Category: Chandigarh

  • क्या AAP-कांग्रेस कैंडिडेट बनेगा मेयर! सुप्रीम कोर्ट का आया बयान

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (20 फरवरी) को सुनवाई हुई। कोर्ट ने AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट को मेयर घोषित किया और भाजपा उम्मीदवार की जीत रद्द कर दी। चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग अफसर) को नोटिस दिया गया है। शीर्ष कोर्ट ने ये भी कहा कि अफसर ने झूठ बोला।

    मामले की सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने की। कोर्ट ने कहा स्पष्ट तौर पर कहा कि रिटर्निंग अफसर अनिल मसीह के खराब किए बैलट पेपर वैध माने जाएंगे। इनकी दोबारा गिनती हो और इसी आधार पर मेयर चुना जाए। ऐसे में अगर दोबारा गिनती होती है और खराब किए बैलट पेपर वैध माने जाते है तो आप-कांग्रेस के कैंडिडेट का मेयर बनना तय है।

  • बार्डर पर गोलियों और आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने तैयार किया नया जुगाड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में कल यानी 21 फरवरी को सुबह 11 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों से बचने के लिए भी किसानों ने नया जुगाड़ बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि उन्होंने दूरबीन के साथ रबड़ की गोलियों से बचने का जुगाड़ बनाया है। उन्होंने कहा कि दूरबीन पर वह बैव कैमरा भी लगाएंगे। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद जत्थेबंदी के नेता ने कहा कि इस जुगाड़ से कोई किसान शहीद नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने उक्त जुगाड़ पर बेल्ट भी लगाई है। 

    बता दें कि बीते दिन किसानों द्वारा रद्द किए गए प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। यह घोषणा किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने पंजाब के पटियाला जिले में पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हुई एक बैठक के बाद की। दरअसल, 3 केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों को एक प्रस्ताव दिया था। सोमवार रात चौथे दौर की वार्ता खत्‍म होने के तुरंत बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘हम साथी किसानों के साथ केंद्र द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और विशेषज्ञों की राय लेंगे’। जिसके बाद उन्होंने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

  • BJP के vice president का फार्म हाउस सील, नेता ने आप पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप 

    चंडीगढ़ः ग्माडा ने BJP के उपप्रधान देवेंद्र सिंह बबला का मुल्लांपुर स्थित फॉर्म हाउस सोमवार शाम को सील कर दिया। फॉर्म हाउस पर यह कार्रवाई उसका कॉमर्शियल यूज किए जाने को लेकर की गई। यह कार्रवाई गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता के आदेशों पर टीम ने की। वहीं फॉर्म हाउस सील होने के बाद बबला ने आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बबला ने कहा कि पंजाब सरकार और आप नेताओं की ओर से उन पर प्रेशर बनाया जा रहा है। आप के कई सीनियर नेताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में शामिल होने को कहा।

    बबला के अनुसार, आप नेता चाहते हैं कि वह और उनकी पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर दोनों आम आदमी पार्टी जॉइन कर लें मगर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए फॉर्म हाउस सील करवाया गया है। बबला ने कहा कि यह तो महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में पंजाब की भगवंत मान सरकार उनके खिलाफ पंजाब में कई झूठे केस दर्ज करवा सकती है। हालांकि वह ऐसे केसों से डरने वाले नहीं हैं। न ही गंदी राजनीति करके दलबदल करेंगे। देवेंद्र सिंह बबला खुद चंडीगढ़ नगर निगम में वार्ड-10 से पार्षद रहे हैं। दिसंबर-2021 में हुए चुनाव में उनका वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व होने की वजह से कांग्रेस ने उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को प्रत्याशी बनाया था। हरप्रीत कौर इस समय इसी वार्ड से पार्षद हैं।​​​​​​

  • पंजाब: तहसीलदार के नाम रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान   प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गाँव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। जो उसने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी ने पैतृक ज़मीन के विरासती इंतकाल सम्बन्धी एक दरख़ास्त तहसीलदार को दी है।

