारी में है। NIA ने आरोपियों को भगोड़ा करार करने के लिए पटीशन दायर की। इसके बाद लखबीर के नाम से नोटिस निकाला गया। एक महीने का समय गुजर जाने के बाद अब लखबीर को भगोड़ा करार दे दिया गया है। इसके बाद NIA ने लखबीर की जायदाद को CRPC की धारा 82 (4) के तहत कुर्क करने की तैयारियों को शुरू कर दी है।

     लखीबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ है। NIA ने लखबीर सिंह और उसके साथियों हरजिंदर सिंह संर्धू उर्फ रिंदा, सतनाम सिंह सत्ता, परमिंदर सिंह खैहरा, यादविंदर सिंह यादा के खिलाफ धारा 17, 18, 18 B, 20, 38-39 के तहत देश-द्रोह का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इसकी सुनवाई NIA की स्पेशल कोर्ट दिल्ली में चल रही है। ये सुनवाई 9 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई थी। उसके खिलाफ 2021 में लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। 2017 में विदेश भागने के बाद से ही NIA उसकी तलाश कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः एनडीपीएस मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। इस मामले में सुखपाल सिंह खैरा की ओर से कैविएट अर्जी भी दाखिल की गयी थी।

    बता दें कि बीते दिन सुखपाल सिंह खैरा बुधवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रू-ब-रू हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष करार देते हुए सरकार की दबंगई का शिकार बताया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं निर्दोष हूं और इस संबंध में उनके खुद के बयान भी आते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे प्रति बदले और नफरत की भावना की हद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अमले का इस्तेमाल कर एक साजिश के तहत उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए हैं। खैरा ने कहा कि इसे बदलाव नहीं बदला कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान पुराने संबंधों का वास्ता देते हुए प्यार से कहते तो मैं शायद उनके खिलाफ बोलना बंद कर देता।

    सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जिस तरह से मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया गया है अब मैं आखिरी सांस तक लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बदले की भावना से नहीं बल्कि इसलिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा ताकि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और निर्दोष व्यक्ति के साथ न हो। खैरा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस अपने आकाओं को खुश करने के लिए लोगों पर फर्जी ड्रग केस डाल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और भगवानपुरिया के साथ जोड़ने की साजिश भी रची गई, जबकि मुझे और मेरे परिवार को इन गैंगस्टरों से खतरा है। 

    उन्होंने कहा कि साल 2015 में उन पर जो केस दर्ज किया गया, उसमें उनका संबंध केवल इतना था कि जो व्यक्ति बाद में पकड़ा गया, वह उनके हलके था और उन्हे फोन करता था। खैरा ने कहा कि हलके का लीडर होने के नाते मैं भी उसके फोन सुनता रहा। इसके अलावा मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करूंगा, तब सच्चाई सामने आ जाएगी।