Category: Chandigarh

  • पंजाब : किसानों ने दिल्ली कूच के साथ ट्रेनें रोकने का किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा के शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठनों ने फैसला लिया है कि 6 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसका ऐलान किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने रविवार (3 मार्च) को बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के दौरान मंच से किया।

    पंधेर ने कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान खनौरी-शंभू बॉर्डर पर ही आंदोलन चलाएंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों से किसान उस दिन दिल्ली पहुंचेंगे। पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के नेता पंधेर ने कहा 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक देशभर में ट्रेनें भी रोकी जाएंगी।

    पंधेर ने आह्वान किया कि 6 मार्च को हरियाणा-पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों के किसान अपने-अपने तरीके से दिल्ली पहुंचे। चाहे वे ट्रेन से आए या फिर पैदल । सरकार कहती है कि किसान ट्रेन-बस से दिल्ली पहुंच सकते हैं, जबकि दिल्ली जा रहे बिहार-कर्नाटक के किसानों को पुलिस ने ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। 6 मार्च के कूच से साफ हो जाएगा कि सरकार किसानों को बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के भी दिल्ली आने देना चाहती है या नहीं।

  • पुलिस ने लोगों पर बरसाई लाठियां, इलाका वासियों में रोष, देखें CCTV

    चंडीगढ़: पंचकूला सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले वीरमपाल और उसकी बहू राधा ने चंडीगढ़ की मौली जागरां थाने की पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीरमपाल का कहना है कि मौली जागरां थाना पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा पुलिस मुलाजिम राजीव कॉलोनी में घर के बाहर आए और बेटे लबल को उठाने के लिए घर में घुस गए थे। 

    बताया जा रहा है कि लबल को पुलिस मिड्डा के कहने पर उठाने आई थी। वीरमपाल ने आरोप लगाया कि जब उसने चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिमों से पूछा कि उसके बेटे का क्या कसूर है, तो पुलिस ने धक्काशाही करते हुए उसके बेटे को उठाने के लिए लाठी बरसानी शुरू कर दी। इस लाठी चार्ज में वीरमपाल और उसकी बहु घायल हो गए।

    जिसे देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब इसका विरोध जताया, तो पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी बरसानी शुरु कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो में पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती दिखाई दे रही है। 

     जबकि लबल की तरफ से भी पुलिस पर पथराव किया गया। पीड़ित विरमपाल ने इस घटना की शिकायत पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज को भी दे दी है। इस मामले को लेकर जब हम मौके पर पहुंचे और मौलिजागरा एसएचओ सतनाम सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा की ऐसी कोई भी बात नहीं हुई, पुलिस अपना काम कर रही है।

  • डेढ़ साल की बच्ची की टैंक में गिरने से मौ’त

    मोहाली : सेक्टर 89 में एक डेढ़ साल की बच्ची खेलते खेलते पानी के स्टोरेज टैंक में गिर गई । जिससे परिवार अनजान था, कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिवार ढूंढने लगा। इधर-उधर सभी जगह देखा लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पिता को शक हुआ कि कहीं उसकी बच्ची पानी के स्टोरेज टैंक के अंदर तो नहीं चली गई।जिसे देख उसने बाल्टियों से टैंक का पानी निकालना शुरू कर दिया। जब पानी थोड़ा रह गया तो उसकी बच्ची दिखाई दी। जिसे उठाकर और तुरंत स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे तुरंत मोहाली के सिविल अस्पताल फेज-6 में ले जाने के लिए कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

    मृतक बच्ची जाह्नवी के पिता विकास कुमार ने बताया कि वह काम से घर लौटा था। उस दौरान उसकी पत्नी बर्तन धो रही थी और उनकी बेटी जाह्नवी कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद उन्होंने उसे आसपास देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला इसके बाद वह पड़ोसियों के पास भी गए लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं पता था। इस दौरान उनकी नजर खुले पानी के अंडरग्राउंड टैंक पर पड़ी। उन्हें शक हुआ की बच्ची कहीं इसमें तो नहीं गिर गई, जब उसके अंदर से पानी निकलना शुरू किया तो बच्ची अंदर ही पड़ी थी।

  • पंजाब: BDPO, SEPO और वरिष्ठ सहायकों के हुए तबादले, पढ़ें सूचि

    चंडीगढ़: आगामी लोक सभा चुनावो को लेकर पंजाब सरकार की ओर से तबादलों का दौर जारी है।

  • चंडीगढ़: मैच खेलकर घर जा रहे युवक पर चाकू से हमला, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: मौलीजागरां में एक 16 वर्षीया किशोर पर आधा दर्जन के करीब युवको द्वारा  हमला करने का मामल सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने किशोरी की पीठ पर चाकू से कई वार भी किए। पुलिस को शिकायत मिली की वासु नामक किशोर शाम 5 बजे मैच खेलने के बाद अपने घर वापिस जा रहा था। जब वासु अपने घर के पास पहुँचा, तो कलोनी के ही ने उस पर धावा बोल दिया। मौके से सभी आरोपी फरार हो गए।  

