Category: Chandigarh

  • पंजाब : कड़ाके की ठंड का कहर जारी, घने कोहरे से मिनिमम विजिबिलिटी

    चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब में ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने दोनों ही प्रदेशों में धुंध और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में आज सुबह धुंध रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 4 जिलों का मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है। करनाल, कैथल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में शीतलहर और धुंध को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। जिसमें फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मानसा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घनी ठंड के साथ-साथ घनी धुंध भी देखने को मिल सकती है। 

  • कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बवाल मच गया। AAP से गठबंधन के बाद मेयर पद से कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी नामांकन वापस लेने निगम ऑफिस पहुंचे। इसका पता चलते ही उनके पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे जसवीर बंटी को किडनैप किया है। उन्हें रोपड़ के होटल में रखा गया है। घर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने निगम ऑफिस के बाहर से ही SSP कंवरदीप कौर को फोन कर दिया। जिसके बाद SSP पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई।

    वहीं हंगामे का पता चलते ही चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें नगर निगम के गेट पर ही रोक दिया। भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा।

    पुलिस ने बिगते माहौल के देखते हुए पार्षद बंटी को कांग्रेस के साथ रोपड़ भेजने की जगह उनके घर भेजना ही मुनासिब समझा। जिसके बाद पुलिस सिक्योरिटी में बंटी को घर छोड़ा गया। वहीं मेयर इलेक्शन की वोटिंग से 2 दिन पहले निगम के सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सोढ़ी मेडिकल लीव पर चले गए हैं। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने उनकी जगह जॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज को इसका चार्ज दे दिया है। इलेक्शन से जुड़ा सारा काम सेक्रेटरी के ही जिम्मे होगा।

  • पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

    पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

  • चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में हुआ गठबंधन

    चंडीगढ़: यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है जिसका ऐलान कांग्रेस के लीडर पवन बंसल ने किया है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने आप को समर्थन दिया है। इन दोनों पार्टियों में सहमति बनी है कि मेयर उम्मीदवार ‘आप’ का और डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी उम्मीदवार कांग्रेस से होंगे। बता दें कि 18 जनवरी को मेयर चुनाव होने जा रहा है।

  • पंजाब : 2 बड़ी राजनीति पार्टियों में आई दरार! देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारे में बड़ी उथल-पुथल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में बसपा से बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बसपा प्रमुख  मायावती ने देश भर में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और अकाली दल से गठबंधन से कहीं ना कहीं किनारा करते हुए नजर आ रहे है।

    हालांकि दोनों दलों के प्रदेश नेताओं का कोई बयान नहीं आया है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीएसपी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह चुनाव किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं लड़ा जाएगा, जिन राज्यों में बीएसपी का गठबंधन है, वहां वे इससे बचती नजर आ रही हैं।

  • पंजाब: जल्द हो सकते हैं चुनाव, आदेश जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव करवा सकती है। पंजाब सरकार ने राज्य के जिला विकास व पंचायत अधिकारियों को जरूरी जानकारियां 16 जनवरी तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ताकि पंचायतों का समय खत्म होने के साथ ही उन्हें भंग किया जा सके और पंचायती अधिकारी नियुक्त किए जा सकें। पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार भेजे संदेश में लिखा गया है कि ग्राम पंचायतों को भंग करके उनके रिकॉर्ड की संभाल के लिए AE, JE, VDO, SCPO और पंचायत अधिकारियों को नियुक्त करने का सरकार का विचार है।

    पहली मीटिंग के 5 साल खत्म होने के बाद ग्राम पंचायतों का काम चलाने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जाने हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों को बांटने के लिए जरूरी जानकारियां चाहिए, जो 16 जनवरी तक भेजी जाएं। स्पष्ट है कि सरकार जल्द ही पंचायतों को भंग कर सकती है और अधिकारी नियुक्त कर सकती है।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    चंडीगढ़ : कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा की संगरूर कोर्ट में सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस भेज पक्ष रखने को कहा है। मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

    मंत्री अरोड़ा ने इस सजा पर रिव्यू के लिए संगरूर कोर्ट में में याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा द्वारा अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके खिलाफ एडवोकेट डॉ. एचसी अरोड़ा की तरफ से सरकार को नोटिस भेजा गया। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

  • धुंध का कहर: चो में गिरी बेकाबूू स्विफ्ट कार

    मोहाली : जीरकपुर में धुंध की वजह से स्विफ्ट कार बेकाबू होकर सुखना चो में गिर गई। कार चो में उल्टी होकर गिरी। हालांकि कार चालक का बचाव हो गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने कार सवार को चो से निकाला। चो का गंदा पानी कार में भर गया। जानकारी के मुताबिक यह मामला शनिवार देर रात का है। कार चालक किसी घरेलू काम से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह बलटाना पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो वहां पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। धुंध होने की वजह से उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार सीधे सुखना चो में जा गिरी। इसके बाद काफी मुश्किल से उसे निकाला गया।

    लोगों ने बताया कि पुल पर रेलिंग गत छह महीने से टूटी हुई है। जुलाई 2023 में सुखना चो में ज्यादा पानी आने से पुल के दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई थी। इसके बाद से इसे अभी तक लगाया नहीं गया। लोगों के मुताबिक यहां पर हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। कई वाहन पहले भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। नगर काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने बताया कि सड़क पर साइन बोर्ड लगा दिया जाएगा। साथ ही पहल के आधार पर रेलिंग लगा दी जाएगी

  • पंजाब : ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में लोगों को शीत लहर से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 3 राज्यों में ठंड का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में प्रबंधन मैनेजमेंट ने लोगों को ठंड से बाहर न निकलने का संदेश दिया है।

    बता दें कि चंडीगढ़ व हिमाचल में सुबह धुंध व दिन में धूप रहेगी। पंजाब के 16 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें से पठानकोट, गुरदापुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व पटियाला में बहुत घनी धुंध पड़ने की चेतावनी दी गई है। आज विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रहने की उम्मीद है। 

  • स्कूलों को लेकर अब 20 जनवरी तक नए आदेश हुए जारी

    चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूल टाइमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक यू.टी. चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त नीजि स्कूलों में 8 कक्षा तक फिजिकल मोड में कोई कक्षा नहीं होगी। स्कूल इन कक्षाओं के अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

    यू.टी. चंडीगढ़ के सभी सरकारी व सरकारी एडिड और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 20 जनवरी 2024 तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 9.30 से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4.00 बजे से पहले बंद नहीं होंगे। स्कूलों को इन कक्षाओं के लिए समय निर्धारित करते समय विशेष रूप से सुबह और देर शाम को होने वाली ठंड और बच्चों द्वारा स्कूल आने-जाने में लगने वाले समय को ध्यान में रखना चाहिए। स्कूल अपने कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार नियंत्रित कर सकते हैं और सभी संबंधितों को सूचित करना होगा।