Category: Chandigarh

  • पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बरार के तीन साथी गोरखपुर से गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन साथियो को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग के आरोपियों ने ही चंडीगढ़ गोलीकांड को अंजाम दिया था। इस सनसनीखेज गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 

    आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ ​​गुज्जर निवासी कलोली, बनूड़, कमलप्रीत सिंह निवासी देवीनगर अबरावां, बनूड़ और प्रेम सिंह निवासी अमराला, डेराबसी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उनके खिलाफ पंजाब में हत्या, जबरन वसूली, डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 5 स्थित एक बिजनेसमैन के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जिस पर कारवाई करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एजीटीएफ पंजाब की सूचना पर एआईजी संदीप गोयल की देखरेख और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस के साथ पुलिस टीमों को पता चला कि आरोपी उत्तरी बिहार से आए थे। प्रदेश और पुलिस की टीमों ने गोरखपुर पुलिस की मदद से उन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

    शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी अमृतपाल सिंह और कमलप्रीत सिंह ने सेक्टर-5 चंडीगढ़ के रिहायशी इलाके में स्थित कारोबारी के घर पर गोलियां चलाईं, जबकि तीसरे आरोपी प्रेम सिंह ने उन्हें घटना स्थल से भगा दिया और वेरना कार में उन्हें अपने घर ले गया।

    डीजीपी ने कहा कि इसके बाद गोल्डी बराड़ के निर्देश पर तीनों आरोपी 27 जनवरी को बिहार भाग गए और बिहार के चितौली गांव में गोल्डी बराड़ द्वारा बताए गए ठिकाने पर जाने से पहले दो दिनों तक गुरुद्वारा पटना साहिब में रुके। 4 फरवरी की सुबह, वे एक नए स्थान पर जाने के लिए ठिकाने से निकल गए।एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में आरोपियों से गोला-बारूद बरामद होने की भी उम्मीद है।

  • फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौ+त, 4 घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के 5 मरीज चंडीगढ़ के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में रेफर होकर आए थे। यह पांचों मरीज वह हैं, जो आग से बचने के लिए छत से कूदे थे। इनमें से एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि 4 मरीज अभी सुरक्षित हैं। उनके मामूली जलने के साथ-साथ रीड की हड्डी और सिर में चोटें आई हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है।

    पीजीआई के मेडिकल सुपरिटेंडेंट विपिन कौशल ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। इन चारों की पहचान चरण सिंह (22), प्रेम कुमारी (27), आरती (25) और गीता (25) के रूप में हुई है। सभी बद्दी, सोलन के रहने वाले हैं।

  • प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चली गोलियां, गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मुल्लांपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह के घर पर 2 गोलियां दागी गई हैं। मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उसके पास गैंगस्टर लक्की पटियाल के नाम से एक विदेशी नंबर से कॉल आ रही थी। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने फिरौती देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनके घर पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जसवीर के बयान पर लक्की पटियाल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर जसवीर उर्फ ​​काका के घर आए। उन्होंने तुरंत उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद वे मौके से भाग निकले। इसके साथ ही मोहाली पुलिस और मोहाली क्राइम टीम मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग के दौरान घर के अंदर खड़ी प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार का शीशा भी टूट गया। कार के अलावा दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान हैं।

    लकी पटियाल दविंदर बंबीहा गैंग की कमान विदेश से संभाल रहा है। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से विदेश में बैठे हैं। वह विदेशों में बैठकर यहां के लोगों से रंगदारी और अवैध वसूली का काम करता है। इससे पहले भी मोहाली में ऐसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एनआईए उनके घर पर कई बार छापेमारी भी कर चुकी है।

  • पंजाब: 32 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देख लिस्ट

    पंजाब: 32 DSP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देख लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब ने ADGP, AIG और SP रैंक के अधिकारियों का तबादला करने के बाद अब सब डिवजनों से भी पुलिस अधिकारी बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार ने तबादलों की झड़ी लगाते हुए राज्य में 32 DSP रैंक के अधिकारियों को तबादला आदेश थमाए हैं।

  • पंजाब: 26 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हो रहे है। इसी के तहत आज 26 IPS और PPS अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। देखें लिस्ट

  • मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का आया बयान 

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव को लेकर बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मेयर चुनाव पर स्टे नहीं लगाया है। हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में इसकी पूरी रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में याचिकाकर्ताओं की जल्द सुनवाई की मांग भी पूरी नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड सीज करने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने कहा कि रिकॉर्ड पहले ही सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया है।इससे पहले मंगलवार को मेयर इलेक्शन हुआ था। जिसमें भाजपा पार्षद मनोज सोनकर मेयर चुने गए। उन्होंने आप-कांग्रेस अलायंस के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। हालांकि भाजपा के पास सांसद और पार्षदों के मिलाकर 15 ही वोट थे। एक वोट उन्हें अकाली दल का मिला।