    वह अर्ज़ी सम्बन्धित पटवारी को भेज दी है परन्तु उपरोक्त मुलजिम इस केस में एक लाख रुपए की माँग कर रहा है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को काम पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि इस सम्बन्धी तहसीलदार और फ़र्द केंद्र का मैनेजर एक लाख रुपए रिश्वत माँग रहे हैं। उपरोक्त मुलजिम की तरफ से पैसों की माँग करते समय आवाज़ की रिकार्डिंग भी कर ली जोकि उसने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। 

    इस सम्बन्धी विजीलैंस रेंज जालंधर ने शिकायत की पड़ताल कर उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।

  • चंडीगढ़: संदिग्ध हालातो मे मिला बच्चे का श+व

    चंडीगढ़: मौलीजागरां इलाके मे उस समय अफरा तफरी मच गई जब संदिग्ध हालातो में बच्चे का शव मिला। बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान भी मौजूद है। सरकारी स्कूल में छठी क्लास का छात्र है। 

    बच्चे के माता पिता दोनो काम पर गए हुए थे। वह रोजाना की तरह घर पर ही था। जब शाम को माँ ने फोन किया तो उसने उठाया नही। फोन न उठाने पर  चिंतित मां पहुंची घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उन्होंने खिड़की में हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोली बच्चा बेसुध हालात में पड़ा था। माँ  बच्चों को देखकर बेहोश हो गई। 

    पड़ोसियों की मदद से बच्चे को सेक्टर 6 सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया।  पुलिस जांच मे सामने आया कि माँ रीता देवी निजी हास्पिटल में नौकरी करती है। और बच्चे का पिता रेलवे में नौकरी करता है। मृतक बच्चा माँ बाप इकलौता बेटा था। आजाद चंडीगढ़ के दरवा में स्कूल में पड़ता था। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई शुरू कर दी है।

  • भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल बनें लोकसभा चुनाव 2024 के ‘स्टेट आइकॉन’

    चंडीगढ़ः पंजाब के चुनाव आयोग की ओर से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में उनका अहम रोल होगा।

    उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था।

    उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की है।

  • सरकार ने किसानों के सामने रखा ये फॉर्मूला, देखें वीडियो

    इन फसलों पर MSP देने को तैयार, अब किसान करेंगे निर्णय 

    चंडीगढ़ः केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच रविवार शाम को चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत एक सकारात्मक माहौल में हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसान नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा और विस्तृत चर्चा हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब हजारों प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। केंद्र की तरफ से तीन मंत्री- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय किसानों संग बैठक में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार 4 फसलों पर पांच साल के लिए एमएसपी देने को तैयार है। किसानों को 5 साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी एजेंसियों द्वारा दालों, मक्का और कपास की फसलों की खरीद का प्रस्ताव दिया है।

    एनसीसीएफ (राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ) और नैफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ) जैसी सहकारी समितियां उन किसानों के साथ अनुबंध करेंगी जो ‘अरहर दाल’, ‘उड़द दाल’, ‘मसूर दाल’ या मक्का उगाते हैं। अगले 5 वर्षों तक उनकी फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। खरीद की मात्रा पर कोई सीमा नहीं होगी यानि अनलिमिटेड होगी और इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि अलग-अलग फसलों के उत्पादन से पंजाब की खेती बचेगी, भूजल स्तर में सुधार होगा और भूमि को बंजर होने से बचाया जाएगा जिस पर पहले से ही खतरा मंडरा रहा है।

    किसान नेताओं ने कहा कि वे अगले दो दिनों में अपने मंचों पर सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और उसके बाद भविष्य की योजना तय करेंगे। केंद्र के प्रस्ताव पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘हम 19-20 फरवरी को अपने मंचों पर चर्चा करेंगे और इस बारे में विशेषज्ञों की राय लेंगे और उसके अनुसार निर्णय लेंगे।’ पंधेर ने कहा, कर्ज माफी और अन्य मांगों पर चर्चा लंबित है और हमें उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इनका समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन 21 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगा। सभी मुद्दे नहीं सुलझे केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं की इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को मुलाकात हुई थी लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू और खनौरी बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब उनके ‘दिल्ली चलो’ मार्च को पुलिस ने रोका हुआ है।