    घायल वासु को इलाज के लिए सेक्टर 6 पंचकूला हॉस्पिटल मे ले जाया गया। जहा उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के हॉस्पिटल मे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वसु पर हुए हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है।

  • पंजाब : सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग को लेकर अहम खबर आई सामने

    दफ्तरों का समय 3 जोन में बांटने की तैयारी में मान सरकार

    चंडीगढ़ : सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब सरकार सरकारी दफ्तरों का समय 3 जोन में बांटने की तैयारी में है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में TIECON स्टार्ट-अप समारोह दौरान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक नई स्कीम लागू करने की योजना बना रही है, जिससे सरकारी दफ्तरों को 3 जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में दफ्तरों का शुरू और छुट्टी का समय अलग-अलग होगा।  सी.एम. मान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिजली की बचत और आवाजाही की भीड़ को कम करना है। योजना मुताबिक कुछ दफ्तर सुबह 8 बजे, कुछ सुबह 9 बजे और कुछ सुबह 10 बजे शुरू होंगे। बंद होने का समय भी इस अनुसार अलग-अलग होगा।

  • गैंगस्टर भूप्पी को मारने की साजिश में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    चंडीगढ़: पुलिस ने अदालत के अंदर गैंगस्टर भूप्पी राणा की गोली मारकर हत्या करने की साजिश में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान माया उर्फ पूजा शर्मा निवासी झुंझुनू, अमनदीप सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब और परमिंदर सिंह निवासी फाजिल्का के रूप मे हुई है।  

    एसपी केतन बंसल ने बताया की उक्त आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू किया है। जो लॉरेंस गैंग केशूटरों को आश्रय, पैसा और परिवहन प्रदान करते थे। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगवार को रोकने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्यों सन्नी, उमंग और कैलाश चौहान उर्फ ​​टाइगर नाम के 3 शूटरों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 2 पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए थे।

    पूछताछ के दौरान पूजा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान जेल में बैठे राकेश उर्फ हनी से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क मे आई थी। जिसने उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा से मिलाया था। राकेश ने भी एक सोशल मीडिया एप के जरिए गोदारा से मुलाकात करवाई थी। रोहित पूजा को ₹25000 रुपए और एक फोन उपलब्ध करवाया। फिर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक युवक ने उसे नयागांव के होटल में ठहरा दिया।

    जिसके बाद वह चंडीगढ़ के अलग-अलग होटल में रखी गई थी और इसकी मुलाकात सनी और उमंग से मोहाली कोर्ट के पास हुई। वहां से यह तीनों एलांते मॉल गए, फिर एडवोकेट की वर्दी खरीद कर मोहाली और चंडीगढ़ अदालत की रेकी करने लग गए। 

    दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल और चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के जॉइंट टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को पकड़ा था। जो कोर्ट में एडवोकेट की ड्रेस पहनकर भूप्पी राणा का मर्डर करना चाहते थे।

  • पंजाब : बड़े स्तर पर फेरबदल 115 DSP और ACP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अधिशो के मुताबिक 115 डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

  • लारेंस की बड़ी साजिश हुई नाकामः गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने आए 3 शूटर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने भूप्पी राणा की हत्या करने आए 3 शूटरों को गिफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जाने माने गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने के लिए आए थे, जिनको उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि इन शूटरों को गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने भूप्पी राणा की हत्या करने के लिए भेजा था। 

    जांच में पता चला है कि आरोपियों की तरफ से रेकी के साथ ही वकीलों की ड्रेस भी खरीदी जा चुकी थी। जिसमें एक लड़की और एक लड़के की वकील ड्रेस को खरीदा गया था। जिसमें इनका टारगेट था कि भूप्पी राणा की हत्या करनी है, वह चाहे पंचकूला, मोहाली या चंडीगढ़ में हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल,6 कारतूस कार्टेज और वकीलों की 2 ड्रेस बरामद की है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए बात करते थे और सिग्नल एप के जरिए यह गोल्डी बराड़ के साथ बातचीत करते थे। पुलिस ने बताया कि गोल्डी ही इन्हे निर्देश देता था कि कहां आपने रुकना है और आगे कैसे जाना है। जिसके बाद यह टारगेट फिक्स करते थे। स्कीम और टाइगर पहले चंडीगढ़ आ चुके है, जिसमे सेक्टर 7 में यह वारदात करने आए थे लेकिन कामयाब नहीं हुए।

    एसपी केतन बंसल ने कहा कि इन्हें निर्देश मिले थे कि ट्राई सीटी में कोर्ट की रेकी करें। जिसके बाद इन्होंने वकील ड्रेस भी खरीदी है। जिसमे 45 हजार की 2 ड्रेस खरीदी। पुलिस ने बताया कि इनमें से पूजा नामक लड़की है, जिससे गोली चलवाई जानी थी। वहीं विक्की नाम का व्यक्ति है एक जो इनको पैसे देकर जाता था।

  • पंजाब: 41 नयाब तहसीलदारों के हुए तबादले, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर पंजाब सरकार की ओर से निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। इसी कड़ी मे नयाब तहसीलदारों के बड़े स्तर pr फेरबदल किए गए है। जिनकी सूची नीचे दी गई है।