    कांग्रेस और आप के मिलाकर 20 वोट थे लेकिन इनमें से चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट इनवैलिड करार दे दिए।इसके विरोध में अलायंस मेयर कैंडिडेट कुलदीप टीटा की तरफ से इसको लेकर याचिका लगाई गई। याचिका में उन्होंने प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह पर धांधली का आरोप लगाया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मेयर का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ और वोटों की गिनती के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसलिए इस चुनाव को रद्द कर दोबारा से चुनाव कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

    याचिका में आरोप लगाया है कि अनिल मसीह ने बहुत ही अजीब ढंग से सदन को संबोधित करते हुए वोटों की गिनती खुद ही कर दी है। इसमें दोनों उम्मीदवारों के किसी भी एजेंट को वोटों की गिनती के लिए नहीं बुलाया गया है। 8 वोटों को इनवैटिड करने का कोई कारण भी विपक्ष को नहीं दिखाया। विपक्ष का कहना है कि चुनाव के वीडियो से पता चलता है कि मसीह केवल भ्रम पैदा करने के उद्देश्य से वोटों को एक टोकरी से दूसरी टोकरी में बदल रहे थे। इसके दौरान उन्होंने जालसाजी और छेड़छाड़ करके चुनाव प्रक्रिया में पूरी तरह गड़बड़ी की है।

  • मेयर चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी के आरोपों पर आज सेक्टर 17 नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। हालांकि प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। लेकिन उसके बावजूद भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के कुछ ही समय के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और वहां से जबरदस्ती उठाकर बस में बिठाकर थाने ले गई।

    प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह धांधली है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। इसलिए विरोध जरूरी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लबाना ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इस कुकृत्य को देखा है। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता राम नाम का जाप भी कर रहे थे।

  • मेयर चुनाव को लेकर फिर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, राघव चड्ढा का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जहां भाजपा की जीत हुई है। वहीं, आप और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर बन गए हैं। लेकिन नतीजों के ठीक बाद सदन में हंगामा हुआ है।

    कांग्रेस पार्षदों ने जहां बैलेट पेपर छीनने की कोशिश की। वहीं इस मामले को लेकर राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने अनिल मसीह को लेकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग और ऐसी पार्टियां जो हमारे देश के लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रहे है, उनकी सही जगह जेल है और उन्हें जेल होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, चुनावी नतीजे घोषित होते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि प्रिजाईडिंग अफसर ने गड़बड़ी की है।

    उन्होंने बैलेट पेपर पर साइन करते समय गड़बड़ी की और पार्षदों के एजेंट को भी साइन के दौरान नहीं बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र ही हत्या है। लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है। गठबंधन का आरोप है कि चुनाव में कोई प्रोसिजर फोलो नहीं किया गया है।

    धक्काशाही की गई है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बैलेट पैपर में गड़बड़ी की गई है। आप पार्षद दमन ने कहा कि सात-आठ वोटों को खारिज किए गए। सरेआम धक्केशाही हुई है। 2 साल से चुनाव डाल रहा हूं और काउटिंग एजेंट को बुलाया जाता है, जबकि इस बार ऐसा हुआ नहीं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

  • भाजपा के मनोज सोनकर बने नए मेयर, चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः नगर निगम के नए मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वहीं इस चुनावों को लेकर भाजपा ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर I.N.D.I.A गठबंधन को हराकर नए चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला। जिनमें से भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस कैंडिडेट को 12 वोटें मिली, जबकि 8 वोटें काउंटिंग में शामिल नहीं की गईं। हालांकि यह इनवैलिड हुई या कोई और वजह थी इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। 

  • फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से 15 दुकानें जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52 की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगी है। लाखों रुपए का फर्नीचर खाक हो गया है। दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मचा है। 15 के करीब दुकानों में आग की भयावह लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर सेक्टर-52 है। यहां पर चंडीगढ़ की प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट है। यहां मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब इस मार्केट में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

    कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया है। लोगों की तरफ से बाल्टियों के जरिये आग को बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर निकाला है। आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काफी दूर से धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि हर साल चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में आग लगती है और करोड़ों रुपए का सामान खाक होता है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। चंडीगढ़ और मोहाली के बॉर्डर पर सेक्टर-53 में बनी ये चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट है। यहां ज्यादातर दुकानें टीन शेड से बनी हैं।

    यहां दूसरे राज्यों के लोग भी खरीदारी के लिए आते हैं और यहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस मार्केट में 22 जून 2022 की शाम तकरीबन 4 बजे भी आग लग गई थी। उस समय एक दुकान में वैल्डिंग का काम चल रहा था। उसी से निकली चिंगारियों की वजह से आग भड़क उठी और देखते ही एक के बाद एक 9 से 10 दुकानों में फैल गई। उनमें रखा सारा फर्नीचर राख हो गया था। सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ और मोहाली से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।