  • पंजाब : किसानों के साथ सरकार की चौथे दौर की बैठक शुरू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : किसानों की चौथे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल आज केंद्रीय नेताओं के साथ किसानों की चौथे दौर की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई किसान नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की खबर है। बता दें कि इससे पहले जो भी बैठकें हुई हैं, वे सभी बेनतीजा ही रही हैं, वहीं आज चौथे दौर की वार्ता से बहुत उम्मीद जताई जा रही है।

    संयुक्त किसान मोर्चा के साथ केंद्रीय मंत्रियों की रविवार को यानी आज चौथी बैठक है। यह बैठक चंडीगढ़ में ही शाम छह बजे शुरू हो चुकी है। किसान छह दिन से एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली कूच के लिए हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर धरने पर बैठे हैं। किसान व केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है। यह बैठकें बहुत ही सौहार्द पूर्ण माहौल में हुईं, लेकिन किसी तरह का हल नहीं निकल पाया।

  • BJP के मनोज मेयर पद से दे सकते हैं इस्‍तीफा!

    चंडीगढ़: मेयर चुनाव विवाद को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है। आप और कांग्रेस ने भाजपा की जीत को फर्जी बताया। साथ ही चुनाव को अनफेयर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मेयर विवाद को लेकर अगली सुनवाई है। इसी बीच अब सुनवाई से पहले नगर निगम मेयर मनोज सोनकर के इस्‍तीफा देने की बात सामने आ रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने यहां पर शामिल करवा कर अपनी संख्या बढ़ाना चाहती है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले वर्तमान मेयर मनोज सोनकर का पार्टी इस्तीफा दिलवा सकती है। ऐसा करके भाजपा खुद ही फिर से मेयर चुनाव की पेशकश कर रही है। फिर से मेयर चुनाव होने पर भाजपा सोनकर को उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। वहीं भाजपा कांग्रेस के भी कुछ पार्षदों से संपर्क कर रही है, ताकि वहां से भी पार्षद भाजपा में शामिल हो सकें। भाजपा सोमवार को मेयर चुनाव विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले विपक्षी पार्षदों को पार्टी में शामिल करा सकती है।

    जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के जिन तीन पार्षदों को ज्वाइन करवाया जा रहा है, उनमें से एक को मेयर पद का उम्मीदवार बनाने का ऑफर दिया गया है। इस बार मेयर का पद आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व है। जिन तीन आप पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाने की बात चल रही है उसमें दो महिला पार्षद है जो की आरक्षित वर्ग से संबंधित है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह को जमकर फटकार लगाई थी और सोमवार को चुनाव अधिकारी को भी पेश होने के लिए कहा गया है। नगर निगम में इस समय 35 पार्षद है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले रविवार दोपहर को सभी भाजपा पार्षदों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है यह बैठक पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में होने वाली है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। मेयर चुनाव विवाद को पूरी तरह से सुलझाने की जिम्मेवारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को दी गई है। इस उठक बैठक के बीच कांग्रेस ने अपने साथ पार्षदों की घेराबंदी मजबूत कर दी है उन्हें लगता है कि कहीं उनके भी कोई पार्षद टूट कर भाजपा में शामिल न हो जाए।

  • हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट में कोई काम नहीं होगा। यह फैसला वकीलों पर हुए हमले के खिलाफ लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 28 की मोटर मार्केट में झगड़ा हो गया। बाजार में कुछ लोगों और वकीलों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई और मारपीट में एक वकील का पैर फैक्चर गया।

    हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन वकीलों का कहना है कि इस एफआईआर में हल्की धाराएं शामिल की गई हैं। वकील मांग कर रहे हैं कि इसमें आईपीसी की धारा 325 और 326 को भी शामिल किया जाए। इससे नाराज वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा और पंजाब की जिला बार एसोसिएशनों से भी बात करके विरक को निलंबित करने का प्रयास किया जाएगा।